🕉️ आज का वैदिक पंचांग, व्रत-त्योहार एवं राशिफल
📅 दिनांक: 04 जनवरी 2026 | रविवार
🕉️ आज का वैदिक पंचांग | Today Panchang in Hindi
🌤️ दिन – रविवार
🌤️ विक्रम संवत – 2082
🌤️ शक संवत – 1947
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शिशिर ऋतु
🌤️ मास – माघ (गुजरात-महाराष्ट्र में पौष)
🌤️ पक्ष – कृष्ण पक्ष
🌓 तिथि
प्रतिपदा – दोपहर 12:29 तक तत्पश्चात द्वितीया
⭐ नक्षत्र
आर्द्रा – शाम 03:11 तक तत्पश्चात पुष्य
🧘 योग
वैधृति योग – 05 जनवरी रात्रि 01:47 तक तत्पश्चात विष्कंभ योग
⏰ शुभ-अशुभ समय
राहुकाल – शाम 04:49 से 06:10 तक सूर्योदय – 07:18 सूर्यास्त – 06:09 दिशाशूल – पश्चिम दिशा
🚩 व्रत-पर्व एवं विशेष योग
🌼 रविपुष्य योग
➡️ दोपहर 03:11 से 05 जनवरी सूर्योदय तक
💥 विशेष शास्त्रीय नियम (ब्रह्मवैवर्त पुराण):
प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा/पेठा) न खाएं, यह धन का नाश करता है। रविवार को स्त्री-सहवास, तिल का तेल खाना व लगाना निषिद्ध। रविवार को मसूर की दाल, अदरक व लाल साग न खाएं। रविवार को कांसे के पात्र में भोजन न करें। स्कंद पुराण के अनुसार रविवार को बिल्व वृक्ष पूजन करने से महापाप नष्ट होते हैं।
🌷 संकष्ट चतुर्थी विशेष उपाय
➡️ 06 जनवरी 2026, मंगलवार | चन्द्रोदय – रात्रि 09:07
शिवपुराण में बताए गए अनुसार, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को प्रातः गणपति जी को प्रणाम करते हुए ये छः मंत्र बोलें:
🌷 ॐ सुमुखाय नमः
🌷 ॐ दुर्मुखाय नमः
🌷 ॐ मोदाय नमः
🌷 ॐ प्रमोदाय नमः
🌷 ॐ अविघ्नाय नमः
🌷 ॐ विघ्नकर्त्र्यै नमः
➡️ बार-बार आने वाले कष्ट व समस्याएं नष्ट होती हैं।
🔥 अंगारकी मंगलवारी चतुर्थी
➡️ 06 जनवरी 2026 सुबह 08:01 से
07 जनवरी सुबह 06:52 तक
✔️ बिना नमक का भोजन करें
✔️ मंगल देव का ध्यान करें
✔️ चन्द्रमा को गणपति भावना से अर्घ्य दें
💰 कर्ज, बेरोजगारी व आर्थिक संकट से मुक्ति का योग बनता है।
🎂 4 जनवरी को जन्मे व्यक्ति का भविष्यफल
मूलांक – 4
दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों का जीवन संघर्षशील होता है। ये जिद्दी, साहसी एवं कुशाग्र बुद्धि के होते हैं। बाहर से कठोर लेकिन अंदर से कोमल स्वभाव के होते हैं। नेतृत्व क्षमता इनके व्यक्तित्व की विशेषता होती है।
🔮 शुभ जानकारी
शुभ तिथि: 4, 8, 13, 22, 26, 31 शुभ अंक: 4, 8, 18, 22, 45, 57 शुभ वर्ष: 2031, 2040, 2060 ईष्टदेव: श्री गणेश, श्री हनुमान शुभ रंग: नीला, काला, भूरा
🌹 आज का राशिफल | 04 जनवरी 2026 🌹
♈ मेष राशि
आज का दिन आपको मिला-जुला फल प्रदान करेगा। आज धन जमा करने की कितनी भी कोशिश करें खर्च लगे रहने से लाभ-खर्च बराबर रहेंगे फिर भी आज अन्य दिनों की तुलना में व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज किसी के कार्यों में बिना मांगे सलाह न दें अन्यथा अपमानजनक स्थिति बन सकती है। कला प्रेमियों को प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी शुभ आयोजन के लिए यात्रा संभव है। परिजनों से मतभेद की संभावना है। सेहत को लेकर आशंकित रहेंगे लेकिन कार्य के चलते अनदेखा करेंगे। आज आर्थिक लेन-देन न करें।
♉ वृष राशि
आज के दिन का उत्तरार्ध शुभ रहेगा। दिन के प्रथम भाग में छिटपुट तनाव रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर अनिर्णय बना रहेगा। आर्थिक मामलों में तकरार हो सकती है। संध्या तक वाणी पर संयम रखने से विवाद टल सकता है। मध्यान के बाद आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। संतान का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहने पर भी लापरवाही करेंगे।
♊ मिथुन राशि
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। मध्यान तक मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। परिजनों से भावनात्मक जुड़ाव रहेगा। छोटी बातों को प्रतिष्ठा से न जोड़ें। मध्यान के आसपास किसी बहुप्रतीक्षित कार्य की पूर्ति से मन प्रसन्न होगा। संध्या से पहले महत्वपूर्ण कार्य पूरे करें। आर्थिक लाभ संभव है। गलत खान-पान से सेहत खराब हो सकती है।
♋ कर्क राशि
आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। नौकरी व व्यवसाय में आशानुकूल सफलता मिलेगी। धन लाभ मध्यान के बाद होगा। सामाजिक छवि में सुधार होगा। सरकारी व भूमि संबंधी कार्य कल करना अधिक लाभदायक रहेगा। व्यर्थ की यात्रा में खर्च होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा।
♌ सिंह राशि
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। बिना सोचे निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। नए कार्य आरंभ न करें। जोखिम लेने से बचें। नजदीकी रिश्तेदार से अशुभ समाचार मिल सकता है। संध्या बाद स्थिति में सुधार होगा। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
♍ कन्या राशि
आज का दिन लाभदायी रहेगा। आर्थिक एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्य संध्या से पहले पूरे करें। व्यवसाय में उन्नति होगी। शेयर-सट्टे से लाभ संभव है। आज किसी को उधार न दें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सर्दी-कफ की शिकायत हो सकती है।
♎ तुला राशि
आज कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने हित के लिए कठोर निर्णय ले सकते हैं। व्यापारियों को अनुकूल वातावरण मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी प्रिय से आकस्मिक भेंट होगी। परिवार में मतभेद संभव है। स्वास्थ्य में जुकाम या पेट की समस्या हो सकती है।
♏ वृश्चिक राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। धर्म-कर्म में आस्था रहेगी लेकिन समय कम मिलेगा। छोटे दान-पुण्य से मानसिक शांति मिलेगी। व्यर्थ के झंझट से दूर रहेंगे। धन की आमद सीमित रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा।
♐ धनु राशि
आज का दिन मिश्रित रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता बढ़ाएगी। कार्य क्षेत्र पर समय कम दे पाएंगे। धन लाभ सीमित रहेगा। व्यर्थ विवाद संभव है। संध्या बाद स्थिति में सुधार होगा। अत्यधिक थकान महसूस होगी। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है।
♑ मकर राशि
आज का दिन लाभदायी रहेगा। व्यवसायियों को विभिन्न स्रोतों से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को परिश्रम का फल मिलेगा। व्यापार विस्तार के प्रयास सफल होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से नई योजना बनेगी। रक्तचाप से संबंधित परेशानी हो सकती है। संध्या बाद विवाद की स्थिति बन सकती है।
♒ कुंभ राशि
आज का दिन वृद्धिकारक रहेगा। अनचाहे खर्च होंगे लेकिन मानसिक शांति मिलेगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सरकारी व संपत्ति संबंधित कार्य सफल हो सकते हैं। फिलहाल संपत्ति निवेश टालें। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
♓ मीन राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। कठिन परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी। भावुकता अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। व्यापार विस्तार के लिए दिन अत्यंत शुभ है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है।



