img 7513 1

Horoscope Today January 03, 2024 : Aaj ka Rashifal January 03, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 January 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 03 जनवरी 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष ( गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार मार्गशीर्ष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – सप्तमी शाम 07:48 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी दोपहर 02:46 तक तत्पश्चात हस्त

योग – शोभन 04 जनवरी प्रातः 06:21 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – दोपहर 12:43 से दोपहर 02:05 तक

सूर्योदय-07:17

सूर्यास्त- 18:08

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

: अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों से आपको तालमेल बनाकर चलना बेहतर रहेगा। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी, जिससे आपको खुशी होगी। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपको जन कल्याण के कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा और रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप किसी शुभ सूचना को दूसरों से साझा करेंगे, लेकिन आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी निवेश करने से पहले आपको अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। जो आपकी खुशी का कारण बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके परिवार में किसी शुभ और मंगल कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर परिवार में सदस्यों से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा, जिसके कारण आप किसी काम को करने मे संकोच नहीं करेंगे। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। आपको अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। रचनात्मक प्रयासों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें। आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक सूची बनाकर चले, तो आप अपने बढ़ते खर्चों पर आसानी से लगाम लगा पाएंगे। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी दान धर्म के कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और आपको किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आप माताजी से किसी किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। बिजनेस में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कामकाज के मामले बेहतर रहेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आपको लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी से आप भविष्य संबंधित कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपका कोई काम पूरा होते होते रह सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद हो, तो अधिकारियों के सामने रखना बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण प्रयास आपके पक्ष में रहेंगे और आपकी वरिष्ठजनों से मुलाकात होगी। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे। परिवार में किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप बहुत ही तोलमोल कर बोले। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा और यदि आप अपने भाई या बहन से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें, नहीं तो उसमें कुछ गलती हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई बिजनेस संबंधित डील फाइनल होगी। आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी काम को करने में उतावलापन ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस करना होगा। परिवार में लोगों का सहयोग आप पर बना रहेगा, लेकिन आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, उसमें ढील बिल्कुल ना दे, नहीं तो वह आज बढ़ सकता है

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और विभिन्न कार्यों को आप तेजी से पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यक्तिगत विषयों में संवेदनशीलता आएगी। मित्रों के साथ दूरी होगी और घनिष्ठता और बढ़ेगी। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपको कुछ समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और आपकी मेहनत कार्यक्षेत्र में रंग लाएगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के साथ बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके कामों में रुकावट आएगी और संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कामकाज के मामलों में आप ढील ना दें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपका कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ ठगी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कला और निखरेगी, जिससे लोगों से आपको शाबाशी भी मिल सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। शैक्षाणिक गतिविधियां बढ़ेंगी। बड़ों के साथ आदर और सम्मान बनाए रखें। किसी सदस्य से किए हुए वादे को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। संतान को संस्कार और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 03, 2024 : Aaj ka Rashifal January 03, 2024 Read More »

img 8083 1

Horoscope Today January 02, 2024 : Aaj ka Rashifal January 02, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 January 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 02 जनवरी 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष ( गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार मार्गशीर्ष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – षष्ठी शाम 05:10 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी सुबह 11:42 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – सौभाग्य 03 जनवरी प्रातः 05:33 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – शाम 03:26 से शाम 04:47 तक

सूर्योदय-07:17

सूर्यास्त- 18:07

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको व्यर्थ के झगड़े व झंझटों के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको किसी काम के पूरा न होने से निराशा बनी रहेगी, लेकिन आप अपनी वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में यदि कुछ आपसी मतभेद चल रहे थे, तो वह दूर होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। व्यवसाय में आप किसी नए काम की शुरुआत तो करेंगे, लेकिन उसमें आप पार्टनरशिप में कोई काम ना करें। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से आप सबक लेना होगा। माता-पिता की सेवा में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की प्राप्ति कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी नए काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप शेयर मार्केट और सट्टेबाजी में धन का निवेश कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का मान रखेंगे, जिससे आपके मन में संतुष्टि बनी रहेगी और कुछ विशेष करने की इच्छा प्रबल रहेगी। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना होने का भय सता रहा है। बिजनेस में आप किसी से पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल ना करें, नहीं तो धोखा हो सकता है। आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था,तो वह दूर होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी पड़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको काम को लेकर चिंता बनी रहेगी। परिवार में आपसी कलह के कारण माहौल सामान्य रहेगा और आपके मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई पढ़ाई लिखाई से संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपने यदि जीवनसाथी के सामने कुछ बातें गुप्त रखी थी, तो वह आपके सामने उजागर हो सकती हैं। आपका किसी नई संपत्ति की प्राप्ति का सपना पूरा होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी के वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपको किसी साथी से सलाह लेने से बचें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। आपका कोई धन से संबंधित मामला आपको परेशान कर सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्त होंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको व्यर्थ के झंझटों में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती हैं। आपके स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो उसमें आपको लोगों से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आपको कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। बिजनेस के किसी टीम को लेकर आप कोई योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय में यदि आपने कोई बदलाव करने का सोचा है, तो उसे आप कर सकते हैं, लेकिन आप कुछ जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको पिछली योजनाओं से अच्छा लाभ मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम यदि आपको परेशान कर रहा था, तो आप वह भी पूरा हो सकता है। यदि आपको किसी शारीरिक कष्ट के कारण समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आपको राहत मिलती दिख रही है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी पड़ सकती है। माताजी से यदि आपने कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा समय रहते पूरा करना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शान शौकत की वस्तुओं में इजाफा लेकर आने वाला है। आप अपने जीवन का कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं और वरिष्ठ सदस्य आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी वह अपने सीनियर्स की मदद से उस काम को समय से पूरा करके देंगे

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 02, 2024 : Aaj ka Rashifal January 02, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!