ed044aec a4f2 404c 9a79 be25dc38a807 1

Horoscope Today May 22, 2024 : Aaj ka Rashifal May 22, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 22 May 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 22 मई 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्दशी शाम 06:47 तक तत्पश्चात पूर्णिमा

नक्षत्र – स्वाती सुबह 07:47 तक तत्पश्चात विशाखा

योग – वरीयान दोपहर 12:37 तक तत्पश्चात परिघ

राहुकाल – दोपहर 12:36 से दोपहर 02:15 तक

सूर्योदय-05:59

सूर्यास्त- 19:11

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिये साधारण रहेगा। आज आप मानसिक रूप से शांत एवं संतुष्ट रहेंगे लेकिन महिलाओं के मन में कुछ ना कुछ तिकड़म लगी रहेगी। अपना काम बनाने के लिये आज किसी की बुराई करने से भी नहीं चूकेंगी। कार्य व्यवसाय की गति सामान्य से कुछ कम रहेगी फिर भी निर्वाह योग्य आज हो जाएगी। आज आप अन्य लोगों से अपना काम निकालने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन किसी का कार्य स्वयं करने में आनाकानी करेंगे। सहकर्मी अधिकारियों से आपकी चुगली कर सकते हैं सतर्क रहें। धन लाभ परिश्रम करने के बाद ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार में आपको छोड़ अन्य सभी कुछ ना कुछ अभाव अनुभव करेंगे। घर में किसी सदस्य की सेहत खराब रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिये थोड़ा उलझनों वाला रहेगा। आज कोई भी कार्य भाग दौड़ किये बिना बनाना संभव नही रहेगा व्यवसायी वर्ग भी आज मंदी रहने के कारण लेदेकर काम बनाने के चक्कर मे रहेंगे बाद में असकमात धन लाभ हो जाने से पश्चाताप करेंगे। सरकारी अथवा पैतृक संपत्ति संबंधित कार्यो में थोड़ी परेशानी के बाद नतीजा आपके पक्ष में ही रहेगा। दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने में मध्यस्थता करनी पड़ेगी परन्तु पक्षपात का आरोप लग सकता है निष्पक्ष होकर फैसला करें सम्मान में वृद्धि होगी। घरेलू वातावरण आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांत रहेगा। संध्या बाद स्वास्थ्य में विकार आएगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपकी तार्किक शक्ति बढ़ी हुई रहेगी लेकिन इसका सही जगह प्रयोग नही करेंगे। प्रत्येक कार्य वह चाहे घरेलू हो अथवा व्यावसायिक उसमे कुछ ना कुछ नुक्स ही निकालेंगे इससे आपके सम्मान में कमी आ सकती है साथ ही परिजनों से कलह भी हो सकती है। आप आज सम्मान पाने के लिये अन्य लोगो के आगे स्वयं को हद से ज्यादा बुद्धिमान के रूप में पेश करेंगे लेकिन आज आपके विचार अन्य लोगो से कम ही मेल खाएंगे सम्मान मिलने की जगह हास्य के पात्र बन कर रह जाएंगे। कारोबार की दशा नीचे जाएगी किसी के सहयोग से खर्च लायक आमदनी हो ही जाएगी। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप स्वयं ही कलहकारी परिस्थितियों का निर्माण करेंगे। जबरदस्ती किसी के कार्यो में दखल देने अथवा बिना मांगे राय देने से बेज्जती हो सकती है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर आपको सहकर्मियों का कार्य पसंद नही आएगा और सहकर्मियों को आपका व्यवहार इससे आपसी तालमेल नही बनने के कारण सामूहिक कार्य अधूरे ही रहेंगे। धन लाभ के लिए प्रयास करेंगे फिर भी आज आय की अपेक्षा व्यय का पलड़ा भारी रहेगा। घर मे परिजनों को आपके व्यवहार से पीड़ा होगी। वादा करके मुकरने पर वातावरण अशान्त होगा। मित्र रिश्तेदार भी आज आपसे दूरी बना कर ही रहेंगे। सर अथवा बदन दर्द की शिकायत हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज दिन के आरंभ में आर्थिक लाभ की संभावनाए बनेंगी इनके मध्यान के आस-पास पूर्ण होने की संभावना है। व्यवसायी वर्ग आज एक साथ कई कार्यो में भाग्य आजमाएंगे इनमे से कुछ लंबित रहेंगे लेकिन शेष कार्यो से अवश्य ही कुछ ना कुछ लाभ होगा। धन लाभ के लिए आज किसी अन्य के भरोसे नही रहना पड़ेगा। नौकरी करने वाले लोगो को आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी जिससे आरम्भ में थोड़ी परेशानी पर बाद में परिणाम पक्ष में रहने से प्रसन्नता मिलेगी। आज किसी पुराने परिचित से यादगार भेंट होगी कुछ समय के लिए अतीत की यादों में खोए रहेंगे। परिजनों के स्नेह में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर आज पूर्ण संतुष्ट नही रहेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन भी आपके लिए विशेष नही रहेगा। आज आप संचित धन के ऊपर ही निर्भर रहेंगे आर्थिक लाभ होते होते टल ने पर निराश होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज भय का वातावरण रहेगा अपनी किसी कमजोरी को लेकर मन मे चिंतित रहेंगे परन्तु जाहिर नही होने देंगे। विरोधी आपके लचीले व्यवहार का फायदा उठाएंगे लेकिन सहकर्मियों का सहयोग आवश्यकता पड़ने पर मिल जाएगा। आज ना चाह कर भी किसी से उधारी का व्यवहार करना पड़ेगा। खर्च आज कम रहने से आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। घरेलू कामो में टालमटोल करने पर वातावरण उग्र होगा कुछ समय मे स्वतः ही सामान्य भी हो जाएगा। आलस्य अधिक रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन भी आपके अनुकूल बना हुआ है लेकिन आज किसी महत्त्वपूर्ण कार्यो को लेकर अन्य के भरोसे बैठना पड़ेगा जिसमे निराशा मिलने की संभावना अधिक है आज अपने बलबूते जो भी कार्य करेंगे उसमे देर से ही सही आशाजनक परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में वृद्धि तो होगी लेकिन आर्थिक लाभ समय पर ना होने के कारण आगे के कार्य प्रभावित होंगे। आज धन लाभ एवं खर्च बराबर रहने से संतुलन बना रहेगा। सहकर्मी आपसे कुछ अपेक्षा रखेंगे इसमे टालमटोल ना करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। घर के सदस्य मनोकामना पूर्ण होने पर प्रसन्न रहेंगे लेकिन बुजुर्ग आपकी खर्चीली वृति से असंतोष जताएंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन भी आप किसी ना किसी कारण से परेशान रहेंगे। सेहत आज भी प्रतिकूल रहेगी लेकिन कल की अपेक्षा में थोड़ा सुधार अवश्य आएगा। व्यवसाय की स्थिति भी दयनीय रहेगी दैनिक खर्च निकालने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग को प्रसन्न रखने में असफल रहेंगे भाग्य साथ ना देने के कारण दिन भर की भागदौड़ व्यर्थ जाएगी। लेकिन बेरोजगार लोग आज प्रयास करने में कमी ना रखें शीघ्र ही किसी रोजगार से जुड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण उथल-पुथल रहेगा घरेलू कार्य सुलझने की जगह और अधिक उलझेंगे। भाई बंधुओ में आत्मीयता की कमी रहेगी। बुजुर्गो का सहयोग मिलने से कुछ राहत अनुभव करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपको सभी जगह से मान-सम्मान दिलाएगा। आज आपकी जीवनशैली भी उच्चवर्गीय जैसी रहेगी। कैसी भी परिस्थितियां हो खर्च करने से पीछे नही रहेंगे आडम्बर भी आज कुछ अधिक रहेगा। महिलाये भी आज दिखावा करने से नही चूकेंगी आवश्यकता से अधिक खर्च कर बाद में पछताएगी। कार्य व्यवसाय आशानुकूल रहेगा किसी पुराने अनुबंद से धन लाभ होगा। राज पक्ष से भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है सरकारी कार्यो में ढील ना दे आज पूरे तो नही होंगे लेकिन सफलता की संभावना अधिक रहेगी। घर का वातावरण मिला जुला रहेगा सभी सदस्य अपने कार्य मे मस्त रहेग।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज दिन के आरंभ में आप किसी कार्य को लेकर दुविधा में रहेंगे लेकिन बाद में उसी कार्य को करने पर धन लाभ के साथ ही सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी वाले जातक आज अपने मृदु व्यवहार के कारण अधिकारियों को प्रसन्न रखेंगे लेकिन सहकर्मियों को इससे जलन हो सकती है फिर भी निश्चिन्त रहे आज कोई चाहकर भी आपका अहित नही कर सकता। व्यवसायी वर्ग जिसभी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे जय होगी धन की आमद एकसाथ ना होकर रुक रुक कर होगी जिससे अन्य कार्य आरम्भ करने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। गृहस्थ में आपकी बातों को महत्त्व दिया जाएगा भाइयो से फिर भी आज राग द्वेष बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता बढ़ेगी। सेहत उत्तम रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन शुभ फलदायी है आज आप दिन के आरंभ में अपने कार्यो के प्रति लापरवाही करेंगे परन्तु धीरे धीरे व्यस्तता बढ़ने के साथ ही कार्य शैली में निखार आएगा मानसिक रूप से चंचल भी रहेंगे महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधा होगी इसलिये किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें धन लाभ आज अचानक होगा दुबे धन की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यवसायी वर्ग मेहनत का उचित फल मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आज आपके ऊपर कोई आरोप भी लग सकता है जिससे परिवार में गलतफहमी पनपेगी परिजन आपकी बातों पर आज मुश्किल से ही यकीन करेंगे। महिलाये आज ज्यादा सतर्क रहें ज्यादा हंसना भी नुकसान करा सकता है। सेहत में सुधार आएगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन भी परिस्थितियां आपकी आशाओ के विपरीत रहने वाली है धन संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य आज निरस्त करने ही बेहतर रहेगा। आज आप किसी सरकारी उलझन में भी फंस सकते है वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें। धन को लेकर घर एवं बाहर विवाद के प्रसंग बनेंगे विवेक से काम ले अन्यथा मामला गंभीर रूप ले सकता है। नौकरी वाले लोगो के अधिकारियों से मतभेद रहेंगे फिर भी मनमारके इच्छा के विपरीत कार्य करना पड़ेगा। मित्र परिचित भी आपसे मतलबी व्यवहार करेंगे किसी से आज कोई वादा ना करें पूरा नही कर पाएंगे। धन के साथ ही आरोग्य में भी कमी आएगी। बड़े बुजुर्गों की बातों को अनदेखी ना करे।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today May 22, 2024 : Aaj ka Rashifal May 22, 2024 Read More »

img 8034 2 1

Placement of Moon in 7 House Good or Bad ?

img 8034 1

Moon in 7 House Good or Bad ?

In astrology, the placement of the Moon in the seventh house of a natal chart can have various interpretations, and whether it’s considered “good” or “bad” depends on multiple factors, including the overall chart context and the aspects the Moon forms with other planets.

Moon in the Seventh House: General Interpretations

img 8035 11. Relationships and Marriage:-

Positive Aspects:-

The Moon in the seventh house can signify a nurturing and emotional approach to relationships. Individuals with this placement may seek deep emotional connections with their partners, valuing intimacy and care. This placement often indicates a partner who is sensitive, caring, and possibly even a bit motherly.

Challenges:-

On the flip side, the Moon is associated with fluctuating emotions, and when placed in the house of partnerships, it can indicate instability or emotional ups and downs in relationships. Such individuals may experience mood swings that affect their partnerships, or they might attract partners who are emotionally volatile.

img 8037 12. Business Partnerships:-

The seventh house also governs business partnerships. A Moon here can suggest a tendency to form business alliances based on emotional connections rather than practicality. This can be beneficial if the partnership thrives on mutual support, but it can also lead to issues if emotions cloud business judgments.

Examples and Illustrations

Example 1:-

Consider an individual named Sarah with her Moon in the seventh house. Sarah might find herself deeply invested in her partner’s feelings and well-being. She may often take on a caretaking role, ensuring her partner feels loved and supported. However, if her partner’s needs become overwhelming, Sarah might struggle with maintaining her own emotional stability.

Example 2:-

Imagine a business scenario where two friends, Jack and Tom, start a company together. Jack has his Moon in the seventh house. He might prioritize their friendship and mutual trust over objective business decisions. While this can create a strong, supportive partnership, it might also lead to challenges if personal feelings interfere with professional matters.

img 8038 1Remedies

If someone perceives their Moon in the seventh house as problematic, there are several remedies and strategies they can consider:

1. Emotional Awareness:-

Cultivating self-awareness regarding one’s emotional patterns can help manage the Moon’s influence. Practicing mindfulness and emotional regulation techniques can be beneficial.

2. Clear Communication:-

Open and honest communication with partners can help mitigate misunderstandings and emotional turbulence. Establishing boundaries and expressing needs clearly is crucial.

img 8039 13. Astrological Remedies:-

Chanting Mantras:-

Reciting mantras associated with the Moon, like “Om Chandraya Namaha,” can help harmonize its energy.

Wearing Gemstones:-

Moonstone or pearls are often recommended to balance moons energy.

Charity and Service:-

Engaging in acts of kindness, particularly on Mondays (the day ruled by the Moon), can help alleviate any negative influence.

4. Therapeutic Approaches:-

Counselling or therapy can be incredibly beneficial for navigating emotional complexities within relationships.

img 8040 1

Conclusion

While the Moon in the seventh house can bring about challenges related to emotional stability in relationships, it also offers opportunities for deep emotional connections and nurturing partnerships. Understanding and working with this placement through various strategies can transform potential negatives into positives, fostering healthier and more fulfilling relationships.

This is generalised explanation kindly send your complete birth details for accurate predictions and remedies.

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Placement of Moon in 7 House Good or Bad ? Read More »

img 7890 1

Horoscope Today May 21, 2024 : Aaj ka Rashifal May 21, 2024

img 7886 1

Horoscope Today: Astrological prediction for 21 May 2024

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 21 मई 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत् – 2081

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – त्रयोदशी शाम 05:39 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – स्वाति पूर्ण रात्रि तक

योग- व्यतिपात दोपहर 12:36 तत्पश्चात वरीयान

राहु काल – दोपहर 03:56 से शाम 05:36 तक

सूर्योदय – 05:56

सूर्यास्त – 07:17

दिशा शूल – उत्तर दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:31 से 05:14 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:10 से दोपहर 01:03 तक

निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:15 मई 22 से रात्रि 12:58 मई 22 तक

व्रत पर्व विवरण – श्री नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती

विशेष – त्रयोदशी के दिन बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

पंचक

29 मई 2024, बुधवार, रात 08:06 बजे से 3 जून 2024, सोमवार, रात 01:40 बजे तक।

जून 2024: 26 जून 2024, बुधवार, रात 01:49 बजे से 30 जून 2024, रविवार, सुबह 07:34 बजे तक।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहेगा। आप अपने कामों के पूरा होने से फूले नहीं समाएंगे। आज आप आत्म विश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको किसी बात को लेकर जिद्द व अहंकार नहीं दिखाना है, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपने यदि किसी को कोई सलाह दी थी, तो वह गलत साबित हो सकती है। आपको किसी नुकसान के होने के कारण परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों के कामों पर पूरी निगरानी बना रखा बनाकर रखनी होगी, नहीं तो वह आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र कर सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आप कोई नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप कोई भी काम योजना बनाकर ही आगे बढ़ाएं। आप अपने काम को कल पर न टालें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप किसी से कोई धन संबंधित मदद लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपनी जिम्मेदारियां को लेकर ढील नहीं देंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आप मन से थोड़ा दुखी और परेशान रहेंगे। आप की रुचि धार्मिक कार्यों की ओर रहेगी। आपके पिताजी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। भाई व बहनों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से यदि आपने कुछ उम्मीद रखी थी,तो वह उन पर खरी उतरेंगे। अपने घर परिवार की जरूरत पर पूरा ध्यान देना होगा,तभी आप उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। अपनी दैनिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए की जानी वाली मेहनत सफल होगी। आप अपनी संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान दें,वह किसी गलत काम की और अग्रसर हो सकते है। यदि आप किसी को धन उधार देंगे,तो आपके उसे धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। अपने घर में चल रही समस्याओं को लेकर बहुत ही सोच विचार करना होगा। आपकी आपसी कलह उत्पन्न हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आवश्यक काम पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप दूसरों के काम पर ध्यान लगाने के कारण अपने काम पर ढील दे सकते हैं। आपके किसी प्रिय मित्र के विवाह की बात पक्की हो सकती है,जिससे आप व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से अपने मन में चल रही बातों को साझा कर सकते हैं। आपको किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है,लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आप अपने शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज ना करें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आप अपनी मर्जी चलाने के कारण समस्या में आ सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। जो जातक किसी नए काम को लेकर सोच विचार कर रहे थे, तो वह उसमें आगे बढ़ेंगे। आपको किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। आपको कुछ नए मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खड़ी उतरेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे,उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी यदि कोई प्रॉपर्टी की डील लंबे समय से रुकी हुई थी, वह आप फाइनल हो सकती है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों का सावधान रहने की आवश्यकता है। जो लोग आईटी सेक्टर से जुड़े हैं,उन्हें अच्छा धन लाभ मिलने के कारण वह फुले नहीं समाएंगे। उन्हें प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर डालने से बचना होगा,नहीं तो बाद में वह समस्या बन सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा,जिस कारण आपका काम करने में मन नहीं लगेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं,जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपके आसपास में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो तो शांत रहे। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपको अकस्मात किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करने होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजनेस में उधेड़बुन में लगे रहने के कारण अपने पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान कम देंगे। लड़ाई झगड़े के कारण पारिवारिक रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। किसी से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने जीवनसाथी को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें। अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आप अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त करने की कोशिश करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो वह उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। काम में बढ़ोतरी तो होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उन्हें कोई नया मौका मिल सकता है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या होगी। आपकी आय तो बढ़ेगी लेकिन आप अपने खर्चो को भी उतना ही बढ़ा लेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेगा। आपके बिजनेस मे चार चांद लगेंगे। आप लोगों की बातों को समझ कर आगे बढें। यदि आप किसी को पार्टनर बनाएंगे तो वह आपका फायदा उठा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। आपको अपने अधिकारी का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने किसी काम को कार्यक्षेत्र में समय से पहले पूरा करके देंगे। यदि आपकी संतान कही घूमने फिरने जाए तो आप भी साथ जाएं|

Horoscope Today May 21, 2024 : Aaj ka Rashifal May 21, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!