img 7889 1

Horoscope Today December 22, 2023 : Aaj ka Rashifal December 22, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 22 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 22 दिसम्बर 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – दशमी सुबह 08:16 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र – अश्विनी रात्रि 09:36 तक तत्पश्चात भरणी

योग – परिघ सुबह 11:11 तक तत्पश्चात शिव

राहुकाल – सुबह 11:16 से दोपहर 12:37 तक

सूर्योदय-07:13

सूर्यास्त- 18:01

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण- मोक्षदा एकादशी (स्मार्त), श्रीमद्भगवद्गीता जयंती,शिशिर ऋतु प्रारंभ,वर्ष का सबसे छोटा दिन,एकादशी क्षय तिथि

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं|

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम को साझेदारी में करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आप लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देंगे और परिवार में अपनों के सहयोग से किसी काम में राहत मिलती दिख रही है। आपको संतान की जिद और अहंकार भरी बातों को पूरा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपसे किसी गलत बात को मनवा सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा, इसलिए आप व्यर्थ के झगड़े और झंझटों से दूर रहें। किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। आपको कार्यक्षेत्र में आज मन मुताबिक काम मिल सकता है। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करना बेहतर रहेगा, लेकिन आप किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से बेवजह ना उलझें बल्कि उनकी बातों को समझने की कोशिश करें। परिवार में सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है और आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन यदि आपने बीमारियों पर पकड़ समय से बनाई, तो आप किसी बड़ी बीमारी के होने से बच सकते हैं, नहीं तो बाद में आपको उसमें कोई समस्या आ सकती है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope):

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर समस्या चल रही थी, तो उससे आज आपको मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने के पूरे अवसर मिलेंगे, लेकिन यदि आपने उन पर ध्यान नहीं दिया, तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। आप अपने कुछ पुराने कर्ज को भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। पिताजी को पैरों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। आपको लोगों की मीठी बातों में आने से बचना होगा। आपका अपने भाई बहनों से चल रहा विवाद भी दूर होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती हैं। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की ओर अग्रसर होना होगा, तभी वह अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं पूरा कर पाएंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope):

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। वाहन आज आप संभालकर चलाएं। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी की प्राप्ति होने से घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपका कोई काम विरोधी आज बनते बनते बिगाड़ सकते हैं। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिलने से आप उसे समय से पहले पूरा करके देंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके और आपके जीवनसाथी के साथ कोई बाहरी व्यक्ति लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। काम की अधिकता रहने के कारण आप शरीर पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपको कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। आप कोई काम बहुत ही सोच विचारकर करें। आपका व्यवसाय से संबंधित कोई काम पूरा हो सकता है। लेन-देन से संबंधित मामलों में आप बहुत ही सोच विचार करके चले।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के करियर में चल रही समस्याओं को लेकर उनके लिए किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप चिन्तित है, तो आपकी वह चिंता व्यर्थ होगी। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएंगे, जिससे आप परेशान रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा और यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी योजना में बहुत ही सोच विचारकर धन लगाना होगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है, जिसके बाद आपको डांट भी खानी पड़ सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। व्यापार में आपको किसी प्रकार का नुकसान होने से आप परेशान रहेंगे और आपको अपने विरोधियों के खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने से बचना होगा। आपको किसी पुराने निवेश से कोई नुकसान हो सकता है, लेकिन संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप उनके सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो उसे उतारने में आपको समस्या होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जिसके कारण आपके आपसी रिश्तों में भी दरार खड़ी हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग किसी निवेश के लिए सोच विचार न करें, नहीं तो बाद में उन्हें उसके लिए पछतावा होगा। परिवार में जीवनसाथी से किसी बात के कारण मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें आप बढ़ने ना दें। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope):

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशहाली लेकर आएगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले यदि लंबे समय से टल रहा था, तो उसमें आपको अच्छी सफलता हाथ लगेगी और बिजनेस में चल रही कोई समस्या आज दूर होती दिख रही है। आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन मित्रों का आपका सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आप कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 22, 2023 : Aaj ka Rashifal December 22, 2023 Read More »

img 7701 1

Horoscope Today December 21, 2023 : Aaj ka Rashifal December 21, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 21 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 21 दिसम्बर 2023

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – नवमी सुबह 09:37 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र – रेवती रात्रि 10:09 तक तत्पश्चात अश्विनी

योग – वरीयान दोपहर 01:28 तक तत्पश्चात परिघ

राहुकाल – दोपहर 01:58 से शाम 03:19 तक

सूर्योदय-07:12

सूर्यास्त- 18:00

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी विशेष काम के चलते लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसके कारण आपके स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। परिजनों का साथ और सहयोग आप पर बना रहेगा। राजनीतिक में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनका कोई विरोधी उन्हें धोखा दे सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई समस्या सकती है। आपका कोई पुराना काम लंबे समय से यदि रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप किसी वाद-विवाद से दूर रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। परिवार में अपनों से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और आपको किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्थ होंगे और अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। नौकरी में आपकी अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, जो आपकी तरक्की में बाधा बनेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे। आपको पिताजी से किसी जरूरी जानकारी को लेकर वाद विवाद में नहीं पड़ना है। राजनीति में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनके साथ कोई धोखा कर सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप लाभ के अवसरों को हाथ से जाने न देंगे और परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी और आपका किसी ने वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा, लेकिन आप किसी अजनबी की बहकावे में आकर कोई बड़ा निवेश न करें, नहीं तो आपका बिजनेस के लिए नुकसानदायक रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खान-पान पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में कोई बदलाव ना लाएं नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी। आपके रुठे व्यवहार के कारण आपका मन परेशान रहेगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को साथी से अपने मन की बातों को छुपाने की कोशिश करनी होगी, क्योंकि उनके मन में बहुत कुछ चल रहा होगा। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे सही कामों में लगाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे और आप यदि किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो वह भी चलते-चलते बंद हो जाएगा। परिवार में आपकी कोई छोटी सी गलती समस्या बन सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपक किसी दूसरे काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। परिवार में यदि आपसे कोई गलती हुई थी, तो आपको उसे सुधारने की कोशिश करनी है, नहीं तो इसका असर आपके आपसी रिश्ते पर भी पड़ सकता है। आप बिजनेस में कुछ अवरोधों को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे और तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपको किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ के अवसरों पर जीत दिलाने वाला रहेगा। आप अपने घर, वाहन और मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन कोई काम पूरा न होने से परिवार के सदस्य आपसे नाराज रहेंगे। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय जरूरी बातों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो वह आपके लिए अच्छी नहीं रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपको किसी काम के चलते लंबे दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय में आपको हानि उठानी पड़ सकती है, इसलिए बहुत ही सोच विचारकर निवेश करें, तो बेहतर रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपने चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आप किसी अजनबी की सलाह पर न चलाएं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा। उन्हें आज अपने किसी विरोधी के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार के क्षेत्र में किसी को कोई बड़ी रकम उधार में ना दें, नहीं तो समस्या आ सकती है। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपका मन धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा, जिससे आप भगवान की भक्ति में काफी लीन नजर आएंगे। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। बिजनेस में आप किसी परिवर्तन को कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। माता जी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 21, 2023 : Aaj ka Rashifal December 21, 2023 Read More »

img 7513 1

Horoscope Today December 20, 2023 : Aaj ka Rashifal December 20, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 20 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 20 दिसम्बर 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – अष्टमी सुबह 11:14 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – उत्तर भाद्रपद रात्रि 10:58 तक तत्पश्चात रेवती

योग – व्यतीपात शाम 03:57 तक तत्पश्चात वरीयान

राहुकाल – दोपहर 12:36 से दोपहर 01:57 तक

सूर्योदय-07:12

सूर्यास्त- 18:00

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण- बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से 11:14 तक)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो वह भी बढ़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में आपसी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आपको यदि कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी। यदि आपने कुछ पुराना कर्ज लिया था, तो उसे भी आप उतारने में सफल रहेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन उसमें आपको बहुत ही सावधानी से चलना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है और माता-पिता के आशीर्वाद से आप तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन आप गलत तरीके से धन कमाने की नियत न रखें। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कार्यों को पूरा करने के लिए रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से आपको आर्थिक मदद मिलती दिख रही है और आप अपने पिताजी के मदद से किसी नए बिजनेस की नींव रख सकते हैं, जिसमें जीवनसाथी की पूरी भागीदारी रहेगी। परिवार में यदि सदस्यों में आपसे वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे दूर करने के लिए बीच-बचाव बहुत ही सोच विचारकर करें। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग किसी को पार्टनर बना सकते हैं। आर्थिक तौर पर आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आप अपनी संतान की कुछ जरूरत की खरीदारी की वस्तुओं पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी आय में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जो आपको परेशान करेगा, जिससे आपके मन में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी व संतान का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यवसाय कर रहे लोग कोई बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो नुकसान होने के पूरी संभावना बनती दिख रही है। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा। आपको काम अधिक रहने के कारण स्वास्थ्य में गिरावट होगी। व्यवसाय में आप किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो वह आपके लिए कोई नुकसान करा सकता है। परिवार में किसी पैतृक संपत्ति को लेकर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। काम अधिक रहने के कारण आप अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिस कारण आपको सिर दर्द, बुखार और थकान आदि जैसी समस्या हो सकती है। किसी से धन उधार लेने से बचें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपको आध्यात्म के कार्य पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा होगा, जिसके कारण आपको लंबे समय से समस्याएं आ रही थी। परिवार में यदि सदस्यों में आपसी मतभेद चल रहे हैं, तो वह भी दूर होंगी। कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है और अपनी जरूरी जानकारी किसी से शेयर ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी पुरस्कार से नवाजा जा सकता है और आपके तरक्की देखकर आपको कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों की पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। शेयर मार्केट में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा, इसलिए आप दिल खोलकर निवेश करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा। आप जो भी कार्य करें, उसमें सोच विचार अवश्य करें, नहीं तो बड़ों की सलाह पर चले, क्योंकि आप मन से परेशान रहने के कारण किसी गलत निर्णय को ले सकते हैं। किसी पर आपको आंख बंदकर भरोसा करना नुकसान दे सकता है, इसलिए किसी के कहीसुनी बातों में भी ना आएं। व्यापार में आपके विरोधी आप पर हावी रहेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कार्यों में कुछ समस्याएं आ सकती है, जो पिछले समय से आपको काफी परेशान कर रही थी, जिनके लिए आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी कानूनी मामले में आपके शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप धैर्य रखकर कोई काम करें। व्यवसाय में आप किसी से धन उधार ना ले, नहीं तो आपको बाद में उसे वापस आने में समस्या होगी। जीवनसाथी और संतान के करियर के लिए आपको कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। व्यापार में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है और आपकी कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है, जो आपको खुशी देगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम के होने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छे नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है और परिवार में आपको कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है, जो परिवार के सदस्यों के हित के लिए होगा। बिजनेस में आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और लोग भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आप अपना कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा और आप आज अपने घर कोई नई गाड़ी भी लेकर आ सकते हैं

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 20, 2023 : Aaj ka Rashifal December 20, 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!