img 6646

आज का राशिफल 03 फरवरी 2026 | सनातन पंचांग, मंगलवार का पंचांग और 12 राशियों का भविष्यफल

आज का राशिफल 03 फरवरी 2026 पढ़ें। मंगलवार का संपूर्ण सनातन पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, व्रत-पर्व विवरण और सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक भविष्यफल हिंदी में।

img 6646

🌤️ आज का पंचांग : 03 फरवरी 2026

🌤️ दिनांक – 03 फरवरी 2026
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत – 2082
🌤️ शक संवत – 1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – शिशिर ॠतु
🌤️ मास – फाल्गुन (गुजरात–महाराष्ट्र – माघ)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – द्वितीया रात्रि 12:40 तक तत्पश्चात तृतीया
🌤️ नक्षत्र – मघा रात्रि 10:10 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
🌤️ योग – शोभन 04 फरवरी रात्रि 02:39 तक तत्पश्चात अतिगण्ड
🌤️ राहुकाल – शाम 03:41 से शाम 05:06 तक
🌤️ सूर्योदय – 07:16
🌤️ सूर्यास्त – 06:28

👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा में

🚩 व्रत पर्व विवरण

💥 विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।
(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🎉 जिनका आज जन्मदिन है उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई एवं शुभ आशीष 🎉

आपका जन्मदिन : 3 फरवरी

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं, यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक – 3, 12, 21, 30
शुभ अंक – 1, 3, 6, 7, 9
शुभ वर्ष – 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव – देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग – पीला, सुनहरा और गुलाबी

🔮 आज का सम्पूर्ण राशिफल (03 फरवरी 2026)

♈ मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों की अच्छी छाप रहेगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है और आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण मुश्किलों में आ सकते हैं। आपकी माताजी को पैरों से संबंधित समस्या को लेकर यदि आप परेशान हैं, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचना होगा।

♉ वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको अपने कामों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जो आपको खुशी देगा। आपका कोई कानूनी मामला यदि विवादित था, तो उस पर आपको पूरी निगरानी करने की आवश्यकता है।

♊ मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई लापरवाही नहीं करनी है। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे, जिससे कामों को कल पर टालेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी सहयोगी से बातचीत कर सकते हैं। आप मौज-मस्ती के मूड में लगे रहेंगे।

♋ कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, लेकिन भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर कोई झूठा आरोप लगाए, तो आप उसमें चुगली न लगाएं। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, लेकिन आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, जिससे आपकी कोई पेट संबंधित समस्या खड़ी हो सकती है।

♌ सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आस-पड़ोस में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। यदि आप किसी लेनदेन से संबंधित मामले को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगा। आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना है। आप संतान को कहीं बाहर घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

♍ कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। कोई सरकारी कामयाबी लंबे समय से यदि पेंडिंग थी, तो वह भी पूरी हो सकती है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा, लेकिन जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी होगी। आप अपनी माताजी से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे आपकी छोटी-मोटी समस्याएं आसानी से दूर होंगी। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे।

♎ तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आप धन को किसी योजना में लगाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जो आने वाले समय में आपको बेहतर लाभ देगी। अपने किसी कानूनी मामले को लेकर लापरवाही न दिखाएं, नहीं तो आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

♏ वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे। जीवनसाथी भी किसी नई नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी, जो आपको खुशी देगी। कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा, जिसके लिए आप काफी मेहनत कर रहे थे। आपको काम को लेकर यदि किसी से सलाह लेनी हो, तो अपने पिताजी से लें, तो बेहतर रहेगा।

♐ धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी, लेकिन आप किसी के बहकावे में आकर कोई काम न करें। आपको अपनी माताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका मन भगवान की भक्ति में खूब लगेगा और आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

♑ मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। राजनीति में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है और लोगों का पूरा समर्थन मिलेगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

♒ कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अपनी टेंशनों से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपके पिताजी आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। यदि आप कहीं बाहर जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। सेहत में यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो उससे भी आपको राहत मिलेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

♓ मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: सफेद

आज आपको किसी काम को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी और आपका मन भी परेशान रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है, नहीं तो वे आपके लिए बाद में मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही के कारण परीक्षा देने में कठिनाई होगी। आपको किसी दूसरे के मामले में सलाह देने से बचना होगा। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी। आप उसे सही कामों में लगाएं, तो बेहतर रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!