img 7913 1 1

Horoscope Today January 08, 2024 : Aaj ka Rashifal January 08, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 08 January 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 08 जनवरी 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष ( गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार मार्गशीर्ष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वादशी रात्रि 11:58 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र – अनुराधा रात्रि 10:03 तक तत्पश्चात जेष्ठा

योग – गण्ड 09 जनवरी रात्रि 02:56 तक तत्पश्चात वृद्धि

राहुकाल – सुबह 08:40 से सुबह 10:02 तक

सूर्योदय-07:19

सूर्यास्त- 18:11

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी और कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना बनती दिख रही है। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाना होगा। आप शीघ्रता और भावुकता में आप कोई निर्णय लेने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। साझेदारी में यदि आपने किसी काम को किया था, तो उससे आपका कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे उनकी पद प्रतिष्ठा भी बढ़ती दिख रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोग उत्साहित रहेंगे और वह साथी को कहीं लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर सारे हुए थे, तो वह दूर होती दिख रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है, जिसमें उन्हें परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप बहुत ही तोलमोल कर बोले।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपनी सेहत में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करना है, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं। आप अपने जरूरी मामलों में लापरवाही करने से बचें। कारोबार में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपके काफी काम रुक सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कह पाएंगे। किसी नए घर को खरीदने का आपका सपना पूरा होगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक मूड में नजर आएंगे और वह इधर-उधर की भी नहीं सोचेंगे। आपको पारिवारिक विवाद को खत्म करने के लिए दोनों पक्षों की सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आप अपने किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर परेशान रहेंगे, जिसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करेंगे, तो ही कोई निर्णय आसानी से लिया जा सकेगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके उसे धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। विद्यार्थियों का बाकी कामों में लगे रहने के कारण पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको मानसिक चुनौतियों से घबराना नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपको टारगेट मिलने से आपके ऊपर काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा, जो लोग सरकारी योजना में धन लगाने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उन्हें भी सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके मित्र यदि आपको कोई सलाह दे तो आप उसे बहुत ही सोच विचार करें, नहीं क्योंकि आपके कुछ विरोधी आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। कारोबार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आपके कुछ महत्वपूर्ण काम लंबे समय से अटक रहे थे, तो उनके पूरे होने की संभावना बनती दिख रही है और पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी किसी गलती से पर्दा उठ सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना भी बहुत कम है। आप किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो आपको उसमें कठिन मेहनत करनी होगी, तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी सेहत में चल रही गिरावटों से आपको राहत मिलेगी। माताजी को कोई आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है, जिसमें आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में लोग आपके मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे, इसके कारण आपके प्रमोशन पर भी रोक लग सकती हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई खोई हुई चीज आपको वापस मिल सकती है, लेकिन आप किसी यात्रा पर जाए, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है और आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप उत्साहित होकर यदि किसी काम को करेंगे, तो उसमें आपसे कोई गलती होने की संभावना बनती दिख रही है, लेकिन विद्यार्थी किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चो को बढ़ाने वाला रहेगा और आपके दिन की शुरुआत भी सामान्य रहेगी। आप अपने परिवार में बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में कोई डील फाइनल होगी, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके किसी परिजन की सेहत में गिरावट होने के कारण आपको उनके लिए कुछ रूपों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाई बहनों के साथ रिश्ते बेहतर मजबूत होंगे, क्योंकि यदि कोई मनमुटाव की स्थिति चल रही थी, तो वह दूर होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आप अपने अच्छी सोचकर लाभ उठाएंगे। आपकी सभी सोचे समझे काम पूरे होंगे। आप किसी नए की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप आपको अपनी आंखों का कान खोलकर काम करना होगा। आप किसी की कहासुनी बातों में ना आए, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो उनकी ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी से कुछ भी छुपाकर नहीं रखना है, नहीं तो बाद में इसके लिए कोई बवाल खड़ा हो सकता है। आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है, लेकिन आपको अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी महिला मित्र के सहयोग से किसी अच्छे पद की प्राप्ति होते दिख रही है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रिश्तेदार लोगों से मुलाकात होगी और आपको किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा आपकी पूरी हो सकती है।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 08, 2024 : Aaj ka Rashifal January 08, 2024 Read More »

img 7625 1

Horoscope Today January 07, 2024 : Aaj ka Rashifal January 07, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 07 January 2024

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 07 जनवरी 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत् – 2080

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर

मास – पौष

पक्ष – कृष्ण

तिथि – एकादशी रात्रि 12:46 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – विशाखा रात्रि 10:08 तक तत्पश्चात विशाखा

योग – शूल 08 जनवरी प्रातः 04:53 तक

राहु काल – शाम 04:49 से 06:09 तक

सूर्योदय – 07:22

सूर्यास्त – 06:09

दिशा शूल – पश्चिम

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:36 से 06:29 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:19 से 01:12 तक

व्रत पर्व विवरण – सफला एकादशी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 1

शुभ अंक : 7, 16, 1, 34

शुभ वर्ष : 2024

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप किसी परिजन के घर किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप परिवार में किसी सदस्य को यदि कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की तरफ अग्रसर हो सकते हैं। विद्यार्थियों के शिक्षा में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपका कोई खास काम पूरा हो सकता है। बिजनेस में आपको किसी से पार्टनरशिप नहीं करनी है, नहीं तो नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है और आपको तरक्की करते देख आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे, जो आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। संतान को आपका कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप बहुत ही सोच विचारकर बोले। जीवनसाथी के साथ आप डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपको किसी लेनदेन से संबंधित मामले को लिखा पढ़ी करके सुलझाना होगा। आपने यदि पहले कोई निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकता है। बिजनेस में आप कोई जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आपके किसी मित्र की सेहत में गिरावट होने के कारण आप उनके लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से तालमेल बनाकर चलना बेहतर रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश में परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और निखरकर आएगी, जिससे आपका प्रमोशन भी हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ किसी रिसर्च में भी भाग ले सकते हैं। आपको किसी दूसरे के मामलों में बोलने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी पिकनिक आदि पर जाने के लिए रहेगा। आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता से पूछकर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आपको किसी बिजनेस के काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसमें आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने दिनचर्या में बदलाव करने से बचने के लिए रहेगा। यदि आपने बदलाव किया, तो आपके काफी काम लटक सकते हैं। आप अपने बिखर रहे व्यवसाय को संभालने में दिन का काफी समय लगाएंगे। यदि आपने संतान से कोई वादा किया है, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ किसी काम की शुरुआत ना करें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। माताजी का कोई काम समय से पूरा न होने के कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे, इसलिए आप बेफिजूल के खर्चे पर लगाम लगाएं। संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिल सकता है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप परिवार में किसी पूजापाठ और भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से प्रेम का इजहार कर सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को किसी डील को फाइनल बहुत ही सोच विचारकर करना होगा, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता आपके कदम चूमेगी। पार्टनरशिप में आप किसी काम को करने से बचें, नहीं तो पार्टनर से आपको धोखा मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपकी संतान यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेगी, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थी यदि किसी सरकारी प्रतियोगिता के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो वह कर सकते हैं। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आज आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कुछ टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होंगे। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा करेंगे और आपकी आय भी पहले से बेहतर होगी, क्योंकि बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी संपत्ति को खरीदने और बेचने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से यदि आप बिजनेस के कामों को लेकर कुछ धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को के कारण उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई से भटक सकता है, जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, उन्हें किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। राजनीति में काम कर रहे लोगों का बोलबाला रहेगा और उनके जन समर्थन में इजाफा होगा, जिससे लोग भी उनकी तारीफ करते नजर आएंगे। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप बहुत ही सोच विचार कर बोले। यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो बाद में आपको उसके लिए खारी खोटी सुनने को मिल सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी वेकेशन पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई कुछ खुशखबरी सुनने को मिल सकती है

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 07, 2024 : Aaj ka Rashifal January 07, 2024 Read More »

a72f643b 5956 41e0 b68c 7f3b327379e5 1

Horoscope Today January 06, 2024 : Aaj ka Rashifal January 06, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 06 January 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 06 जनवरी 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष ( गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार मार्गशीर्ष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – दशमी रात्रि 12:41 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र – स्वाती रात्रि 09:23 तक तत्पश्चात विशाखा

योग – धृति 07 जनवरी प्रातः 06:10 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – सुबह 10:01 से सुबह 11:23 तक

सूर्योदय-07:18

सूर्यास्त- 18:10

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2025, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है। आपके तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में आपके किसी साथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपके आसपास में कोई बात विवाद हो तो आप उसमें चुप लगाए,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपको संतान के लिए करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। माता जी को आंखों व पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है जिसमें आप ढील देने से बचें। यदि आपके ऊपर कुछ पुराना कर्ज था तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपके साथियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपनी समस्याओं को शांत रहकर सुलझाएंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे जिससे आपकी चिंताएं भी कम होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती हैं। पिताजी से आप कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप कुछ समय माता-पिता की सेवा करेंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आ रही समस्याएं किसी मित्र की मदद से दूर होती दिख रही हैं। आपको किसी नए निवेश में धन लगाना अच्छा रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगे रहेंगे जिसके कारण आप बाकी कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों के हाथ कोई बड़ी डील हाथ लगा सकती है। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई टेंशन चल रही थी तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दे नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था तो वह पूरा हो सकता है। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि कोई जिम्मेदारी दी जाए तो उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपने यदि किसी स्कीम में धन लगाया था तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। जो लोग संतान की संगति को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आप किसी से धन उधार लेने से बचें नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके अच्छे कामों से किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी विरोधी की कोई बात बुरी लग सकती है। माता-पिता से यदि आप किसी जरुरी मुद्दे को लेकर बातचीत करना चाहते हैं तो सलाह मश्वरा करके चलें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है इसलिए आप अपनी वाणी पर लगाम लगाएं। कार्यक्षेत्र में आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे जिसके कारण आपके काम अटक सकते हैं। यदि आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। परिवार में यदि किसी सदस्य का विवाह में बाधा आ रही थी तो वह भी दूर होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पैसे के मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने के संभावना बहुत कम है। आपको किसी काम के पूरा न होने से समस्या होगी। माताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में यदि आपकी कोई डील फाइनल होते-होते अटक रही थी तो वह भी पूरी होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा। आप अपने ही कामों में उलझे रहेंगे। आपको इसके साथ-साथ पारिवारिक समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा। संतान को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं जिसमें आप बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। माता-पिता यदि आपको कोई सलाह दें तो आपको उस पर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है तो उसमें आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 06, 2024 : Aaj ka Rashifal January 06, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!