img 5631

सनातन पंचांग 01 फरवरी 2026 | माघी पूर्णिमा, रविपुष्य अमृत योग, आज का राशिफल व जन्मदिन विशेष

01 फरवरी 2026 का संपूर्ण सनातन पंचांग पढ़ें। आज माघी पूर्णिमा, रविपुष्य अमृत योग, व्रत-पर्व, शुभ मुहूर्त, जन्मदिन विशेष भविष्यफल और सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल हिंदी में।

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌤️ दिनांक – 01 फरवरी 2026
🌤️ दिन – रविवार
🌤️ विक्रम संवत – 2082
🌤️ शक संवत – 1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – शिशिर ऋतु
🌤️ मास – माघ
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – पूर्णिमा (02 फरवरी रात्रि 03:38 तक, तत्पश्चात प्रतिपदा)
🌤️ नक्षत्र – पुष्य (सुबह 11:58 तक), तत्पश्चात अश्लेशा
🌤️ योग – प्रीति (सुबह 10:19 तक), तत्पश्चात आयुष्मान
🌤️ राहुकाल – शाम 05:05 से शाम 06:29 तक
🌤️ सूर्योदय – 07:17
🌤️ सूर्यास्त – 06:27
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

🚩 व्रत-पर्व विवरण
व्रत पूर्णिमा, माघी पूर्णिमा, माघ स्नान समाप्त, रविपुष्य योग (सूर्योदय से रात्रि 11:58 तक)

💥 विशेष
चतुर्दशी व पूर्णिमा एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।
(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 पुष्य नक्षत्र योग 🌷
01 फरवरी 2026 रविवार को सूर्योदय से रात्रि 11:58 तक रविपुष्यमृत योग है।

🙏🏻 108 मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप श्रद्धापूर्वक करता है, उस पर 27 नक्षत्रों के देवता प्रसन्न होते हैं। नक्षत्रों में मुख्य पुष्य नक्षत्र है, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। पुष्य नक्षत्र समृद्धि और संपत्ति बढ़ाने वाला है। इस दिन बृहस्पति का पूजन करना चाहिए। बृहस्पति को प्रत्यक्ष न देख पाने पर सद्गुरु का पूजन करें और मन ही मन यह मंत्र जपें –
ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 रविपुष्यामृत योग 🌷
शिव पुराण में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है। पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट से अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल हो जाते हैं। शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है। पुष्य नक्षत्र में किए गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्र आदि की प्राप्ति होती है।

इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान और पुण्य कर्म महाफलदायी होता है, परंतु पुष्य नक्षत्र में विवाह एवं उससे संबंधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं।
(शिव पुराण, विद्येश्वर संहिता अध्याय 10)

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 माघी पूर्णिमा 🌷
माघ मास की प्रत्येक तिथि पुण्यपर्व है, किंतु माघी पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन स्नान, पूजन, श्राद्ध और दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। माघी पूर्णिमा के दिन तिल, सूती वस्त्र, कंबल, रत्न, पगड़ी, जूते आदि का दान करने से मनुष्य स्वर्गलोक में सुखी होता है। मत्स्य पुराण के अनुसार इस दिन ब्रह्मवैवर्त पुराण का दान करने से ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है।
(मत्स्य पुराण 53.35)

💥 विशेष – 01 फरवरी 2026 रविवार को माघी पूर्णिमा है।

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🎉 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई और शुभ आशीष 🎉

जन्मदिन: 1 फरवरी
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होता है, जो सूर्य ग्रह द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी, आत्मविश्वासी, साहसी और जिज्ञासु होते हैं। आप नेतृत्व क्षमता वाले और शाही प्रवृत्ति के होते हैं तथा किसी का शासन पसंद नहीं करते।

शुभ दिनांक – 1, 10, 20, 28
शुभ अंक – 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष – 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव – सूर्य उपासना, मां गायत्री
शुभ रंग – लाल, केसरिया, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर – पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा।
सेहत – स्वास्थ्य सामान्य से उत्तम रहेगा।
परिवार – पारिवारिक मामलों में शुभ कार्य होंगे। अविवाहितों के विवाह योग बनेंगे।

🔮 आज का संपूर्ण राशिफल – 01 फरवरी 2026

♈ मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप माता-पिता के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपको उनके मन में चल रही उलझनों को समझने का अवसर मिलेगा। संतान के नौकरी के लिए कहीं बाहर जाने की संभावना बन सकती है, जिससे आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

♉ वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला

आज आपको सेहत को लेकर विशेष एहतियात बरतनी होगी, क्योंकि मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यवसाय में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और भविष्य के लिए लाभकारी स्थितियां बनेंगी। सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल न करें। यदि आप कहीं बाहर यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो माता-पिता से सलाह अवश्य लें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए, सफलता अवश्य मिलेगी।

♊ मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामलों में अच्छा रहने वाला है। किसी जमीन या मकान की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। आपको अपने काम को लेकर घमंड दिखाने से बचना होगा, अन्यथा कार्य में रुकावट आ सकती है। किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना रखने से बचें। प्रतियोगिता का भाव मन में बना रहेगा। खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन किसी पुरानी बीमारी के उभरने से थोड़ी परेशानी हो सकती है।

♋ कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी दूसरी नौकरी से संबंधित बुलावा आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को जनसभाओं और आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आप अपने लिए नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप जैसी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। मेहनत से पीछे न हटें और किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें, अन्यथा बेवजह के विवाद उत्पन्न हो सकते हैं।

♌ सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए सोच-समझकर कार्य करने का रहेगा। किसी नए काम में हाथ डालने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। कार्यक्षेत्र में किसी अन्य पर निर्भर न रहें। नौकरी में बदलाव के लिए दिन अनुकूल है। आप अपने धन को किसी बचत योजना में निवेश कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

♍ कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपके कार्यों से आपको एक नई पहचान मिलेगी और नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आप पूरी मेहनत से जुटेंगे। यदि कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके पूरा होने के योग हैं। परिवार के किसी सदस्य की पुरानी बीमारी उभरने से भागदौड़ बनी रह सकती है।

♎ तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला

आज आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही से बचना होगा। आलस्य के कारण कामों को टालने से भविष्य में समस्याएं बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग या बाहर घूमने की योजना बन सकती है, लेकिन खर्च करते समय अपनी आय का ध्यान रखें। यदि प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना है, तो किसी धोखाधड़ी से सावधान रहें। अजनबियों पर भरोसा करने से बचें।

♏ वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ने वाला है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन साहस से स्थितियों पर विजय पाएंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। आप उस धन का निवेश करेंगे, जिससे भविष्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मानसिक तनाव में कमी आएगी।

♐ धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही दिखाने से सहकर्मी नाराज हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आत्मविश्वास को मजबूत बनाकर काम करें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

♑ मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय में बनाई गई योजनाएं पहले से बेहतर परिणाम देंगी। साझेदारी में कोई नया काम शुरू हो सकता है। नए मकान या संपत्ति की खरीद की योजना बनेगी। संतान से किया गया कोई वादा आपको पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना चाहिए, अन्यथा परीक्षा में कठिनाई हो सकती है।

♒ कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन मेहनत और लगन से कार्य करने का है। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जिन्हें आप अपने व्यवसाय में लागू करेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई पुराना मामला सुलझ सकता है, जिससे राहत मिलेगी। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो मित्रों की मदद से समाधान निकलेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने की योजना बनेगी।

♓ मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रह सकता है। पारिवारिक मामलों के कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। भाई-बहनों के बीच बेवजह के विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, इसलिए सतर्क रहें। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपनी मेहनत के बल पर सफलता और प्रशंसा प्राप्त होगी।

#सनातनपंचांग #AajKaPanchang #MaghiPurnima2026 #RaviPushyaYog #PushyaNakshatra #आजकाराशिफल #RashifalHindi #SanatanDharma

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!