सनातन पंचांग 29 जनवरी 2026: जया एकादशी (प्रेत मोचिनी), भीष्म द्वादशी व्रत, तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, व्रत विधि, महत्व, जन्मदिन विशेष और सभी 12 राशियों का आज का सम्पूर्ण राशिफल पढ़ें।

🌤️ दिनांक – 29 जनवरी 2026
🌤️ दिन – गुरूवार
🌤️ विक्रम संवत – 2082
🌤️ शक संवत – 1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – शिशिर ऋतु
🌤️ मास – माघ
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – एकादशी दोपहर 01:55 तक, तत्पश्चात द्वादशी
🌤️ नक्षत्र – रोहिणी सुबह 07:31 तक, तत्पश्चात मृगशिरा
🌤️ योग – इन्द्र रात्रि 08:27 तक, तत्पश्चात वैधृति
🌤️ राहुकाल – दोपहर 02:16 से शाम 03:39 तक
🌤️ सूर्योदय – 07:18
🌤️ सूर्यास्त – 06:25
👉 दिशाशूल – दक्षिण दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण – जया एकादशी, श्री भीष्म द्वादशी
💥 विशेष –
हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।।
सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम जप के समान पुण्य प्राप्त होता है।
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
💥 एकादशी को चावल, साबूदाना एवं शिम्बी (सेम) का सेवन वर्जित है।
💥 आँवले के रस से स्नान करने से समस्त पाप नष्ट होते हैं।
⸻
🌷 जया एकादशी (प्रेत मोचिनी एकादशी) 🌷
🙏🏻 यह व्रत ब्रह्महत्या जैसे पापों का नाश करता है तथा प्रेत योनि से रक्षा करता है।
भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया कि जया एकादशी का उपवास रखने वाले को सांसारिक सुख-सम्पदा प्राप्त होती है। यह व्रत ब्रह्महत्या जैसे महापापों का भी नाश करता है और पिशाच योनि से मुक्ति दिलाता है।
⸻
🌷 भीष्म द्वादशी व्रत 🌷
🙏🏻 माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भीष्म द्वादशी का व्रत किया जाता है।
यह व्रत 29 जनवरी 2026, गुरुवार को है।
🌷 व्रत विधि
• प्रातः स्नान कर संध्यावंदन करें
• षोडशोपचार विधि से लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा
• पंचामृत, तुलसी, गंगाजल, फल-फूल से भोग
• कथा श्रवण, ब्राह्मण भोजन व दान
🌷 महत्व
इस व्रत से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, सुख-समृद्धि और पापों का नाश होता है।
ॐ नमो नारायणाय नमः का जप विशेष फलदायी है।
⸻
🎂 29 जनवरी जन्मदिन विशेष
मूलांक – 2 (चंद्र ग्रह)
स्वभाव – कोमल, भावुक, संवेदनशील
ईष्टदेव – भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग – सफेद, हल्का नीला
शुभ वर्ष – 2027, 2029, 2036
⸻
🔮 आज का सम्पूर्ण राशिफल | 29 जनवरी 2026 (गुरुवार)
⸻
♈ मेष 🐐
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर दोपहर तक ही स्थिति आपके पक्ष में रहेगी इसके बाद धीरे-धीरे व्यवधान आने से धन की भी आमद रुकेगी। निवेश से आज बचे अन्यथा फंस सकता है। आज विरोधी आपकी एक गलती के इंतजार में बैठे हैं, दिन भर संयम एवं विवेक का परिचय दें अन्यथा बिना बात मान-हानि हो सकती है। प्रेम-प्रसंगों में अधिक निकटता रहने से थोड़ा मन शांत रहेगा। किसी पुराने विवाद के कारण गृहस्थ में तालमेल की कमी रहेगी। घरेलू कार्यों में सहयोग भी कम ही करेंगे लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र पर बिना मांगे सलाह और सहायता देने के लिए तैयार रहेंगे। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
⸻
♉ वृष 🐂
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन शुभ फलदायक रहने से मनचाहा कार्य कर सकेंगे। बड़े लोगों से भी आज आसानी से अपना स्वार्थ सिद्ध कर सकते हैं। दिन के प्रथम भाग में मानसिक रूप से चंचलता रहेगी, बचकानी हरकतों से घर के लोगों को हंसने पर मजबूर करेंगे। कार्य क्षेत्र पर माथा-पच्ची करनी पड़ेगी लेकिन सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। विदेशी वस्तुओं के व्यापार अथवा शेयर संबंधित कारोबार में निवेश का निकट भविष्य में लाभ मिलेगा। महिला के सहयोग से भाग्योन्नति के मार्ग खुलेंगे। लेन-देन में अधिक सावधानी बरतें। घर में पैतृक संपत्ति के बंटवारे अथवा अन्य समस्याओं को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा। सेहत ठंड में लापरवाही के कारण नरम रहेगी।
⸻
♊ मिथुन 👫
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। किसी अन्य व्यक्ति के कारण सरकारी उलझनों में फंसने की संभावना है, किसी की जमानत लेनी पड़ सकती है, संभव हो तो बचने का प्रयास करें। अनैतिक कार्य भी ध्यान आकर्षित करेंगे लेकिन इनसे दूरी बनाए रखें। आज वाद-विवाद के साथ मान-हानि के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा जातक अपने कार्य से असंतुष्ट रहेंगे लेकिन अधिकारी अथवा सहकर्मी फिर भी कुछ न कुछ नुक्स निकालेंगे जिससे क्रोध आएगा और थोड़ी बहुत बहस भी होगी। अधिकारी वर्ग से की गई मामूली गलती बखेड़ा खड़ा कर सकती है, सावधान रहें। गृहस्थ में थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद स्थिति आज नियंत्रण में रहेगी।
⸻
♋ कर्क 🦀
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भी दिन में कई बार लाभ के अवसर मिलेंगे। परंतु आलस्य और प्रमाद के कारण कार्यों को गंभीरता से नहीं लेंगे, फलस्वरूप उम्मीद से कम में ही संतोष करना पड़ेगा। गुप्त शत्रु पीठ पीछे हानि पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे, जानकर भी अनजान बनने के कारण आगे दुष्परिणाम हो सकते हैं, सतर्क रहें। मौज-शौक में अधिक व्यय करने के कारण आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। सेहत की लापरवाही करना ठीक नहीं, खराब पेट के कारण कई बीमारियां बन सकती हैं। घर में शांति रहेगी फिर भी ज्यादा बोलने से बचें, लोग सही बात का भी गलत अर्थ निकाल झगड़ा करेंगे।
⸻
♌ सिंह 🦁
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन के आरंभ में आपके विचार अनुसार सभी कार्य ठीक से सिरे चढ़ेंगे, धन लाभ की भी संभावना जगेगी। परंतु अकस्मात किसी अतिआवश्यक कार्य के आने से पूर्व नियोजित कार्यों को बीच में छोड़ना पड़ेगा। मध्यान तक दिनचर्या अस्त-व्यस्त होगी, इसके बाद ही पुनः स्थिर हो सकेगी। आज धन लाभ तो अवश्य होगा लेकिन धन आने से पहले जाने का मार्ग बना लेगा। मित्रों के साथ दुर्व्यसनों पर भी खर्च करेंगे। किसी मित्र के साथ अप्रिय स्थल की यात्रा अथवा कार्य करना पड़ सकता है। संध्या के समय खर्च अधिक रहेंगे। घर के सदस्य आपसे डर के कारण मन के भेद बताने में संकोच करेंगे। परिजन की सेहत संध्या के आसपास अचानक खराब होने से भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपकी सेहत आज ठीक-ठाक ही रहेगी।
⸻
♍ कन्या 👩
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भाग्योदय करने वाला रहेगा। शरीर भी साथ देने से कार्यों को निष्ठा से करेंगे। किसी प्रतिष्ठित संस्था अथवा सरकारी क्षेत्र से लाभ के कार्य अनुबंध मिल सकते हैं। विरोधी भी शांत रहने से सफलता सुनिश्चित रहेगी। परंतु पारिवारिक वातावरण उथल-पुथल वाला रहेगा। परिजन की सेहत पर खर्च करना पड़ेगा। अधिक भागदौड़ के कारण आवश्यक कार्यों में विलंब होगा, परंतु हानि से बचे रहेंगे। आज किसी भी कार्य में आलस्य न करें अन्यथा भविष्य में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। आज किए गए कार्यों की पुनरावृत्ति शीघ्र ही देखने को मिलेगी, जैसा व्यवहार करेंगे वैसा ही आपके साथ घटित होगा, इसलिए सभी से प्रेम व्यवहार रखें।
⸻
♎ तुला ⚖️
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कुछ परेशानियों के साथ आज के दिन की शुरुआत होगी। सेहत हल्की सी नरम रहेगी फिर भी कार्य-व्यवसाय में जल्दी ही लग जाएंगे। प्रातः काल ही छोटी यात्रा के योग भी बनेंगे, इससे कुछ न कुछ लाभ ही मिलेगा। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलने की संभावनाएं जगेगी परंतु मध्यान के बाद ही मिलेंगी। गृहणियां मायके या अन्य रिश्तेदारी में जाने की योजना बनाएंगी। खर्च पर नियंत्रण रखने में आज सफल रहेंगी लेकिन मितव्ययता आगे के खर्च को देखकर ही बरतेंगी। आर्थिक रूप से दिन मध्यम फिर भी संतोषजनक रहेगा, दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। अधिकारी वर्ग से मेलजोल होने से सरकारी कार्य आगे बढ़ेंगे। संध्या बाद का समय व्यर्थ की चिंताओं में खराब करेंगे।
⸻
♏ वृश्चिक 🦂
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन भर आपके लिए शुभ योग बने रहेंगे। आपके विचारों में आत्मविश्वास एवं दया रहेगी, परोपकार के कार्यों को बिना बोले करेंगे। छोटे-बड़ों सभी का साथ मिलने से कठिन कार्य भी आसान बनेंगे। गलत माध्यम से धन कमाने की सोच भी रहेगी, इसमें पहले लाभ होगा लेकिन बाद में हानि निश्चित रहेगी, सोच-समझकर ही निर्णय लें। धन लाभ दोपहर के समय होने की संभावना है, लापरवाही में टल भी सकता है। नौकरी पेशा एवं थोक के व्यापारी आज खुलकर कार्य नहीं कर पाएंगे, कुछ सौदे हानि उठाकर भी करने पड़ेंगे। इसके बाद भी लाभ के लिए इंतजार करना पड़ेगा। संतान के कारण चिंता रह सकती है। आरोग्य पेट अथवा सर्दी संबंधित कारणों से प्रतिकूल रहेगा।
⸻
♐ धनु 🏹
(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कार्य क्षेत्र की कुछ परेशानियों को छोड़ अन्य सभी कार्यों के लिए आज दिन शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी लेकिन व्यस्तता के कारण ठीक से समय नहीं दे पाएंगे। व्यावसायिक स्थल पर अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे परंतु नौकरों अथवा सहकर्मियों का मनमाना व्यवहार परेशानी खड़ी कर सकता है। अन्य व्यक्तियों का कार्य भी आपके जिम्मे आने से असहजता रहेगी। धन लाभ के प्रयासों में दोपहर तक सफलता मिल जाएगी लेकिन रुक-रुक कर ही होगी। व्यापारी वर्ग कार्य क्षेत्र पर विस्तार की योजना बनाएंगे परंतु आज इसकी सफलता संदिग्ध रहेगी। संध्या बाद परिजनों के साथ शांति से समय कटेगा। सेहत को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे लेकिन छोटी-मोटी व्याधि होकर स्वतः शांत हो जाएगी।
⸻
♑ मकर 🐊
(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज ग्रह स्थिति में परिवर्तन होने से दिन उठा-पटक में बीतेगा। बनी-बनाई योजनाओं में व्यवधान आएंगे। किसी परिजन की जिद के कारण नई परेशानी खड़ी होगी। महिलाओं की जुबान फिसलने के कारण बैठे-बिठाए आफत मोल लेने वाली स्थिति बनेगी। मध्यान बाद सामाजिक कार्य-क्रम में उपस्थिति देने के कारण मन मारकर पूर्व नियोजित कार्यक्रम रद्द करना पड़ेगा। कार्य-व्यवसाय में थोड़े समय के लिए ही आकस्मिक लाभ बनेगा, इसके बाद उदासीनता रहेगी। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। घरेलू सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। पति-पत्नी में थोड़ी बहुत नोक-झोंक लगी रहेगी। संध्या बाद सेहत का ध्यान रखें, लापरवाही बाद में भारी पड़ सकती है।
⸻
♒ कुंभ 🍯
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन का पूर्वार्ध आपको बेचैन कर सकता है। कुटुंब में अहं को लेकर टकराव होने से वातावरण कलुषित होगा। भाई-बंधुओं में बचने पर भी किसी बात पर टकराव होने की संभावना है। न चाहते हुए भी बीच-बचाव में पड़ने से आपको भी पिसना पड़ेगा। आज जल्दबाजी में किसी की जिम्मेदारी न लें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। कार्य क्षेत्र पर भी जल्दबाजी के कारण गलत निर्णय नुकसान कराएगा। सरकारी कार्य आज न करें, धन और समय व्यर्थ होंगे। आवश्यकता के अनुसार ही खर्च करें। मानसिक अशांति का असर सेहत पर भी देखने को मिलेगा, थोड़े से परिश्रम में अधिक थकान, हाथ-पैर में शिथिलता आएगी। घर में किसी स्त्री के कारण कोई नई समस्या बनेगी। आज धैर्य धारण करें, कल से स्थिति में सुधार आएगा।
⸻
♓ मीन 🐳
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन बीते कल से काफी बेहतर रहेगा। आज आप नीतिपूर्वक कार्य करना पसंद करेंगे जिससे धन मिले या न मिले, सम्मान अवश्य बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में अधिक समय देंगे। धार्मिक क्षेत्र पर दान-पुण्य के अवसर भी मिलेंगे। ज्योतिष अथवा तंत्र-मंत्र, आध्यात्म के गूढ़ रहस्यों को जानने की उत्सुकता रहेगी। संध्या के आसपास आकस्मिक धन लाभ से उत्साह बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी एवं नौकरों के मनमाने व्यवहार के कारण थोड़ी असुविधा हो सकती है। पति-पत्नी के बीच थोड़े बहुत मतभेद को छोड़ घर में शांति रहेगी। उदर शूल एवं हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है।



