img 7625 1

Horoscope Today March 17, 2024 : Aaj ka Rashifal March 17, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 17 March 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 17 मार्च 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – अष्टमी रात्रि 09:52 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – मृगशिरा शाम 04:47 तक तत्पश्चात आर्द्रा

योग – आयुष्मान शाम 05:06 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल – शाम 05:18 से शाम 06:49 तक

सूर्योदय- 06:37

सूर्यास्त- 18:37

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप व्यस्त रहने के कारण अपने पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान नहीं देंगे,जिस कारण रिश्तो में दूरियां आ सकती हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज धन उधार लेने से बचें। गृहस्थ जीवन में प्रेम व सहयोग बना रहेगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे तो वह उसे ज़रूर पूरा करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप आय से ज्यादा अपने खर्चों को बढ़ा सकते हैं, जिससे आपका बजट भी डगमगाएगा। आप परिवार में किसी सदस्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप उनसे बातचीत अवश्य करें। आपको अपने किसी परिजन के सेहत की चिंता सता सकती हैं। जीवनसाथी से चल रही अनबन को आपको दूर करने की कोशिश करनी होगी। भाई या बहन के विवाह में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपके कुछ विरोधी परेशान कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको शीघ्र गामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी रहने की आवश्यकता है। किसी की कही सुनी बातों में आने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही तोल मोल कर बोलने के लिए रहेगा। यदि आप किसी वाद विवाद में पड़े तो उसमें आपको कोट कचहरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने मन से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी में बदलाव कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप पिताजी की दी गई सलाह पर अमल अवश्य करें,नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं,उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें। कार्यक्षेत्र में हुई किसी गलती के कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आप अपनी कामों को लेकर कोई जल्दबाजी ना दिखाएं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होता दिख रहा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओ की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। लोगों से यदि कुछ बात को लेकर मतभेद चल रहे थे तो वह भी दूर होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे। उन्हें कहीं डिनर डेट पर भी लेकर जा सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर जिद्द व अहंकार नहीं दिखाना है। परिवार के सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी किसी बात को लेकर बेवजह की कहासुनी हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी सेविंग पर पूरा ध्यान देंगे। इसके लिए आप किसी सरकारी योजना की तलाश कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर ना बनाएं,नहीं तो आपका बिजनेस डूबने की कगार पर आ सकता है । आप किसी लंबी ट्रैवलिंग पर जाने की तैयारी में लगे रहेंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलना होगा। आय में वृद्धि होने से आपके खर्चों में भी वृद्धि होने की सम्भावना है जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा। पिताजी से आप अपने पारिवारिक बिजनेस को लेकर कुछ सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपका कोई परिजन आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनानी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकते हैं। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से लटक रही थी, तो आपको उसे फाइनल करना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहेगा। आपको अत्यधिक तले होने भोजन से परहेज रखने की आवश्यकता है। आपको पेट दर्द, गैस, अल्सर आदि जैसी समस्या हो सकती है। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे उनके ऊपर कामों का बोझ भी अधिक रहेगा। नौकरी में तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आप अपने घर की रंगाई पुताई की योजना बना सकते हैं। परिवार में सदस्यों से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस में कुछ योजनाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा, तभी आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। आपकी पारिवारिक समस्याओं के कारण आपका मन परेशान रहेगा। इसका असर आपके कामों पर भी पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को किसी अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है। संतान को पढ़ाई लिखाई से संबंधित कुछ समस्या सकती है। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में तालमेल बनाकर आगे चलने के लिए रहेगा, तभी आप अपने भविष्य को भी सिक्योर कर पाएंगे। जीवनसाथी की सेहत में आज गिरावट आने के कारण आप परेशान रहेंगे। बिजनेस की कुछ योजनाएं आपको अच्छा लाभ देगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी, जिससे उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करना होगा,नहीं तो आपके साथी आपको धोखा दे सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयो का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती जीवनसाथी के सामने आ सकती है, जिससे आपके रिश्ते में ग़लतफ़हमी होने की संभावना है

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 17, 2024 : Aaj ka Rashifal March 17, 2024 Read More »

img 7500 1

Horoscope Today March 16, 2024 : Aaj ka Rashifal March 16, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 16 March 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 16 मार्च 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – सप्तमी रात्रि 09:38 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – रोहिणी शाम 04:05 तक तत्पश्चात मृगशिरा

योग – प्रीति शाम 06:08 तक तत्पश्चात आयुष्मान

राहुकाल – सुबह 09:47 से सुबह 11:17 तक

सूर्योदय-06:47

सूर्यास्त- 18:47*

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2024

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको बिजनेस में समस्याओं को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत करनी होगी, नहीं तो आपका काफी धन डूब सकता है। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न होने की संभावना है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह अपनी कोशिशें से जारी रखें, तभी वह कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले, नहीं तो वह बढ़ सकता है। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, तभी आपके काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने घर के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर किसी ने वाहन को लेकर आ सकते हैं। पिताजी को आप यदि कोई सलाह देंगे तो वे उस पर अमल अवश्य करेंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आपकी यदि परिवार में किसी सदस्य से कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको कामों के साथ-साथ कुछ समय अपने लिए भी निकलना होगा, तभी आप अपने शरीर को स्वस्थ रख पाएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है, तभी आपके काम पूरे होते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको जीवनसाथी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि आपको संतान के करियर को कोई लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो उसमें उनके मन की उलझनो को जानने की कोशिश अवश्य करें। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके खर्चे तो बढ़ेंगे, लेकिन आप उन्हें पूरा करने के पूरी कोशिश करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। परिवार में चल रही कलह को आप घर से बाहर ना जाने दें। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो बाद में वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आपको कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने की प्लानिंग करनी होगी। आप अपनी सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज दिन शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है और ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको कोई धन से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आप कामों को लेकर अत्यधिक टेंशन ना लें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को पूरा करने के लिए व्यस्त रहेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं। बिजनेस में आप किसी से पर्टनरशिप ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होती दिख रही है। आप किसी काम को लेकर अपनी मर्जी ना चलाएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी इन्कम को बढ़ाने के लिए रहेगा, तभी आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप माता-पिता से पूछ कर जाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा और उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करें। किसी सरकारी योजना में आप धन का निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में लोगों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप कामों में लगे रहने के कारण अपने डेली रुटीन मे बदलाव कर सकते हैं, जिसके कारण आपको कुछ सेहत संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। आपको योग व व्यायाम को अपनी दिनचर्या में अपना होगा। आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से यदि धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आप वाहन सावधानी से चलाएं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपको बिजनेस की कोई योजना लंबे समय से लटक रही थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। घर परिवार के लोगों में चल रही कलह भी दूर होगी और सभी एकजुट नजर आएंगे। आपको कामों को लेकर प्लानिंग करनी होगी और आप परिवार में सदस्यों को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पर खरे उतरेंगे। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। लोगों को आप यदि किसी बात को समझाएंगे, तो वह आपकी बात पर आवश्य चलेंगे। आपको अपने आवश्यक कामों को पूरा करने के लिए उन्हें प्राथमिकता देनी होगी। आपके बॉस कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण काम सौंप सकते हैं, जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप किसी काम को लेकर पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा, जिसमें आप जीवन साथी से सलाह लेकर चलेंगे, तो वह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। संतान को करियर में कोई समस्या आ रही थी, तो वह दूर होती दिख रही थी। आप आज पेट संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, इसलिए आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों की सरहाना होगी और उन्हें कोई किसी सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। आपको धन संचय करने के लिए योजना बनानी होगी।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 16, 2024 : Aaj ka Rashifal March 16, 2024 Read More »

img 8015 1

Horoscope Today March 15, 2024 : Aaj ka Rashifal March 15, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 15 March 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 15 मार्च 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – षष्ठी रात्रि 10:09 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र – कृत्तिका शाम 04:08 तक तत्पश्चात रोहिणी

योग – विष्कंभ शाम 07:46 तक तत्पश्चात प्रीति

राहुकाल – सुबह 11:17 से दोपहर 12:48 तक

सूर्योदय-06:48

सूर्यास्त- 18:47

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

राहु का खज़ाना: करोड़पति बनने का रहस्य! अपनी कुंडली खोलें!

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

6 मूलांक शनि ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शनि से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 610, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है। आप अपने लिए कुछ महंगे, कपड़े, मोबाइल और लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप शान शौकत की जिंदगी जिएंगे, लेकिन इसके लिए आपको अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में भी तेजी लानी होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपको किसी बदलाव को करना नुकसान देगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। परिवार में किसी सदस्य को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स में भी दाखिला ले सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र से अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत करनी होगी, तभी आपको उनका समाधान मिल सकेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा, तभी आप लोगों से काम आसानी से निकाल पाएंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने आस पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश करें, क्योंकि इससे उन्हें भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। परिवार में चल रही कलह आज दूर होगी और सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई शत्रु आपसे ईष्या कर सकते हैं, इसलिए आप अपनी कोई आवश्यक जानकारी इधर-उधर शेयर ना करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपका किसी जमीन-जायदाद से जुड़ा मुद्दा सुलझ सकता है। माताजी से किसी किए हुए वादे को आप पूरा करेंगे, लेकिन आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। आप किसी सरकारी योजना में धन लगा सकते हैं। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों को लेकर प्राथमिकता देनी होगी, तभी वह समय से पूरे हो सकेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह अपने साथी पर पूरा निर्भर रहेंगे और आप अपने कामों की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं देंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपने करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसमें आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए दिनचर्या में किसी बदलाव को करने के लिए रहेगा। आप अपने दिनचर्या में योग और व्यायाम को अपनाकर शारीरिक कष्टों से दूर रह सकते हैं, लेकिन आपको माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। पारिवारिक बिजनेस में नुकसान होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके मनमाने व्यवहार के कारण परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आप किसी को धन देने से बचें, नहीं तो बाद में इससे कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी कानूनी मामले में आप सावधानी बरतें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने के लिए भी आप समय निकालेंगे। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, नौकरी में यदि बदलाव के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो अभी आपको पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपने यदि किसी बैंक या संस्था से कर्ज लेने का सोचा था, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो वह समय रहते पूरा होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है, जो जातक सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत है, वह महिला मित्रों से सावधान रहें। आपको किसी सम्मान के प्राप्ति हो सकती हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका खर्च बढ़ सकता है और परिवार के सदस्य आपकी आवभगत में लगे नजर आएंगे। आपकी किसी बात से आज जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां में हां ना मिलाएं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आप अपने खर्चों के साथ-साथ बचत के लिए भी कोई प्लान ले सकते हैं। आपको संतान के विवाह की चिंता सता सकती है, जो जातक घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में आपको पिताजी से सलाह करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आपकी किसी काम के प्रति रुचि जागृति हो सकती है, लेकिन उसमें आप बहुत ही सोच विचारकर धन लगाएं, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आप संतान के करियर को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो बाद में वह निर्णय गलत साबित हो सकता है। आप किसी नए घर, मकान और दुकान आदि की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो आप उसके लिए जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप यदि किसी काम में हाथ डालेंगे,तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे ना उखाड़ें। आपके जीवनसाथी को यदि कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसे नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है। आप बिजनेस के कुछ योजनाओं में अच्छा खासा धन लगाएंगे, जिससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 15, 2024 : Aaj ka Rashifal March 15, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!