Story of Rahu and Ketu || Effects of Rahu and Ketu
Story of Rahu and Ketu || Rahu & Ketu ke Positive aur Negative Effects #rahu #ketu #astrology
Story of Rahu and Ketu || Effects of Rahu and Ketu Read More »
Story of Rahu and Ketu || Rahu & Ketu ke Positive aur Negative Effects #rahu #ketu #astrology
Story of Rahu and Ketu || Effects of Rahu and Ketu Read More »
वैदिक पंचांग
दिनांक – 02 मार्च 2024
दिन – शनिवार
विक्रम संवत – 2080
शक संवत -1945
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत ॠतु
मास – फाल्गुन (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार माघ)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – षष्ठी सुबह 07:53 तक तत्पश्चात सप्तमी
नक्षत्र – विशाखा दोपहर 02:42 तक तत्पश्चात अनुराधा
योग – व्याघात शाम 06:07 तक तत्पश्चात हर्षण
राहुकाल – सुबह 09:55 से सुबह 11:23 तक
सूर्योदय-06:59
सूर्यास्त- 18:42
दिशाशूल – पूर्व दिशा में
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।
आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 102
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा और सरकारी योजनाओं में आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी मकान या दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। साझेदारी में यदि किसी बिजनेस को किया हुआ था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको आवश्यक कार्यों में आगे बढ़ना होगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी कार्य के लिए बजट को बनकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर हो सकती हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने करीबियों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे। व्यक्तिगत प्रयासों में तेजी आएगी। मित्रों के साथ संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में भी आप आगे रहेंगे और आप लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख और समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा और आप अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को अपनाकर काफी सारी बीमारियों से दूर रह सकते हैं। घर परिवार में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आप अपने घर की साज सज्जा पर भी पूरा ध्यान देंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी। भावनात्मक विषयों में आप अंकुश रखेंगे और आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी, लेकिन इसके साथ-साथ आप अपने कामों पर भी पूरा ध्यान बनाए रखें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल होता दिख रहा है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संपत्ति को बढ़ाने वाला रहेगा और निजी विषयों में आप प्रभावशाली बनी रहेंगे। परिजनों के साथ आप आनंद में समय व्यतीत करेंगे और आप अपनी कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आपका आत्मविश्वास आज चरम पर रहेगा और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है, लेकिन आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। आपको किसी काम के चलते अपने भाइयों से मदद मांगनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। व्यापार में यदि आप कोई लेनदेन करें, तो उसमें पूरी लिखापढ़ी करके करें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी जीवनशैली सुधरेगी और आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आवश्यक विषयों में आपकी सक्रियता रहेगी और अपनों के साथ आप कुछ यादें ताजा करेंगे। आप अपने जीवनशैली को बनाए रखना होगा। कला कौशल में सुधार आएगा। सभी के साथ आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और पारंपरिक कार्यो से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ें और किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ना करें। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आप संस्कारों और परंपराओं को बढ़ावा देंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, लेकिन आय और व्यय बढ़ने से आपकी कुछ मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं, इसलिए आप दोनों में तालमेल बनाकर चलें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। करियर में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी जोखिम को उठाने से बचना होगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर समस्या आ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। कामकाज को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए अब मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और परिवार में किसी सदस्य को सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं पूरी होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था रहेगी और विभिन्न विषयों में आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। आपके कामों में यदि रुकावटें आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही हैं। आप अच्छे समय का लाभ उठाएंगे और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको परिजनों की पूरी मदद मिलेगी और गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन आपकी कोई बात मन ही मन परेशान करेगी, जिसके कारण आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में लोगों पर अत्यधिक भरोसा ना करें। अपने आवश्यक कामों को समय से निपटने की कोशिश करें, नहीं तो उन्हें पूरा करने में आपको समस्या आ सकती है। परिवार में यदि कोई कलह आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वह भी आपके माता-पिता की मदद से दूर होती दिख रही है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाएंगे। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपके लिए किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर आ सकता है।
🙏जय श्री राम 🙏
📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5
📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx
For Desktop / Web access:
💻 Web link: https://classplusapp.com/diy
👉🏼 Org code: cecqmx
Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO
Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran
For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-
https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j
For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I
Website:-www.analystastro.com
Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro
YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst
Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro
Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d
Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro
Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/
Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.
Horoscope Today March 02, 2024 : Aaj ka Rashifal March 02, 2024 Read More »
वैदिक पंचांग
दिनांक – 01 मार्च 2024
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत – 2080
शक संवत -1945
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत ॠतु
मास – फाल्गुन (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार माघ)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – षष्ठी पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र – स्वाती दोपहर 12:48 तक तत्पश्चात विशाखा
योग – ध्रुव शाम 06:15 तक तत्पश्चात व्याघात
राहुकाल – सुबह 11:23 से दोपहर 12:51 तक
सूर्योदय-07:00
सूर्यास्त- 18:41
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण – षष्ठी वृद्धि तिथि
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।
आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
कैसा रहेगा यह वर्ष
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको कार्यों में सफलता दिलाएगा लेकिन फिर भी मनमानी के कारण कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे भी रह सकते है। आज आपका सामाजिक दायरा बढेगा इसका लाभ पारिवारिक प्रतिष्ठा के साथ ही व्यवसाय को भी मिलेगा। परिवार के बुजुर्गो से पूर्व में मिला मार्गदर्शन भी आज कार्यो को बेहतर बनाने में मदद करेगा। धन लाभ के आरंभ में कुछ अड़चने आयेंगी लेकिन थोड़े विलम्ब से ही सही आशा से अधिक ही रहेगा। बाहर की यात्रा भोजन का अवसर मिलेगा लेकिन आज ज्यादा तीखा खाने से उदर संबंधित शिकायत होगी। ना चाहते हुए भी फिजूल खर्च नही रोक सकेंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपके लिए आज का दिन धन धान्य में वृद्धिकारक रहेगा। खर्च भी आज अधिक रहेंगे लेकिन आवश्यक ही होंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप नए प्रयोग आजमाएंगे इनमे आरम्भ में सफलता मिलेगी लेकिन बाद में कुछ रुकावट आने की संभावना है फिर भी प्रयास करते रहे आगे भी लाभ की स्थिति बनेगी। सामाजिक कार्यो में रुचि कम रहेगी फिर भी बेमन से किसी आयोजन में उपस्थिति देनी पड़ेगी। आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे जिनमे से अधिकांश में सफलता मिल जाएगी। धार्मिक पूजा पाठ अथवा तीर्थ यात्रा की योजना बनेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार दोनो उत्तम रहेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपकी बौद्विक क्षमता निरन्तर विकसित होगी जिससे परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपको अनुभव के आधार पर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएंगे लेकिन ध्यान रहें इससे अन्य लोगो के कार्य मे उलझ कर आपके स्वयं के कार्य अधूरे रह जाएंगे। धार्मिक कार्य एवं आध्यात्म के लिए भी आज समय निकालना पड़ेगा मध्यान बाद पूजा पाठ अथवा देवदर्शन के योग है।आर्थिक रूप से आज आप निश्चिन्त रहंगे धन लाभ आज निश्चित ना होकर आकस्मिक ही होगा। पारिवारिक माहौल पहले से ज्यादा शांत रहेगा। फिर भी घर मे अधिक मौन रहने का प्रयास करें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये मानसिक परेशानी वाला रहेगा। आज बोलने चालने में संयम ना रहने पर किसी से झगड़ा होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज व्यवहार में अधिक नरमी बरते सहकर्मियों से छोटी छोटी बातो को लेकर मतभेद खड़े होंगे। व्यवसायी लोग पूरी तैयारी से अधूरे कार्य पूर्ण करने में जुटेंगे फिर भी आज आर्थिक लाभ ना के बराबर ही रहेगा। पारिवारिक जीवन मे भी वैर विरोध लगा रहेगा। आपसी संबंधों को आज धन से ना तोलें। मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रह सकता है। पूजा पाठ में रुचि रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको धन लाभ कराएगा। आज आपके समस्त कार्य थोड़े से परिश्रम से ही बनते चले जायेंगे प्रतिस्पर्धा भी कम ही रहेगी जिसका फायदा अवश्य मिलेगा। आज आपकी सोचने की क्षमता उच्च कोटि ही एवं अन्य लोगो से भिन्न रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आपनी कार्य कुशलता के बल पर सम्मान हांसिल करेंगे समाज के उच्चवर्गीय लोगो के साथ बैठने पर आपकी पहचान भी ऐसी ही बनेगी। धन की आमद रुक रुक कर होती रहने से आवश्यक खर्च चलते रहेंगे। परिवार में स्त्रियों को छोड़ शेष सभी शांत व्यवहार करेंगे। बुजुर्ग आपके कुछ आशा लगाए रहेंगें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपमें संतोष की भावना अधिक रहेगी दिन के आरंभ में कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे लेकिन इसके बाद कार्यो को जल्दबाजी में करने से कुछ ना कुछ गड़बड़ होने की आशंका है। व्यवसाय से आज कुछ ज्यादा उम्मीद ना रखें लेकिन परिश्रम जरूर करते रहे आज मेहनत करने पर निकट भविष्य में इसके लाभदायक परिणाम मिलेंगे। नए कार्य का आरंभ आज ना करें। मध्यान बाद का समय आर्थिक लाभ वाला तो रहेगा परन्तु आपकी निष्क्रियता के कारण उचित लाभ से वंचित रह जाएंगे। परिजनों का सुख सहयोग उत्तम रहेगा। सुख सुविधा मिलेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन के आरंभ में आप शारीरिक रूप से कार्यो को करने में असमर्थ रहेंगे शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य को करने का मन नही करेगा। मध्यान तक स्थित सामान्य बनने लगेगी लेकिन मन मे चंचलता अधिक रहने के कारण किसी भी कार्य मे तुरंत निर्णय नही ले सकेंगे। ढुल मुल नीति से कार्य करने पर लाभ के अवसर हाथ से निकलने की संभावना अधिक रहेगी। संध्या का समय अवश्य धन लाभ कराएगा लेकिन आशानुकूल नही। परिवार में आज सोच समझ कर ही बोलें जुबान पर लगाम ना रहने से कलह हो सकती है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपके लिए आज का दिन हानि वाला रहेगा। व्यवहारिकता की कमी रहने के कारण बेवजह लोगो से उलझेंगे। आज आप अपने काम से मतलब रखने की जगह औरो की काम मे दखल देंगे जिससे सम्मान में कमी आएगी। गलत निर्णय अथवा सहकर्मियों से तालमेल की कमी के कारण आपके अधिकांश कार्य आज विलम्ब से चलेंगे कार्य क्षेत्र पर लाभ की जगह हानि अधिक होगी। असफलता मिलने पर क्रोध आएगा। व्यवसाय की निराशा घर मे निकालने अथवा अनदेखी करने पर घर मे नई परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत में गिरावट आएगी सरदर्द नेत्र विकार की संभावना ज्यादा है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा आज सभी महत्त्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता दें सहज सफलता मिलेगी। सरकारी एवं कागजी कार्य भी आज करने शुभ रहेंगे। व्यवसायियों को सरकारी मदद मिलने की संभावना आज अधिक रहेगी प्रयास अवश्य करें। बेरोजगार लोगो को भी आज थोड़े परिश्रम के बाद एओजगार मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा खींच तान वाला रहेगा बिना संधर्ष किये इसमे सफलता मुश्किल रहेगी। परिजन आज आपसे किसी स्वार्थ सिद्धि के लिये अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे जिसके पूर्ण होने पर घरेलू खुशियों में बढ़ोतरी होगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन आरम्भ होते ही आपके लिए राहत भरी खबर मिलेगी जिससे मानसिक चिंताओं में कमी आएगी। धर्म कर्म अथवा परिवार के प्रति ज्यादा लगाव रखेंगे जिस वजह से कार्यो में थोड़ा विलम्ब संभव है। नौकरी पेशा जातक के दिनों से मन मे चल रही इच्छापूर्ति होने से उत्साहित रहेंगे व्यवसायी वर्ग भी आज कुछ नई जोड़ तोड़ में लगे रहेंगे परन्तु धन लाभ आज मध्यम से कम ही रहेगा। नए अनुबंध मिलने पर हाथ मे अवश्य ले लेकिन आज इनपर कार्य आरंभ नाकरें दुविधा में फंस सकते है। घरवाले आज आपकी मनपसंद वस्तु उपहार में देंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन के आरंभ में आपको मिश्रित फल मिलेंगे मन मे किसी कार्य को लेकर दुविधा रहेगी परन्तु इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आने लगेगा। प्रातः काल मे जिस भी कार्य मे जुटेंगे मध्यान पश्चात तक उसे पूर्ण कर लेंगे धन लाभ भी आज संध्या के बाद अकस्मात होगा। आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर तो नही फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए पर्याप्त रहेगी। सहकर्मी आज आपसे प्रसन्न रहेंगें। घर का वातावरण भी छोटी मोटी बीमारियों को छोड़ शांत रहेगा। संतानो की प्रगति से घर मे खुशहाली आएगी। मित्र रिश्तेदारों से आनंददायक भेंट होगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए विविध समस्याएं लाएगा। परिवार अथवा रिश्तेदारी में कोई दुख होने की संभावना है। स्वयं के साथ ही आज परिजनों की सेहत का भी विशेष ख्याल रखे। कार्य क्षेत्र पर आज कुछ ना कुछ कारण से विलम्ब होगा जिसके सीधा असर आज होने वाली आय पर भी पड़ेगा। लाभ की अपेक्षा आकस्मिक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ायेगी संचित धन में भी कमी आने के आसार है। आज आप दूसरों के विवाद अथवा अनर्गल प्रवृतियों से स्वयं को दूर रखें किसी अन्य के झंझट में पड़ कर स्वयं की हानि करा लेंगे। परिजन आज आपकी भावनाओं को समझते हुए भी मदद करने की स्थिति में नही रहेंगे।
🙏जय श्री राम 🙏
📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5
📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx
For Desktop / Web access:
💻 Web link: https://classplusapp.com/diy
👉🏼 Org code: cecqmx
Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO
Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran
For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-
https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j
For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I
Website:-www.analystastro.com
Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro
YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst
Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro
Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d
Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro
Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/
Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.
Horoscope Today March 01, 2024 : Aaj ka Rashifal March 01, 2024 Read More »