img 7571 1

Horoscope Today April 17, 2024 : Aaj ka Rashifal April 17, 2024

img 7570 1Horoscope Today: Astrological prediction for 17 April 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक -17 अप्रैल 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार – 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – नवमी शाम 03:14 तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र – अश्लेशा पूर्ण रात्रि तक

योग – शूल रात्रि 11:51 तक तत्पश्चात गण्ड

राहुकाल – दोपहर 12:38 से दोपहर 02:13 तक

सूर्योदय-06:19

सूर्यास्त- 18:57

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – श्रीराम नवमी,चैत्री -वासंती नवरात्र समाप्त

चैत्र नवरात्रि

नवरात्रि की नवमी तिथि यानी अंतिम दिन माता दुर्गा को विभिन्न प्रकार के अनाज का भोग लगाएं ।इससे वैभव व यश मिलता है ।

img 7445 1 1सुख-समृद्धि के लिए करें मां सिद्धिदात्री की पूजा

चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं। अंतिम दिन भक्तों को पूजा के समय अपना सारा ध्यान निर्वाण चक्र, जो कि हमारे कपाल के मध्य स्थित होता है, वहां लगाना चाहिए। ऐसा करने पर देवी की कृपा से इस चक्र से संबंधित शक्तियां स्वत: ही भक्त को प्राप्त हो जाती हैं। सिद्धिदात्री के आशीर्वाद के बाद श्रद्धालु के लिए कोई कार्य असंभव नहीं रह जाता और उसे सभी सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है।

इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी सगे संबंधी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें कोई अच्छा मौका हाथ लगेगा। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपको अपने काम को लेकर सूचना बनानी होगी, तभी वह आसानी से पूरे हो सकेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने कारोबार के मामलों मे व्यस्त रहने के कारण कल पर डाल सकते हैं, जो बाद में आपको परेशान करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत न करें, नहीं तो वह बढ़ सकती है। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनानी होगी, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। संतान से आप यदि कोई बात कहेंगे, तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर लेकर आने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको अपने मित्रों से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपके व्यवहार के कारण आपसे नाराज हो सकते हैं। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी और लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यदि जीवनसाथी से कोई कहासुनी हो, तो उसमें आप अपने मन में कोई बात ना रखें। अपने खर्चों पर नियंत्रण करें और एक बजट बना कर चलें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आध्यात्मिक गतिविधियों में आप अच्छा नाम कमाएंगे। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल करेंगे। शिक्षा में चल रही समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। जल्दबाजी में यदि आपने कोई फैसला लिया था, तो उससे आपको कोई नुकसान होने की संभावना है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में कुछ समस्याएं आ सकती है। आप अपने किसी मित्र से मदद लेंगे। किसी अजनबी के सामने आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकता है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की कोशिश करनी होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपका कोई भूमि, भवन आदि से खरीदारी से संबंधित मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप परिवार की सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो, तो उसमें लोगों से बहुत ही तोल मोल कर बोले। आप अपनी चतुर बुद्धि से काफी कुछ पा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप अपने किसी परिजन पर भी कोई भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आप कोई भी काम पार्टनरशिप में करने से बचें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अवसर हाथ लग सकता है। आप सोच विचार कर शब्दों का प्रयोग करें, नहीं तो साथियों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने कुछ विचार अपने पिताजी के सामने रख सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने काम को जल्द निपटाने की कोशिश करेंगे। आपको यदि कोई शारिरीक कष्ट लंबे समय से घेरे हुए था, तो वह बढ़ सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, जो जातक घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें परिवार के सदस्यों की याद आएगी। यदि आपको कुछ चिंता चल रही थी, तो वह व्यर्थ होगी। आपके कुछ खर्च आपके लिए समस्या बन सकते हैं, जिन पर आपको रोक लगानी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए दिन जल्दबाजी में किसी फैसले को लेने से बचने के लिए रहेगा। आप बिजनेस में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको कुछ योजनाओं से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको कुछ नए लोगों के संपर्क में आने से बचना होगा। नौकरी कर रहे लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ने से वह थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन फिर भी उन्हें आसानी से निभा पायेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा ।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा, तभी आपके काम पूरे होंगे। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको यदि कार्यक्षेत्र में कोई भी अवसर मिले, तो आप उससे चूके नहीं। किसी की कहीसुनी बातों में आने से आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपका कोई परिजन आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपका किसी नए घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कामों को लेकर प्रयासरत रहेंगे, तभी आपको उनमें सफलता मिलेगी। आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि माताजी की सेहत में कोई गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today April 17, 2024 : Aaj ka Rashifal April 17, 2024 Read More »

img 7444 1 1

Horoscope Today April 16, 2024 : Aaj ka Rashifal April 16, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 16 April 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक -16 अप्रैल 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार – 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – अष्टमी दोपहर 01:23 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – पुष्य 17 अप्रैल प्रातः 05:16 तक तत्पश्चात अश्लेशा

योग – धृति रात्रि 11:17 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – शाम 03:48 से शाम 05:23 तक

सूर्योदय-06:19

सूर्यास्त- 18:57

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – अशोकाष्टमी,दुर्गाष्टमी,भवानी प्राकट्य

17 अप्रैल, बुधवार को श्रीराम नवमी का पर्व है। त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्री रामजी का जन्म हुआ था। इसलिए भारत सहित अन्य देशों में भी हिंदू धर्म को मानने वाले इस पर्व को बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से हर इच्छा पूरी हो सकती है।

श्रीराम नवमी की सुबह किसी राम मंदिर में जाकर राम रक्षा स्त्रोत का 11 बार पाठ करें ।हर समस्याओं का समाधान हो जाएगा ।

दक्षिणावर्ती शंख में दूध व केसर डालकर श्रीरामजी की मूर्ति का अभिषेक करें ।इससे धन लाभ हो सकता है ।

इस दिन बंदरों को चना, केले व अन्य फल खिलाएं ।इससे आपकी हर मनोकामना पुरी हो सकती है ।

श्रीराम नवमी की शाम को तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं । इससे घर में सुख-शांति रहेगी ।

इस दिन भगवान श्रीरामजी को विभिन्न अनाजों का भोग लगाएँ और बाद में इसे गरीबों में बांट दें ।इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी ।

इस दिन भगवान श्रीरामजी के साथ माता सीता की भी पूजा करें ।इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है ।

भगवान श्रीरामजी के मंदिर के शिखर पर ध्वजा यानी झंडा लगवाएं ।इससे आपको मान-सम्मान व प्रसिद्धि मिलेगी ।

चैत्र नवरात्रि

नवरात्रि की अष्टमी यानी आठवें दिन माता दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं । इससे घर में सुख समृद्धि आती है ।

मन की शांति मिलती है मां महागौरी की पूजा से

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। आदिशक्ति श्री दुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गोरा है, इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि का आठवां दिन हमारे शरीर का सोम चक्रजागृत करने का दिन है। सोमचक्र ललाट में स्थित होता है। श्री महागौरी की आराधना से सोमचक्र जागृत हो जाता है और इस चक्र से संबंधित सभी शक्तियां श्रद्धालु को प्राप्त हो जाती है। मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख स्वत: ही प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही, इनकी भक्ति से हमें मन की शांति भी मिलती है।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहना होगा। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। यदि आप किसी नये काम के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। प्रेम विवाह की तैयारी में लगे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको आस पड़ोस में हो रहे किसी वाद-विवाद में चुप लगाना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपको एक के बाद एक खुश खबरी सुनने को मिलती रहेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर सूझबूझ दिखाएं। आपका कोई साथी आपके काम का फायदा ले सकता है। आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आप अपने घर कुछ नए गैजेट्स लेकर आ सकते हैं। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा खर्च करेंगे। आपको कुछ शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र से कोई समस्या हो सकती है। आपको अपने आसपास रख रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आप किसी लक्षण को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आप अपने काम को कैसे दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको यदि कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो उसने आपके कष्टो में वृद्धि हो सकती है। आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप सावधानी रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला हैं। आप अपनी जिम्मेदारियां को लेकर परेशान रहेंगे। आपसे यदि कोई गलती हो, तो आपको उसमें पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुरानी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। इधर-उधर की बातों को छोड़कर अपने काम पर पूरा ध्यान दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं, तभी आप आसानी से दूर होते दिख रहे है। किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको चल व अचल योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाना होगा। आपको पारिवारिक उद्देश्यों को लेकर अपने पिताजी से सलाह मश्वरा करने की आवश्यकता है। आप अपने बच्चों के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आपको अपने किसी मित्र के कारण कोई समस्या आ सकती है और यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमे बहुत ही देखभाल कर जाएं। आप अपने जीवन की वस्तुओं को संभाल कर रखें। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचें। यदि आपका धन कही फंसा हुआ था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं। आप किसी अनजान व्यक्ति से हाथ मिलाकर कोई काम ना करें। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपके अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका किसी नए मकान, वाहन, दुकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप अपने किसी बड़े लक्ष्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिस कारण आपका प्रमोशन पर रोक लग सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपको खर्चों को लेकर समस्या योजना बनानी होंगी। नौकरी में आप सोच समझ कर आगे बढ़ें, नहीं तो जिम्मेदारी बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। कानूनी मामले में लोग आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं, जिनसे आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में सोच समझ कर बोलें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने जा सकता है। आपको अपने करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपको अपने किसी मित्र के घर आज दावत पर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। जो युवा कार्यक्षेत्र में अपने काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, उनकी वह चिंता दूर होगी। आप अपनी कला से लोगों को हैरान करेंगे। निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। जो जातक बिजनेस में कोई बदलाव करने की योजना बना रहे थे, तो वह भी कर सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर आगे बढ़ना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। नये काम में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ करीबी आपके कामो मे रोडा अटका सकते हैं, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों का दायरा और बढ़ेगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों के साथ-साथ अपने घर की जिम्मेदारियां पर भी पूरा ध्यान दें, नहीं तो उन्हें पूरा करने में समस्या होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर बनने के लिए विचार विमर्श कर सकते हैं। आप अपने कामों को कल पर डालने से बचें,सभी क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको किसी को धन उधार देना होगा। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपनी संतान के भविष्य को लेकर कुछ धन संचय करना होगा, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है। आपको अपने भाइयों से मेलजोल बढ़ाना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी सरकारी नौकरी की प्राप्ति होती दिख रही है। बिजनेस की योजनाएं गति पकड़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे और आपको अपने मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। आप अपने घर किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। परिवार में परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today April 16, 2024 : Aaj ka Rashifal April 16, 2024 Read More »

img 7443 1 1

Horoscope Today April 15, 2024 : Aaj ka Rashifal April 15, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 15 April 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक -15 अप्रैल 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार – 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – सप्तमी दोपहर 12:11 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – पुनर्वसु 16 अप्रैल रात्रि 03:05 तक तत्पश्चात पुष्य

योग – सुकर्मा रात्रि 11:09 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल – सुबह 07:54 से सुबह 09:29 तक

सूर्योदय-06:20

सूर्यास्त- 18:56

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

देवगुरु बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर सभी 12 लग्न के लिए || 1 May 2024 Jupiter Transit In Taurus

चैत्र नवरात्रि

नवरात्रि की सप्तमी तिथि यानी सातवें दिन माता दुर्गा को गुड़ का भोग लगाएं ।इससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

चैत्र नवरात्रि

शत्रुओं का नाश करती हैं मां कालरात्रि

महाशक्ति मां दुर्गा का सातवां स्वरूप हैं कालरात्रि। मां कालरात्रि काल का नाश करने वाली हैं, इसी वजह से इन्हें कालरात्रि कहा जाता है। मां कालरात्रि की आराधना के समय भक्त को अपने मन को भानु चक्र जो ललाट अर्थात सिर के मध्य स्थित करना चाहिए। इस आराधना के फलस्वरूप भानु चक्र की शक्तियां जागृत होती हैं। मां कालरात्रि की भक्ति से हमारे मन का हर प्रकार का भय नष्ट होता है। जीवन की हर समस्या को पल भर में हल करने की शक्ति प्राप्त होती है। शत्रुओं का नाश करने वाली मां कालरात्रि अपने भक्तों को हर परिस्थिति में विजय दिलाती हैं ।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता व्यर्थ होगी। धन संबंधित मामलों में आपको ससुराल पक्ष से कोई मदद मिलती दिख रही है। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। आप किसी संपत्ति की खरीदारी को लेकर हस्ताक्षर बहुत ही सोच समझकर करें। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा। यदि आप जीवनसाथी से किसी काम को लेकर सलाह मशवरा करेंगे, तो इससे आप दोनों के बीच का रिश्ता बेहतर रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे। आपको संतान के काम को लेकर प्रोत्साहन देना होगा। पारिवारिक मामलों को आप घर में ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका किसी बड़े लक्ष्य के प्रति अग्रसर रहेंगे। आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के ऊपर जिम्मेदारियां बहुत रहेगी। यदि आप नौकरी में किसी बदलाव की योजना बना रहे थे, तो वह दूर होती दिख रही है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के काम की सराहना होगी। यदि आपने अपने काम को किसी के भरोसे छोड़ा, तो उसमे कोई गड़बड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों की किसी गलत बात पर हां मे हां मिलाने से बचना होगा। आप अपने जिम्मेदारियों में ढील ना दें। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको ढील नहीं देनी है। आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझन लेकर आएगा। आप बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें। शेयर मार्केट की ओर रुख कर रहे लोग किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मश्वरा करके निवेश करें। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को घर व बाहर न जाने दें। भाग्य का सितारा तो आज बुलंद रहेगा, लेकिन फिर भी आप सोच समझ कर काम को करें। किसी अनजान व्यक्ति से आपको दूरी बनाकर रखनी होगी। बिजनेस में आपकी योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपको अच्छा लाभ देंगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा। किसी काम के चलते आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी डीलिगं का काम कर रहे लोग किसी संपत्ति खरीदारी कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी पर काफी धन लगाएंगे। किसी लड़ाई झगड़े में अपने आसपास के माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आप किसी वाद विवाद की स्थिति में धैर्य बनाए रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कुछ योजनाओं का भी पूरा लाभ मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोग किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। आप अपने कामों की योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान को आज किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आपको करियर में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। बिजनेस में आपकी योजनाएं गति पकड़ेगी। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ आप किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप किसी निवेश संबंधी योजना में अच्छा धन लगा सकते हैं, जिससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आप किसी यात्रा पर जाने के लिए सोच विचार कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आप काम को लेकर कुछ योजना बनाएंगे। आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप किसी अनुभवी व्यक्ति से काम को लेकर कोई सलाह मश्वरा कर सकते हैं। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी। विरोधियों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी। बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करें अन्यथा वो नाराज हो सकते हैं। जो जातक सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप काम को किस्मत के भरोसे ना छोड़ें। जनहित के कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। लोगों का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको रुपए पैसे से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को सावधान रहकर अपने काम को करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम का कोई टारगेट मिल सकता है, जिसे आपको पूरा करना होगा। यदि आप किसी से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करेंगे। आप विश्वास से भरपूर रहेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी वाणी व व्यवहार से घर व बाहर लोगों का दिल आसानी से जीत पाएंगे। आप अपने हर काम को पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे। धर्म कर्म के कार्य के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह किसी संस्था से जुड़ सकते हैं। आपकी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today April 15, 2024 : Aaj ka Rashifal April 15, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!