img 2161

Horoscope Today May 11 2026 : Aaj ka Rashifal May 11 2026

img 2161

Horoscope Today: Astrological prediction for 11 May 2026

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

दिनांक – 11 मई 2026
दिन – सोमवार
विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत – 1948
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र वैशाख)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – नवमी शाम 03:24 तक तत्पश्चात दशमी
नक्षत्र – शतभिषा 12 मई रात्रि 01:28 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद
योग – इन्द्र 12 मई रात्रि 01:04 तक तत्पश्चात वैधृति
राहुकाल – सुबह 07:41 से सुबह 09:19 तक
सूर्योदय – 06:03
सूर्यास्त – 07:06
दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें।

कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

सेहत और परिवार: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

आज की सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

राशिफल
मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए आज आय को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। किसी न किसी कारणवश मन में दुविधा, डर या चिंता बनी रहेगी, विशेषकर संतान और प्रेम संबंधों को लेकर। स्वास्थ्य भी आज थोड़ा मध्यम रहने के संकेत हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन परिणाम आपकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं होंगे—हालांकि, वे आपकी सोच से बेहतर भी हो सकते हैं। आज के दिन काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि की बात करें तो आज व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। आपको इन दिनों कानूनी मामलों या कोर्ट-कचहरी से थोड़ा बचकर रहने की सलाह दी जाती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापार सामान्य है, पर यह आपकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला है। मान-सम्मान को ठेस पहुँचने की संभावना है और यात्रा कष्टकारी हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, जबकि आपका व्यापार अच्छा रहने वाला है। आज के दिन माँ काली की आराधना या उन्हें प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान भी मध्यम है, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। प्रेम और संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नौकरी-चाकरी में थोड़ा रिस्क है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टरबेंस बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि- मन परेशान, घबराहट, बेचैनी इत्यादि बनी रहेगी। प्रेम में बड़ी तू-तू मैं-मैं हो सकती है। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा या बच्चों की किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापार आपका अच्छा चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- घर में बड़े गृह कलह के संकेत हैं और भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य भी प्रभावित है, सीने में विकार संभव है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशिफल 11 मई 2026:आज तुला राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
धनु राशि- व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी संभव है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। तो एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है, थोड़ा बच के पार करिए। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश मत करिएगा और मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी, परेशानी बनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है। प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। नेत्र रोग, सिर दर्द, अज्ञात भय इत्यादि बना रहेगा। प्रेम-संतान को लेकर के भी भयाक्रांत रहेंगे। व्यापार आपका मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करना और शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!