img 7915 1

Horoscope Today July 10, 2024 : Aaj ka Rashifal July 10, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 10 July 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -10 जुलाई 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्थी सुबह 07:51 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र   मघा सुबह 10:15 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

योग  व्यतीपात 11 जुलाई रात्रि 03:10 तक तत्पश्चात वरीयान

राहुकाल – दोपहर 12:44 से दोपहर 02:24 तक

सूर्योदय-06:05

सूर्यास्त- 19:23

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी वाणी में व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही थी, तो आप उन्हे मनाने के पूरी कोशिश करेंगे और उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आपके कई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ही सतर्क रहने की आवश्यकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। बॉस आपके कामों की तारीफ करेंगे और आप नौकरी में बदलने के प्रयास भी की भी कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा, नहीं तो कुछ बीमारियां बढ़ेंगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने सहयोग से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी और आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करेंगे। आप अपनी माताजी से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्यों को नौकरी मिलने के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आप अपने अनावश्यक खर्चो को लेकर परेशान रहेंगे। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन उसके साथ-साथ आपके खर्च भी बढ़ेंगे, जो आपको समस्याओं को बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थी अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा करेंगे और अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अपनों से चल रही अनबन दूर होंगी। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार में लोगों के सामने आ सकती है। आपके कुछ काम बनते बनते रह सकते हैं, जो आपको परेशान करेंगे। आप किसी की बातों में ना आएं। आपके कुछ शत्रु आपको अपने कामों में फंसाने की कोशिश करेंगे। आपकी आय में भी वृद्धि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप यदि किसी काम को करेंगे, तो आपको उसमें अधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही कोई सफलता मिलती दिख रही है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य की भी शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी गलती के लिए पछतावा होगा, जिसके लिए आपको अपने बॉस से भी डांट खानी पड़ सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको संतान से संबंधित किसी काम को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर दुविधा बनी हुई है, तो आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आप यदि शेयर मार्केट में निवेश करेंगे, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों के कारण आपको प्रमोशन मिल सकता है। आप किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगा। आपकी कुछ पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आर्थिक स्थिति की आपको चिंता रहेगी और कुछ नए संपर्कों का आप लाभ उठाएंगे। आपको अपने रोजमर्रा के कामों में बदलाव करने से बचना होगा। आप यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। आपकी संतान किसी नौकरी की परीक्षा की तैयारी कर सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आसानी से मात दे पाएंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस पूरा फोकस बनाएं रखें, नहीं तो उन्हें समस्याएं आएंगी। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी आपके काम पूरे होते दिख रहे हैं। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपका किसी नए वाहन आदि की खरीदारी का सपना पूरा होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेनदेन ना करें, नहीं तो इसका असर आपके रिश्तों पर पड़ेगा। आपको कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके बॉस आपकी कामों से प्रसन्न रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होती दिख रही हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिल सकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ने से आपको कुछ मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। आपकी कोई पारिवारिक समस्या फिर से खड़ी होगी। आप अपने अधूरे कामों को समय रहते पूरा करें|

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today July 10, 2024 : Aaj ka Rashifal July 10, 2024 Read More »

img 8083 1

Horoscope Today July 09, 2024 : Aaj ka Rashifal July 09, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 09 July 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -09 जुलाई 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ

पक्ष – शुक्ल

तिथि  तृतीया सुबह 06:08 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र  अश्लेशा सुबह 07:52 तक तत्पश्चात मघा

योग  सिध्दि 10 जुलाई रात्रि 02:27 तक तत्पश्चात व्यतीपात

राहुकाल – शाम 04:04 से शाम 05:44 तक

सूर्योदय-06:04

सूर्यास्त- 19:23

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आपका दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और आपको आय के नए-नए स्रोत मिलेंगे। आपकी आय के सोर्स बढ़ने से आपको खुशी होगी। आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे। माता-पिता से आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च बढ़ेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आप अपने कामों से घबराएंगे नहीं। आपको एक लक्ष्य को पकड़कर चलना बेहतर रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो आपको उसमें कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपने यदि किसी मित्र के कहने में आकर बिजनेस के किसी स्कीम में धन लगाया, तो वह आपके लिए बेकार रहेगी। सरकारी नौकरी के तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई विरोधी आज आपको परेशान कर सकता है। माता-पिता से आज कोई भी बात ना छुपाए नहीं तो उन्हें इस बात का बुरा लग सकता है। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी दी जाए तो आप उसे पूरा जरूर करें। आपकी मेहनत का आज आपको पूरा फल मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। करियर में भी आज आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ किसी कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे उनके रिश्ते में चल रहे अनबन भी दूर होंगी। आपको सरकारी क्षेत्र में पूरा लाभ मिलेगा और आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आपको खुशी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपने यदि किसी से कुछ पुराना कर्ज लिया था, तो उसे भी आप आसानी से उतार पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आप परेशान रहेंगे। सरकारी नौकरी के प्रयासो में लगे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको किसी धन संबंधित मामलों मे बहुत ही सावधान रहकर काम करना होगा। आपकी कोई पुरानी गलती कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने बड़ी हो सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ेगा। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं में अच्छा धन लगाएंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों को इधर-उधर ध्यान ना लगाकर अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में आपकी खुशियां बढ़ेंगी और दोनों के बीच प्रेम गहरा होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप किसी काम को लेकर योजना तो बनाएंगे, लेकिन आपके उसे पूरे होने में विघ्न बाधा तो आयेगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन कॉल के जरिये कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती है। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। आपको अपनी माताजी सेहत की चिंता सता सकती है। आप किसी से तर्क वितर्क में ना पड़े। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो उनमें आपको कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। परिवार में अच्छे से पार्टी का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बड़े सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल आवश्यक करें, तो आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान देंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचना होगा। कारोबार में आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपके सहयोगी भी कामों में आपकी पूरी मदद करेंगे। आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी समय में आपको आसानी से मिल जाएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। किसी नए काम की शुरुआत करने में आपके परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना है, नहीं तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे|

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today July 09, 2024 : Aaj ka Rashifal July 09, 2024 Read More »

img 7158 1

Horoscope Today July 07, 2024 : Aaj ka Rashifal July 07, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 07 July 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक -07 जुलाई 2024

दिनरविवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरातमहाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयनदक्षिणायन

ऋतुवर्षा ॠतु

मासआषाढ

पक्षशुक्ल

तिथि द्वितीया 08 जुलाई प्रातः 04:59 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र  पुष्य 08 जुलाई प्रातः 06:3 तक तत्पश्चात अश्लेशा

योग  हर्षण 08 जुलाई रात्रि 02:13 तक तत्पश्चात वज्र

राहुकाल शाम 05:44 से शाम 07:25 तक

सूर्योदय-06:03

सूर्यास्त– 19:23

दिशाशूलपश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरणभगवान जगन्नाथ रथयात्रा,चंद्रदर्शन (रात्रि 07:17 से 08:38 तक),रविपुष्यामृत योग (सूर्योदय से 08 जुलाई सूर्योदय तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्ययोजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापारव्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप अपने कामों को समय से पूरा करेंगे, जिससे आपके मन में यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी कम होंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत कर सकता है। जो विद्यार्थी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकेगा। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी इस समय में पूरा ध्यान देंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। आप यदि कोई मदद मांगेंगे, तो उनके भी आपको मिलने के पूरी संभावना है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। यदि परिवार में किसी बात को लेकर खटपट हो रही थी, तो वह भी दूर होगी और सभी एकजुट नजर आएंगे। जीवनसाथी आपसे किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी काम में बिना सोच समझे निवेश किया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि आपके बिजनेस की योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपको अच्छा लाभ देंगी। किसी घर, मकान और दुकान आदि खरीदने का सपना आपका पूरा होगा, लेकिन आप कोई काम अपने पिताजी से बिना पूछे ना करें, नहीं तो उसमें आपको कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आप बिना सोचे समझे किसी से कोई लेनदेन ना करें, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और उनकी सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी, क्योंकि वह अपने करियर में अच्छा नाम कामाएंगे। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो आपकी मदद करेगी। आप अपने परिवार में किसी सदस्य को यदि कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। यदि आपके बिजनेस में आपका धन का कही फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने खर्चों को बढ़ाएं, उन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। बिजनेस के किसी काम को लेकर आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। आप अपनी वाणी और व्यवहार से अपने आसपास रह रहे लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा और जो जातक किसी काम को लेकर परेशान थे, तो उनका वह काम भी पूरा हो सकता है। आपकी कामों के साथसाथ किसी अन्य एक्टिविटी के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप नौकरी के साथसाथ किसी पार्टटाइम कार्य को करने की योजना भी बना सकते हैं, जिससे आपकी इनकम में वृद्धि होगी। आपके सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आप शारीरिक मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको सोच समझकर काम करने होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार में लोगों में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से नई पहचान मिलेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। अविवाहित जातकों के जीवन में उत्तम विवाह का प्रस्ताव सकते है। आप परिवार के सदस्य के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी बड़े निवेश को करने की तैयारी कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको सचेत रहना होगा। संतान के करियर में यदि कुछ समस्याएं रही थी, तो वह भी आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आपको किसी की कहीसुनी बातों में नहीं आना है। विद्यार्थियों का किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप यदि किसी शारीरिक कष्ट को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप उसमें किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करना होगा। मातापिता के साथ आपके संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप कोई भी धन का लेनदेन बहुत ही सोच विचारकर करें, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है। आप अपने कुछ फैसलों को लेकर परेशान रहेंगे। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ेगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों में कोई जल्दबाजी करें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यापार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो लापरवाही के कारण आपके पेट संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी जो आपको परेशान करेंगी आप पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचें, नहीं तो आपको उसमें समस्या होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता देख रहा है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है और बिजनेस में कुछ उतारचढ़ाव के बावजूद भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों को करने में कुछ समस्याएं आएगी, जिनके लिए उन्हें अपने अधिकारियों से बातचीत करनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आप परेशान रहेंगे, जिस पर धन भी अच्छा खासा खर्च होगा। आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौजमस्ती करने में व्यतीत करेंगे

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today July 07, 2024 : Aaj ka Rashifal July 07, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!