img 7701 1

Horoscope Today March 14, 2024 : Aaj ka Rashifal March 14, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 14 March 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 14 मार्च 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पंचमी रात्रि 11:25 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र – भरणी शाम 04:56 तक तत्पश्चात कृत्तिका

योग – वैधृति रात्रि 10:00 तक तत्पश्चात विष्कंभ

राहुकाल – दोपहर 02:18 से शाम 03:48 तक

सूर्योदय-06:49

सूर्यास्त- 18:46

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण – षडशीति-मीन संक्राति (पुण्यकाल:दोपहर 12:46 से सूर्यास्त तक)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है|

14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 10, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 20510, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर उनका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। आपके बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ सकती है। विदेशों में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति को यदि धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा और आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपका कोई गुप्त राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आप नौकरी के साथ-साथ यदि किसी पार्टटाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए वह समय निकलने में कामयाब रहेंगे। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बन सकते है, जिसमें आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आपको कुछ कामों को प्राथमिकता देनी होगी, तभी वह पूरे हो सकते हैं। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण कामों में कुछ गलती कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है और धार्मिक कार्यक्रमों में भी आप पूरा ध्यान लगाएंगे, लेकिन आप अपने व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो आप अपने पिताजी से पूछ कर ले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान देंगे, जिससे आपको अपने कामों को पूरा करने में समस्या होगी, लेकिन यदि आपके बिजनेस में कोई डील फाइनल होने वाली थी, तो वह फाइनल होते-होते रह सकती हैं, जो आपको परेशान करेगी। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप मित्रों के साथ कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपकी कोई गुप्त बात जीवनसाथी के सामने उजागर हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं, जो परिवार में बड़े सदस्यों की मदद से आसानी से दूर हो पाएंगे। आप किसी से कोई वादा ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। आप यदि धन का लेनदेन करें, तो उसे पूरी लिखापढ़ी करके करें, नहीं तो बाद में आपको झूठा साबित किया जा सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है और आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, क्योंकि आपके बॉस आपका प्रमोशन कर सकते हैं, जिससे आपके काफी काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने घर की साफ-सफाई आदि पर पूरा ध्यान देंगे, जिसके लिए आप कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी काम को जल्दबाजी में करने से बचने के लिए रहेगा, नहीं तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। जो जातक सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े हैं, उनके जन समर्थन में इजाफा होगा और आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी, लेकिन आपको परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। आपकी अपनी माता जी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, जिसके बाद वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जिसे आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, लेकिन आपको किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। यदि बिजनेस में आपका लंबे समय से कुछ धन फंसा हुआ था, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई बात बनते बनते बिगड़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। पिताजी की कोई पुरानी कान से संबंधित समस्या फिर से उभर सकती हैं। आपको संतान के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी और आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से किसी काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा किसी योजना में भी लगा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप बिजनेस में किसी को पार्टनर बना सकते हैं और कुछ नए तरीके को शामिल करके अपनी आय को बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आपके परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने भाईयों से यदि कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिसका समाधान आप अपने जीवनसाथी से बातचीत करके निकाल सकते हैं, जो लोग अविवाहित हैं, उनके जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी, क्योंकि उनकी आज किसी से मुलाकात होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा, क्योंकि संतान को यदि आपने कुछ जिम्मेदारी दी, तो वह उन्हें समय से पूरी करेगी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने बिजनेस की योजनाओं को बनाने में आप काफी व्यस्त रहेंगे, जिस कारण आप जीवनसाथी के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। आपको अपने मन में चल रही बातों को अपने अपने माता-पिता से शेयर करना होगा ताकि आपको उनका समाधान मिल सके। आपके सामने कुछ शत्रु मित्रों के रूप में हो सकते हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 14, 2024 : Aaj ka Rashifal March 14, 2024 Read More »

img 8092 1

Horoscope Today March 13, 2024 : Aaj ka Rashifal March 13, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 13 March 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 13 मार्च 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्थी 14 मार्च रात्रि 01:25 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – अश्विनी शाम 06:24 तक तत्पश्चात भरणी

योग – इन्द्र रात्रि 12:49 तक तत्पश्चात वैधृति

राहुकाल – दोपहर 12:48 से दोपहर 02:18 तक

सूर्योदय-06:49

सूर्यास्त- 18:46

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – विनायक चतुर्थी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने के लिए रहेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएं। आप किसी को धन उधार ना दें। बिजनेस में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपको परेशान करेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह समय रहते पूरा करेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़नी है, तभी उन्हे अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नई योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति यदि आपसे धन उधार मांगे, तो आप उसे बिल्कुल ना दें, नहीं तो इससे आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आप किसी काम के पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी जिससे आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आप जीवनसाथी के मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप प्रॉपर्टी में यदि निवेश करेंगे, तो बाद में वह आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं, जिससे उनके विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। आप यदि किसी काम के पूरा न होने से परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम भी आज पूरा होगा। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन आपको धन संबंधित मामलों मे सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि परिवार में सदस्यों के बीच रिश्ते में कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी सोच में सकारात्मक बनाए रखें, नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको किसी को पार्टनर बनने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकता है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप यदि किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना रहे थे, तो उसमें आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से उनके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। आपकी किसी काम में चल रही समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको संतान के करियर को लेकर चिंता सताएगी। परिवार में चल रही समस्याओं को दूर करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी से यदि आप कोई सलाह मांगेंगे, तो उनकी सलाह आपके खूब काम आएगी। यदि परिवार में सदस्यों से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आप किसी बैंक. व्यक्ति या संस्था आदि से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह अभी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने किसी मित्र की बातों में आकर कोई नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में तोलमोल कर बोलने के लिए रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में लगा सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, लेकिन आपकी कोई पुरानी गलतियां परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आप अपने कामों को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरे होते दिख रहे हैं। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। भगवान के प्रति आपकी आस्था और विश्वास देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपका मन थोड़ा परेशान रहेंगा, लेकिन फिर भी आप अपने कामों पर फोकस बना पाएंगे। जीवनसाथी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा और किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपने यदि किसी योजना में पहले धन लगाया था, तो उससे भी आपको नुकसान हो सकता है। आपको अपनी कुछ पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा, नहीं तो आपका कोई परिजन आपसे नाराज हो सकता है। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो बाद में उसके लिए आपको पछतावा होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आप अपने कुछ विरोधियों से सावधान रहें, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटका सकते हैं। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी को धन उधार ना दें, नहीं तो उससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक नई सौगात लेकर लेकर आने वाला है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे यदि आपको किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा और आप किसी से भी बातचीत करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें, नहीं तो आपका बेवजह का लड़ाई झगड़ा पनप सकता है

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 13, 2024 : Aaj ka Rashifal March 13, 2024 Read More »

img 7731 1 1

Horoscope Today March 12, 2024 : Aaj ka Rashifal March 12, 2024

img 8083 1Horoscope Today: Astrological prediction for 12 March 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 11 मार्च 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – प्रतिपदा सुबह 10:44 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – उत्तरभाद्रपद रात्रि 11:02 तक तत्पश्चात रेवती

योग – शुभ सुबह 11:58 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – सुबह 08:20 से सुबह 09:50 तक

सूर्योदय-06:51

सूर्यास्त- 18:45

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – चंद्र -दर्शन (शाम 06:34 से रात्रि 07:42 तक),पंचक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 102

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। जो जातक नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उन्हें किसी दूसरी नौकरी के ऑफर आ सकता है। आपको पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल नहीं करनी है, नहीं तो इसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपके विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटक रही थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको अपने पिताजी की किसी गलत बात पर हां में हां मिलाने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। यदि आपने जल्दबाजी में कोई काम किया, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा, तभी आप अपने भविष्य को संचय कर पाएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के बॉस आज उनके कामों से प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण उनके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। आप अपने मित्र के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए प्लान बना सकते हैं, जिसमें आप माता-पिता से पूछ कर जाए, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे, जिनमें आप सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई लिखाई से हटकर इधर-उधर के कामों में लग सकता है, जिससे उनकी परीक्षा में समस्या होगी। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। जीवनसाथी के मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। आपका यदि कोई काम लंबे समय से लटक रहा था, तो उसे आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपका अपने पिताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है और आपको कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे और आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने के लिए रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे और पिताजी आपसे खर्चों का लेखा-जोखा मांग सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी पुरानी योजना की शुरुआत की थी, तो वह गति पकड़ सकती हैं। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जा सकते हैं, जिसमें सदस्यों में यदि कुछ आपसी मतभेद चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होंगे और आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। यदि आप किसी योजना को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगी। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको संतान की ओर से विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए समय निकालना होगा, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण आपको प्रमोशन मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का आप पूरा लाभ उठाएंगे और आपको किसी काम में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो उसके लिए अपने पिताजी से बातचीत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने के लिए आ सकता है। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आप अपने संचय धन को काफी हद तक समाप्त कर देंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी सोच समझ से लाभ उठाएंगे और लोग भी आपके सहयोगी नजर आएंगे, लेकिन आपको कुछ ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी काम के पूरा न होने से समस्या होगी। माताजी से आप किसी बात को लेकर बेवजह उलझ सकते हैं, जिसके बाद वह आपसे नाराज रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं। आपके घर किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आपको किसी योजना की प्लानिंग करने से बचना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी आय व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आप धन अत्यधिक खर्च करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा और आपकी छवि चारों ओर फैलेगी। जो जातक बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बिजनेस के किसी काम को लेकर लंबी दूरी पर जा सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगी, क्योंकि वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप अपने कामों को लेकर भागदौड़ अधिक करेंगे, जिसके कारण मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता हैं और आपको कोई चोट चपेट आदि की संभावना भी बनती दिख रही है। संतान के भविष्य को लेकर आप किसी बचत की योजना में धन लगा सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। बिजनेस की योजनाओं से अच्छा लाभ न मिलने से आपका मन परेशान रहेगा और आप अपनी माताजी से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि आपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत की थी, तो उनसे आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 12, 2024 : Aaj ka Rashifal March 12, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!