img 7878 1

Horoscope Today July 04, 2024 : Aaj ka Rashifal July 04, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 04 July 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक -04 जुलाई 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र ज्येष्ठ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्दशी 05 जुलाई प्रातः 04:57 तक तत्पश्चात अमावस्या

नक्षत्र  मृगशिरा 05 जुलाई रात्रि 03:54 तक तत्पश्चात आर्द्रा

योग  गण्ड सुबह 07:00 तक तत्पश्चात वृद्धि

राहुकाल – दोपहर 02:24 से शाम 04:02 तक

सूर्योदय-06:02

सूर्यास्त- 19:23

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई औरशुभ आशीर्वाद

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्य से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी संतान आपसे यदि किसी काम को लेकर सलाह ले, तो आप उन्हें जो सलाह देंगे वह उसके विपरीत चल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता से काफी कुछ पा सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संपत्ति बढ़ाने वाला रहेगा। यदि भाई या बहन को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। माता-पिता आपको यदि किसी काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा। प्रमोशन मिलने की भी संभावना बनती दिख रही है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप अपनी सुख सुविधाओं की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। नौकरी पेशा जातक यदि नौकरी में बदलाव के लिए सोच रहे थे, तो वह कहीं अप्लाई कर सकते हैं। आप किसी को काम के समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहे, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए साथी की दस्तक हो सकती है। आप अपने रुके हुए कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तभी वह पूरे हो सकेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े निवेश के लिए बहुत ही सोच विचार कर करने के लिए रहेगा। आपको किसी निवेश से नुकसान होने की संभावना है। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आप योजना बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप लेनदेन के मामले में अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आप बहुत ही सूझ बूझ से र्काय करें। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहें। परिवार में किसी सदस्य के साथ आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को लेकर हर संभव प्रयास करेंगे। आपको किसी की सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें। आप आपकी बुद्धि व विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके मन मे स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपने साथी की छोटी-छोटी गलतियों को नजरंदाज करना होगा, नहीं तो वह समस्या बन सकती हैं। परिवार में यदि रिश्तो में कुछ अनबन चल रही है, तो आपको उसे दूर करने का प्रयास करें। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप अपने खर्चों को सीमित रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति होगी। बिजनेस की योजनाओं में भी आप चार चांद लगाएंगे, जिनको आप गति देंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ाने से आप प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने पिताजी से किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में यदि आपने किसी सदस्य को कोई सलाह उसे बहुत ही सोच विचार कर दें। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको बिजनेस में छोटे-मोटे काम पर भी पूरा ध्यान देना होगा। जो जातक अपने धन के निवेश को लेकर योजना बना रहे हैं, उन्हें अपने भाई व बहनों से बातचीत करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में किसी काम के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपके मन मे प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको अपने दोस्तों को सहकर्मियों पर पूरा विश्वास बनाए रखना होगा। आपको यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओ को दूर करने के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने काम में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिनसे आपको घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। भाग्य का साथ मिलने से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आप अपनी संतान से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। वरिष्ठ सदस्य आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप प्रत्येक काम तो करने के लिए उत्साह से आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में लंबे समय से कुछ समस्याएं चली आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने गृहस्थ जीवन के तालमेल बैठा कर चलना होगा, नहीं तो साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today July 04, 2024 : Aaj ka Rashifal July 04, 2024 Read More »

img 6748 1

Horoscope Today July 03, 2024 : Aaj ka Rashifal July 03, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 July 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक -03 जुलाई 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र ज्येष्ठ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वादशी सुबह 07:10 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र  रोहिणी 04 जुलाई प्रातः 04:07 तक तत्पश्चात मृगशिरा

योग – शूल सुबह 09:02 तक तत्पश्चात गण्ड

राहुकाल – दोपहर 12:43 से दोपहर 02:23 तक

सूर्योदय-06:02

सूर्यास्त- 19:23

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की किसी नए विषय के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको बिजनेस की योजनाओं में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने निजी कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। आपने यदि कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव करने से बचना होगा, नहीं तो आपको कुछ शारीरिक समस्याएं होने की संभावना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। आपके मन में भाईचारे की भावना बनी रहेगी। प्रेम व सहयोग से आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी आमदनी को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वास्थ्य समझ सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई भी जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। आप आत्म विश्वास से भरपूर रहने के कारण कामों में व्यस्त रहेंगे। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। बिजनेस में आपकी योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपको खुशी देंगी। आप किसी सहयोगी से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। किसी नए घर, मकान, दुकान आदि से जुड़ा दि कोई मुद्दा विवादित चल रहा था, तो वह भी आज सुलझ जाएगा। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को आसानी से दूर कर पाएंगे, जिससे आपका मन भी शांत रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको सरकारी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी संतान आपसे किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है। आप उनके मन में चल रही उलझन को जानने की कोशिश करें। आप माता-पिता से किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़ें। उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको पारंपरिक कार्य में उलझे रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपनी सेहत की वजह से भी परेशान रहेंगे। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने प्रमोशन के लिए अपने बॉस से बातचीत करनी होगी। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप कोई भी जोखिम भरा काम ना करें। आप यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने महत्वपूर्ण कामों पर पूरा ध्यान लगाएंगे, जिन्हें पूरा करने में उन्हें आसानी होगी। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के पूरी संभावना है। प्रॉपर्टी से संबंधित यदि आपने कोई लेनदेन किया, तो उसमें आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए या लाभदायक रहने वाला है। आपको आय के कुछ नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आप आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपने खर्च को भी बढ़ा सकते हैं, जो आपको परेशान करेंगे। आप अपने विरोधियों से अपने मन की बात को कह सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। माताजी से आपको की किसी बात को लेकर बेवजह झड़प हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके काम में ढील देने की आदत के कारण आपसे कोई गलती हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने कामों में सोच समझ आगे बढ़ेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। व्यापार के किसी काम को कल पर न टालें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आप यदि अपने भाइयों से कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगी, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। करियर में भी आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। परिवार के सदस्यों का साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को सोच समझ कर काम करना होगा। आपको अपने काम में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। व्यापार कर रहे लोगों ने यदि किसी से धन उधार लिया, तो इसे उतारने में उन्हें समस्या होगी। आप कार्यक्षेत्र में किसी से बहस बाजी में ना पड़ें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपके बॉस यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो उस पर आप बहुत ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए दूर करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका किसी नई जमीन, वाहन, मकान आदि की खरीदारी का सपना पूरा होगा। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत अवश्य मिलेगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। माता जी की सेहत में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई जानकारी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। व्यापार से संबंधित फसलों में आप परिवार के सदस्यों से सलाह मश्वरा अवश्य करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे, लेकिन आपको उन पर ध्यान देना होगा। भाई व बहनों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है। आपको कोई बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो हो सकता है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको धन प्राप्ति के कुछ नए मार्ग भी मिलेंगे। आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से आप किसी संतान से संबंधित समस्या को लेकर बातचीत करेंगे

🙏जय श्री राम 🙏

Horoscope Today July 03, 2024 : Aaj ka Rashifal July 03, 2024 Read More »

img 8711 1

Horoscope Today July 02, 2024 : Aaj ka Rashifal July 02, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 July 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -02 जुलाई 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास  आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र ज्येष्ठ)

पक्ष  कृष्ण

तिथि  एकादशी सुबह 08:42 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र  कृत्तिका 03 जुलाई प्रातः 04:40 तक तत्पश्चात रोहिणी

योग  धृति सुबह 11:17 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – शाम 04:04 से शाम 05:44 तक

सूर्योदय-06:02

सूर्यास्त- 19:23

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – योगिनी एकादशी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज आप लेनदेन के मामले में सावधान रहेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार के बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी नौकरी को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। नौकरी में चल रही समस्याओं से भी आप आसानी से निजात पा सकेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आपको भाग दौड़ अधिक रहेगी। 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने भाई व बहनों से सलाह लेने की आवश्यकता होगी। आपने यदि कोई निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो उससे आपको पछतावा हो सकता है। आप कुछ नए लोगों से मिलजुल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता से चल रहा वाद विवाद बढ़ सकता है, हो सके तो शांति बनाए रखने का प्रयास रखें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आपकी निर्णय क्षमता को सराहा जाएगा। गलती से भी किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा न करें। आप अपने सहयोगियो से अपने मन की बात को कह सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आएगी, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फायदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कामों के नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आपके काम पूरे होंगे। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई चिंता थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आप अपनी सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे। अपने किसी काम संबंधित मामले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर अपने जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में संशय बना हुआ है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग कुछ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी धन संपत्ति बढ़ेगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो वह दूर होगा। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत अवश्य मिलेगी। आपके पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देंगे, जिसके लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके कुछ साथी उनके कामों में रोड़ा अटकाएंगे। आपकी कुछ योजनाएं फलीभूत होगी, जिससे आपका बिजनेस और तरक्की करेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप किसी भी कार्य की जिम्मेदारी लेने से बचने का प्रयास करेंगे। आपके सोचे समझे काम पूरे होंगे। आपका किसी नए घर, मकान दिखाने का सपना पूरा होगा। आप अपनी परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला वाला रहने वाला है। आपको पारिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगी। आप किसी काम को लेकर यदि योजना बनाएंगे, तो आपकी वो योजना पूरी होने की संभावना है। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। आप अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है, जिसे दूर करने के लिए आपको उनसे माफी मांगने होगी। यदि आपने कुछ कर्ज दिया था, तो उसे उतारने मेइन आप सफल रहेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी सुलझता दिख रहा है। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे रहना होगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी कामों में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो उनके बढ़ाने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई के प्रति सावधान रहना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को भी प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरा स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको बड़े सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं। आपको माता-पिता से माफी मांगनी होगी। परिवार के सदस्य आपसे धन संबंधित मदद मांग सकते हैं तो आप वह अवश्य करेंगे|

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today July 02, 2024 : Aaj ka Rashifal July 02, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!