img 7500 1

Horoscope Today March 30, 2024 : Aaj ka Rashifal March 30, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 30 March 2024

🕉️ वैदिक पंचांग 🕉️

दिनांक – 30 मार्च 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ऋतु

मास – चैत्र (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार फाल्गुन

पक्ष – कृष्ण

तिथि – पंचमी रात्रि 09:13 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र – अनुराधा रात्रि 10:03 तक तत्पश्चात जेष्ठा

योग – सिद्धि रात्रि 10:47 तक तत्पश्चात व्यतीपात

राहुकाल – सुबह 09:38 से सुबह 11:11 तक

सूर्योदय – 06:34

सूर्यास्त – 18:51

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 10,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 20410, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिए कमजोर रहने वाला है। आपको किसी से बेवजह उलझने से बचना होगा। आप अपने मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके भाई व बहनों से यदि संबंधों में कलह चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको संतान से किसी हुए वादे को पूरा करवाएंगे। आप अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। आप अपने कामों में कुछ नीतियों को अपना कर काफी सारे मुश्किलों से आसानी से बाहर निकल सकते हैं। आपको किसी सरकारी स्कीम में धन लगाने से बचना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आप किसी भी मामले में सावधानी रखें। आपका किसी नए वाहन, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपने यदि बिना सोचे समझे कोई काम किया था, तो वह परिवार के सदस्य के सामने उजागर हो सकता है। नवविवाहित जातको के जीवन में किसी ने मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। आप किसी से कोई वादा ना करें,नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या होगी। परिवार में किसी सदस्य के जन्मदिन, नामकरण, मुंडन आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा, क्योंकि आपको आपका रुका हुआ धन मिलने की संभावना बहुत कम है। आपको कुछ उलझनो के कारण समझ नहीं आएगा की किस काम को पहले करूं और किसे बाद में। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज कोई चुनौती खड़ी हो सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से यदि कोई जरूरी जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत शेयर ना करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपके बिजनेस में किसी को पार्टनर बनना लाभ तो देगा, लेकिन आप उन पर परी निगरानी बनाकर रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पूजा पाठ व भजने कीर्तन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं ।सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल होता दिख रहा है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनो की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके उधार दिए धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। यदि शेयर मार्केट में धन लगा रहे लोगों ने कोई बड़ा जोखिम उठाया, तो इससे आपको नुकसान होने की संभावना है। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। यदि आप किसी योजना में धन लगाएंगे तो उसमे आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर कामो में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने खान-पानी पर पूरा ध्यान दें, नहीं आपको स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। जो जातक सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हे उनका सितारा बुलंद रहेगा। आपको अपने काम से एक नई पहचान मिलेगी। आपको घमंड या दिखावे में आने से बचना होगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका कोई परिजन आपसे किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है, जिसमें बहुत ही सोच समझ कर धन लगाएं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने होगा। आप अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आप किसी काम को मन लगाकर करें। व्यवसाय में यदि कोई बदलाव करेंगे, तो उससे आपको समस्या हो सकती है। आपको अपने परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। परिवार में किसी सदस्य को स्वास्थ्य मे अक्समात गिरावट होने के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको किसी पैतृक संपत्ति को लेकर आज भाइयों में कहासुनी हो सकती हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझन लेकर आने वाला है। आपको दूसरो की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहें। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपके बिजनेस की कोई डील फाइनल होते होते अटक सकती हैं, जो आपको परेशान करेगी। राजनीति में शुरुआत करने वाले लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है,तभी उन्हें किसी अच्छे मुकाम की प्राप्ति हो सकेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आपको अच्छे चलते बिजनेस मे कुछ समस्या आ सकती है जिस कारण आपका ध्यान भंग रहेगा। आप कोई डिसीजन समय पर नहीं ले पाएंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कोई फैसला बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। यदि आपने किसी योजना में धन लगाया था,तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप संतान के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती हैं,जिसके कारण रिश्ता टूटने के कगार पर आ सकता है। आप अपनी मकान,दुकान आदि की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे,तो उसमें आपको उसके जरूरी कागजातो पर पूरा ध्यान देना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रोमांटिक रहेंगे। उनकी कुछ इच्छाओं की पूर्ति भी करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे। आपको एक सूची बनाकर आगे बढ़ना होगा, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने स्टेटस को मेंटेन करेंगे जिस कारण आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय कर सकते हैं। जो जातक नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे,तो उन्हें किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसे उन्हें तुरंत ज्वाइन करना बेहतर रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक शुभ सूचना लेकर आने वाला है। आपके बिजनेस की योजनाएं गति पकड़ेगी। आपका संतान की शिक्षा से संबंधित कोई काम यदि लंबे समय से अटक रहा है, तो वह पूरा हो सकता है। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। घर परिवार में खुशियां बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप अपने घर की साज सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे, जिसके लिए आप कुछ वस्तुओं के खरीददारी भी कर सकते हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 30, 2024 : Aaj ka Rashifal March 30, 2024 Read More »

img 7889 1 1

Horoscope Today March 29, 2024 : Aaj ka Rashifal March 29, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 29 March 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 29 मार्च 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार फाल्गुन

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्थी रात्रि 08:20 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – विशाखा रात्रि 08:36 तक तत्पश्चात अनुराधा

योग – वज्र रात्रि 11:12 तक तत्पश्चात सिद्धि

राहुकाल – सुबह 11:11 से दोपहर 12:43 तक

सूर्योदय-06:35

सूर्यास्त- 18:51

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 102

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप इधर-उधर समय व्यर्थ ना करें, नहीं तो आपके कामों में देरी हो सकती हैं। आप किसी बचत की योजना में धन लगाएंगे, जिससे भविष्य में आपको खूब लाभ मिलेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी बात को लेकर जिद या फिर अहंकार को नहीं दिखाना है, नहीं तो आपके वरिष्ठजनों को आपकी बात बुरी लग सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी किसी पुरानी गलती से कार्यक्षेत्र में पर्दा उठ सकता है, जिस कारण आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती और आप किसी से बेवजह ना उलझें। किसी के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी आय तो बढे़गी, जिससे आपकी परेशान दूर होंगी और आपकी तरक्की के मार्ग को प्रशस्थ होंगे। आपको आज वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आपके व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको कामों में आ रही समस्या को दूर करने की कोशिश करनी होगी। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कही पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका दिन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। आपका कोई मित्र यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रहा था, तो आप उन्हे मनाने के पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपके काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, जिन्हें आप अपने भाइयों की मदद से आसानी से दूर कर पाएंगे। आप संतान के करियर को लेकर कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें और जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको किसी से बहुत ही सोच विचारकर वादा करना होगा, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके मनमाने स्वभाव के कारण आपके आसपास रह रहे लोग थोड़ा परेशान रहेंगे। आप किसी बात को लेकर जिद या अहंकार ना दिखाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से कहासुनी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उसमें कुछ समय पुराने में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपको किसी दूर रहने परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं, जो आपको परेशान करेगी। आपको कामों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं और किसी विशेष व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिलेगा, जहां आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आप संतान के रीति रिवाजों और शिक्षा पर जोर देंगे। परिवार में आप लोगों को यदि कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकते हैं। फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में लगे लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी निवेश को करने के लिए अच्छा रहेगा और आप कामों को लेकर भागदौड़ करेंगे, लेकिन आप उसमें अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आपको अत्यधिक काम के कारण सिरदर्द,बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। व्यवसाय में आप अत्यधिक मात्रा में धन ना लगाएं, नहीं तो बाद में आपको इससे कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको आज किसी परिजन से गुप्त धन मिल सकता है, जिसकी आपको मिलने की संभावना कम थी। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। परिवार में किसी बात को लेकर यदि वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके आगे बढ़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी संतान यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके बॉस आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप जिस पर काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय में भी आपको छुटपुट योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह सुलझता दिख रहा है। आप कुछ नए मित्र भी बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी वाणी पर मधुरता बनाए रखें, जो आपको समाज में एक अच्छा स्थान दिलवाएगी। जीवनसाथी की बातों को आपको समझने की कोशिश करनी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक झगड़े को छोड़कर अपने कामों में आकर बढ़ेंगे। यदि आप किसी दूसरे के मामले में बोले तो उससे आपके कुछ आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। यदि कोई समस्या हो तो डॉक्टरी परामर्श जरूर लें। आपके कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से उन्हे आसानी से मात दे पाएंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा, क्योंकि आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। यदि आप बिजनेस में किसी भी योजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा, जो आपको खुशी देगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 29, 2024 : Aaj ka Rashifal March 29, 2024 Read More »

img 4020 1

Horoscope Today March 28, 2024 : Aaj ka Rashifal March 28, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 28 March 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 28 मार्च 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार फाल्गुन

पक्ष – कृष्ण

तिथि – तृतीया शाम 06:56 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – स्वाती शाम 06:38 तक तत्पश्चात विशाखा

योग – हर्षण रात्रि 11:13 तक तत्पश्चात वज्र

राहुकाल – दोपहर 02:16 से शाम 03:48 तक

सूर्योदय-06:36

सूर्यास्त- 18:51

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण – संकष्ट चतुर्थी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा। आपका मन आध्यात्म के कार्य की ओर बढ़ेगा। आपके काफी काम बढ़ने के कारण अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको मिल जाएगी। आपके अधिकारी आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है। जो विद्यार्थी विदेशो से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो वह किसी संस्था से जुड़ सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए लोगों को जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको सरकारी नौकरी की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नई जनसंपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आपका मन किसी बात को लेकर दुखी रहेगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने विरोधीयो से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी माताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी में पड़ सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आप अपने आवश्यक कामों में जल्दबाजी न दिखाएं और उनकी सूची बनाकर चले,तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए तरक्की लेकर आने वाला है। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण कुछ गलतियां कर बैठेंगे। आप किसी नए वाहन को लेकर घर आ सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की अग्रसर हो सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा परिणाम आ सकते हैं। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें। इससे आपके अच्छे कामों में वृद्धि होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। व्यवसाय में आप पिछली गलतियों से कुछ सबक लें और उन्हें दोबारा ना दोहराएं। आपको संपत्ति के बटवारे में घर के सदस्यों से सलाह मश्वरा करना बेहतर रहेगा। आप अपने परिजनों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आपको चोट आदि लगने की संभावना बनती दिख रही है। आपको किसी परिजन से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परेशानियां लेकर आएगा। क़ानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपने भाइयों से कुछ काम को लेकर सलाह मश्ववरा कर सकते हैं। आपकी संतान आपके मन में चल रही उलझनो को जानने की कोशिश करेंगे। आपको किसी बात को लेकर तनाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कुछ निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। परिवार में चल रही अनबन एक नया मोड़ ले सकती है। आप किसी सरकारी योजना में निवेश कर सकते हैं,जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने जरूरी कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपको वाद विवाद से बचना होगा। आप बिजनेस की किसी योजना के काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपने कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह न दें। आप अपने काम को लेकर थोड़ा संभल कर चले। व्यवसाय में आप यदि किसी को कोई पार्टनर बनाएंगे तो आपको उन पर नज़र रखनी होगी। पूरी निगरानी बना कर रखनी होगी। आपकी माता जी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने जरूरी कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप कोई बड़ा निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होते-होते रह सकता है। आप मन में चल रही उलझनों के कारण किसी मुकाम पर पहुंचने में आपको देरी हो सकती हैं। आप किसी की कहीं सुनी नहीं बातों में ना आए। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी वाहन आदि को चलाने में सावधान रहे,नहीं तो कोई एक्सीडेंट आदि के होने की संभावना बनती दिख रही है। आपका ध्यान पूजा पाठ की और अग्रसर रहेगा। व्यवसाय में आप किसी को कोई बड़ी रकम उधार में ना दे। परिवार में आपसी लड़ाई झगड़ों के कारण कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है जिससे परिवार के सभी सदस्य परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कामों का बहुत अधिक बोझ रहने के कारण आप परेशान रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य को लिहाज से कुछ उलझन लेकर आने वाला है। आप बिजनेस में उलझनों के कारण परेशान रहेंगे। आपको पारिवारिक समस्याओं के चलते कामों को करने में कुछ असुविधा रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने कामों को आसानी से निपटा पाएंगे। आप किसी विशेष काम को करने के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाना वाला रहेगा। आज अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी बड़े बदलाव की योजना बना सकते हैं, जिससे आपको कामों को करने में आसानी होगी। आपका किसी नए मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपका भाई आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। परिवार में चल रहा कोई बात विवाद आपको परेशान करेगा, जिसमें आप दोनों पक्षों के सुनकर कोई निर्णय लें। आपको अपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी ना दिखाएं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आप यदि किसी काम को करने में जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उससे आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर रहेगी जो आपको परेशान करेगी। व्यवसाय में आपको अपने सहयोगियों से धन संबंधित मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपनी किसी गलती के लिए पछतावा होगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आप उनको कुछ जिम्मेदारियां भी दें ताकि वह अपनी जिम्मेदारी समझ सके। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 28, 2024 : Aaj ka Rashifal March 28, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!