img 7807 1

Horoscope Today April 03, 2024 : Aaj ka Rashifal April 03, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 April 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 03 अप्रैल 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार फाल्गुन

पक्ष – कृष्ण

तिथि – नवमी शाम 06:29 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र – उत्तराषाढा रात्रि 09:47 तक तत्पश्चात श्रवण

योग – शिव शाम 04:10 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहुकाल – दोपहर 12:42 से दोपहर 02:15 तक

सूर्योदय-06:30

सूर्यास्त- 18:52

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 10, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 20510, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी संतान से बहुत ही सोच विचार करके ही काम को करना होगा। अपने काम में आ रही समस्याओं को अनदेखा करने की कोशिश न करें। आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपके आसपास कुछ आप शत्रु आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचान की आवश्यकता है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहेगा। आपको अपनी सेहत में लापरवाही करने से बचना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण वह परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अपनी माताजी से किसी बात को लेकर जिद्द कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप जीवनसाथी की बातों को इग्नोर करेंगे, जिस कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आप यदि पार्टनरशिप में कोई काम करें, तो उसमें अपने पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। कार्य क्षेत्र में आपके बॉस आपकी जिम्मेदारियां बढ़ा सकते हैं। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की डील को फाइनल करें, तो उसमें उसके कागजातो पर ध्यान अवश्य दें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन कर्क राशि के जातक को के लिए कुछ उलझन लेकर आएगा। आपको अपने काम की गति में तेजी लानी होगी, तभी आप समय रहते सभी कामों को निपटा पाएंगे। घर परिवार में चल रही समस्याएं प्रबल रहेंगी, जिनके लिए आपको अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी। आपके जो जातक नौकरी में कार्यरत है, वह किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य यदि नौकरी के लिए घर से दूर हैं , तो वह परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप खुशियों से सराबोर रहेंगे। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपका कोई मित्र आपसे पुराने गिले शिकवे दूर करने आ सकता है। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें सभी सदस्य एकजुट रहेंगे। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी की बातों से परेशान रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों में ढील देने से बचना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण प्रत्येक कामों को करने में तत्पर रहेंगे। आप अपने साथ-साथ औरों के कामों को भी आसानी से कर पाएंगे। आपके हुनर की परख आपके बॉस को हो सकती है, जिसके बाद वह आपका प्रमोशन कर सकते हैं। आप यदि किसी मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने के लिए सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आप किसी बात को लेकर जीवनसाथी से नाराज हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को अपने कामों को देख भाल कर आगे बढना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के काम बढ़ने से वह परेशान रहेंगे, जिस कारण वह बदलाव की योजना बना सकते हैं। जीवन साथी से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपने किसी परिजन से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी तो सुनने को मिलेगी, लेकिन आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको पिताजी से अपने कामों में सलाह मश्वरा लेकर चलना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अपनी आय के प्रयासों को बढ़ाने में तेजी लेकर आएगा। आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी, लेकिन आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में अनुभवी में व्यक्तियो से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। आपको किसी काम में चल रही समस्याओं को लेकर अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन कोल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए कुछ नई समस्या खड़ी कर सकता है, क्योंकि आपको अपने बिजनेस में पुरानी योजना से नुकसान होने की संभावना है। आप किसी को साझेदारी ना बनाएं। यदि आपको कोई सलाह दें, तो उस पर बहुत ही सोच विचार कर अमल करें। आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। गृहस्थ जीवन में आपको कुछ समस्याएं तो आएंगी। आप जीवनसाथी के तालमेल से उन्हें दूर करने में कामयाब रहेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा, क्योंकि आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने मन में ईर्ष्या द्धेष की भावना नहीं रखनी है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। राजनीति में आगे बढ़ रहे लोग अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहें, नहीं तो वह उनके कामों को बिगड़ने की कोशिश करेंगे। आपकी माताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो सावधानी बरतें। आपको अपने पुराने लेनदेन को सावधान रहकर निपटना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन कुंभ राशि के जातक अपने काम में कुछ बदलाव करेंगे, जो उनके लिए अच्छे तो रहेंगे, लेकिन उसमें उन्हें कुछ कठिनाइयां आएंगी। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर भी ध्यान देंगे, जिसमें अच्छा खासा धन भी लगाएंगे। आपकी संतान का ध्यान बाकी काम में लगने के कारण पढ़ाई लिखाई का नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको उन्हें समझने की आवश्यकता होगी। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपने धन को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे, लेकिन इसमें आप किसी गलत रास्ते पर ना चलें। आपके परिजन आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे,जिससे आपको खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है,जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करें,क्योंकि आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है। आप कोई निर्णय जल्दबाजी में लेंगे,तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today April 03, 2024 : Aaj ka Rashifal April 03, 2024 Read More »

img 8083 1

Horoscope Today April 02, 2024 : Aaj ka Rashifal April 02, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 April 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 02 अप्रैल 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार फाल्गुन

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अष्टमी रात्रि 08:08 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – पूर्वाषाढा रात्रि 10:49 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा

योग – परिघ शाम 06:36 तक तत्पश्चात शिव

राहुकाल – शाम 03:48 से शाम 05:21 तक

सूर्योदय-06:31

सूर्यास्त- 18:52

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण –

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा।

पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

मेष (Aries)

आज नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी. व्यापार में पिता से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा. किसी परिजन का दूर देश से शुभ समाचार आएगा. भूमि के क्रय विक्रय के कार्य में लगे लोगों को कड़ी मेहनत के बाद बड़ी सफलता मिलेगी. नवीन उद्योग धंधे की शुरुआत कर सकते हैं. कोई अधूरा कार्य पूरा होगा. किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें. अन्यथा धोखा हो सकता है. राजनीति में आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं. विदेशी सेवा में संलग्न लोगों को नवीन दायित्व प्राप्त होंगे. सामाज में आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया जा सकता है.

उपाय :- आज बंदरों को गुड़ खिलाएं. दीमक को गेहूं बाजरा डालें.

वृषभ (Taurus)

आज रोजगार व्यापार में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी. अपनी ही गलती से हानि उठानी पड़ सकते हैं. बिना सोचे समझे कुछ न करें. न किसी से कुछ कहें. किसी पर्यटक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे. दूर संबंध में सावधानी आवश्यक रखें. इस संबंध में सावधानी आवश्यक है. संयम रखें. अनावश्यक वाद विवाद आदि में पड़ने से बचें. लोभ लालच वाली स्थिति से बचें. मान सम्मान आदि में कमी आ सकती. इष्ट मित्रों के द्वारा यथासंभव सुख सहयोग प्राप्त होता रहेगा.

उपाय :- अनाथ दीन , हीन गरीब लोगों की सेवा करें. भोजन वस्त्र शिक्षा आदि में उनकी यथा संभव सहायता करें.

मिथुन (Gemini)

आज सामाजिक कार्य व्यवहार में संयम पूर्वक आचरण करें. विरोधी पक्ष आपको नीचे दिखाने की कोशिश कर सकते हैं. इस संबंध में सावधानी बरते. कार्य क्षेत्र में परिश्रम के बावजूद उसी अनुपात में फल प्राप्त नहीं होगा. सहयोगी जनों से मतभेद उभर सकते हैं. किसी के बहकावे में व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियां कम होगी. सहकर्मियों के साथ व्यवहार बढ़ाने की कोशिश करने से पहले से सोचे समझे कार्य में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी. पहले से सोचे समझे कार्य में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी. आपकी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे.

उपाय :- आज पहली रोटी गाय और आखिरी रोटी कुत्तों को खिलाएं. अपने चरित्र को पवित्र रखें.

कर्क (Cancer)

आज आपके साहस एवं पराक्रम को देख विरोधियों के छक्के छूट जाएंगे. व्यापार में कठिन परिश्रम के बाद सफलता मिलने के योग है. किसी महत्वपूर्ण कार्य राजनीतिक व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी. बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा. सुरक्षा विभाग से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी. नौकरी में महत्वपूर्ण पद अथवा जिम्मेदारी मिलेगी. माता-पिता के कारण समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. खेल कूद में सफलता मिलेगी. निर्माण संबंधी कार्य गति पकड़ेगा. सामाजिक कार्यों में सहभागिता करेंगे.

उपाय :- एक आंवाले का वृक्ष लगाए.

सिंह (Leo)

आज गायन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता अथवा सम्मान मिलेगा. व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे. किसी राजनीतिक व्यक्ति से संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी. आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी मधुर वाणी व सरल व्यवहार के कारण आपको सफलता एवं सम्मान मिलेगा. श्रृंगार में अभिरुचि बढ़ेगी बौद्धिक कार्यों से धन लाभ का दूर देश से शुभ समाचार मिलेगा. रोजगार एवं व्यापार की बाधा दूर होगी. परिवार संग पर्यटक स्थल की सैर करेंगे. आध्यात्मिक क्षेत्र में ख्याति प्राप्त होगी. किसी विशिष्ट व्यक्ति का मार्गदर्शन एवं सानिध्य मिलेगा. यात्रा में नए मित्र बनेंगे.

उपाय :- ॐ नारायण सुरसिंघाय नमः मंत्र का 21 बार जाप करें.

कन्या (Virgo)

आज कोई मनोकामना पूर्ण होगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी. राजनीतिक में कोई मेहत्वाकांक्षा पूरी होगी. किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. कार्य क्षेत्र में किसी विपरीत लिंग साथी से आपको सहयोग एवं समर्थन मिलेगा. वाहन खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी. किसी दूरदेश से परिजन का खराब मन होगा. रोजगार व्यापार में उन्नति के साथ लाभ होगा. किसी मांगलिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी मिल सकती है. अध्यापन कार्य में अभिरुचि अधिक रहेगी. किसी अत्यधिक ऊंचे स्थान पर जाने से बचें. घर में भोग विलास की वस्तुएं लाने पर अधिक ध्यान रहेगा. मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा.

उपाय :- बांस का पौधा लगाए.

तुला (Libra)

आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य में अचानक बाधा आ सकती है. नौकरी छूट सकती हैं. कार्य क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा. आपको आरोप लगाकर पद से हटाया जा सकता है. नौकरी में उच्च अधिकारी की निकटता बढ़ सकती हैं. यात्रा में असुविधा व कष्ट का सामना करना पड़ेगा. शराब का सेवन कर वाहन ना चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है. समाज में बुरे कार्यों के लिए बदनामी होगी.

उपाय :- पीपल वृक्ष की पूजा, परिक्रमा करें.

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए सामान्य सुख एवं उन्नति दायक रहेगा. अपनी निजी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण कार्य में कोई बड़ा निर्णय ले. सामाजिक गतिविधियों के प्रति अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें. अपने महत्वपूर्ण कार्यों के दूसरे भरोसा न छोड़े. विदेश यात्रा करने की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है. लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे. राजनीति में पद व बधाई प्रतिष्ठा बढ़ेगी. रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. किसी परिजन से मेल मिलाप होगा. नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा. चल अचल संपत्ति का विवाद सुलझ जाएगा.

उपाय :- कार्तिकेय की पूजा अर्चना करें.

धनु (Sagittarius)

आज कार्य क्षेत्र में संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी. अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें. परिस्थितियां अनुकूल होती चली जाएगी. परोपकार के कार्य में आपके अभिरुचि बढ़ेगी. कार्य क्षेत्र की दृष्टि से कुछ उतार चढ़ाव बना रहेगा. व्यापार आजीविका में आज अतिरिक्त परिश्रम करने से सुधार होगा. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. आपकी कमजोरी का लाभ उठा सकते हैं. शिक्षा, आर्थिक, कृषि क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को लाभकारी संभावना रहेगी. नौकरी करने वाले लोगों को उन्नति लाभ होने के योग बनेंगे. आपके लिए परेशानियां खड़ी हो सकती है. राजनीति में विरोधियों से सावधान रहे.

उपाय :- आज 16 मुखी रुद्राक्ष को शुद्ध एवं सिद्ध कर गले में धारण करें.

मकर (Capricorn)

आज कार्य क्षेत्र में अपमानित होना पड़ सकता है. व्यापार में कठिन परिश्रम के अनुपात में आमदनी कम होगी. महत्वपूर्ण कार्य में विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ेगा. मित्रों से भेंट होगी. बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को धन एवं उपहार प्राप्त होगा. बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को उनकी मधुर वाणी और सरल व्यवहार के लिए सम्मान मिलेगा. उद्योग धंधे के विस्तार की योजना सफल होगी. सुखद यात्रा के योग बनेंगे.

उपाय :- चांदी गले में पहने. मसूर की दाल बहते पानी में बहाएं. नीम के पांच पेड़ लगाए.

कुंभ (Aquarius)

आज आप अपने क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें. अन्यथा परिवार में अकारण वाद विवाद हो सकता है. परिवार व्यापार में आया विघ्न किसी परिजन के सहयोग से दूर हो जाएगा. जमा पूंजी में वृद्धि होगी. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से निकटता बढ़ेगी. नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा. परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. राजनीति में आपके नेतृत्व की प्रशंसा होगी. दूर देश से किसी परिजन का शुभ संदेश प्राप्त होगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को कोई नवीन जिम्मेदारी मिलेगी. सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका अदा करेंगे.

उपाय :- श्री हनुमान जी को भक्ति भाव से गुलाब की माला अर्पण करें.

मीन (Pisces)

आज अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें. किसी पर्यटक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को आजीविका में कुछ संघर्ष करने के बाद लाभ के संकेत प्राप्त होंगे. आज वाहन सुख उत्तम रहेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण मसले पर वार्ता होगी. व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे. राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित होगा. उद्योग धंधे में कुछ नया करने का प्रयास सफल होगा. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग बनेंगे. बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को शुभ समाचार मिलेगा.

उपाय :- सात प्रकार का अनाज दान करें. बहते पानी में अपने ऊपर से नारियल घुमाकर प्रवाहित करें.

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today April 02, 2024 : Aaj ka Rashifal April 02, 2024 Read More »

img 7795 1 2

Horoscope Today April 01, 2024 : Aaj ka Rashifal April 01, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 01 April 2024

🕉️ वैदिक पंचांग 🕉️

दिनांक – 01 अप्रैल 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ऋतु

मास – चैत्र (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार फाल्गुन

पक्ष – कृष्ण

तिथि – सप्तमी रात्रि 09:09 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – मूल रात्रि 11:12 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा

योग – वरीयान रात्रि 08:30 तक तत्पश्चात परिघ

राहुकाल – सुबह 08:04 से सुबह 09:37 तक

सूर्योदय – 06:32

सूर्यास्त – 18:52

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष शुभाशीष

दिनांक 01 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 01 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे।

अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आलस्य अधिक रहने के कारण आप अपने कामों पर पूरा ध्यान नहीं लगाएंगे। बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ सकती है। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में लगाएंगे। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको आपको संतान से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है, जिसके बाद आपको उनसे माफी मांगनी पड़ सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

वृषभ राशि के जातक यदि किसी काम को करें, तो उसमें पूरा संयम बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई समस्या हो सकती है। आप शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें। प्रेम विवाह की तैयारी में लगे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप अपने खानपान की आदतों की कारण कुछ बीमारियों को दावत दे सकते हैं, इसलिए आप बाहर के खान-पांन से परहेज रखें। संतान की शिक्षा को लेकर आप उनके सीनियर से कोई बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने विरोधियों की कोई बात बुरी लग सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपको परेशान करेगा। परिवार में किसी लड़ाई झगड़े को लेकर आपको अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। ऑफिस में आपके बॉस आपकी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। आप अपने किसी परिजन के कहने में आकर किसी काम की योजना बना सकते हैं। आपको अपने भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच के वाद विवाद भी खत्म होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आप अपने घर की मरम्मत की योजना बना सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यात्रा के दौरान वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आपकी समस्याओं में आपकी संतान आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। आप कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश में आप पूरी मेहनत करेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। आपकी किसी संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप संतान के खान पीन पर रोक लगाएं, नहीं तो उनको कुछ पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर कोई निवेश कर सकते हैं। आपको संतान से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच चल रही दूरियां भी कम होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें किसी अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा बचत की योजना में लगाएंगे। किसी सरकारी काम के पूरा न होने से आप परेशान रहेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में आप अपने भाई बहनों की सलाह अवश्य लें। आपको अपने पिताजी का कोई गुप्त धन प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी जिम्मेदारियां किसी दूसरे पर डालने से बचना होगा। आप जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख प्रसन्न रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचेंगे। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप कुछ नए मित्र बनाने में कामयाब रहेंगे। अविवाहित जातकों की किसी ऐसे इंसान से मुलाकात होगी, जिसे देखकर उनके दिल की घंटी बजेगी और वह उस रिश्ते को लेकर आगे बढ़ेंगे। आप किसी काम में मिलजुल कर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कार्य क्षेत्र में किसी की कहीसुनी बातों में आकर किसी समस्या में आ सकते हैं। आप संपत्ति संबंधित विवाद में अपनी आंख व कान खुले रखे। आपको किसी डील को सोच विचार कर फाइनल करना होगा। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होंगे, जिनके साथ आप भविष्य मे किसी काम की शुरुआत करने की योजना भी बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी को समय देना होगा ताकि आपके रिश्ते में खटास पैदा ना हो, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी को अपने से कम ना समझे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप किसी बात को लेकर बहसबाजी ना करें। आपकी कोई बात आपकी माताजी व परिवार के सदस्यों को बुरी लग सकती है। आप कार्यक्षेत्र में किसी बदलाव को करने की योजना बना सकते हैं। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे और अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप कुछ कामों को लेकर आलस्य दिखाएंगे, जिस कारण आपका कोई नुकसान भी हो सकता है। संतान को शिक्षा में चल रही कठिनाइयों के कारण उनकी परीक्षा के परिणामों पर भी इसका असर पड़ेगा, जिसके लिए आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आप जहां जाएंगे, वहां अपनी मीठी वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे और आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। बिजनेस में आप अच्छा निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवन साथी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी और आप एक दूसरे की बातों को समझेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भौतिक संसाधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप छुट्टी के दिन को खूब इंजॉय करेंगे और संतान व जीवनसाथी के साथ किसी पिकनिक आदि पर जा सकते हैं, जिससे आपको चल रही टेंशनों से भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आप किसी मकान, दुकान आदि की खरीदारी की योजना ना बनाएं, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जिसके कारण आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे। आप किसी की कही सुनी बातों में ना आए।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपको अपने किसी मित्र से धोखा मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप कामों को लेकर कोई ढील ना दें, नहीं तो इससे आपको बाद में समस्या हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग यदि किसी के कहने में आकर कोई निवेश करेंगे, तो उससे उन्हें नुकसान हो सकता है। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर अपने जीवनसाथी से बातचीत करेंगे

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today April 01, 2024 : Aaj ka Rashifal April 01, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!