5d9aa1f4 6fed 4fb9 8f50 9670cda2a7d1 1

Horoscope Today January 23, 2024 : Aaj ka Rashifal January 23, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 23 January 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 23 जनवरी 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – त्रयोदशी रात्रि 08:39 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – आर्द्रा 24 जनवरी प्रातः 06:26 तक तत्पश्चात पुनर्वसु

योग – इन्द्र सुबह 08:05 तक तत्पश्चात वैधृति

राहुकाल – शाम 03:37 से शाम 05:00 तक

सूर्योदय-07:19

सूर्यास्त- 18:21

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आगे बढ़ेंगे, तो आप अपनी मेहनत से काफी कुछ पा सकते हैं। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको यदि कोई महत्वपूर्ण जानकारी सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढाएं। अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपके घर अच्छे में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य आव भगत करते नजर आएंगे। आपकी कोई बात आपके परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी पढ़ाई लिखाई से संबंधित कामों को लेकर कुछ प्लानिंग करनी होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। रचनात्मक कार्य को बल मिलेगा और व्यवसाय में आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी। आपको नए कार्यों में भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आप बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। साझेदारी में यदि आपने किसी काम को किया हुआ था, तो उसमें आपको कोई अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप किसी काम में संकोच न करें, नहीं तो समस्या होगी। जिम्मेदारी से काम करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने जरूरी कामों की सूची बनाकर चलें। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप कानूनी मामलों में धैर्य से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता हैं। आप संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर पारिवारिक समस्याओं का हल निकालेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने जरूरी काम को गति देंगे और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। सभी का भरोसा आप आसानी से जीत पाएंगे। यदि आपका कोई मित्र आपको निवेश संबंधी योजना बताएं, तो आपको उसमें धन लगाने से बचना होगा। आपके जरूरी कार्य को गति मिलेगी। कामकाज में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है और आपको अपने आवश्यक काम को लेकर किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से आप सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। नौकरी की तलाश में परेशान चल रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे बिजनेस के शुरुआत कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी गलत बात पर हां में हां मिलाने से बचना होगा। अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। शारीरिक समस्याएं यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह दूर होगी। आप बुद्धि व विवेक से काम लें, तभी आप कार्यक्षेत्र में किसी काम को समय से पहले पूरा कर पाएंगे। निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ मिलेगा। परिवार में यदि कोई सदस्य घर से दूर कार्यरत है, तो उसे अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्यों में धैर्य दिखाने के लिए रहेगा। आप अपने परिजनों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। जीवनसाथी से यदि आपने कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने आ सकती है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा। आप अपने कामों से सबको जोड़ने में सफल रहेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। व्यापार में आपको उचित लाभ मिलने की संभावना है। आप अनेक कार्यों में आगे बढ़ेंगे। आप घर परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान आसानी से कर पाएंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन अभी आप कुछ समय पुरानी में ही टिके रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में आप सावधान रहें। किसी को धन उधार देने से बचें। सेवा भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। किसी से प्रलोभन में न आए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी बड़े लक्ष्य को समय रहते पूरा करना होगा। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कला कौशल में सुधार आएगा। कामकाज में आपको ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कामों में सोच-विचार से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सभी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए रहेगा। निजी विषयों में आप पूरी स्पष्टता बनाए रखें। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। भावनात्मक प्रदर्शन में आप जल्दबाजी न दिखाएं। किसी नए घर को खरीदने की आप प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ बातों को गुप्त रखना होगा व सभी के सामने उजागर न होने दे। आपको सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। भौतिक विषयों पर आपका पूरा जोर रहेगा। आपका बड़ों से किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 23, 2024 : Aaj ka Rashifal January 23, 2024 Read More »

5d9aa1f4 6fed 4fb9 8f50 9670cda2a7d1 1

Horoscope Today January 22, 2024 : Aaj ka Rashifal January 22, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 22 January 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 22 जनवरी 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वादशी शाम 07:51 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र – मृगशिरा 23 जनवरी प्रातः 04:58 तक तत्पश्चात आर्द्रा

योग – ब्रह्म सुबह 08:47 तक तत्पश्चात इन्द्र

राहुकाल – सुबह 08:41 से सुबह 10:04 तक

सूर्योदय-07:19

सूर्यास्त- 18:20

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें।

शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा और वाणिज्यिक लाभ मिलने की संभावना है। भाई बंधुओं के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी माताजी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि से काफी कुछ पा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा और आपको परंपरागत तरीके से काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उसे पर बहुत ही सोच विचार कर चलें। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करेंगे, तो इससे आपको कोई समस्या हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और व्यापार में आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। साझेदारी में आपको किसी काम को करना अच्छा रहेगा। किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का आपको मौका मिलेगा। सभी क्षेत्रों में आप अपनी छाप छोड़ेंगे, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। यदि आपने किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। लेनदेन के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी और किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको फोन कॉल के जरिए शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। दान धर्म के कार्य में आपकी कुछ काफी रुचि बढ़ेगी और आपके अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी और अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाएंगे, तो आप कुछ धन भविष्य के लिए संचय कर पाएंगे। जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर आपको चिंता सता सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। मित्रों की साख व सम्मान बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको शिष्टता बनाए रखनी होगी। आप किसी ओर के कामों में ना पड़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी अध्ययन व आध्यात्म के प्रति भी रुचि बढ़ सकती है। आप आर्थिक मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान कर सकता है। आपको अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा, नहीं तो उन्हें पूरे काम करने में समस्या खड़ी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों का आज उनके कोई साथी चुगली लगा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लेकर आएगा और आप कार्य क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियां को समय से पहले पूरा करेंगे। निजी विषयों में आपके पूरी रुचि रहेगी और प्रशासनिक कार्यों भी गति पकड़ सकते हैं। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी छोटी-मोटी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको निजी विषयों पर पूरा फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपके महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी और आप अपने कामों में तेजी से आगे बढ़ेंगे। बड़ों की मदद करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच रखें। यदि आपने उसमें बदलाव किया, तो बेवजह के लड़ाई झगड़े होते रहेंगे। आप धर्म-कर्म के कार्य से जुड़ेंगे और किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आप व्यावसायिक गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी बाहरी लेनदेन से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने जरूरी कामों में ढील न दें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी और नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। निजी जीवन में आप सम्मान से आगे बढ़ेंगे। आपकी साख- सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जो लोग वैवाहिक जीवन जी रहे हैं, उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं, क्योंकि उनसे साथी का बेवजह का लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को लेकर अपने माताजी से बातचीत करनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन उधार लेने से बचने के लिए रहेगा। यदि अपने धन उधार लिया, तो आपको उसे उतारने में समस्या होगी। आप कार्यक्षेत्र के कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप सभी की भावनाओं का सम्मान करें। घर परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना बनती दिख रही है। आपको किसी पुराने बजट को लेकर समस्या हो सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिलने से आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी पुराने मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ नए कार्य को करने के लिए रहेगा, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में किसी व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ सकते हैं, जिसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है। विद्यार्थी कुछ नया सीखने पर पूरा जोर देंगे। धन से संबंधित कामों में आपको सावधानी बरतनी होगी और आपके लाभ में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी गति प्रभावित रहेगी। आप विभिन्न योजनाओं पर पूरा जोर देंगे। व्यवसाय में आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा हो सकता है, इसलिए आप बहुत ही सोच विचारकर चलें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख-भाव के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी सुख सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे और उन पर अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे। यदि पारिवारिक कलह से रिश्तों में दरार आ गई थी, तो वह भी आज दूर हो सकती है। प्रशासनिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। व्यवसाय में आपको पूरी व्यवस्था बनाकर चलनी होगी|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 22, 2024 : Aaj ka Rashifal January 22, 2024 Read More »

img 7788

Horoscope Today January 21, 2024 : Aaj ka Rashifal January 21, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 21 January 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 21 जनवरी 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौश

पक्ष – शुक्ल

तिथि – एकादशी शाम 07:26 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – रोहिणी 22 जनवरी रात्रि 03:52 तक तत्पश्चात मृगशिरा

योग – शुक्ल सुबह 09:47 तक तत्पश्चात ब्रह्म

राहुकाल – शाम 04:59 से शाम 06:21 तक

सूर्योदय-07:19

सूर्यास्त- 18:20

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण- पुत्रदा एकादशी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यक्तिगत मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है और आपके आकर्षण को देखकर लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है और परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम को लेकर कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। परंपरागत कार्यों से आप जुड़ेंगे और आप यदि किसी से विद्या लेने के लिए सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। श्रेष्ठ कार्य गति पकड़ेंगे और आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपको किसी बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे और आपके विविध प्रयास गति मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ाने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कला कौशल में भी सुधार आएगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको पारिवारिक रिश्तों में मिठास घोलनी होगी, तभी आप रिश्तों में चल रही अनबन को आसानी से दूर कर पाएंगे। जरूरी विषयों में आप धैर्य बनाए रखें और श्रेष्ठजनों से आपकी मुलाकात होगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी निवेश को करने से बचें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी और कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। अपने करीबियों का भरोसा भी आप आसानी से जीत पाएंगे, लेकिन उसमे आपको नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। आप किसी काम को लेकर दिखावे में ना आए, नहीं तो उसमें समस्या हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। कामकाज में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें और साझेदारी में किसी काम को करने से आपको लाभ मिलने के पूरी संभावना है। आप अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर लोगों को हैरानी होगी। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा और आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयास तो करेंगे, लेकिन उनमें आपको इतनी सफलता नहीं मिलेगी। जीतने की आप उम्मीद कर रहे थे, आपके आत्मविश्वास से आपके काफी काम पूरे होंगे। कुछ नवीन विषयों में आपकी रुचि जागृत हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि उनके अच्छे कार्यों से उनके अधिकारी भी उनकी तारीफ करेंगे और उनको अच्छा प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उनमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपना कोई फैसला दूसरे पर डालने की कोशिश ना करें। आपको साझेदारी में काम करना अच्छा रहेगा। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य लटक सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा और सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोग अपनी वाणी की मधुरता से अपने जन समर्थन में आसानी से इजाफा कर पाएंगे। आपको किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनती दिख रही है और बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। कुछ पुरानी योजनाएं भी फिर से गति पकड़ सकती हैं। संतान को आप किसी बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी परंपराओं को निभाने पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी बात को लेकर आप वाद विवाद में ना पड़े। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। माताजी को आप अपने ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने लेकर जा सकते हैं। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा और आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और आप अपनों के साथ कुछ आनंदमय पल व्यतीत करेंगे। निजी संबंधों में यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी पहले से बेहतर होंगे। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और मधुरता बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको लाभ मिलेगा। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी काम को आप अति उत्साहित होकर करेंगे, तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी आय और विवेक में एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें, तभी आपको तरक्की मिलेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपसे किसी बात को लेकर वह नाराज हो सकते हैं। आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में धैर्य बनाए रखना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने सीनियर से बहुत ही संतुलित ढंग से बात करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगाने की कोशिश करनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन भरा है, तो आप उसे पूरा अवश्य करें। व्यक्तिगत प्रयासों में आप आगे रहेंगे। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और विभिन्न क्षेत्रों में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे निभाना होगा। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा और आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो बेहतर रहेगा और निजी विषयों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिल सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपको अपने करीबियों की बेवजह की बातों पर ध्यान देने से बचना होगा। आप यदि किसी को कोई सलाह दे, तो उसमें सोच विचार अवश्य करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी करने को मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी और घर में किसी नामकरण, मुंडन, जन्मदिन आदि जैसे किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और मेलजोल की भावना पर जोर रहेगा। रक्त संबंधी रिश्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको बड़ों के बातों को सुनना और समझना होगा। साझेदारी में आप किसी काम को करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। आप किसी लड़ाई झगड़े में धैर्य से काम लें|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 21, 2024 : Aaj ka Rashifal January 21, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!