Astrology

Horoscope Today May 07 2026 : Aaj ka Rashifal May 07 2026

Horoscope Today: Astrological prediction for 07 May 2026

img 2960

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

दिनांक – 07 मई 2026
दिन – गुरूवार
विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत – 1948
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र वैशाख)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – पंचमी सुबह 10:13 तक तत्पश्चात षष्ठी
नक्षत्र – पूर्वाषाढा शाम 06:46 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा
योग – साध्य 08 मई रात्रि 02:00 तक तत्पश्चात शुभ
राहुकाल – दोपहर 02:13 से शाम 03:51 तक
सूर्योदय – 06:05
सूर्यास्त – 07:04
दिशाशूल – दक्षिण दिशा में
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 7 मई

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2026

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा।

कारोबार: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा धर्म कर्म आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। परोपकार के लिये भी तैयार रहेंगे लेकिन परिस्थिति इन सबको करने में बाधक बनेगी आज जोभी कार्य करे उसके प्रति दृढ़ रहने पर ही पूरा कर सकेंगे अन्यथा अधूरा ही रह जायेगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक का समय इधर उधर की बातों में खराब होगा मध्यान बाद कार्य क्षेत्र से लाभ की संभावना बनेगी धन की आमद होगी भी लेकिन साथ ही साथ खर्च भी हो जाएगा हाथ कुछ नही लगेगा। माता से लाभ की संभावना है अंत समय मे टल भी सकता है। सेहत की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप दिन भर शारीरिक कारणों से परेशान रहेंगे शरीर मे कोई ना कोई व्याधि लगी रहेगी एक को ठीक करेंगे तो दूसरी समस्या उभर आएगी सेहत ठीक भी रहे तो मानसिक तनाव निर्णय लेने मे व्यवधान डालेगा। मध्यान बाद ही कार्य करने में थोड़े बहुत सक्षम होंगे। काम धंधा सामान्य रहेगा लाभ -हानि बराबर रहने से तालमेल बना रहेगा अकस्मात खर्च आज परेशान करेंगे इसलिये सोच समझ कर ही कही धन फसाये। उधारी के व्यवहार गलती से भी ना करें अन्यथा वापसी की आशा ना रखें। शत्रु पक्ष आज निर्बल रहेगा घर मे असुविधा के कारण मन कम लगेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा आज दिन भर बीच बीच मे किसी की उद्दंडता पर क्रोध भी आएगा लेकिन इससे बचने का प्रयास करें अन्यथा सार्वजनिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी आएगी। कार्य व्यवसाय में जोखिम वाले कार्यो को करने से डरेंगे धन संबंधित कार्यो में भी निर्णय लेने में दुविधा होगी किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से इससे पार पा ही लेंगे। धन की आमद निश्चित ना होकर अकस्मात ही होगी लेकिन होगी जरूर। पराक्रम में वृद्धि का प्रयोग गलत जगह ना हो इसका ध्यान रखें स्वभाव का उखड़ापन स्नेहीजन से वैर करा सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मानसिक रूप से उठा पटक वाला रहेगा। दिमाग में आज कुछ न कुछ खुरापात लगी ही रहेगी लेकिन मन के भेद आज किसी से बताना पसंद नही करेंगे। मध्यान तक का समय सोच विचार में नष्ट होगा इसके बाद ही कोई महात्त्वपूर्ण कार्य मे व्यस्तता आएगी। कार्य क्षेत्र पर गरमा गरमी से बचे वर्ना धन अथवा अन्य लाभ हाथ आते आते निकल सकता है। घर मे स्त्री वर्ग विशेष कर माता से भावनात्मक संबंध रहेंगे छोटी मोटी कहासुनी के बाद संबंध और प्रगाढ़ होंगे। आरोग्य उत्तम रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन पिछले दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा लेकिन मानसिक क्लेश आज भी किसी न किसी कारण से लगा ही रहेगा। कोई भी काम बिना झंझट में पड़े सफल नही हो सकेगा। व्यवसायी वर्ग को भी जोखिम लेने के बाद ही सफलता मिल सकेगी। मध्यान तक का समय दौड़ धूप भरा रहेगा इसके बाद भी परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन पहले की तुलना में कम और लाभ अधिक मिलेगा। पुराने कार्य पूर्ण होने अथवा उधारी की वापसी पर भी धन की आमद होगी। उधार किसी को ना दे अन्यथा वापसी में परेशानी आएगी। घर का वातावरण एवं सेहत दोनों बदलते रहेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है दिमाग तो आज बात बात पर गर्म रहेगा ही किसी से अनजाने में कुछ ऐसा बोल देंगे जिसका बाद में पश्चाताप होगा लड़ाई होने पर प्रेम संबंध खराब होंगे वह अलग। कार्य व्यवसाय से भी ज्यादा उम्मीद न रखे धन की आमद होगी लेकिन उधारी अथवा अन्य खर्चो के लिये भी पूरी नही पड़ेगी। सहकर्मी तथा अधिकारी भी किसी न किसी कारण से नाराज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था रखने के लिये मामूली गलतियों व हानि को नजरअंदाज करना ही ठीक रहेगा। सरदर्द बदन दर्द की शिकायत रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा किसी भी काम मे जल्दी से हार नही मानेंगे। लेकिन कार्य व्यवसाय में अन्य के ऊपर निर्भर रहने के कारण चाहते हुए भी कुछ नही कर पाएंगे। भाग दौड़ करने पर भी कम चलाऊ धन की प्राप्ति ही हो सकेगी। भाई बंधुओ से संबंध असामान्य रहने पर भी किसी ना किसी रूप में लाभ होने की संभावना है बीच मे थोड़ा बहुत क्रोध आएगा लेकिन आज वाणी एवं व्यवहार के बल पर ही सफलता पाई जा सकती है इसलिए छोटी बातों पर व्यवहार खराब करने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के आरंभ में आप परिश्रम करने से बचेंगे लेकिन जितना इससे दूर भागेंगे उतने ही काम बढ़ेगे। दिन को लाभदायक बनाने के लिये मेहनत करनी ही पड़ेगी अन्य दिनों की तुलना में अतिरिक्त कार्य भी करना पड़ सकता है लेकिन जिस कार्य को एक बार आरम्भ करेंगे उसे पूरा करके ही मानेंगे। धन के कारण मन मे बेचैनी रहेगी लेकिन इसके लिये ज्यादा झंझट में नही पढ़ेंगे। आध्यात्म क्षेत्र से जुड़े जातकों अथवा साधको के सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण भी शांत ही रहेगा। शारीरिक रूप से ठीक रहेंगे क्रोध के समय किसी से बात ना करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आप जैसी छवि बनाएंगे उसका उसी अनुसार फल आने वाले समय मे किसी न किसी रूप में मिलेगा। काम-काज सामान्य रहेगा धन की आमद होगी लेकिन भौतिक सुखों की कामना हाथ मे रुकने नही देगी। बोला चाल एवं व्यवहारिकता के बल पर अपने बिगड़े काम बना लेंगे लेकिन जिद्दी स्वभाव भी रहने के कारण आपके संपर्क में आने वालों को परेशानी होगी लेकिन निजी स्वार्थ निकालने के लिये किसी बात की परवाह नही करेंगे। धर्म कर्म में व्यवहारिकता मात्र रहेगी। सेहत में कुछ कमी अनुभव करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको आर्थिक व्यावसायिक एवं घरेलू संबंधित विविध समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जिस कार्य को करने का मन बनायेगे वही पहले आलस बाद में किसी कमी के चलते विलम्ब से शुरू होगा तथा आधा होने के बाद मानसिक स्थिति बदलने से छोड़ने का मन करेगा आपकी यही मानसिकता सभी कार्यो के प्रति रहेगी जिसके कारण खर्च निकालना भी भारी पड़ेगा। धन संबंधित कोई भी जोखिम बहुत आवश्यक होने पर ही लें धन नाश के प्रबल योग है। घर का वातावरण उथलपुथल रहेगा। सेहत भी नरम गरम बनी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन लाभदायक रहेगा सोचा हुआ लाभ पाने के लिये प्रातः काल से ही योजना बनाकर कार्यो में लगना पड़ेगा। मध्यान तक कि परिश्रम दिन के अंतिम भाग में फल देने लगेगी धन लाभ नियत के अलावा आकस्मिक भी होगा लेकिन दिखावे के कारण खर्च अधिक बढ़ने से हाथ मे नही रुकेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा घर के लोगो से अहम को लेकर ठनेगी। भूमि भवन का सुख कम मिलेगा उल्टे इनपर खर्च ही करना पड़ेगा। महिलाओ को पुरुषों की तुलना में अधिक क्रोध आएगा परन्तु हाद होने पर ही प्रदर्शन करेंगी। सेहत ठीक ही रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपकी दिनचार्य में सुधार आयेगा। दिन के आरंभ में किसी कारण से व्यर्थ की उलझन रहेगी परन्तु धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। मध्यान का समय आज विशेष रहेगा किसी बहुप्रतीक्षित कार्य को लेकर बेचैन रहेंगे लेकिन नतीजा आपके पक्ष में आने से उत्साह वृद्धि होगी। सरकारी कार्य अथवा व्यावसायिक कागजी कार्य आज करना शुभ है सफलता निश्चित मिलेगी। परिवार में वातावरण तनावग्रस्त रहेगा मतभेद के चलते बोल चाल भी प्रभावित होगीं। व्यसन से दूर रहें अन्यथा धन एवं शरीर हानि होगी।

Horoscope Today May 07 2026 : Aaj ka Rashifal May 07 2026 Read More »

img 9343

Karmic Debt in Astrology: Signs, Types & How to Clear It

img 9343

Astrological representation of karmic debt and planetary effects

What is Karmic Debt?

Karmic debt is an invisible burden created by our past actions — whether from this life or previous ones. In simple terms, it is like a spiritual loan that must be repaid over time.

Many people experience repeated failures, emotional struggles, or unexplained delays in life. Even when they know the solution, they feel stuck and unable to act. This is often not just bad luck — it is the effect of karmic debt in astrology.

Why Do People Feel Stuck in Life Despite Knowing the Solution?

A common situation in modern life is:

People have money but cannot spend it on their own well-being They understand their problems but delay solutions They feel mentally blocked or unmotivated

This happens due to what can be called a “karmic lock.”

Heavy karmic patterns cloud the mind, reduce decision-making ability, and create resistance toward positive change.

This pattern is often visible in the D1 (Birth Chart) and D9 (Navamsa Chart) in astrology.

9 Types of Karmic Debt (Rina) in Astrology

Understanding the types of karmic debt helps identify the root cause of life problems.

1. Pitru Rin (Ancestral Debt) – Sun / Jupiter

Career struggles Issues with father Lack of recognition

2. Matru Rin (Mother’s Debt) – Moon

Mental stress Lack of peace at home Emotional instability

3. Stri Rin (Debt Towards Women) – Venus

Relationship problems Marriage issues Financial losses through partnerships

4. Bhatru Rin (Sibling Debt) – Mars

Conflicts with siblings Accidents or injuries Aggressive behavior

5. Deva Rin (Divine Debt) – Jupiter / Mercury

Disconnection from spirituality Broken promises or vows Lack of guidance

6. Rishi Rin (Sage’s Debt) – Jupiter

Poor decision-making Lack of wisdom Ignoring good advice

7. Self Rin (Debt Towards Self) – Ascendant Lord

Low confidence Self-doubt Repeated failures

8. Servant Rin (Worker’s Debt) – Saturn

Problems with employees Delays and struggles Chronic health issues

9. Dharma Rin (Duty Debt) – 9th House Lord

Lack of direction in life Weak luck No support from mentors

Dangerous Planetary Combinations That Create Karmic Blocks

Certain combinations in astrology can intensify karmic debt and create a “lock” in life.

1. 6-8-12 House Connection

These houses represent struggle, sudden events, and losses. When connected, life may feel like a constant battle.

2. Shrapit Yoga (Saturn + Rahu)

Extreme delays Hard work with slow results Feeling stuck despite effort

3. Pitra Dosha (Ancestral Imbalance)

Family conflicts Lineage issues Emotional disturbances

4. D9 (Navamsa) Secrets

If negative patterns repeat in both D1 and D9 charts, the karma becomes stronger and harder to change.

5. Ketu in 12th House (D9)

Detachment from solutions Awareness of suffering but no action Feeling deserving of pain

Why Remedies Don’t Work for Some People

Even after consulting astrologers, many people fail to follow remedies. The reasons include:

Vish Yoga (Moon + Saturn)

Negative thinking Emotional heaviness Attachment to sadness

Retrograde (Vakri) Planets

Repeating the same mistakes Ignoring opportunities for change

Powerful Remedies to Reduce Karmic Debt

Remedies help in reducing karmic intensity and clearing mental blocks.

1. Mantra Chanting

Mantras create positive vibrations and improve mental clarity.

Om Namah Shivaya Mahamrityunjaya Mantra

2. Dana (Charity)

Donate food to the poor Give black sesame (til) Help needy people

3. Sewa (Selfless Service)

Feed stray animals (especially dogs) Serve elderly people Help those who cannot repay you

4. Saturn Remedy

Chant:

Om Sham Shanicharaya Namah (108 times on Saturday)

Important Rule: Remedies Work Only with Inner Change

Doing remedies without changing behavior will not help.

If you hurt others, karma increases If you act with awareness, karma reduces

The real transformation begins when you say:

“I am ready to change and learn.”

Final Thoughts

Karmic debt is not punishment — it is a learning process. Life challenges are opportunities to grow and evolve.

Even a small step like lighting a diya or saying a prayer can start breaking karmic patterns.

Your past may be heavy, but your soul is always stronger.

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. What is karmic debt in astrology?

Karmic debt refers to unresolved past actions that create challenges in present life.

Q2. How can I identify my karmic debt?

It can be identified through birth chart (D1) and Navamsa chart (D9) analysis.

Q3. Can karmic debt be removed completely?

It cannot be fully erased but can be reduced through remedies and good actions.

Q4. Why do remedies fail sometimes?

Due to lack of consistency, mental blocks, or strong karmic patterns.

Karmic Debt in Astrology: Signs, Types & How to Clear It Read More »

img 2161

Horoscope Today October 27 2025 : Aaj ka Rashifal October 27 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 27 October 2025

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

🕉️ वैदिक पंचांग 🕉️
दिनांक – 27 अक्टूबर 2025
दिन – सोमवार
विक्रम संवत – 2082
शक संवत – 1947
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – कार्तिक
पक्ष – शुक्ल
तिथि – षष्ठी पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र – मूल दोपहर 01:27 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा
योग – अतिगण्ड सुबह 07:27 तक तत्पश्चात सुकर्मा
राहुकाल – सुबह 08:05 से सुबह 09:31 तक
सूर्योदय – 06:40
सूर्यास्त – 06:04
दिशाशूल – पूर्व दिशा में
व्रत पर्व विवरण – षष्ठी वृद्धि तिथि
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 27 अक्टूबर

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल


करियर: अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं।

सेहत: स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

परियार: मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए सेहत पर थोड़ा ध्यान देने के लिए रहेगा और आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस की कोई डील लंबे समय से आपकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है और आपकी कार्यक्षेत्र में कोई झूठा आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है यदि ऐसा हो, तो आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें और किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में या भावनाओं में बेहतर लेने से बचना होगा। आप अपने कामों में थोड़ा समझदारी व बुद्धि का प्रयोग करके ही आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश करेगा। आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें और किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी होने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: लाल
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका मान-सम्मान बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके बिजनेस में कोई योजना आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी, जिसको लेकर आप किसी एक्सपर्ट से राय अवश्य लें। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में भी छुटपुट लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपका ध्यान कहीं फंसा हुआ था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थी किसी सरकारी नौकरी से संबंधित प्रतियोगिता की तैयारी करने में जुटे रहेंगे। आपके जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते है। आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: पीला
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उनका प्रमोशन होने से उनका मन काफी खुश रहेगा। आपको कोई दूसरी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। आपका कोई शुभचिंतक आज आपसे किसी बात को लेकर बातचीत कर सकता है, लेकिन परिवार के सदस्यों को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपकी अपनी किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा होगी।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी कला व कौशल में निखार आएगा। आपका कोई निर्णय आपको समझदारी से लेना होगा। आप किसी दूसरे की बातों में आकर किसी ऐसी बात ना बोले, जो की लड़ाई झगड़े की वजह बने। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रोका हुआ काम पूरा होगा।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप कोई भी काम थोड़ा समझदारी दिखाते हुए करें, क्योंकि आपके शत्रु आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपनी बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे और संतान को आप कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप अपने किसी पेंडिंग काम को भी समय से करने की कोशिश करें। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके सामने कुछ खर्च ऐसे आएंगे, जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो, तो आपस उसमें चुप रहने की कोशिश करें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी उपहार के मिलने की संभावना है।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आपको किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जिसके लिए यात्राएं भी अधिक होगी। आपको कोई पेट संबंधित समस्या थी, तो आपको अपने खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान देना होगा। आपके उस धन के फंसने की संभावना है और आप अपने घर परिवार में जिम्मेदारियां को लेकर थोड़ा सतर्क रहे। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: ग्रे
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो बेवजह का लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। दान पुण्य के कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी और आप किसी बात को लेकर घबराएंगे नहीं, वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है, जिस पर आप थोड़ा ध्यान अवश्य दें।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। करियर में आपका अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपका बिजनेस भी पहले से बेहतर रहेगा, जो आपको खुशी देगा, क्योंकि आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, जिससे आपके मन को भी सुकून मिलेगा। यदि आपने कोई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बनाया था, तो उसके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बातचीत करने में व्यतीत करेंगे, जिससे पुराने गिले शिकवे भी दूर होंगे और कारोबार में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी कोई बड़ी दिल फाइनल हो सकती है, जो आपकी इन्कम को भी बढ़ाएगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी कुछ नई कोशिश रंग लाएगी। आपको कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।

Horoscope Today October 27 2025 : Aaj ka Rashifal October 27 2025 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!