img 0800 1

Horoscope Today August 03 2026 : Aaj ka Rashifal August 03 2026

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 August 2026

img 0800

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

सनातन पंचांग
दिनांक – 03 अगस्त 2026
दिन – सोमवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ॠतु
मास – श्रावण ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – पंचमी रात्रि 10:54 तक तत्पश्चात षष्ठी
नक्षत्र – उत्तरभाद्रपद रात्रि 08:00 तक तत्पश्चात रेवती
योग – सुकर्मा रात्रि 09:13 तक तत्पश्चात धृति
राहुकाल – सुबह 07:51 से सुबह 09:29 तक
सूर्योदय – 06:14
सूर्यास्त – 07:15
दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें ओर बधाई ओर शुभ आशीर्वाद
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

मेष – पॉजिटिव- समय मिला-जुला रहेगा। कोई पेमेंट फंसी हुई है, तो उसे वापस लेने की कोशिश कर सकते हैं। भावनाओं के बजाय समझदारी से काम करने पर बेहतर फैसले ले पाएंगे। नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान रिश्तों पर हावी न होने दें। इससे संबंध खराब हो सकते हैं। जल्दी सफलता पाने के लिए कोई गैर कानूनी काम न करें। घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत का खास ध्यान रखें।

व्यवसाय- बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी समस्या को सुलझाने के लिए घर के अनुभवी लोगों की सलाह लें। कर्मचारियों और सहयोगियों पर पूरी तरह निर्भर न रहें। सभी जरूरी काम अपनी देखरेख में करवाएं। लव- पति-पत्नी के बीच अहंकार के कारण विवाद हो सकता है। इसका असर परिवार और बच्चों पर भी पड़ेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- गला खराब होने के साथ हल्का बुखार महसूस हो सकता है। लापरवाही न करें और जरूरत होने पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- आपकी मौजूदगी और कोशिश से कोई रुका काम दोबारा शुरू हो सकता है। हिम्मत और मजबूत इरादे से मुश्किल काम भी पूरा कर लेंगे। घर के लिए नई वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। नेगेटिव- भावनाओं में आकर महत्वपूर्ण फैसला न लें। माता-पिता बच्चों के साथ दोस्त जैसा व्यवहार रखें। जरूरत से ज्यादा रोकने से बच्चों का आत्मविश्वास कम हो सकता है। गैर जरूरी यात्रा से समय और पैसा खराब होगा।

व्यवसाय- कारोबार में चुनौतियां आएंगी, लेकिन समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। नौकरी या बिजनेस करने वाली महिलाएं काम के दबाव के कारण तनाव में रहेंगी। हर फैसला सोच-समझकर लें। नौकरी में बड़े अधिकारियों से बहस न करें। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के कारण गुस्सा और तनाव बढ़ सकता है। इसका असर परिवार के माहौल पर भी पड़ सकता है। आराम के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन – पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति से कीमती उपहार और काम की सलाह मिल सकती है। मेहनत के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। लंबे समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी। महिलाएं पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगी। नेगेटिव- यात्रा कर रहे हैं, तो खानपान का ध्यान रखें। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करनी पड़ सकती है, लेकिन अपने बजट को नजरअंदाज न करें। तनाव और चिड़चिड़ापन आपको लक्ष्य से भटका सकता है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर विरोधियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। पिछले कुछ समय से धीमी चल रही कारोबारी गतिविधियों में सुधार होगा। सहयोगियों और कर्मचारियों की सलाह सुनें। उससे समस्या का समाधान मिल सकता है। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। प्रेम संबंध को लेकर बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। स्वास्थ्य- गला खराब होने और हल्का बुखार महसूस होने की आशंका है। लापरवाही न करें और जरूरत होने पर डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में जरूरी कामों की योजना बना लें। इससे कोई खास काम पूरा हो सकता है और अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। घर की मरम्मत या व्यवस्था बेहतर करने के काम भी होंगे। नेगेटिव- दूसरे लोगों पर जरूरत से ज्यादा रोक-टोक न करें। इससे उन्हें परेशानी हो सकती है। पड़ोसियों से संबंध खराब न होने दें। समय के अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव करें।

व्यवसाय- बिजनेस के महत्वपूर्ण कामों में रुकावट आ सकती है। इससे परेशानी होगी, लेकिन घबराने के बजाय हिम्मत से काम लें। समाधान जरूर मिलेगा। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा और काम समय पर पूरे होंगे। लव- घर के बड़े लोगों का सहयोग और आशीर्वाद पारिवारिक जीवन को सुखद बनाएगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- घुटनों और जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। भारी और गैस बढ़ाने वाला भोजन न करें। हल्की एक्सरसाइज पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- जिस काम के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। तनाव कम होगा और राहत महसूस करेंगे। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- बच्चों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखना और रोक-टोक करना रिश्तों में दूरी ला सकता है। व्यवहार में थोड़ा बदलाव रखें। युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा ध्यान देना होगा। यात्रा से पहले बजट जरूर बना लें।

व्यवसाय- पारिवारिक व्यस्तता के बावजूद कार्यस्थल पर ज्यादा ध्यान देना होगा। काम करने के तरीके में किए गए बदलाव सफल बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबारी महिलाएं व्यवस्था अच्छी तरह संभालेंगी और फायदा कमाएंगी। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। घर में सुखद माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- ज्यादा भीड़ और प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें। खांसी-जुकाम या त्वचा से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। हर काम के सभी पहलुओं को समझकर आगे बढ़ें। फायदे के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों और युवाओं को परीक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव- खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान न करें। आलस के कारण काम न टालें। उलझन होने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।

व्यवसाय- कार्यस्थल की समस्याएं दूर होंगी और काम दोबारा अच्छी तरह शुरू होंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी महत्वपूर्ण डील हो सकती है। लेन-देन में पक्का बिल जरूर लें। नौकरी के लिए की गई कोशिशों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। लव- पति-पत्नी की कोशिशों से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ डिनर या मनोरंजन की योजना बनेगी। स्वास्थ्य- कब्ज और गैस के कारण दिनचर्या बिगड़ सकती है। खानपान हल्का और संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- फैसला लेने में उलझन हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानें। यह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उसका नतीजा आपके पक्ष में आ सकता है। नेगेटिव- आलस और लापरवाही से बचें। पैसों के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। गैर जरूरी खर्च कम करें। विद्यार्थियों और युवाओं को करियर से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ समस्याएं रहेंगी। नया काम शुरू करने से पहले पूरी जांच कर लें। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में ज्यादा पैसा न लगाएं। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम कम होने से राहत मिलेगी। लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी परेशान कर सकती है। लगातार समस्या रहे, तो डॉक्टर की सलाह से जांच कराएं। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सकारात्मक है। अपनी योग्यता और मेहनत से मुश्किल काम पूरा कर लेंगे। मानसिक शांति महसूस होगी। किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। नेगेटिव- बच्चों के साथ समय बिताएं और उनकी परेशानी समझें। किसी बाहरी व्यक्ति के सामने निजी बात साझा न करें। कोई आपकी बात का गलत इस्तेमाल कर सकता है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर कर्मचारियों के कारण तनाव हो सकता है। व्यवस्था में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने से काम आसान होंगे। पैसों के लेन-देन में परेशानी हो सकती है। ऑफिस का माहौल शांत रहेगा। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। स्वास्थ्य- मौसम से अपना बचाव रखें। लापरवाही से सेहत प्रभावित हो सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- दिनभर मेहनत करनी होगी, लेकिन सोच-समझकर लिया फैसला भविष्य में नए रास्ते खोलेगा। घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। संतान से अच्छी खबर मिलने पर घर में खुशी का माहौल रहेगा। नेगेटिव- तनाव से बचें, वरना काम करने की क्षमता प्रभावित होगी। छोटी गलतफहमी से करीबी दोस्त या भाई के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। घर में मेहमान आने से निजी काम रुक सकते हैं।

व्यवसाय- पार्टनरशिप शुरू करने की योजना है, तो उस पर काम शुरू कर सकते हैं। इसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। महिलाओं से जुड़े प्रोडक्ट या सर्विस के बिजनेस में खास सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम के कारण अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। विवाह के बाहर आकर्षण पैदा हो सकता है, जिसका असर पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। इससे दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम और गला खराब होने की परेशानी हो सकती है। मौसम से बचाव रखें और जरूरत के अनुसार इलाज लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने और नई जानकारी मिलने से आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा। बच्चों की परेशानी समझने और सुलझाने में भी समय लगेगा। सामाजिक गतिविधियों में योगदान देने से सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव- करीबी रिश्तेदार से मनमुटाव चल रहा है, तो समय रहते सुलझाएं। अचानक जरूरी खर्च सामने आएंगे, जिन्हें कम करना मुश्किल होगा। धैर्य रखें। वाहन खरीदने की योजना आज टालना बेहतर होगा।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी मौजूदगी बनाए रखें और महत्वपूर्ण फैसले खुद लें। बाहरी व्यक्ति का दखल कर्मचारियों के बीच विवाद करा सकता है। नौकरी में टारगेट समय पर पूरा होने से राहत मिलेगी। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। डायबिटीज वाले लोग अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- घर के किसी बड़े सदस्य की सलाह से पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा और चिंता दूर होगी। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़ी जानकारी बढ़ाएं। कुछ काम समय पर पूरे होने से व्यस्तता कम होगी। नेगेटिव- दूसरों की मदद करने के साथ अपने कामों पर भी ध्यान दें, वरना आपके काम अधूरे रह सकते हैं। अचानक रिश्तेदार के आने से दिनचर्या बिगड़ सकती है।

व्यवसाय- आपकी कोशिशों से बिजनेस की व्यवस्था बेहतर होगी। सरकारी कामों से जुड़े बिजनेस में बनाई गई योजना सफल रहेगी। पार्टनरशिप में बहुत सावधानी रखें। ऑफिस की राजनीति से कुछ राहत मिलेगी। लव- परिवार में अनुशासन और अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे का सम्मान और सहयोग करें। स्वास्थ्य- मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। खानपान और जीवनशैली व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- परिवार की सुविधा से जुड़ी चीजों की खरीदारी हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई या करियर की समस्या सुलझने से तनाव कम होगा। भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी योजना साझा करने पर सही सलाह मिलेगी। नेगेटिव- दोपहर बाद कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अपनी ऊर्जा सही कामों में लगाएं। नकारात्मक सोच से बचें। किसी भी तरह का जोखिम लेना नुकसानदायक हो सकता है।

व्यवसाय- निजी परेशानी या सेहत खराब होने के कारण कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। फोन के जरिये ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी। लव- पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा और परिवार का माहौल सुकून भरा होगा। गैर जरूरी प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी से दिनचर्या बिगड़ सकती है। योग करें और संतुलित भोजन लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!