img 7888 1

Horoscope Today May 31, 2024 : Aaj ka Rashifal May 31, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 31 May 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 31 मई 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार वैशाख

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अष्टमी सुबह 09:38 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र  शतभिषा सुबह 06:14 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद

योग  विष्कंभ शाम 06:05 तक तत्पश्चात प्रीति

राहुकाल – सुबह 10:57 से दोपहर 12:37 तक

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:15

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – पंचक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी इस वर्ष स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखें

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मतभेदों से दूर रहने के लिए रहेगा, नहीं तो आपके किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके मन में कुछ उलझनें रहने के कारण आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा। आप किसी को कोई वादा या वचन न करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या हो सकती है। कोई पुरानी गलती को लेकर आपको पछतावा होगा। आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता से चलने के लिए रहेगा, क्योंकि यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो उससे आपको नुकसान होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। व्यवसाय में आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका कोई सहयोगी आपके साथ विश्वासघात कर सकता है, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उनकी मेहनत रंग लाएगी और उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको अपनी समस्याओं को नजरअंदाज करके किसी बड़ी बीमारी को दावत नहीं देनी है। कार्यक्षेत्र में आप खुद को साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे। व्यापार में आप कोई बदलाव कर सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम आदि को शामिल करके सेहतमंद रह सकते हैं। आप किसी से कुछ धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या होगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और परिवार में आप लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको पारिवारिक समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने माता-पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी कोई गलती कार्यक्षेत्र में आपके बॉस के सामने आ सकती है, जिसके बाद आपको उनसे बात करनी पड़ सकती है, जो विद्यार्थी किसी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो वह कहीं अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपने मन में चल रही उलझनों को दूर करने की कोशिश करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पार्टनरशिप में आप कोई बड़ी डील फाइनल ना करें, नहीं तो उसमें आपको पार्टनर्स से कोई धोखा मिलने की संभावना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसके लिए वह समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्यों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यक्ति करेंगे। आपको अपनी नौकरी में यदि कोई बदलाव करना पड़े, तो उसके लिए समय अच्छा है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में समस्या उठानी पड़ सकती है, इसलिए आप बहुत ही तोल मोलकर बोले। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आएंगे, जिससे आप दोनों के बीच चल रही दूरियां भी समाप्त होगी। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ उधेडबुन में लगे रहेंगे, क्योंकि लंबे समय से आपने अपने व्यवसाय की ओर रुख किया था, तो आपके काफी काम लटक सकते हैं। परिवार में अपनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाएंगे, जिनसे आपको बचना होगा। संतान ने यदि किसी कोर्स को करने का सोचा है, तो उन्हे उसमें दाखिला मिल सकता है। आपके किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी से कोई गुप्त जानकारी शेयर ना करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार को नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके स्वास्थ्य में गिरावट रहने के कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप किसी काम को करेंगे, तो उसके लिए आपको अपने सहयोगियों से बातचीत की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप किसी काम को पूरा करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपके जो रुके हुए काम आपको लंबे समय से परेशान कर रहे थे, तो आप उन्हें पूरा करने का मन बनाएंगे, जिसके लिए आप मेहनत भी पूरी करेंगे। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना अच्छा रहेगा, लेकिन परिवार में समस्याएं आज फिर से सिर उठा सकती हैं, जो आपको परेशान करेंगी, जिन्हें आप मिल बैठकर सुलझाएं तो वह आपके लिए बेहतर रहेगी। जीवनसाथी को करियर में आ रही समस्याओं को लेकर आप उनके लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। अविवाहित जातकों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं, नहीं तो उसमें आपको समस्या हो सकती है। आप अपने भाई बहनों से कोई भी बात बहुत ही सोच विचारकर करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में यदि आपने पहले निवेश किया था, तो उससे आपको कोई बड़ी सफलता हासिल होने वाली है, लेकिन आप किसी काम को लेकर यदि यात्रा पर जा रहे थे, तो उसमें आप वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें, नहीं तो कोई दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। आप साझेदारी में कार्यक्षेत्र में कोई काम कर सकते हैं और परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको अत्यधिक काम रहने के कारण कुछ मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, जिनमें आप ढील बिल्कुल ना दें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप यदि किसी नए काम में हाथ आजमाएंगे, तो उसमें आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। आप कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपका कोई पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने आसपास रह रहे मित्रों के रूप में शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यापार में कोई गिरावट होने से आपको समस्या सकती है। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलता मिले, तो अवश्य करें|

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

main qimg c9a9347ca33a1e21a4e7f75e82ba1222

Horoscope Today May 31, 2024 : Aaj ka Rashifal May 31, 2024 Read More »

img 7915 1 1

Horoscope Today May 30, 2024 : Aaj ka Rashifal May 30, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 30 May 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 30 मई 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार वैशाख

पक्ष – कृष्ण

तिथि  सप्तमी सुबह 11:43 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र  धनिष्ठा सुबह 07:31 तक तत्पश्चात शतभिषा

योग  वैधृति रात्रि 08:53 तक तत्पश्चात विष्कंभ

राहुकाल – दोपहर 02:16 से शाम 03:56 तक

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:14

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण – पंचक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं|

आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

आज का राशिफल 

दिनांक : 30 मई 2024

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे लेकिन आज आपका मन काम के समय कही और भटकेगा धन के साथ विपरीत लिंगीय के प्रति अधिक आसक्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर धन संबंधित मामलों को मन मे चल रही उठापटक के कारण नजरअंदाज करेंगे इसके परिणामस्वरूप लाभ विलम्ब से और आशा से कम होगा। सहकर्मी और घर के सदस्य आपके लापरवाह व्यवहार से परेशान होंगे आपस मे नोकझोंक भी हो सकती है। पर्यटन मनोरंजन के अवसर मिलेंगे लेकिन उदासीन व्यवहार के कारण इनका आनंद नही ले सकेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप दिन के पूर्वार्ध में ही योजनाबद्ध होकर कार्य करेंगे मध्यान तक परिश्रम का फल नही मिलने से थोड़े निराश भी होंगे लेकिन आज की गई मेहनत शीघ्र ही धन के साथ नए लाभ के संबंध बनाने में सहायक होगी। नौकरी वाले लोग अपने क्षेत्र पर सहकर्मियों से प्रतिस्पर्धा के बाद अव्वल रहेंगे। धन को लेकर ज्यादा परेशान ना हों आज नही तो कल अवश्य ही सकारत्मक परिणाम मिलेंगे। सरकारी कार्य आज अवश्य ही जोड़-तोड़ कर पूर्ण करने का प्रयास करें इसके बाद सहयोग तो मिलेगा परन्तु कार्य सफलता में विलंब होगा। परिजनों की मांगें असहज करेंगी टालने पर कलह हो सकती है। स्वास्थ्य में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे फिर भी दिनचार्य खराब नही होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन परिस्थिति आपके अनुकूल बनी रहेगी लेकिन आलस्य और मौज शौक की प्रवृत्ति भी रहने के कारण समय का पूर्ण लाभ नही उठा पाएंगे। आज आप जिस भी कार्य को आरम्भ करेंगे उसमे सफलता निश्चित मिलेगी।धन प्राप्ति की कामना दिन के आरंभ से ही लगी रहेगी लेकिन इसके अनुसार कर्म एवं सहयोग ना मिलने के कारण कुछ ना कुछ कमी अनुभव करेंगे। नौकरी पेशा आज काम मे ढील देंगे इससे बाद में परेशानी होगी। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा घर के सभी सदस्य अपनी धुन में मस्त रहेंगे महिलाओ को छोड़ अन्य जल्दी कोई काम करने के लिए तैयार नही होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन उदासीनता से भरा रहेगा। सेहत आज हल्की रहने से शारीरिक एवं मानसिक कमजोरी रहेगी। किसी का स्नेह सहयोग भी बुरा लगेगा लेकिन बेमन से ही सही व्यवहारिकता में कमी ना आने दे अन्यथा सम्बंधो में खटास आने पर वापस जोड़ना मुश्किल होगा। कार्य व्यवसाय में आज सहकर्मी अथवा कर्मचारियों के भरोसे रहना पड़ेगा। कार्य स्थल पर चोरी अथवा अन्य किसी कारण से नुकसान हो सकता है। धन को लेकर मध्यान बाद परेशानी होगी कही से मिलने वाली रकम में व्यवधान आने से आगे के कार्य प्रभावित होंगे। परिजन हर प्रकार से सहयोग करेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपकी मानसिकता अधिक से अधिक सुखोपभोग की रहेगी इसके लिये धन अथवा समाज की परवाह नही करेंगे। कार्य व्यवसाय मध्यान बाद तक सुचारू रूप से चलेगा इसके बाद का समय थोड़ा विघ्न बाधाओं वाला रहेगा लोग जबरदस्ती आपसे उलझेंगे। किसी भी प्रकार के अनैतिक आचरण से बचे अन्यथा निकट भविष्य में विवाद बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण आवश्यकता पूर्ति के ऊपर निर्भर रहेगा समय पर मांग पूरी करने पर शांति रहेगी अन्यथा गरमा गर्मी हो सकती है। सेहत संध्या बाद नरम होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका स्वास्थ्य पुर्व में असंयमित भोजन अथवा दिनचार्य के कारण दिन के आरम्भ में कुछ नरम रह सकता है। पेट में गड़बड़ थकान होने के कारण किसी भी कार्य के प्रति पूर्ण उत्साह नही बनेगा मध्यान के समय स्थिति में सुधार आने पर आवश्यक कार्य जल्दबाजी में करेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपको प्रेम और सम्मान दोनो मिलेंगे। लेकिन व्यावसायिक कार्य अत्यंत धीमी गति से चलने के कारण आय भी कम ही रहेगी फिर भी आवश्यकता अनुसार हो ही जाएगी। कार्य क्षेत्र अथवा घर मे नौकरों से हर प्रकार से सावधान रहें मन का भेद ना बताये अन्यथा सम्मान हानि हो सकती है। घरेलू वातावरण थोड़े बहुत गरमा गरमी के बाद शांत हो जाएगा। पैतृक व्यवहारों अथवा व्यवसाय के चलते लघु यात्रा हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने बुद्धि विवेक का प्रयोग कर लाभ कमाएंगे लेकिन सही समय की प्रतीक्षा अवश्य करें ऐसा ना हो असमय लिया निर्णय लाभ की जगह निराश करें। दिन के आरंभ से मध्यान तक कार्यो के प्रति लापरवाह रहेंगे लेकिन मध्यान बाद किसी वरिष्ठ की दखल के बाद स्वभाव में गंभीरता आएगी। परिश्रम भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करना पड़ेगा लेकिन इसका लाभ निकट भविष्य में धन के रूप में मिलेगा आज धन संबंधित समस्या यथावत रहेगी। परिजन आपसे किसी ना किसी कारण से नाराज हो सकते है। सेहत का भी ख्याल रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा आज आप जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे अंत समय मे उससे निराशा ही हाथ लगेगी लेकिन आज मेहनत करने में कसर ना रखें अन्यथा निकट समय मे होने वाले लाभ से वंचित रहना पड़ेगा कार्य व्यवसाय में दुविधा की स्थिति हानि से बाहर नही निकलने देगी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद जोखिम लेने से ना डरे इसका आने वाले समय मे कुछ ना कुछ लाभ और अनुभव मिलेगा। सहकर्मी अथवा परिजनों से नुकसान हो सकता है धर्य से समय बिताये बेवजह की कलह से दूर रहने का प्रयास करें शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य मानसिक विकार को छोड़ लगभग सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपके स्वभाव में उतावलापन रहेगा पहले स्वयं ही काम के प्रति लापरवाही करेंगे बाद में जल्दबाजी करने पर गड़बड़ होगी। मध्यान तक का समय किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहने के कारण किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर असमंजस रहेगा दिन भर की मेहनत संध्या से रंग लाने लगेगी धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी लेकिन पैसा आते ही जाने के रास्ते खोज लेगा। व्यवसायी वर्ग आज संध्या बाद ही प्रसन्न नजर आएंगे। परिवार के सदस्य अनैतिक मांग मनवाने के लिये जिद करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर भी आज आशंकित रहेंगे बाहर के खान-पान से परहेज करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपके स्वभाव में आलस्य और लापरवाहि दोनो रहने के कारण आस पास के लोगो को असुविधा होगी। आपके मुह पर लोग स्वार्थ वश मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन पीछे से जो गलती आपने नही की उसका भी दोष लगाएंगे फिर भी आप इन सबसे बेपरवाह होकर अपने मे मस्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर मानसिक चिंता रहेगी परन्तु साधनों की कमी के चलते मन मारकर रहना पड़ेगा। नौकरी वाले जातक अधिकारियों के कोप भाजन बन सकते है। महिलाये बड़बोले पन के कारण स्वयं की कलह को निमंत्रण देंगे। सर दर्द को छोड़ स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन लाभदायक तो है लेकिन विपरीत लिंगीय आकर्षण और स्वभाव की कामुकता किसी परेशानी में ना डाल दे इसका विशेष ध्यान रखें। दिन के आरम्भ में किसी नजदीकी से शुभ समाचार प्राप्त होगा। लेकिन पूर्व में की गई गलती के कारण मन मे भय भी बना रहेगा। कार्य व्यवसाय से धन की संतोषजनक आमद निश्चित होगी परन्तु उटपटांग खर्च भी अधिक रहने से बचत नही कर सकेंगे। व्यवसायी वर्ग प्रतिस्पर्धा के कारण कुछ समय के लिये निराश होंगे फिर भी प्रयास करते रहे आर्थिक लाभ थोड़ा थोड़ा होता रहेगा। सेहत असंयमित खान-पान के कारण बिगड़ सकती है। 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन थोड़े से परिश्रम से ही अधिक पसीना और घबराहट बनेगी जिससे ज्यादा भर वाला कार्य करने में असमर्थ रहेंगे इनमे जबरदस्ती करने का प्रयास ना करें बाद में परेशानी बढ़ सकती है। काम धंधे में आज असमंजस की स्थिति रहेगी किसी पुराने निर्णय अथवा सौदे में अवश्य सफलता मिलेगी जिससे साहस बढ़ेगा लेकिन आज नए कार्यो में हाथ ना डाले अन्यथा धन के फंसने या डूबने की पूर्ण संभावना है। नौकरी पेशा आज बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित होंगे। धन की आमद छोटे सौदों से आवश्यकता पूर्ति लायक आसानी से हो जाएगी बड़े लाभ के चक्कर मे धन और चैन दोनो गंवा सकते है इसलिये आज आसानी से जितना मिल जाये उसी में संतोष करें। घर मे सुख शांति बनी रहेगी भाई बंधुओ को आज संतुष्ट करना असंभव रहेगा इसे अनदेखा करना ही बेहतर है।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today May 30, 2024 : Aaj ka Rashifal May 30, 2024 Read More »

img 7691 1

Horoscope Today May 29, 2024 : Aaj ka Rashifal May 29, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 29 May 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 29 मई 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार वैशाख

पक्ष – कृष्ण

तिथि – षष्ठी दोपहर 01:39 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र  श्रवण सुबह 08:38 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

योग  इन्द्र रात्रि 11:34 तक तत्पश्चात वैधृति

राहुकाल – दोपहर 12:36 से दोपहर 02:16

सूर्योदय-05:58

सूर्यास्त- 19:14

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

आज का राशिफल

दिनांक : 29 मई 2024

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन संकट के बादल छंटने से मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे। घर में कुछ परिवर्तन अथवा तोड़ फोड़ करवा सकते हैं। अधिकारी वर्ग के साथ भी महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। आज आपके द्वारा लिए गए अधिकांश निर्णयों में सफलता सुनिश्चित रहेगी फिर भी नए कार्य का आरम्भ किसी की सलाह लेकर अथवा ना करें तो ही बेहतर रहेगा। व्यापार में विस्तार अवश्य कर सकते हैं। काम धंधा मध्याह्न बाद अकस्मात गति पकड़ेगा। धन लाभ की प्रबल संभावना है। धर्म कर्म पर खर्च करेंगे। सेहत को लेकर कुछ समय परेशान रह सकते हैं।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन मिला जुला रहेगा। थोड़ी बहुत पेट सम्बंधित समस्याओं एवं खासी जुकाम को छोड़ सेहत भी लगभग सामान्य ही रहेगी। परन्तु कार्य क्षेत्र पर उतार चढ़ाव रहने से धन संबंधीत कार्य आज अधूरे रह सकते है। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर अच्छा व्यवहार करने पर वापसी में स्नेह प्रेम ही मिलेगा। कोई व्यक्ति आपको उम्मीद दिला कर अंत समय पर धोखा दे सकता है इसलिए स्वयं के ऊपर निर्भर रहें। संध्या के समय आकस्मिक लाभ की संभावना है प्रलोभन से बचे अन्यथा कुछ ना कुछ हानि ही होगी। लघु यात्रा हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज दिन आपकी आशाओ के विपरीत फल देगा। प्रातः काल से ही शरीर में अकड़न सुस्ती रहने से कार्यो के प्रति गंभीरता नहीं रखेंगे। मध्याह्न के समय सुधार आने पर भी आलस्य नही जाएगा। कार्य क्षेत्र पर बनी बनायी योजनाएं धन अथवा अन्य कारणों से रुकी रहेंगी। धन लाभ के लिए आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी परिणाम कुछ ख़ास नहीं रहेगा। उधारी को लेकर मन चिंताग्रस्त रह सकता है। पुरानी उधारी हो सके तो अवश्य चूका दे परन्तु किसी को उधार आज ना ही दे। घर का वातावरण भी अस्त-व्यस्त रहेगा। यात्रा की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कल की अपेक्षा आज का दिन अच्छा बीतेगा। दिन के पहले भाग में थोड़ी परेशानियों के बाद स्थिति सामान्य बनने लगेगी। परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से आज मायूस होना पड़ सकता है। पुराने व्यवहारों से थोडे लाभ को छोड़ दिन भर धन लाभ के लिए प्रतीक्षा करना पड़ेगा। संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग मिलने से व्यापार में विस्तार कर पाएंगे। भागीदारी के कार्यो में हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगो को अधिकारी वर्ग से आवश्यक बात मनवाने के लिये मन के विपरीत कार्य करना पड़ेगा। परिवार में वातावरण स्थिर रहेगा। धार्मिक क्रियाओं में बढ़ोतरी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन मिला जुला रहने से पल में हानि अगले ही पल लाभ वाली स्थिति रहेगी। बीच में कभी-कभी कई विकल्प मिलने से असमंजस की स्थिति भी बन सकती है परंतु थोड़े बौद्धिक परिश्रम से इनपर विजय पा लेंगे। किसी वयोवृद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आगे के लिए मार्ग मिलेगा। संगीत-कला में विशेष रूचि रहेगी इस क्षेत्र से जुड़े जातक आज थोड़े प्रयास से निश्चित सफलता पा सकते है। धन की आमद आशाजनक लेकिन कुछ इंतजार के बाद होगी। प्रेम प्रसंगों में थोड़े रूठने मनाने के बाद भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। सेहत दिन के कुछ भाग को छोड़कर ठीक ही रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन संकट के बादल छटने से मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे। घर में कुछ परिवर्तन अथवा तोड़ फोड़ करवा सकते है। अधिकारी वर्ग के साथ भी महत्त्वपूर्ण विषयो पर चर्चा होगी। आज आपके द्वारा लिए गए अधिकांश निर्णर्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी फिर भी नए कार्य का आरम्भ किसी की सलाह लेकर अथवा ना करें तो ही बेहतर रहेगा। व्यापार में विस्तार अवश्य कर सकते है। काम धंधा मध्याह्न बाद अकस्मात गति पकड़ेगा। धन लाभ की प्रबल संभावना है। धर्म कर्म पर खर्च करेंगे। सेहत को लेकर कुछ समय परेशान रह सकते है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। सोची हुई योजनाओं में विलम्ब अथवा असफलता मिलने से निराशा रहेगी। नौकरी पेशा जातक भी कार्यो में लापरवाही के कारण अधिकारियो के कोप भाजन बनेंगे। सामाजिक व्यवहार में भी कमी आएगी। पिता पुत्री को छोड़ परिवार के अन्य सदस्यों में किसी कारण मतभेद रह सकते है। व्यवसायी वर्ग को मध्यान के आज-पास थोड़ा धन मिलने से कार्य चलते रहेंगे। आज उधार किसी को ना दें फंसने की सम्भवना अधिक है। सेहत सामान्य रहेगी फिर भी दिमाग कम ही काम करेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन संकट के बादल छटने से मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे। घर में कुछ परिवर्तन अथवा तोड़ फोड़ करवा सकते है। अधिकारी वर्ग के साथ भी महत्त्वपूर्ण विषयो पर चर्चा होगी। आज आपके द्वारा लिए गए अधिकांश निर्णर्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी फिर भी नए कार्य का आरम्भ किसी की सलाह लेकर अथवा ना करें तो ही बेहतर रहेगा। व्यापार में विस्तार अवश्य कर सकते है। काम धंधा मध्याह्न बाद अकस्मात गति पकड़ेगा। धन लाभ की प्रबल संभावना है। धर्म कर्म पर खर्च करेंगे। सेहत को लेकर कुछ समय परेशान रह सकते है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपको पहले की अपेक्षा थोड़ी राहत मिलेगी। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को गम्भीर होकर कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय क्षेत्र पर आशा से अधिक लाभ मिल सकता है परंतु कार्यो को सही दिशा मिल रही है या नहीं इसका एक बार अवलोकन अवश्य करें। नौकरी पेशा जातक बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे लेकिन अतिरिक्त कार्य भर भी बढ़ेगा। आज आपका आचरण विरोधियो पर अपने आप ही अंकुश लगा देगा। पारिवारिक स्थिति भी पहले से बेहतर बनेगी। आज आपकी बातों को घर के सभी सदस्य गम्भीरता से लेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज भी परिस्थिति आपके अनुकूल रहने से मन चाहा कार्य निर्विघ्न पूर्ण कर सकेंगे। कार्य क्षेत्र पर उधार के व्यवहार के कारण थोड़ी तना-तनी रह सकती है परंतु फिर भी धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आज किसी उधारी को लेकर हल्की फुल्की झड़प भी हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते है। मनोरंजन पर भी आज खर्च होगा। सामाजिक क्षेत्र में वृद्धि होने से अन्य आय के साधन बनेंगे। घर परिवार में आपकी आवश्यकता रहेगी। भाई-बहनों से मित्रवत सम्बन्ध रहेंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। सेहत संध्या के आसपास नरम गरम हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन भी प्रतिकूल रहने वाला है। सामाजिक अथवा पारिवारिक मामलो में आपकी गलत छवि बनेगी। आज आप अपने आपको बेबस अनुभव करंगे। ना चाहते हुए भी क्रोध आएगा जिससे आस पास के वातावरण में तनाव उत्पन्न होगा। कार्यो में निरंतर विफल रहने से मन में नकारात्मक सोच हावी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी सोच के विपरीत काम होंगे। परिजन भी आज आपसे दूरी बना कर रहेंगे। धैर्य से समय बिताएँ कल का दिन थोड़ा सुधार वाला रहेगा। मानसिक तनाव, सर, बदन दर्द की शिकायत रह सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन लगभग हर क्षेत्र पर संम्मान एवं सफलता दिलाएगा परन्तु स्वास्थ्य में नरमी एवं आलस्य की वृति इसमें व्यवधान भी डाल सकती है। सामाजिक कार्यो में पूर्व में किये गए कार्यो से सम्मान मिलेगा। समाज के सम्मानित व्यक्तियों के साथ उठना-बैठना होगा लेकिन इनसे फायदा उठाने की जगह खर्च ही होगा। पौराणीक धार्मिक क्षेत्रो के दर्शन की लालसा रहेगी शीघ्र ही इसके फलीभूत होने की सम्भवना है। दानपुण्य पर खर्च करेंगे। मानसिक शान्ति के लिए एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। घर में शांति रहेगी। सेहत मध्याह्न और रात्रि के समय अचानक नरम बनेगी।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today May 29, 2024 : Aaj ka Rashifal May 29, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!