img 6809

Horoscope Today July 21 2026 : Aaj ka Rashifal July 21 2026

img 6642

Horoscope Today: Astrological prediction for 21 July 2026

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

सनातन पंचांग
दिनांक – 21 जुलाई 2026
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ॠतु
मास – आषाढ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – अष्टमी 22 जुलाई प्रातः 05:16 तक तत्पश्चात नवमी
नक्षत्र – चित्रा रात्रि 08:49 तक तत्पश्चात स्वाती
योग – सिद्ध शाम 06:25 तक तत्पश्चात साध्य
राहुकाल – शाम 04:04 से शाम 05:43 तक
सूर्योदय – 06:09
सूर्यास्त – 07:20
दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 21 जुलाई

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

परिवार: दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

करियर: नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कारोबार: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
.

आज का राशिफल 21 जुलाई 2026

मेष राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
मेष राशि वालों के लिए समय अनुकूल है. सामने आए अवसरों को पहचान कर आगे बढ़े. कुछ लोग जलन की भावना से आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने की कोशिश करेंगे. व्यवसाय में स्टाफ के सहयोग से व्यवस्था रहेगी, साथ ही विस्तार संबंधी योजनाएं भी बनेंगी‌. विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें. गला खराब होने की वजह से बुखार जैसी फीलिंग रहेगी.

उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें या सुने.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5

वृष राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
युवा वर्ग अपने करियर को लेकर प्रयत्नशील रहे, किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा. जमीन-जायदाद संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें. कारोबार में कार्यों को समय पर पूरा करना आपके प्रमोशन के लिए सहायक रहेगा. परिवार के साथ मिलकर बैठना और बातचीत करना आपको पुनः ऊर्जावान बनाएगा. वर्तमान मौसम और पोलूशन से अपना बचाव करें.

उपाय- पक्षियों को दाना खिलाए.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं और ये फैसले अनुकूल रहेंगे. छोटी-मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान न देकर अपने कार्य में ही मस्त रहें. कोई भी नया कार्य करने से पहले उनके बारे में पूर्ण जानकारी हासिल करना जरूरी है. लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा. मेडिटेशन करें तथा पॉजिटिव रहे.

उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 9

कर्क राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां रह सकती हैं, लेकिन जल्दी ही सब कुछ व्यवस्थित भी हो जाएगा. विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से विमुख हो रहा है. कारोबार से जुड़ा कोई नया फैसला जल्दबाजी या भावनाओं में जाकर लेने से परहेज करें. लव अफेयर्स के मामले में आप लकी रहेंगे. घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं. कुछ समय प्रकृति के समीप रहकर आत्म मनन और चिंतन करें.

उपाय- कुछ समय प्रकृति के समीप रहकर आत्म मनन और चिंतन करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8

सिंह राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
अनावश्यक यात्रा को स्थगित रखने से समय और धन की बचत ही है. किसी मित्र के साथ ईगो और गुस्से की वजह से संबंधों में दरार आने की आशंका है. व्यवसाय को लेकर सरकारी मामला चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है. विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूर रहे. दिनचर्या व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है.

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 9

कन्या राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
आपकी वाकपटुता तथा कार्य करने की शैली से लोग प्रभावित होंगे. बाहरी व्यक्तियों का अपने परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें. शेयर्स तथा तेजी-मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधान रहें. परिवार में शांति पूर्ण माहौल बना रहेगा. एलर्जी तथा मौसम जनित परेशानियां रहेगी.

उपाय- मां भगवती के दर्शन करें और खीर का प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5

तुला राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
राजनीति से जुड़े लोगों को कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. अपने खर्चों को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित और संतुलित रखें. व्यवसाय में कार्यभार और दायित्व बढ़ेंगे. अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी. जीवनसाथी की मदद से आज कोई पारिवारिक मसला सुलझ सकता है. पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें.

उपाय- जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई की वस्तुओं का दान करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
जीवन शैली में समय अनुसार बदलाव लाने से शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे. लेनदेन अथवा फाइनेंस संबंधी मामलों में सावधानी बरतें. कलात्मक तथा ग्लैमर से जुड़े व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी. पति-पत्नी आपसी छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें. तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय मेडिटेशन में अवश्य करें.

उपाय- चींटियों को सतनाजा खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 3

धनु राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
इस समय अपने वित्तीय कार्यों पर ज्यादा ध्यान देना आपके के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा. अपने परिवार संबंधी जरूरतों को नजरअंदाज ना करें. सरकारी नौकरी में किसी भी तरह के अनुचित कार्य में दिलचस्पी ना ले. प्रेमी युगल एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें. सुकून और शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत में जरूर व्यतीत करें.

उपाय- शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं और अनार के रस से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 2

मकर राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
कोई कोर्ट केस अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुके हुए काम का फैसला आपके हक में हो सकता है. अनावश्यक खर्चो में कटौती करें. जिम्मेदारियों का बोझ भी रहेगा. कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है. घर का वातावरण उचित व सुखद बना रहेगा. योगा और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें.

उपाय- गौ माता को गुड़-रोटी खिलाएं और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
कोई रुका हुआ आय स्रोत पुनः शुरू होने की संभावना है. असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उचित रहेगा. अपनी व्यवसायिक गतिविधियां किसी से भी शेयर ना करें, वरना कोई इनका फायदा उठा सकता है. दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा. कभी-कभी आप अपने मनोबल में कमी महसूस कर सकते हैं.

उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के दर्शन करें और प्रसाद बांटें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 1

मीन राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें. आपको चमत्कारिक रूप से भावी लक्ष्य की प्राप्ति होगी. समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में परिवर्तन लाना बहुत ही जरूरी है. मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर भी ध्यान दें, इनसे कुछ फायदा होगा. पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा. दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती हैं.

उपाय- नवग्रह मंत्र का यथा सामर्थ्य जाप करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6

Horoscope Today July 21 2026 : Aaj ka Rashifal July 21 2026 Read More »

img 5007 1

Horoscope Today July 12 2026 : Aaj ka Rashifal July 12 2026

img 5007 1

Horoscope Today: Astrological prediction for 12 July 2026

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

सनातन पंचांग
दिनांक – 12 जुलाई 2026
दिन – रविवार
विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत – 1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र ज्येष्ठ)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – त्रयोदशी रात्रि 10:29 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
नक्षत्र – रोहिणी सुबह 08:29 तक तत्पश्चात मृगशिरा
योग – वृद्धि रात्रि 08:06 तक तत्पश्चात ध्रुव
राहुकाल – शाम 05:44 से शाम 07:24 तक
सूर्योदय – 06:05
सूर्यास्त – 07:22
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आपका जन्मदिन: 12 जुलाई

अंक ज्योतिष के अनुसार दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

व्यापार-नौकरी: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

घर-परिवार: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

करियर: किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।

आज का राशिफल
दिनांक : 12 जुलाई 2026

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। किसी पारिवारिक कारण से आज मन ग्लानि से भरा रहेगा। संतानों का उद्दण्ड व्यवहार व्यथित करेगा। कार्य के प्रति उत्साह की कमी रहने से अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। आवेश से बचें अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। सेहत में आकस्मिक गिरावट आने से अशान्त रहेंगे। धैर्य से दिन बिताएं।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिये अनुकूल परिस्थितयां लाएगा। आज आपके व्यवहार में सौम्यता रहेगी जिससे घर बाहर का वातावरण हल्का होगा। वाणी व्यवहार के बाल पर कठिन कार्य को आसान बना लेंगे। आज आपका मां मनोरंजन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा जिसके कारणकार्यो में विलम्ब होगा सरकारी कार्य लंबित रहेंगे। कार्य क्षेत्र में नीरसता रहेगी। धन को काम से ही खर्च करें। कार्यो में जोखिम ना लें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुरूप ही लाभ होगा आकस्मिक खर्च परेशान करेंगे। धन की उगाही के कारण विवाद हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी की कटुता के कारण विवाद की स्थिति बनेगी। यथा संभव यात्रा से बचे अन्यथा बीमार पड़ सकते है। जोड़ो सम्बंधित परेशानी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। घरेलु अथवा सामाजिक कार्यो के कारण आज कार्य क्षेत्र पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परिवार रिश्तेदारी में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आज धन की आमद कामचलाऊ होगी आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के कारण संध्या के आसपास सेहत भी ख़राब हो सकती है सावधान रहें। आज कोई बड़ा निर्णय सोच समझ कर ही लें। दुर्व्यसनों से बचें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन भर परिस्थितिया आपके पक्ष में रहेंगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। सरकारी कार्यो में भी सफलता मिलने की अधिक सम्भवना है। सरकारी कर्मचारियों को पद अथवा धन लाभ होगा। रिश्तेदारो के ऊपर खर्च भी करना पड़ेगा। घर में परिजन आप से कुछ आशा रखेंगे। व्यापारियों को आज थोड़े विलम्ब से धन लाभ होगा। यात्रा आनंददायक रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आप आनंद में बितायेंगे। आज आध्यत्म में विशेष रूचि रहेगी। पूजन-सत्संग का आयोजन करेंगे। शुभ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। उगाही से लाभ होगा। परिजनों के साथ प्रेम भरा व्यवहार मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर स्त्री का सहयोग मिलने से धन लाभ होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे। सपनो की दुनिया को छोड़ आज यथार्थ में जियेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन अशुभ रहेगा। सेहत अस्थिर रहने से कार्यो को उत्साह से नहीं कर पाएंगे। थोड़े कार्य में ही थकान अनुभव होगी। आर्थिक विषयो को लेकर बेचैनी रहेगी। सरकार विरोधी कार्य मान हानि करा सकता है। कुछ समय घर के बुजुर्गो के पास व्यतीत करें लाभ होगा। आज कोई वित्तीय लेनदेन अथवा उधारी ना करें। आलस्य अधिक रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ लाभदायक सिद्ध होगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। परिवार के ऊपर खर्च करेंगे दाम्पत्य सुख मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी स्वास्थ्य नरम रहने से घर एवं कार्य क्षेत्र का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से धन सम्बंधित समस्या बनेगी। बुजुर्गो का सहयोग मिलने से मन को राहत मिलेगी। सरकारी कार्यो विशेष कर कागजातों को सावधानी से रखें। कार्य क्षेत्र से आज अवकाश कर आराम करना हितकर रहेगा। दवा से एलर्जी हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आप सुख-शांति से व्यतित करेंगे। स्वास्थ्य आज उत्तम रहेगा।आज आपके महत्त्व पूर्ण कार्य आसानी से सफल होंगे। आत्म विश्वास बढ़ेगा। घर के बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा। कार्य क्षेत्र की व्यस्तता के कारण मनोरंजन का आनंद ख़राब होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन भी आपको प्रतिकूल परिस्थितयो का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक शिथिलता रहने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आएगा। स्नेहीजन आज आपके व्यवहार के कारण दूरी बनाएंगे। कार्यो में विलम्ब होगा। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति से अनबन होने की संभावना है। मौन रहने से कई समस्याओं से बचेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। आज आप अपने कार्यो को उत्साह से निर्धारित समय पर पूर्ण कर पाएंगे। जिससे हर क्षेत्र में प्रशंशा के पात्र बनेंगे। आकस्मिक यात्रा के योग बन सकते है। परिवार में निकटता का आभास होगा। संध्या के समय पेट सम्बंधित परेशानी हो सकती है। खान-पान संयमित रखें।

Horoscope Today July 12 2026 : Aaj ka Rashifal July 12 2026 Read More »

img 2960 1

Horoscope Today July 09 2026 : Aaj ka Rashifal July 09 2026

img 2960

Horoscope Today: Astrological prediction for 09 July 2026

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

दिनांक – 09 जुलाई 2026
दिन – गुरूवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ॠतु
मास – आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र ज्येष्ठ)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – नवमी सुबह 10:37 तक तत्पश्चात दशमी
नक्षत्र – अश्विनी दोपहर 02:56 तक तत्पश्चात भरणी
योग – सुकर्मा सुबह 10:12 तक तत्पश्चात धृति
राहुकाल – दोपहर 02:24 से शाम 04:04 तक
सूर्योदय – 06:04
सूर्यास्त – 07:23
दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 9 जुलाई
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2027, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे।

परिवार और रिलेशन: पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

महत्वपूर्ण कार्य: आज कई योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

आज का राशिफल
दिनांक : 09 जुलाई 2026

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन का पहला भाग सुख शांति से व्यतीत करेंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होने से धन लाभ होगा। आज के दिन आप थोड़े परिश्रम में अधिक लाभ भी कमा सकते है परंतु आलस्य एवं लापरवाही के कारण महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से निकलने की भी सम्भावना है। भागीदारी के कार्य की अपेक्षा एकल व्यवसाय में लाभ अधिक होगा। आस पड़ोसियों के कारण परिवार में किसी बात को लेकर व्यर्थ बहस हो सकती है। ठंडी चीजो से बचे सर्द गरम की समस्या हो सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन भी परिस्थितियां प्रतिकूल रहने से कोई राहत नहीं मिलेगी। मन किसी अरिष्ट के भय ये व्याकुल हो सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर होने से मानसिक चिंता बढ़ेगी। मध्यान पश्चात सेहत में अकस्मात गिरावट अथवा अन्य रूप से शारीरिक कष्ट हो सकता है। स्वाभाव में रूखापन एवं वाणी में कड़वाहट झगडे का कारण बनेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा के चलते व्यवसाय कुछ समय के लिये ही गति पकड़ेगा इसमे जितना लाभ उठा सकते है उठायें। मध्यान का समय करामात खर्चीला भी रहेगा। आज अनैतिक कार्यो में ना पड़े।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आकस्मिक फायदे कराने वाला रहेगा। आज आप किसी से अधिक व्यवहार करना पसंद नहीं करेंगे इससे कई समस्याओं से भी बचे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज आपके योगदान की प्रशंसा होगी। समाज के वरिष्ठ जनो के साथ नविन संपर्क बनेंगे। स्त्री-पुत्र अथवा बाहरी किसी महिला से लाभदायक समाचार मिल सकते है। विपरीत लिंगीय आकर्षण आज कम रहेगा। परिवार में संध्या बाद का समय थोड़ा खींचतान वाला फिर भी सुखद रहेगा। सेहत आज ठीक रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। आज मन में भावुकता एवं क्रोध की अधिकता रहने से छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेंगे जो बातें आपके काम की नही उन्हें अनदेखा करें अन्यथा मामूली बात गंभीर विवाद का रूप ले सकती है। मध्यान पश्चात संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है। सरकारी कार्यो को संभवतः टाले निर्णय आपके विपरीत रहेंगे। धन लाभ की जगह खर्च अधिक रहेंगे। यात्रा आज ना करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आध्यात्म एवं धार्मिक आस्था में वृद्धि करने वाला रहेगा। पुण्योदय होने से भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। फिर भी आज आपके निर्णय सही दिशा ले रहे है या नहीं इसकी जांच अवश्य कर लें। धार्मिक यात्रा देव दर्शन के योग है। घर में वैवाहिक कार्यो की रूप रेखा बनेगी। कार्य व्यवसाय पर भी दिन लाभ कराने वाला रहेगा। धन की आमद सुबह से शाम तक रुक रुक कर होती रहेगी लेकिन खर्च भी आज लगे रहने से बचत मुश्किल ही कर पाएंगे। पुराने परिचितों से भेंट होने पर कुछ परेशानी होगी। सेहत और धन संबंधित मामले दोनो से आज निश्चिन्त रहेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है। आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज अव्यवस्था बनेगी सहयोगी अथवा सहकर्मी मनमानी करेंगे फलस्वरूप लाभ भी अनिश्चित रहेगा। आकस्मिक घटनाओं से मन दुखी होगा। स्वयं अथवा किसी परिजन की सेहत पर आकस्मिक खर्च रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन का अधिकांश समय आपके अनुकूल रहेगा। आज स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा। कार्यो के प्रति आज अधिक ईमानदार रहेंगे। व्यावसायिक अथवा नौकरी अथवा अन्य किसी सम्बन्ध में लंबी यात्रा हो सकती है विदेश यात्रा के भी योग बनरहे है। मध्यान के समय शुभ समाचार मिलने से मन में आनंद छाया रहेगा धन लाभ के लिये आज इंतजार करना पड़ेगा या अल्प लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। संतानों के व्यवहार से आज थोड़ी पीड़ा भी होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज प्रातः काल से ही किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के कारण भाग-दौड़ रहेगी लेकिन सफलता को लेकर मन में संशय रहेगा। परिजनों से भी आज मामूली घरेलु कारणों से मतभेद होगा इसके कारण दिन भर दिमाग मे उल्टे सीधे विचार आएंगे संध्या के समय मामला सुलझने से राहत मिलेगी। संतानों के भविष्य के कारण भी चिंता रहेगी। मध्यान के बाद किसी स्त्री द्वारा अथवा सहयोग से आर्थिक अथवा अन्य लाभ की संभावना है। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। आलस्य भारी पड़ सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आप का आज का दिन मिश्रित फलदायी है। दिन के पूर्वार्ध में सेहत में गिरावट रहने से बेचैनी बढ़ेगी। बीमारी पर आकस्मिक खर्च होगा। भाई-बंधुओ के बीच मामूली सी बात पर मनमुटाव हो सकता है। अपनी वाणी एवं व्यवहार में सावधानी बरतें। जमीन-जायदाद सम्बंधित कार्यो को फिलहाल स्थगित करें। मध्याह्न के बाद का समय अपेक्षकृत बेहतर रहेगा कार्य क्षेत्र अथवा अन्य साधनों से धन या कीमती वस्तुओ का लाभ होगा। लेकिन आज अनचाही यात्रा से थकान बढ़ेगी। धन की उधारी आज ना करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन घर एवं बाहर के वातावरण में बदलाव लाने वाला रहेगा। दिनभर सेहत थोड़ी नरम रहने से आलस्य रहेगा फिर भी आज आप घरेलु समस्याओं के समाधान के प्रति अधिक सतर्क रहेंगे। आज वाणी एवं व्यवहार में भी कल की अपेक्षा नरमी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव कर सकते है। धन की आमद रुक रुक कर होते रहने से संतोष करेंगे। संध्या के समय मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। विद्यार्थियों के लिये आज का दिन कुछ परेशानी वाला हो सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन स्थिति में सुधार आने से राहत अनुभव करेंगे। कुछ दिनों से चल रही शारीरिक एवं पारिवारिक समस्याओं का समाधान होने से मानसिक शांति मिलेगी। आज सामाजिक कार्य के प्रति अधिक रूचि दिखाएंगे। कला एवं खाद्य पदार्थ के क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए आज का दिन लाभदायी सिद्ध होगा। लेकिन आज किसी के ऊपर भी आंख बंद कर भरोसा ना करें खास कर उधारी वाले मामलो में सतर्कता बरते अन्यथा हानि भी हो सकती है। मित्रो के ऊपर खर्च होगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपका मन अनिर्णय की स्थिति में रहेगा मानसिक स्थिति पल पल में बदलने के कारण दिनचर्या में विलंब होगा। दिन के पूर्वार्ध में प्रत्येक कार्य सोच विचार कर करें। नए कार्य का आरम्भ आज करना उचित नहीं। आज किये अधिकांश कार्य अधूरे रहेंगे। स्वभाव की मनमानी के चलते परिवार के बुजुर्गो अथवा कार्य क्षेत्र में आधिकारियो के साथ मनमुटाव हो सकता है। क्रोध एवं वाणी में संयम रखकर आज का दिन शांति से बिताना ही हितकर रहेगा। सेहत भी मानसिक स्थिति की तरह नरम गरम बनी रहेगी।

Horoscope Today July 09 2026 : Aaj ka Rashifal July 09 2026 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!