img 7795

सनातन पंचांग 09 फरवरी 2026 | आज का राशिफल, तिथि, नक्षत्र, उपाय, जन्मदिन विशेष

09 फरवरी 2026 का संपूर्ण सनातन पंचांग पढ़ें। जानें आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, व्रत, विशेष उपाय, जन्मदिन भविष्यफल और सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल हिंदी में।

🌤️ दिनांक – 09 फरवरी 2026
🌤️ दिन – सोमवार
🌤️ विक्रम संवत – 2082
🌤️ शक संवत – 1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – शिशिर ऋतु
🌤️ मास – फाल्गुन (गुजरात–महाराष्ट्र: माघ)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – अष्टमी पूर्ण रात्रि तक
🌤️ नक्षत्र – विशाखा पूर्ण रात्रि तक
🌤️ योग – वृद्धि रात्रि 12:52 तक, तत्पश्चात ध्रुव
🌤️ राहुकाल – सुबह 08:38 से 10:03 तक
🌤️ सूर्योदय – 07:13
🌤️ सूर्यास्त – 06:32

👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा में

🚩 व्रत पर्व विवरण

🔸 अष्टमी वृद्धि तिथि

💥 विशेष:
अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।
(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खण्ड 27.29–34)

🌷 सम्पूर्ण कार्यों की सिद्धि हेतु उपाय

नारद पुराण के अनुसार सम्पूर्ण कार्यों की सिद्धि के लिए पीपल एवं बड़ के मूल भाग में दीपक जलाना चाहिए।

🎉 आज जन्मदिन विशेष (09 फरवरी)

🎂 मूलांक – 9 (मंगल ग्रह)

आप साहसी, ऊर्जावान, नेतृत्व क्षमता वाले एवं तीव्र स्वभाव के व्यक्ति होते हैं। आप उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल के प्रभाव से आप निर्भीक होते हैं, हालांकि कभी-कभी क्रोध और जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है।

शुभ दिनांक: 9, 18, 27
शुभ अंक: 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष: 2027, 2036, 2045
ईष्टदेव: हनुमान जी, माँ दुर्गा
शुभ रंग: लाल, केसरिया, पीला

भविष्यफल:
नौकरी की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔮 आज का सम्पूर्ण राशिफल | 09 फरवरी 2026

♈ मेष 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें पहले आलस्य और बाद में किसी के गलत मार्गदर्शन के कारण विघ्न-बाधाएं आएंगी। आज आप अपने जीवन की समीक्षा भी करेंगे, जिससे मन हीनभावना से ग्रस्त रहेगा। व्यावसायिक अथवा पारिवारिक-धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे, लेकिन यदि संभव हो तो आज यात्रा न करें, वाहन से चोट आदि का भय है। सेहत अचानक खराब हो सकती है। चक्कर, उल्टी अथवा पेट और मस्तिष्क से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। धन की आमद परिश्रम के बाद ही होगी।

♉ वृष 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपको लगभग सभी कार्यों में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अधिकांश कार्य थोड़े से प्रयास से पूर्ण हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत अधिक लाभकारी नहीं रहेगा, फिर भी संतोषजनक स्थिति बनी रहेगी। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। नौकरीपेशा जातक अधिकारी वर्ग से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। सामाजिक, पारिवारिक और अन्य सभी क्षेत्रों में आपकी सराहना होगी। महिलाएं आज अधिक नखरे वाला स्वभाव दिखा सकती हैं, जिससे हास्य के प्रसंग बनेंगे।

♊ मिथुन 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति देने वाला रहेगा। धन संबंधी समस्याएं काफी हद तक सुलझ जाएंगी, जिससे दिनभर प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य-व्यवसाय में प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर से धन आगमन शुरू होगा, जो संध्या तक चलता रहेगा। मितव्ययी स्वभाव के कारण खर्च भी नियंत्रित रहेगा और धन कोष में वृद्धि होगी। महिलाएं किसी मनोकामना की पूर्ति से उत्साहित रहेंगी। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी और पर्यटन की योजना भी बन सकती है।

♋ कर्क 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप बुद्धि और विवेक से कार्य करेंगे, लेकिन परिस्थितियां बार-बार बाधा उत्पन्न करेंगी। कार्य-व्यवसाय से मन ऊबने लगेगा, फिर भी धैर्य बनाए रखें, संध्या तक संतोषजनक लाभ अवश्य मिलेगा। पारिवारिक और सामाजिक क्षेत्र में आपके विचारों की प्रशंसा होगी, हालांकि यह केवल औपचारिक हो सकती है। आर्थिक विषयों को लेकर विवाद से बचें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। गृहस्थ जीवन में प्रेम-स्नेह रहेगा, लेकिन स्वार्थ की भावना भी दिखाई देगी।

♌ सिंह 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप संभलकर कार्य करेंगे, फिर भी सफलता को लेकर संशय बना रहेगा। व्यवहारिकता की कमी के कारण अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा। घर और बाहर बेवजह कलह के प्रसंग बन सकते हैं। व्यापार में सहकर्मियों की मनमानी से असुविधा और अव्यवस्था रहेगी, फिर भी अपने पराक्रम से खर्च योग्य धन अर्जित कर लेंगे। आस-पड़ोस और भाई-बंधुओं से विवाद से बचने के लिए मौन रहना बेहतर रहेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण अधिक रहेगा।

♍ कन्या 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आर्थिक लाभ दिलाने वाला है, लेकिन व्यवहार में रूखापन लाभ को हानि में बदल सकता है। सामाजिक और पारिवारिक संबंधों में भी खटास आ सकती है। घर और समाज में अनदेखी से मन खिन्न रहेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखना आवश्यक है। महिलाओं को आज क्रोध पर नियंत्रण रखने की अधिक आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी घर का माहौल बिगाड़ सकती है। धन आगमन के साथ-साथ खर्च के रास्ते भी बनेंगे।

♎ तुला ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप किसी भी कार्य के लिए अधिक भाग-दौड़ करने के पक्ष में नहीं रहेंगे। जितना सहज रूप से मिल जाए, उसी में संतोष करेंगे। व्यवसाय की गति पल-पल बदलती रहेगी, जिससे मन अशांत रहेगा। किसी पुरानी घटना को याद कर मन दुखी हो सकता है। पारिवारिक खर्चों में अचानक वृद्धि होने से बजट बिगड़ सकता है। महिलाओं के मन में आज अधिक उथल-पुथल रहेगी, इसलिए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं होगा।

♏ वृश्चिक 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज दिन के आरंभ में किया गया परिश्रम मध्याह्न के बाद धन लाभ और सम्मान के रूप में फल देगा। कार्य-व्यवसाय में कुछ कार्य बीच में छोड़ने की प्रवृत्ति रह सकती है। चल-अचल संपत्ति से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धी आज आपके सामने अधिक देर टिक नहीं पाएंगे। हृदय में कोमलता रहेगी और परोपकार की भावना जागेगी। कभी-कभी अहम की भावना से लोगों से दूरी बढ़ सकती है। महिलाओं का जिद्दी स्वभाव कुछ समय के लिए घर में अशांति ला सकता है।

♐ धनु 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन सतर्कता का है। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें अपेक्षा के विपरीत नुकसान हो सकता है। घर में भी छोटी-मोटी चीजों के खराब होने की संभावना है। व्यवसाय में आज निवेश भूलकर भी न करें। पुराने उधार के लेन-देन को निपटाने का प्रयास करें, अन्यथा परेशानी बढ़ेगी। सरकारी पक्ष से कोई नोटिस या अशुभ समाचार मिल सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। धन की कमी महसूस होगी।

♑ मकर 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपको धन और सम्मान दोनों दिलाएगा। किसी भी कार्य में प्रारंभ में थोड़ी भाग-दौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन अंतिम परिणाम सुखद रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन विलंब न करें। आध्यात्म के प्रति रुचि रहेगी, हालांकि व्यस्तता के कारण अधिक समय नहीं दे पाएंगे। कार्य समय से थोड़ा विलंब से पूरे होंगे, फिर भी धन प्राप्ति में बाधा नहीं आएगी। घर में सुख-साधनों की वृद्धि होगी।

♒ कुंभ 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी, लेकिन इसके लिए मानसिक और बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आध्यात्मिक या साधना से जुड़े लोगों को विशेष अनुभूति होगी। बेरोजगारों को थोड़े प्रयास से रोजगार का अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों का मन कार्य के दौरान भी इधर-उधर भटक सकता है। मनोकामनाओं की पूर्ति के योग हैं। आलस्य करने पर अवसर हाथ से निकल सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

♓ मीन 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज कार्यों के प्रति मन में अरुचि रहेगी। नौकरीपेशा और व्यवसायी जातकों को अपने क्षेत्र में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना सहयोग के कोई भी कार्य पूरा करना कठिन लगेगा। आर्थिक कारणों से भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। हालांकि आज आपका झुकाव आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। सत्संग और प्रवचन सुनने की इच्छा होगी। महिलाएं धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगी। घर का वातावरण सामान्यतः मंगलमय रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!