img 8092 1

Horoscope Today December 06, 2023 : Aaj ka Rashifal December 06, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 06 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 06 दिसम्बर 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – नवमी 07 दिसम्बर रात्रि 03:04 तक तकतत्पश्चात दशमी

नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी 07 दिसम्बर सुबह 06:29 तक तत्पश्चात हस्त

योग – प्रीति रात्रि 11:30 तक तत्पश्चात आयुष्मान

राहुकाल – दोपहर 12:30 से दोपहर 01:51 तक

सूर्योदय-07:03

सूर्यास्त- 17:55

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण-

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2025, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। आपको किसी को पार्टनर बनने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के कहने में आकर किसी बड़े निवेश को कर सकते हैं। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपकी नौकरी के साथ-साथ किसी अन्य काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। आप किसी अजनबी के बातों में आकर किसी से वाद विवाद में ना पड़ें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन यदि आपने किसी नए मकान, दुकान आदि को खरीदने का सोचा है, तो उसमें आपको पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, तभी आप कोई निर्णय लें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे खुशियां बनी रहेगी। आपका किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कुछ पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठा सकती हैं, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपको संतान की संगति की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती हैं। आपकी कोई पुरानी गलती कार्यक्षेत्र में सामने आ सकती है, जिसके बाद आपको अधिकारियों से माफी मांगनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा, जिसके लिए आपने अत्यधिक मेहनत की थी, लेकिन अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। जो लोग कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना रहे हैं, तो वह अपने माता-पिता से पूछ कर जाए, नहीं तो वह उनसे नाराज हो सकते हैं। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा, इसलिए उसे कोई जरूरी जानकारी ना दें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और आपके कुछ बढ़ते खर्च आपको परेशानी में डाल सकते हैं, लेकिन आप उन्हें खुशी-खुशी करेंगे, क्योंकि बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, जो उनकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपको अपने घर की साज सज्जा की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। उलझन में रहने के कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपके मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों में कुछ समस्या आ सकती है, जिसके लिए उन्हें अपने साथियों से सलाह मशवरा करना होगा। आपका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है, जिसमें आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आप माताजी को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आप अपनी नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपके व्यवहार में भी चिड़चिड़ापन बना रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर फोकस बनाए रखें, तभी वह परीक्षा में जीत हासिल कर सकेंगी। आपको किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी काम को लेकर छोटी दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी गलती कर सकते हैं, जिसके कारण आपको अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल आवश्यक करेंगे। आप अपनी सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको किसी पुराने निर्णय को लेकर पछतावा होगा और किसी बड़े निवेश के लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके चोरी होने का भय सता रहा है। आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि करने की भी योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप उनके लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अकस्मात धन लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आप किसी विरोधी की बातों में ना आए, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप अपने किसी काम के लिए भी बातचीत कर सकते हैं। पिताजी से आपको पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपनी बातों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन जीवनसाथी से किसी किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आप तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाओं को लेकर परेशान रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा, नहीं तो बाद में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको संतान के करियर को लेकर कोई कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है, जिसके कारण उन्हें घर से दूर भी जाना पड़ेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनकर ही कोई काम करना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा ऑफर हाथ लग सकता है। आप किसी नई रिसर्च में भी शामिल हो सकते हैं

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 06, 2023 : Aaj ka Rashifal December 06, 2023 Read More »

img 4974 1

कालभैरव अष्टमी 2023|Kaal Bhairav Ashtami 2023

img 4975कालभैरव अष्टमी जानिए संपूर्ण जानकारी

05 दिसम्बर, मंगलवार को भैरव अष्टमी पर्व है। यह दिन भगवान भैरव और उनके सभी रूपों के समर्पित होता है। भगवान भैरव को भगवान शिव का ही एक रूप माना जाता है,इनकी पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है।

भगवान भैरव को कई रूपों में पूजा जाता है। भगवान भैरव के मुख्य 8 रूप माने जाते हैं। उन रूपों की पूजा करने से भगवान अपने सभी भक्तों की रक्षा करते हैं और उन्हें अलग-अलग फल प्रदान करते हैं।

भगवान भैरव के 8 रूप जानें कौन-सी मनोकामना के लिए करें किसकी पूजा

1⃣ कपाल भैरव

इस रूप में भगवान का शरीर चमकीला है, उनकी सवारी हाथी है । कपाल भैरव एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में तलवार तीसरे में शस्त्र और चौथे में पात्र पकड़े हैं। भैरव के इन रुप की पूजा अर्चना करने से कानूनी कारवाइयां बंद हो जाती है । अटके हुए कार्य पूरे होते हैं ।

2⃣ क्रोध भैरव

क्रोध भैरव गहरे नीले रंग के शरीर वाले हैं और उनकी तीन आंखें हैं । भगवान के इस रुप का वाहन गरुण हैं और ये दक्षिण-पश्चिम दिशा के स्वामी माने जाते ह । क्रोध भैरव की पूजा-अर्चना करने से सभी परेशानियों और बुरे वक्त से लड़ने की क्षमता बढ़ती है ।

3⃣ असितांग भैरव

असितांग भैरव ने गले में सफेद कपालों की माला पहन रखी है और हाथ में भी एक कपाल धारण किए हैं । तीन आंखों वाले असितांग भैरव की सवारी हंस है । भगवान भैरव के इस रुप की पूजा-अर्चना करने से मनुष्य में कलात्मक क्षमताएं बढ़ती है ।

4⃣ चंद भैरव

इस रुप में भगवान की तीन आंखें हैं और सवारी मोर है ।चंद भैरव एक हाथ में तलवार और दूसरे में पात्र, तीसरे में तीर और चौथे हाथ में धनुष लिए हुए है। चंद भैरव की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय मिलता हैं और हर बुरी परिस्थिति से लड़ने की क्षमता आती है ।

5⃣ गुरू भैरव

गुरु भैरव हाथ में कपाल, कुल्हाडी, और तलवार पकड़े हुए है ।यह भगवान का नग्न रुप है और उनकी सवारी बैल है।गुरु भैरव के शरीर पर सांप लिपटा हुआ है।गुरु भैरव की पूजा करने से अच्छी विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है ।

6⃣ संहार भैरव

संहार भैरव नग्न रुप में है, और उनके सिर पर कपाल स्थापित है ।इनकी तीन आंखें हैं और वाहन कुत्ता है । संहार भैरव की आठ भुजाएं हैं और शरीर पर सांप लिपटा हुआ है ।इसकी पूजा करने से मनुष्य के सभी पाप खत्म हो जाते है ।

7⃣ उन्मत भैरव

उन्मत भैरव शांत स्वभाव का प्रतीक है । इनकी पूजा-अर्चना करने से मनुष्य की सारी नकारात्मकता और बुराइयां खत्म हो जाती है । भैरव के इस रुप का स्वरूप भी शांत और सुखद है । उन्मत भैरव के शरीर का रंग हल्का पीला हैं और उनका वाहन घोड़ा हैं।

8⃣ भीषण भैरव

भीषण भैरव की पूजा-अर्चना करने से बुरी आत्माओं और भूतों से छुटकारा मिलता है । भीषण भैरव अपने एक हाथ में कमल, दूसरे में त्रिशूल, तीसरे हाथ में तलवार और चौथे में एक पात्र पकड़े हुए है ।भीषण भैरव का वाहन शेर है ।

कालभैरव अष्टमी

धर्म ग्रंथों के अनुसार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने कालभैरव का अवतार लिया था। इसलिए इस पर्व को कालभैरव जयंती को रूप में मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 05 दिसम्बर, मंगलवार को है।

भगवान कालभैरव को तंत्र का देवता माना गया है। तंत्र शास्त्र के अनुसार,किसी भी सिद्धि के लिए भैरव की पूजा अनिवार्य है। इनकी कृपा के बिना तंत्र साधना अधूरी रहती है। इनके 52 रूप माने जाते हैं। इनकी कृपा प्राप्त करके भक्त निर्भय और सभी कष्टों से मुक्त हो जाते हैं। कालभैरव जयंती पर कुछ आसान उपाय कर आप भगवान कालभैरव को प्रसन्न कर सकते हैं।

ये हैं कालभैरव को प्रसन्न करने के 11 उपाय, कोई भी 1 करें

1. कालभैरव अष्टमी को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद कुश (एक प्रकार की घास) के आसन पर बैठ जाएं। सामने भगवान कालभैरव की तस्वीर स्थापित करें व पंचोपचार से विधिवत पूजा करें। इसके बाद रूद्राक्ष की माला से नीचे लिखे मंत्र की कम से कम पांच माला जाप करें तथा भैरव महाराज से सुख-संपत्ति के लिए प्रार्थना करें।

मंत्र- ‘ॐ हं षं नं गं कं सं खं महाकाल भैरवाय नम:’

2. कालभैरव अष्टमी पर किसी ऐसे भैरव मंदिर में जाएं, जहां कम ही लोग जाते हों। वहां जाकर सिंदूर व तेल से भैरव प्रतिमा को चोला चढ़ाएं। इसके बाद नारियल, पुए, जलेबी आदि का भोग लगाएं। मन लगाकर पूजा करें। बाद में जलेबी आदि का प्रसाद बांट दें। याद रखिए अपूज्य भैरव की पूजा से भैरवनाथ विशेष प्रसन्न होते हैं।

3. कालभैरव अष्टमी को भगवान कालभैरव की विधि-विधान से पूजा करें और नीचे लिखे किसी भी एक मंत्र का जाप करें। कम से कम 11 माला जाप अवश्य करें।

ॐ कालभैरवाय नम:।

ॐ भयहरणं च भैरव:।

ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं।

ॐ भ्रां कालभैरवाय फट्

4. कालभैरव अष्टमी की सुबह भगवान कालभैरव की उपासना करें और शाम के समय सरसों के तेल का दीपक लगाकर समस्याओं से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

5. कालभैरव अष्टमी पर 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही, एकमुखी रुद्राक्ष भी अर्पण करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

6. कालभैरव अष्टमी को एक रोटी लें। इस रोटी पर अपनी तर्जनी और मध्यमा अंगुली से तेल में डुबोकर लाइन खींचें। यह रोटी किसी भी दो रंग वाले कुत्ते को खाने को दीजिए। इस क्रम को जारी रखें, लेकिन सिर्फ हफ्ते के तीन दिन (रविवार, बुधवार व गुरुवार)। यही तीन दिन भैरवनाथ के माने गए हैं।

7. अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो कालभैरव अष्टमी की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें। उन्हें बिल्व पत्र अर्पित करें। भगवान शिव के सामने आसन लगाकर रुद्राक्ष की माला लेकर इस मंत्र का जप करें।

मंत्र- ॐ ऋणमुक्तेश्वराय नम:

8. कालभैरव अष्टमी के एक दिन पहले उड़द की दाल के पकौड़े सरसों के तेल में बनाएं और रात भर उन्हें ढककर रखें। सुबह जल्दी उठकर सुबह 6 से 7 बजे के बीच बिना किसी से कुछ बोलें घर से निकलें और कुत्तों को खिला दें।

9. सवा किलो जलेबी भगवान भैरवनाथ को चढ़ाएं और बाद में गरीबों को प्रसाद के रूप में बांट दें। पांच नींबू भैरवजी को चढ़ाएं। किसी कोढ़ी, भिखारी को काला कंबल दान करें।

10. कालभैरव अष्टमी पर सरसो के तेल में पापड़, पकौड़े, पुए जैसे पकवान तलें और गरीब बस्ती में जाकर बांट दें। घर के पास स्थित किसी भैरव मंदिर में गुलाब, चंदन और गूगल की खुशबूदार 33 अगरबत्ती जलाएं।

11. सवा सौ ग्राम काले तिल, सवा सौ ग्राम काले उड़द, सवा 11 रुपए, सवा मीटर काले कपड़े में पोटली बनाकर भैरवनाथ के मंदिर में कालभैरव अष्टमी पर चढ़ाएं।

12. कालभैरव अष्टमी की सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान कालभैरव के मंदिर जाएं और इमरती का भोग लगाएं। बाद में यह इमरती दान कर दें। ऐसा करने से भगवान कालभैरव प्रसन्न होते हैं।

13. कालभैरव अष्टमी को समीप स्थित किसी शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और उन्हें काले तिल अर्पण करें। इसके बाद मंदिर में कुछ देर बैठकर मन ही मन में ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

कालभैरव अष्टमी 2023|Kaal Bhairav Ashtami 2023 Read More »

img 7391 1

Horoscope Today December 05, 2023 : Aaj ka Rashifal December 05, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 05 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 05 दिसम्बर 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अष्टमी रात्रि 12:37 तक तकतत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी 06 दिसम्बर रात्रि 03:38 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – विष्कंभ रात्रि 10:42 तक तत्पश्चात प्रीति

राहुकाल – शाम 03:15 से शाम 04:35 तक

सूर्योदय-07:03

सूर्यास्त- 17:55

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण- कालभैरव जयंती

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ योजनाओं पर विराम लग सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपके घर मेल मिलाप करने आ सकता है, जिसमें आप पुराने शिकवे ना उखाड़े। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, लेकिन यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको किसी काम को लेकर अपने भाई बहनों से बातचीत करनी होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई काम होते-होते लटक सकता है, जो आपकी समस्या का कारण बनेगा। आपको अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं को बनाने के लिए किसी से पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसे दूर करने के लिए आपको अपने किसी परिजन से बातचीत करनी होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है। विद्यार्थियों की किसी अन्य कोर्स के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे आपको समस्या हो। आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे। संतान आपसे कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप अपनी जेब देखकर ही पूरी करें। आपको नौकरी के साथ-साथ किसी और काम को करने के लिए भी समय निकालना होगा, तभी आप अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपका किसी नए घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में किसी से बेवजह ना उलझें, नहीं तो वह आपके लिए कोई नहीं समस्या खड़ी कर सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ा, तो उसमें समस्या हो सकती है। आप यदि किसी योजना में धन लगाएंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट रहने के कारण परेशान रहेंगे। आप जीवनसाथी को किसी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपसी होड़ के कारण आपसे कामों में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। नौकरी के साथ-साथ यदि आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। संतान से यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है, जिसके लिए उन्हें अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होंगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे ना उखाड़ें। आप अपने घर को रिनोवेट करने को भी आप अच्छा खासा ध्यान देंगे, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि मित्र के रूप में आपके कुछ शत्रु भी हो सकते हैं। आपको अपनी कुछ बातों को गुप्त रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा, लेकिन वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। व्यवसाय में आपको पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह फिर से सिर उठा सकती है, जो आपकी समस्या का कारण बनेगी। छोटे बच्चों के साथ आज आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी टेंशन भी थोड़ा कम होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा। आपके कई काम एक साथ हाथ लगने से आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप कहीं घूमने फिरने की योजना को बना सकते हैं, जिसमें आप अपने पिताजी से पूछकर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी और नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिल सकता है, लेकिन आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आपका किसी पुराने लंबे समय से रुके हुए काम पूरा हो सकता है। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपका कोई काम पूरा न होने से आपके मन में निराशा बनी रहेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और यदि आपने कार्यक्षेत्र में किसी पर भरोसा किया, तो वह आपका कोई नुकसान करवा सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी की कहासुनी बातों में आकर किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है और आपके सामने कुछ ऐसी समस्याएं आएंगी, जिन्हें देखकर आपको कोई निर्णय लेने में समस्या होगी, जो लोग सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं, उनकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आप किसी से कोई वादा ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 05, 2023 : Aaj ka Rashifal December 05, 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!