img 7792 1

Horoscope Today April 23, 2024 : Aaj ka Rashifal April 23, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 23 April 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक -23 अप्रैल 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार – 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पूर्णिमा 24 अप्रैल प्रातः 05:18 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – चित्रा रात्रि 10:32 तक तत्पश्चात स्वाती

योग – वज्र 24 अप्रैल प्रातः 04:57 तक तत्पश्चात सिद्धि

राहुकाल – शाम 03:49 से शाम 05:25 तक

सूर्योदय-06:14

सूर्यास्त- 18:59

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – व्रत पूर्णिमा,चैत्री पूर्णिमा,वैशाख स्नानारम्भ श्री हनुमानजी प्राकट्य दिवस

जिनका आज जन्मदिन हैउनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन से आप कुछ विशेष आशाएं लगाए रहेंगे लेकिन आज बीते दिनों जैसी सुख सुविधा नही मिल पाएगी जिससे कोई भी कार्य आरंभ तो ले देकर कर लेंगे लेकिन बीच में ही किसी न किसी कारण से अधूरा छोड़ना पड़ जाएगा। कार्य व्यवसाय में आज दिमाग काम नहीं करेगा जिन लोगों के ऊपर कल तक भरोसा कर रहे थे वे ही समय पड़ने पर आनाकानी करते नजर आएंगे। पितृ पक्ष अथवा पैतृक कार्यो से भी ज्यादा सहयोग की आशा ना रखे पिता का व्यवहार भी आज आपके प्रति उदासीन रहने के कारण काम निकालना मुश्किल होगा। अपने दम पर कार्य करे तो थोड़ा बहुत धन लाभ अवश्य हो जाएगा। सरकारी कारणों से यात्रा हो सकती है सरकार संबंधित कार्य बुद्धिबल से संतोषजनक स्थिति तक पहुचा लेंगे। पति पत्नी में धीमी कार्य शैली को लेकर कहासुनी होगी। सेहत सामान्य रहेगी फिर भी थोड़ी तकलीफ होने पर तुरंत जांच कराए अन्यथा लंबी खिंच सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप जो भी योजना बनाएंगे उसमे कई लोग बिना मांगे ही सलाह देंगे जिस कारण असमंजस की स्थिति बनेगी। आप भी आज लाभ पाने के प्रति गंभीर तो रहेंगे लेकिन मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगे जिससे अधिकांश कार्य योजनाए आरम्भ से ही ढीली पड जाएंगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपको हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे जिसके कारण कम लाभ में सौदे करने पड़ेंगे। नौकरी पेशाओ की मानसिकता भी सुखोपभोग की अधिक रहेगी बिना मेहनत के लाभ पाने के चक्कर मे राज समाज मे अपनी छवि खराब कर लेंगे। आज सही की जगह गलत मार्ग से धन आसानी से मिल सकता है लेकिन साथ ही मन मे भय भी बना रहेगा। परिवार में सुख सुविधा एवं अन्य लोगो की देखादेखी की इच्छा अशांति फैलाएगी। कफ, कमजोरी शरीर मे अकड़न बनेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप सार्वजनिक कार्यो में अपनी बुद्धि विवेक का परिचय देंगे लेकिन जहां बात व्यक्तिगत स्वार्थ की आएगी वहां वाणी और धैर्य दोनो जवाब दे जाएंगे। वैसे तो आज किसी से ज्यादा बात करना पसंद नही करेंगे लेकिन अपना हित साधने के लिये आवश्यकता से अधिक बोल जाएंगे जिसका बाद में ज्ञान होने पर ग्लानि होगी। कार्य क्षेत्र से थोड़ी बहुत आय की ही संभावना है इसके लिये भी अधिक बौद्धिक परिश्रम करना पड़ेगा। परिवार के ऊपर खर्च करने में संचित कोष में कमी आएगीं आज ज्यादा तामझाम उलझन वाले कार्यो से दूर ही रहे निष्कर्ष कुछ नही निकलेगा व्यर्थ समय ही खराब होगा। घरेलू वातावरण में विवेक से तालमेल बैठा लेंगे। लेकिन संतान संबंधित चिंता जरूर रहेगी। अविवाहित लोग ज्यादा परेशान नजर आएंगे। सेहत ठीक ठाक ही रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपको अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखना होगा। प्रातः काल मे ही किसी कुटुम्बी जन से अच्छी खासी कहासुनी होने की संभावना है स्वभाव में धैर्य की कमी देखने को मिलेगी किसी की मजाक भी पसंद नही करेंगे इसका मुख्य कारण धन और जायदाद संबंधित उलझन रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक मामले सुलझने की जगह और अधिक उलझने के कारण दिन भर क्रोध में ही भरे रहेंगे। नौकरी वाले लोग भी अधिकारी अथवा सहकर्मी के गलत आचरण से परेशान होंगे फिर भी शांत रहने का प्रयास करें आपकी प्रतिक्रिया माहौल को ज्यादा खराब कर सकती है। भाग्य का साथ मिलने से थोड़ा बहुत धन लाभ हो जाएगा लेकिन उधारी के व्यवहार पर नियंत्रण खोने से आगे की योजनाओं पर पानी फिरेगा। माता भूमि वाहन संबंधित सुख में कमी आएगी। मानसिक तनाव से बचने के लिये आध्यात्म का सहारा लेंगे लेकिन शांति फिर भी नही मिलेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप मन ही मन बड़ी बड़ी योजनाए बनायेगे लेकिन किसी अन्य के ढुलमुल रवैये के कारण इनको आगे नही बढ़ा सकेंगे दिन के आरंभिक भाग में किसी परिजन का मनमाना व्यवहार मन को आहत करेगा मध्यान तक का समय दिमाग मे व्यावसायिक जोड़ घटाव लगा रहेगा कार्य क्षेत्र से लाभ भी होगा लेकिन इसका ज्यादातर भाग पुराने कार्यो अथवा किसी को दिए उधार की वापसी से होगा। नए कार्य मन मे रहेंगे लेकिन धन संबंधित समस्या के कारण परेशानी आएगी आज धन का निवेश शीघ्र ही दुगना होकर मिल सकता है इसके लिए अधिक मेहनत और धैर्य की आवश्यकता हैं। सार्वजनिक क्षेत्र पर मान सम्मान मिलने से घरेलू उलझनों को भूल जाएंगे। व्यावसायिक अथवा घरेलू विवाद के कारण कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लग सकते है थोड़ी परेशानी के बाद सफलता आपके पक्ष में मिलने की आशा जागेगी। ठंडी वस्तुओ के सेवन से बचे गला अथवा छाती संबंधित समस्या हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे आरम्भ में आनाकानी करेंगे लेकिन एक बार हाथ मे लेने के बाद उसी में मगन हो जाएंगे अन्य लोगो की तुलना में आपका कार्य शीघ्र पूर्ण हो जाएगा लेकिन आपकी मानसिकता अन्य लोगो की नीचा दिखाने की भी रहेगी जिसके फ़लस्वरू लाभ तो मिलेगा लेकिन सम्मान नही। आज के दिन आपको कुछ ऐसा अनुभव भी होगा जैसे कोई अनजानी शक्ति आपसे आपके जीवनशैली के विपरीत कुछ कराना चाह रही है। आप जितना भौतिक सुखों में रुचि लेंगे परिस्थितियां उसके विपरीत बनती चली जायेगी जिस वस्तु की कामना करेंगे वही दूर होने से मन निराश होगा। धन की आमद और खर्च बराबर रहेंगे काम की जगह व्यर्थ के कार्यो पर अधिक खर्च होंगे। दाम्पत्य जीवन मे एक पल सुख अगले ही पल ऊबन अनुभव होगीं फिर भी शांति बनी रहेगीं। सेहत में थोड़ी बहुत दिक्कतें रहने के बाद भी कार्य बाधक नही बनेगीं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपके दिमाग मे चंचलता हावी रहेगी। किसी भी कार्य के प्रति गंभीर नही रहेंगे पूर्व में किसी की बंधाई उम्मीद लेकर आशा के भरोसे मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा लेकिन कुछ न कुछ काम अवश्य बनेगा। कार्य क्षेत्र पर उतार चढ़ाव रहने के कारण बनाई योजनाओ को सार्थक नही कर पाएंगे मेहनत करने का मन नही करेगा जिससे आज धन की आमद सीमित साधनों से ही कामचलाऊ हो पाएगी। नौकरी पेशा लोग भी मध्यान तक मन मारकर काम करेंगे इसके बाद गंभीरता आएगी आज एक घंटे गंभीर होकर कार्य करना दिन भर की पूर्ति कर सकता है इसका ध्यान रखें। संध्या के समय भाग्य का साथ मिलने से भविष्य में लाभ के सौदे मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन मे सुख की आकांक्षा बढ़ेगी लेकिन ठीक से पूर्ति ना होने पर निराश होंगे। किसी गंभीर रोग अथवा झगड़े का भय सताएगा। खासी जुखाम हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन किसी ना किसी रूप में हानि होने की संभावना है। पिता अथवा पैतृक कार्य मे अतिआत्मविश्वास से बचे अन्यथा परिणाम आशा के एकदम विपरीत ही मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर भागीदारी अथवा पति पत्नी संबंधित किसी मामले में सन्तानो से वैचारिक मतभेद उभरेंगे जिनका हल निकालने का प्रयास करेंगे लेकिन क्रोध सुलझते प्रसंग को अधिक उलझा देगा। व्यवसाय में निवेश करने का विचार कर रहे है तो अधिक विचार करे खास कर पुश्तैनी कार्य मे निवेश हानि ही कराएगा चाहे फिर उस कार्य मे कितनी ही दक्षता क्यो ना हो। नौकरी पेशा लोग से भी अतिआत्मविश्वास में कोई बड़ी त्रुटि होने की सभावना है कोई भी कार्य मान बड़ाई पाने की इच्छा से ना करें। घरेलू वातावरण में असंतुष्टि दिखेगी लेकिन परिजन डर से अपनी बात बोलने में संकोच करेंगे। किसी की सेहत पर संचित कोष से खर्च करना पड़ेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपके लिये आज का दिन लाभदायक रहेगा सार्वजनिक क्षेत्र पर पूर्व में की गई मेहनत और व्यवहारिकता का शुभ फल किसी न किसी रूप अवश्य मिलेगा। कार्य व्यवसाय में स्थिरता नही रहेगी सहकर्मियो से भी किसी कारण से मतभेद रहेंगे फिर भी लाभ कमाने के अवसर जरूर मिलेंगे नौकरी पेशाओ को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा लेकिन किसी प्रतिस्पर्धी की चुगली का शिकार बन सकते है जिससे उन्नति में रुकावट आएगी। कुटुम्ब अथवा सम्बंधीजनों से स्नेह संबंधों में चंचलता आएगी किसी घरेलू मामले को लेकर सबकी अलग अलग राय असमंजस में डालेगी अपनी बात मनवाने के लिये आपस में तकरार भी हो सकती है। सेहत आज डांवाडोल ही रहेगी छोटी मोटी व्याधि दिन भर असहज रखेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपको पारिवारिक प्रतिष्ठा अथवा सहयोग से कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर आप जिस कार्य को झंझट वाला समझेंगे वही आगे धन लाभ कराएगा भागीदारी के कार्य से भविष्य में धन संचय हो सकेगा इसके लिये आपसी मतभेद भुला एक मत होकर कार्य करे आज भी धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी लेकिन धीमी गति से। आज आप जल्दी से किसी के लिये कुछ बोलेंगे नही लेकिन जो भी बोलेंगे वह सच हो सकता है इसलये सोच समझ कर ही शब्दों का उपयोग करे। माता एवं घरेलू सुख उत्तम रहेगा लेकिन इनको भोगने के लिये समय की कमी रहेगी। आप जो भी कार्य करे उससे तुरंत लाभ की आशा ना रखे वरना लाभ ना होता देख निर्णय बदलने पर बाद में मन मे ग्लानि होगी। कुटुम्बीजन की सेहत पर खर्च होगा। पेट छाती में जलन अपच की शिकायत हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन पिछले पुण्य उदय होने से आपकी धार्मिक भावनाएं जागृत होंगी। दिन का आरंभिक भाग मानसिक रूप से शांति देगा लेकिन इसके बाद दैनिक कार्यो की भागदौड़ में शरीर का भी ख्याल नही रहेगा। आज पूर्व में की किसी गलती से सीख भी मिलेगी दोबारा वही प्रसंग बनने से एक बार मन भटकेगा इससे बचे अन्यथा अबकी बार परेशानी ज्यादा हो सकती है। आर्थिक मामले आज दिन भर उलझन में डालेंगे। जिस कार्य को करने का मन बनायेगे उसमे धन की कमी आड़े आएगी। कर्ज अथवा उधारी के व्यवहार आज कम करने का प्रयास करें अन्यथा किसी की भलाई के चक्कर मे शत्रु वृद्धि कर लेंगे। घरेलू सुखों में वृद्धि करने पर लोगो मे ईर्ष्या द्वेष बनेगा आज आर्थिक स्थिति को देखते हुए ही धन संबंधित कार्य करें। सरकारी कार्य विद्या विवेक के बल आगे बढ़ेंगे। स्वयं अथवा परिजन को छोटी मोटी सेहत संबंधित समस्या रहेगी। ठंडे पदार्थ विशेष कर जल में ज्यादा समय ना बिताएं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज दिन के आरम्भ से ही सेहत संबंधित समस्या लगी रहेगी शरीर मे दर्द अकड़न कमजोरी अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी कुछ विशेष ना रहने के कारण जानबूझ कर दिनचार्य को धीमी गति से चलाएंगे। नौकरी पेशाओ को भी आज दिन भर विविध समस्या का सामना करना पड़ेगा। उदासीन व्यवहार के चलते कार्य क्षेत्र पर अपमानित होने की संभावना है। आज आपके दिमाग मे कुटुम्ब की सम्पति से किसी न किसी प्रकार लाभ उठाने के विचार चलते रहेंगे लेकिन आरम्भ कहाँ से और कैसे किया जाए इसी उलझन में समय खराब होगा। माता की कृपा से सुख सुविधा तो मिल जाएगी लेकिन इनका जिद्दी व्यवहार किसी आवश्यक कामना पूर्ति से दूर रखेगा। पैतृक कार्यो में जोखिम ले सकते है आज नही तो निकट भविष्य में आकस्मिक लाभ की संभावना बन रही है। यात्रा से नए संबंध विकसित होंगे लेकिन झंझट भी बढ़ेंगे। टालने में ही भलाई है।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today April 23, 2024 : Aaj ka Rashifal April 23, 2024 Read More »

img 7795 1 2

Horoscope Today April 22, 2024 : Aaj ka Rashifal April 22, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 22 April 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक -22 अप्रैल 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार – 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्दशी 23 अप्रैल रात्रि 03:25 तक तत्पश्चात पूर्णिमा

नक्षत्र – हस्त रात्रि 08:00 तक तत्पश्चात चित्रा

योग – हर्षण 23 अप्रैल प्रातः 04:29 तक तत्पश्चात वज्र

राहुकाल – सुबह 07:50 से सुबह 09:26 तक

सूर्योदय-06:15

सूर्यास्त- 18:59

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। संतान को आज किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे थे, तो बिजनेस में आपको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आप अपने मन में यदि नकारात्मक विचारों को रखेंगे, तो इससे समस्या आ सकती है। आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सावधानी से लेना होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके कामों में आपका खूब साथ देगी। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं वह साथी के मन को अच्छे से जाने, नहीं तो बाद में उनके प्रेम प्रस्ताव में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप कोई भी कार्य सोच समझकर ही करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आप कुछ परेशान रह सकते हैं, लेकिन जल्द ही वो समस्या दूर होगी। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। इस दौरान कोई ऐसी बात ना करें, जिससे किसी सदस्य को आपकी बात बुरी लगे। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं, लेकिन संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसमें दिल दे सकते हैं। आपको अपनी माताजी से कुछ कामों को लेकर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने काम को लेकर बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपकी आय तो सीमित रहेगी, लेकिन आपका कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे, जो आपको परेशान रहेंगे। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। यदि आप अपने से ज्यादा दूसरे कामों पर ध्यान लगाएंगे, तो आपके काफी कम लटक सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपकी कोई लेनदेन से संबंधित समस्या सुलझ सकती है। आप अपने घर मे सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान और परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके घर किसी जश्न का आयोजन रहेगा। आप कामों को लेकर मनमर्जी ना चलाएं, नहीं तो इससे कोई आपसे नाराज हो सकते है। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियां में ढील नहीं देनी है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है। परिवार के किसी सदस्य की बातो से माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहें। आपको अपने बिजनेस में बहुत ही सोच विचार कर योजनाओं को बनाना होगा, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। आपके भाई बहनों से यदि कुछ अनबन चल रही है, तो उसे बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें। आप किसी यात्रा पर जाए, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आप उसे इधर-उधर खाली बैठकर समय बर्बाद ना करें। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपके पास पॉवर तो रहेगी, लेकिन आप उसका कोई गलत इस्तेमाल न करें। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपका मान सम्मान बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको अपने पारिवारिक काम को समय रहते निपटना होगा। आपके आसपास में कोई वाद विवाद होने की संभावना है। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस के व्यवहार में बदलाव आने के कारण काम में समस्या आ सकती है। इसलिए आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाकर रखें। आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ लेकर आएगा। आप व्यापार में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें। आप सदस्यों के आपसी मतभेद के कारण परेशान रहेंगे। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ें रहेंगे। आपके मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए आप किसी से धन संबंधित मुद्दे में ना पड़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मान सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन अधिकारी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके मन में काम के पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके घर किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आप पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएं, जिससे सदस्यों में आपसी प्रेम भी बना रहेगा। आप अपने माता-पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है ।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आपकी लड़ाई झगड़े होते रहेंगे। बिजनेस में आपको कुछ समस्याएं आएंगी और अचानक से चली जाएंगी। आपको आत्मविश्वास से कार्य करने की जरूरत है। इस समय आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसके लिए अपने पिताजी व भाई बहनों से बातचीत करें। संतान के व्यवहार में कुछ बदलाव आएंगे, जो आपको परेशान करेंगे

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Horoscope Today April 22, 2024 : Aaj ka Rashifal April 22, 2024 Read More »

img 8083 1

हनुमान जन्मोत्सव

हनुमान जन्मोत्सव

चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 23 अप्रैल मंगलवार को है। हनुमानजी जन्मोत्सव के शुभ योग में यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

ऐसे चढाएं हनुमानजी को चोला

हनुमान जन्मोत्सव को हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। हनुमानजी को चोला चढ़ाने से पहले स्वयं स्नान कर शुद्ध हो जाएं और साफ वस्त्र धारण करें। सिर्फ लाल रंग की धोती पहने तो और भी अच्छा रहेगा। चोला चढ़ाने के लिए चमेली के तेल का उपयोग करें। साथ ही, चोला चढ़ाते समय एक दीपक हनुमानजी के सामने जला कर रख दें। दीपक में भी चमेली के तेल का ही उपयोग करें।

चोला चढ़ाने के बाद हनुमानजी को गुलाब के फूल की माला पहनाएं और केवड़े का इत्र हनुमानजी की मूर्ति के दोनों कंधों पर थोड़ा-थोड़ा छिटक दें। अब एक साबुत पान का पत्ता लें और इसके ऊपर थोड़ा गुड़ व चना रख कर हनुमानजी को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उसी स्थान पर थोड़ी देर बैठकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। कम से कम 5 माला जप अवश्य करें।

मंत्र- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।

सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।

अब हनुमानजी को चढाए गए गुलाब के फूल की माला से एक फूल तोड़ कर, उसे एक लाल कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी में रखें। इससे धन संबंधी समस्या हल होने के योग बनने लगेंगे।

करें बड़ के पेड़ का उपाय सुबह स्नान करने के बाद बड़ (बरगद) के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे साफ स्वच्छ पानी से धो लें। अब इस पत्ते को कुछ देर हनुमानजी की प्रतिमा के सामने रखें और इसके बाद इस पर केसर से श्रीराम लिखें। अब इस पत्ते को अपने पर्स में रख लें। साल भर आपका पर्स पैसों से भरा रहेगा। अगली होली पर इस पत्ते को किसी नदी में प्रवाहित कर दें और इसी प्रकार से एक और पत्ता अभिमंत्रित कर अपने पर्स में रख लें।

घर में स्थापित करें पारद हनुमान की प्रतिमा अपने घर में पारद से निर्मित हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करें। पारद को रसराज कहा जाता है। पारद से बनी हनुमान प्रतिमा की पूजा करने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। पारद से निर्मित हनुमान प्रतिमा को घर में रखने से सभी प्रकार के वास्तु दोष स्वत: ही दूर हो जाते हैं, साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध होता है। प्रतिदिन इसकी पूजा करने से किसी भी प्रकार के तंत्र का असर घर में नहीं होता और न ही साधक पर किसी तंत्र क्रिया का प्रभाव पड़ता है। यदि किसी को पितृदोष हो, तो उसे प्रतिदिन पारद हनुमान प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए। इससे पितृदोष समाप्त हो जाता है।

शाम को जलाएं दीपक हनुमान जयंती की शाम को समीप स्थित किसी हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमानजी की प्रतिमा के सामने एक सरसों के तेल का व एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमानजी की कृपा पाने का ये एक अचूक उपाय है। करें राम रक्षा स्त्रोत का पाठ सुबह स्नान आदि करने के बाद किसी हनुमान मंदिर में जाएं और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इसके बाद हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। जीवन में यदि कोई समस्या है, तो उसका निवारण करने के लिए प्रार्थना करें।

प्राणों की रक्षा हेतु मंत्र/रक्षा कवच बनाने के लिए

हनुमानजी जब लंका से आये तो राम जी ने उनको पूछा कि , रामजी के वियोग में सीताजी अपने प्राणो की रक्षा कैसे करती हैं ?

तो हनुमान जी ने जो जवाब दिया उसे याद कर लो । अगर आप के घर में कोई अति अस्वस्थ है, जो बहुत बिमार है, अब नहीं बचेंगे ऐसा लगता हो, सभी डॉक्टर दवाईयाँ भी जवाब दे गईं हों, तो ऐसे व्यक्ति की प्राणों की रक्षा इस मंत्र से करो..उस व्यक्ति के पास बैठकर ये हनुमानजी का मंत्र जपो..तो ये सीता जी ने अपने प्राणों की रक्षा कैसे की ये हनुमानजी के वचन हैं..(सब बोलना)

नाम पाहरू दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट ।

लोचन निज पद जंत्रित जाहिं प्रान केहिं बाट ॥

इसक अर्थ भी समझ लीजिये ।

नाम पाहरू दिवस निसि ‘ ….. सीता जी के चारों तरफ आप के नाम का पहरा है । क्योंकि वे रात दिन आप के नाम का ही जप करती हैं । सदैव राम जी का ही ध्यान धरती हैं और जब भी आँखें खोलती हैं तो अपने चरणों में नज़र टिकाकर आप के चरण कमलों को ही याद करती रहती हैं ।

तो ‘ जाहिं प्रान केहिं बाट ‘….. सोचिये की आप के घर के चारों तरफ कड़ा पहरा है । छत और ज़मीन की तरफ से भी किसी के घुसने का मार्ग बंद कर दिया है, क्या कोई चोर अंदर घुस सकता है..? ऐसे ही सीता जी ने सभी ओर से श्री रामजी का रक्षा कवच धारण कर लिया है ..इस प्रकार वे अपने प्राणों की रक्षा करती हैं । तो ये मंत्र श्रद्धा के साथ जपेंगे तो आप भी किसी के प्राणों की रक्षा कर सकते हैं ।

रक्षा कवच बनाने के लिए

दिन में 3-4 बार शांति से बैठें , 2-3 मिनिट होठो में जप करे और फिर चुप हो गए। ऐसी धारणा करे की मेरे चारो तरफ भगवान का नाम मेरे चारो ओर घूम रहा हें। भगवान के नाम का घेरा मेरी रक्षा कर रहा है।

हनुमान जन्मोत्सव

जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कभी कोई विरोधी परेशान करता है तो कभी घर के किसी सदस्य को बीमारी घेर लेती है। इनके अलावा भी जीवन में परेशानियों का आना-जाना लगा ही रहता है। ऐसे में हनुमानजी की आराधना करना ही सबसे श्रेष्ठ है। इस बार 23 अप्रैल, मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव है। हनुमानजी की कृपा पाने का यह बहुत ही उचित अवसर है। यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में कोई संकट न आए तो नीचे लिखे मंत्र का जप हनुमान जन्मोत्सव के दिन करें। प्रति मंगलवार या शनिवार को भी इस मंत्र का जप कर सकते हैं।

मंत्र

ऊँ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा

जप विधि

सुबह जल्दी उठकर सर्वप्रथम स्नान आदि नित्य कर्म से निवृत्त होकर साफ वस्त्र पहनें।

इसके बाद अपने माता-पिता, गुरु, इष्ट व कुल देवता को नमन कर कुश का आसन ग्रहण करें।

पारद हनुमान प्रतिमा के सामने इस मंत्र का जप करेंगे तो विशेष फल मिलता है।

जप के लिए लाल मूँगे की माला का प्रयोग करें।

यदि आपके काम बिगड़ रहे है या फिर मेहनत करने के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आप मंगलवार के दिन किसी हनुमान जी के मंदिर में जाकर गुड़ चने का प्रसाद चढ़ाएं और उसे मंदिर में ही भक्तों को बांटे तथा शेष प्रसाद स्वयं व अपने परिवार को ग्रहण करायें। इस प्रकार आपको लगातार गुड़-चने का प्रसाद चढ़ाने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी

शास्त्रों में हनुमान जी को चोला चढ़ाने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन शुभ माना गया है। बजरंगवली को चोला चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्ति मिलती है। जो भक्त हनुमानजी को विधि-विधान से चोला चढ़ाते हैं उसके जीवन में भूत-पिशाच, शनि व ग्रहबाधा, रोग-शोक, कोर्ट-कचहरी के विवाद, दुर्घटना या कर्ज, चिंता आदि परेशान नहीं करते।

भगवान राम की पूजा करने से हनुमानजी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। पीपल के पत्ते पर चमेली के तेल और सिन्दूर से राम का नाम लिखें और इसे चढ़ाएं ,ऐसा करने से आपको सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा पीपल के 11 पत्तों पर चन्दन या रोली से राम का नाम लिखकर उसकी माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें।

हनुमान जन्मोत्सव Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!