16b9fc94 78d3 4452 81d8 76a6c089938e 1

Horoscope Today October 12, 2024 : Aaj ka Rashifal October 12, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 12 October 2024

main qimg 8f96f2c6fd77ba4c6f7345ec81a61af1

आज का राशिफल 

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻शनिवार, १२ अक्टूबर २०२४🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:२४

सूर्यास्त: 🌅 ०५:५१

चन्द्रोदय: 🌝 १४:३९

चन्द्रास्त: 🌜२५:१८

अयन 🌖 दक्षिणायणे (दक्षिणगोलीय)

ऋतु: 🎄 शरद 

शक सम्वत: 👉 १९४६ (क्रोधी)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८१ (पिंगल)

मास 👉 आश्विन 

पक्ष 👉 शुक्ल 

तिथि 👉 नवमी (१०:५८ से दशमी)

नक्षत्र 👉 श्रवण (२८:२७ से धनिष्ठा)

योग 👉 धृति (२४:२२ से शूल)

प्रथम करण 👉 कौलव (१०:५८ तक)

द्वितीय करण 👉 तैतिल (२२:०८ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥ 

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 कन्या 

चंद्र 🌟 मकर

मंगल 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 तुला (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 वृष (उदय, पश्चिम, मार्गी)

शुक्र 🌟 वृश्चिक (उदय, पूर्व, मार्गी)

शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 मीन 

केतु 🌟 कन्या 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४० से १२:२६

अमृत काल 👉 १८:२८ से २०:०१

सर्वार्थसिद्धि योग 👉 ०६:१७ से २८:२७

रवि योग 👉 पूरे दिन

विजय मुहूर्त 👉 १३:५८ से १४:४४

गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४९ से १८:१४

सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:४९ से १९:०४

निशिता मुहूर्त 👉 २३:३८ से २४:२८

राहुकाल 👉 ०९:१० से १०:३६

राहुवास 👉 पूर्व

यमगण्ड 👉 १३:२९ से १४:५६

दुर्मुहूर्त 👉 ०६:१७ से ०७:०३

होमाहुति 👉 शुक्र (२८:२७ से शनि)

दिशा शूल 👉 पूर्व

अग्निवास 👉 आकाश 

चन्द्र वास 👉 दक्षिण

शिववास 👉 गौरी के साथ (१०:५८ से सभा में)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥ 

१ – काल २ – शुभ

३ – रोग ४ – उद्वेग

५ – चर ६ – लाभ

७ – अमृत ८ – काल

॥रात्रि का चौघड़िया॥ 

१ – लाभ २ – उद्वेग

३ – शुभ ४ – अमृत

५ – चर ६ – रोग

७ – काल ८ – लाभ

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

दक्षिण-पूर्व (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

〰️〰️〰️〰️

विजया दशमी (दशहरा) शमी-आयुध-अपराजिता पूजा, बुद्ध जयन्ती, नवरात्री उत्थापन (पारण), विजय मुहूर्त १४:२३ से १५:१० तक, शुक्र वृश्चिक में ३०:०० से, विवाहादि मुहूर्त कन्या-कर्क ल० (प्रातः ०६:२५ से मध्यरात्रि १२:२०), सिंहल० (मध्यरात्रि ०२:२१ से अंतरात्रि ०४:२५ तक), चूड़ाकर्म (मुण्डन) संस्कार मुहूर्त+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:४५ से ०९:२१ तक, वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:१२ से सायं ०४:३३ तक आदि।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज २८:२७ तक जन्मे शिशुओ का नाम 

श्रवण नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (खी, खू, खे, खो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (ग) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

उदय-लग्न मुहूर्त

कन्या – २८:२५ से ०६:४३

तुला – ०६:४३ से ०९:०४

वृश्चिक – ०९:०४ से ११:२३

धनु – ११:२३ से १३:२७

मकर – १३:२७ से १५:०८

कुम्भ – १५:०८ से १६:३४

मीन – १६:३४ से १७:५७

मेष – १७:५७ से १९:३१

वृषभ – १९:३१ से २१:२६

मिथुन – २१:२६ से २३:४१

कर्क – २३:४१ से २६:०३+

सिंह – २६:०३+ से २८:२१+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

रोग पञ्चक – ०६:१७ से ०६:४३

शुभ मुहूर्त – ०६:४३ से ०९:०४

मृत्यु पञ्चक – ०९:०४ से १०:५८

अग्नि पञ्चक – १०:५८ से ११:२३

शुभ मुहूर्त – ११:२३ से १३:२७

रज पञ्चक – १३:२७ से १५:०८

शुभ मुहूर्त – १५:०८ से १६:३४

चोर पञ्चक – १६:३४ से १७:५७

रज पञ्चक – १७:५७ से १९:३१

शुभ मुहूर्त – १९:३१ से २१:२६

चोर पञ्चक – २१:२६ से २३:४१

शुभ मुहूर्त – २३:४१ से २६:०३+

रोग पञ्चक – २६:०३+ से २८:२१+

शुभ मुहूर्त – २८:२१+ से २८:२७+

मृत्यु पञ्चक – २८:२७+ से ३०:१८+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आपको बौद्धिक कार्यो में सफलता मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि बुद्धिमानो जैसी बनेगी। लेकिन आज अतिआत्मविश्वास में कोई मूर्खता भरा कार्य करने पर हास्य के पात्र भी बन सकते है। कार्य व्यवसाय में आज जो भी निर्णय लेंगे निकट भविष्य में शीघ्र ही उसका लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के साथ ही आज व्यवसाय भी कम ही रहेगा। सीमित साधनों से काम करने पर आय भी कम ही रहेगी। सरकारी एवं पारिवारिक कार्यो पर खर्च होगा साथ ही आज घर मे स्त्री संतानो के कारण सामाजिक मान बढेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपको पारिवारिक समस्याओं का स्थायी समाधान मिल सकेगा किसी वरिष्ठ व्यक्ति का इसमें महत्त्वपूर्ण सहयोग रहेगा पूजा-पाठ के आयोजन की रूप रेखा भी बनेगी। व्यावसायिक क्षेत्र पर भी अधिक ध्यान देने से कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे। लेकिन नौकरी वाले जातक आज आलस्य के कारण कार्य अधूरे छोड़ेंगे। जमीन-जायदाद अथवा सरकारी कार्य आगे के लिए लंबित होंगे बेहतर रहेगा आज इनमे समय ख़राब ना करें। सामाजिक कार्यो में भागीदारी देने की सहमति देंगे दान-पुण्य पर खर्च करेंगे। 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके समस्त जरूरी कार्य दिन रहते पूर्ण करले इसके बाद परिस्थितियां विपरीत होने पर विघ्न-बाधाएं आने लगेगी। आज दिन का आरंभ सुख-शान्ति से होगा घर के सदस्य से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। तन एवं मन मे नई स्फूर्ति का संचार रहेगा। मध्यान तक प्रत्येक कार्यो को गंभीरता से करेंगे इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा। महिला वर्ग आज कार्य कुशलता के लिए प्रशंशा की पात्र बनेंगी। लेकिन अतिआत्मविश्वास में आकर कोई नुकसान भी हो सकता है इसका ध्यान रखें। घरेलू आवश्यकताओं अथवा परिजनों की जिद पूर्ण करने में समर्थ तो रहेंगे लेकिन असुविधा भी होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन भी आपके लिए लाभ के अवसर उपलब्ध कराएगा। परन्तु आज मन कार्यो से हटकर अन्यत्र भटकने के कारण होने वाले लाभ में कमी आएगी। व्यवसायी वर्ग जल्दबाजी में निर्णय लेंगे नए अनुबंद पाने के लिए जोड़ तोड़ की नीति अपनाएंगे। व्यवसाय में वृद्धि तो होगी लेकिन धन लाभ उसकी अपेक्षा कम ही रहेगा। पारिवारिक दायित्व बढ़ने के कारण आय का अधिकांश हिस्सा तुरंत खर्च हो जाएगा। कार्य क्षेत्र पर आज महिलाओ का दबदबा अधिक रहेगा फिर भी अंतिम निर्णय पुरुषों के ऊपर निर्भर रहेगा। परिवार में किसी गलतफहमी के कारण तकरार होने की संभावना है। 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप छोटे मोटे कामो की अनदेखी करेंगे बाद में ये ही चिंता का विषय बनेंगे। दिनचार्य प्रातः काल से ही अव्यवस्थित बनेगी। लापरवाही के कारण सहकर्मी अथवा भागीदारों से बहस हो सकती है। अधिकारी वर्ग भी आपसे खफा रहेंगे अपनी इच्छा पूर्ति करना नामुमकिन ही रहेगा। व्यवसायी वर्ग को भी ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा इसके अनुपात में लाभ न्यून ही होगा। संध्या बाद से स्थिति बदलने लगेगी कम लाभ वाली जगह से भी मोटा लाभ बना सकेंगे। व्यवसाय में सरकारी अवरोध कम होंगे। परिजनों का सुख दिन में कम लेकिन संध्या बाद अधिक रहेगा। महिलाये पुरुषों की अनदेखी करेंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप के विचार कुछ नया करने के रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी नए प्रयोग अमल में लाएंगे इनसे लाभ भी तुरंत हो जाएगा जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से सरकारी उलझने कम होंगी। पुराने मुकदमे में विजय मिलने की भी सम्भावना है। धन लाभ खर्च की अपेक्षा अधिक रहने पर थोड़ी बहुत बचत भी कर सकेंगे। भावुकता एवं विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा। आज जल्दी से किसी की बातों पर विश्वास ना करें धोखा हो सकता है। परिवार में इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी देखनी पड़ेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपका समय अनावश्यक कार्यो के पीछे नष्ट होगा। घरेलू समस्याए ज्यादा रहने के कारण व्यावसायिक क्षेत्र पर मन लगाकर कार्य नही कर सकेंगे। महिलाये आध्यात्म में रुचि होने पर भी मन को एकाग्र नही रख पाएगी। आप आज किसी कार्य मे असफल होने पर चिड़चिड़े स्वाभव से ग्रस्त रहेंगे। सन्तान एवं बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत होंगे। नए कार्य का आरंभ ना करें हानि होगी। चोटादि का भय है यात्रा अथवा वाहन चलाने में सावधानी बरतें। धन संबंधित व्यवहार भी अतिआवश्यक होने पर ही करें स्पष्टता ना रहने के कारण बाद में परेशानी हो सकती है। संध्या बाद राहत मिलने लगेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिये थोड़ा उठा पटक वाला रहेगा आज आप शीघ्र पूर्ण होने वाले कार्यो को पहले करें लंबे समय मे होने वाले कार्यो को अभी विराम दें मध्यान तक कि गई मेहनत का फल संध्या तक मिल जाएगा धन लाभ आज अवश्य होगा लेकिन इसके लिए भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। कल के लिए कोई भी कार्य लंबीत ना रखें अन्यथा उलझने बढ़ने से अधूरे रह जाएंगे। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति भी आज दिन रहते अवश्य कर दें वरना रात निकालनी भारी पड़ सकती है। महिलाये घर एवं बाहर की जिम्मेदारी ठीक से संभालेंगी परन्तु अचानक उग्र हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज प्रत्येक कार्य मे अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्य कई बार प्रयास करने पर ही बनेंगे। कार्य व्यवसाय में भी मंदी रहने से ऊबन अनुभव होगी नौकरी पेशा लोग बुद्धि कौशल के लिए सम्मानित होंगे सामाजिक कद बढेगा। व्यवसायी वर्ग संध्या पश्चात बिक्री बढ़ने पर व्यवसाय संबंधित कार्यो से संतुष्ट रहेंगे। आशानुकूल धन लाभ आज सायं काल मे ही होगा। परिजनों के साथ घरेलू मुद्दों के साथ ही यात्रा पर्यटन की योजना पर बात करेंगे। महिलाये किसी कारण से उत्साहित रहेंगी। 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए कई संभावनाएं जगाएगा। दिन के आरंभ में वाणी को संयमित रखें अन्यथा सम्मान में कमी आने की सम्भावना है। धन लाभ की आशा प्रातः काल से ही लगी रहेगी इसके पूर्ण होने में मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा। आर्थिक एवं पारिवारिक दृष्टिकोण से आज दिन शुभ रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने पर आनंदित रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आज आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे आर्थिक मामलों को भी स्वय के बल पर निपटा लेंगे। यात्रा पर्यटन की इच्छा मन मे रहेगी लेकिन आज इसके पूर्ण होने की संभावना कम ही है। परिजनों के साथ हास्य परिहास के अवसर मिलने से वातावरण आंनदित रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपको आज का दिन धैर्य से बिताने की सलाह है। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय अवश्य हानि का कारण बनेगा। व्यवसाय में भी किसी से हानिकर समाचार मिलने से मन अशांत रहेगा। कार्य क्षेत्र की निराशा का क्रोध अकारण ही घर मे उतारने से माहौल खराब होगा। परिजन आपसे ना चाहकर भी दूरी बनाए रहेंगे। नौकरी पेशाओ से बचते बचते कुछ ना कुछ गड़बड़ी अवश्य होगी जिसका फल किसी ओर के सर मढ़ने का प्रयास करेंगे लेकिन इसमें असफल रहेंगे। आर्थक मामले ज्यादा उलझने पर धन की आमद रुकेगी। दैनिक खर्च भी मुश्किल से ही चलेंगे। महिलाये स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपको आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी। घर के सदस्यों के साथ ही बाहर के लोग भी आपका यथा सामर्थ्य सहयोग करेंगे। लेकिन संतानो के किसी कृत्य के कारण अपमानित भी होने की संभावना है। आपसी संबंधों में लापरवाही ना बरते साथ ही भड़काने वाले शब्दों के प्रयोग से बचें अन्यथा लंबे समय के लिए कड़वाहट आ सकती है। दिन लाभ देने वाला है इसका सदुपयोग बुद्धि विवेक से करें। कार्य व्यवसाय से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे इसके लिए दृढ़ निश्चय एवं धैर्य धारण करना होगा। घर मे महिलाओ की आज ज्यादा सुनवाई होगी। घरेलू शांति बनी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!
Skip to content