img 7890 1

Horoscope Today July 13, 2024 : Aaj ka Rashifal July 13, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 13 July 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक -13 जुलाई 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – सप्तमी शाम 03:05 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र  हस्त शाम 07:15 तक तत्पश्चात चित्रा

योग – शिव पूर्ण रात्रि तक

राहुकाल – सुबह 09:25 से सुबह 11:05 तक

सूर्योदय-06:06

सूर्यास्त- 19:22

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष 

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करने का मौका मिलेगा। आपको लेन देन से संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आप ऊर्जावान रहने के कारण प्रत्येक कामों को करने में तत्पर रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको यदि कोई तनाव लंबे समय से सता रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। आप अपने बिजनेस को लेकर सतर्क रहें और किसी को पार्टनर न बनाए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ रहेगा। आपका कोई पुरानी प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद दूर होता दिख रहा है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। यदि कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपका कोई पुराना विरोधी आपको परेशान कर सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने अनावश्यक खर्च पर पूरा ध्यान देना होगा। कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से आपको घेरे हुए था, तो वह भी दूर होगा। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी की इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परोपकार के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आप पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएंगे। किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप यदि काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपको किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मिल बैठकर व्यतीत करेंगे और उनकी पारिवारिक समस्याओं को सुनेंगे, लेकिन आपको अपने बिजनेस को भी पूरा समय देना होगा, नहीं तो कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में आप कोई लेन देन आंख मूंदकर ना करें, नहीं तो उसमें आपको धोखा मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार में यदि किसी सदस्य को आप कोई सलाह देंगे, तो वह आपकी बात पर अमल अवश्य करेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपके कुछ विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ धन की योजनाएं बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को उनकी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपको यदि कुछ कामों को लेकर उलझन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरा करेगी। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कोई अनबन चल रही थी, तो उसे भी आप बातचीत के जरिए दूर करेंगे और प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और उनको किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बड़ों के आशीर्वाद से आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today July 13, 2024 : Aaj ka Rashifal July 13, 2024 Read More »

img 7500 1

Horoscope Today July 12, 2024 : Aaj ka Rashifal July 12, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 12 July 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -12 जुलाई 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ

पक्ष – शुक्ल

तिथि  षष्ठी दोपहर 12:32 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र  उत्तराफाल्गुनी शाम 04:09 तक तत्पश्चात हस्त

योग  परिघ 13 जुलाई प्रातः 05:15 तक तत्पश्चात शिव

राहुकाल – सुबह 11:04 से दोपहर 12:44 तक

सूर्योदय-06:05

सूर्यास्त– 19:22

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए दिन सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने कामों में ढील नहीं देनी है, नहीं तो इसका असर उनकी पढ़ाई पर पड़ेगा। यदि आपने अपने किसी परिजन को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, लेकिन आपके रिश्तों में कुछ खटास पैदा हो सकती है। आपको कोई शारीरिक कष्ट होने की संभावना है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन व्यस्तताओं से भरा रहने वाला है। आपको कोई काम यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं और आपकी इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति के भी मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मेहनत भरा रहेगा। आप व्यवसाय में किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेशों से व्यापार की योजना बना रहे लोगों की इच्छाएं पूरी हो सकती है। आपको कोई सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। आप अपने कामों को लेकर सावधान रहें और यदि आपका कोई लेनदेन लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि के जातकों की पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने बिजनेस की बातों को किसी अजनबी के सामने उजागर न करें। यदि आपने किसी से बिजनेस के कामों को लेकर किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो वह भी आप आसानी से ले सकते हैं। आपको कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है। आप किसी के कहने में आकर कार्यक्षेत्र में किसी लड़ाई झगड़े में ना पड़ें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आप किसी से बिना मांगे कोई सलाह लेंगे, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आपकी कोई पुरानी गलती कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने आ सकती है, जो आपको परेशान करेंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करें और आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा। आपका कुछ वाद विवाद में फंसे रहने के कारण मन परेशान रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए दिन कार्यक्षेत्र में अच्छा रहने वाला है। आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके प्रमोशन मिलने से आपके कुछ साथी नाराज हो सकते हैं। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा और किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले आपको उस पर पूरी निगरानी करनी होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना भी बहुत कम है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके सामने कुछ अनचाहे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपके विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नौकरी में आपके ऊपर काम का दावा अधिक रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जीवनसाथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपको काफी सारी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। वाद विवाद से आपको छुटकारा मिलेगा और आप आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करें, तो उसमें चल अचल पहलुओं को अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। आपकी कोई बिजनेस की डील फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई भी ऐसी बात ना बोले, जिससे आपकी कहासुनी हो।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है। आप अपनी आय से ज्यादा व्यय करेंगे, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकता है, इसलिए आप अपनी आय और व्यय संतुलन बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप किसी प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने घर किसी मनचाहे वाहन को भी लेकर आ सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा, तभी आप अपने बिजनेस में अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखे, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर की कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, तभी आप लोगों से अपने काम निकलवा पाएंगे। आप किसी पारिवारिक समस्या को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है|

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way

Horoscope Today July 12, 2024 : Aaj ka Rashifal July 12, 2024 Read More »

img 7875 1 1

Horoscope Today July 11, 2024 : Aaj ka Rashifal July 11, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 11 July 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -11 जुलाई 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास -आषाढ़

पक्ष – शुक्ल

तिथि  पंचमी सुबह 10:03 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र  पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 01:04 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग  वरीयान 12 जुलाई प्रातः 04:09 तक तत्पश्चात परिघ

राहुकाल – दोपहर 02:24 से शाम 04:04 तक

सूर्योदय-06:05

सूर्यास्त- 19:23

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। संतान के भविष्य को लेकर आपको चिंता सता सकती है। पारिवारिक जीवन में चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप अपनी नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने पिताजी से कुछ पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत करनी होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी और गृहस्थ जीवन में आप किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। आप किसी खास से अपने मन की बात को कह सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको नौकरी में कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपको अपने बिजनेस में लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी को पार्टनर बनाया, तो उससे आपको धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए आप उनकी बातों पर पूरा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों को लेकर सूझबूझ से आगे बढे़ं। आपको प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार की प्राप्त हो सकती है। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आप अपने खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो उसके बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकती हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आप अपने मन में जलन की भावना ना रखें। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। आज आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपको कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। आपका यदि कुछ पुराना कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। छोटे बच्चे आपके साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि काम के सिलसिले को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आप मेहनत तो अधिक करोंगे, लेकिन फल भी आपको उतना ही मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर उन्हें सतर्क रहना होगा, क्योंकि इधर-उधर के कामों में लगने के कारण आप अपनी पढ़ाई पर फोकस थोड़ा कम करेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप उलझन में रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप सूझबूझ से कामों को करने की कोशिश में रहेंगे, जिससे आप एक काम पर फोकस कर पाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों में वृद्धि होने से घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि उनका डटकर सामना करें। वाहनों का प्रयोग आपको सावधानी से करना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। आप किसी के कहने में आकर कोई निवेश ना करें, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े जोखिम को उठाने से बचने के लिए रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बिजनेस में यदि आपका कोई धन फंसा हुआ था, तो उसके मिलने की पूरी संभावना है। आप कोई बड़ा काम हाथ में ना लें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी। आप किसी सहयोगी से अपने मन की बात को कह सकते हैं और आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप व्यस्त रहने के कारण अपने परिवार के सदस्यों को समय कम देंगे और किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आप अपने बिजनेस को आगे तक लेकर जाएंगे, जो जातक विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा और आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, जिसके बढ़ने से आपको खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और आपको कामों में मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की डील को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी आपके काम समय से पूरे हो सकेंगे। आप अपने कामों को छोड़कर बाकी लोगों के कामों पर फोकस ज्यादा लगाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको कोई जोखिम भरा काम करने से बचना होगा, नहीं तो उसमें समस्या हो सकती है। आप अपने खानपान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो पेट संबंधित समस्या आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो आप अपने माता-पिता को साथ लेकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से समस्या चली आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आपका यदि कुछ धन लंबे समय से फंसा हुआ था, तो वह भी आपको आसानी मिल सकता है। महत्वपूर्ण कामों में आपको तेजी लानी होगी, तभी वह पूरे हो सकते हैं। परिवार में किसी परिजन का आगमन हो सकता है और परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार की बात पक्की हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई भी लेनदेन बहुत ही सोच विचारकर करना होगा, नहीं तो यह आपके आपसी रिश्तों में समस्याएं खड़ी कर सकता है।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today July 11, 2024 : Aaj ka Rashifal July 11, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!