img 7889 1

Horoscope Today December 01, 2023 : Aaj ka Rashifal December 01, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 01 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 01 दिसम्बर 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्थी शाम 03:31 तक तकतत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – पुनर्वसु शाम 04:40 तक तत्पश्चात पुष्य

योग – शुक्ल रात्रि 08:04 तक तत्पश्चात ब्रह्म

राहुकाल – सुबह 11:05 से दोपहर 12:28 तक

सूर्योदय-07:00

सूर्यास्त- 17:54

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी निर्णय को लेने से बचने के लिए रहेगा। व्यक्तिगत विषय में आपको सावधानी बरतनी होगी और यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। परिवार में करीबियों से चल रही अनबन दूर होगी और सभी एक दूसरे के पास आएंगे। यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें आपको शांत रहना है। आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। भावनात्मक विषयों में आपको कुछ सावधान रहना होगा। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। किसी काम को करने के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी। किसी सरकारी योजना में आप उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और रक्त संबन्धीं रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे और परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। जिससे परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्टटाइम कार्य को करने के लिए योजना बना सकते हैं। सभी क्षेत्रों में आप आगे रहेंगे और आप अपने खानपान और जीवनशाली में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़ने के लिए रहेगा। आप अपनी जीवनशैली को सुधारने में लगे रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा और विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो कोई उन्हें धोखा दे सकता है। आप अपने घर की मरम्मत करने की भी योजना बना सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान को आप कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आय कम होगी और व्यय बढ़ेगा, जो आपकी समस्या का कारण बनेगा। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप किसी बात को लेकर उलझन में ना आएं। परंपरागत कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। संतान को संस्कार का पाठ पढ़ाएंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे वह भविष्य के लिए भी आसानी से बचत कर पाएंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। बिजनेस में आप कोई जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। वाणिज्यिक प्रयास आपके लिए बेहतर रहेंगे। करियर को लेकर आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं और परिवार में यदि किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। मित्रों का साथ आपको पूरा मिलेगा। आप यदि किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो, तो उसमें बहुत ही सूझबूझ से चले, नहीं तो किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई बिजनेस संबंधी योजना यदि पूरी होते-होते रह रही थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की कुछ जिम्मेदारियाओं का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को योग्यता अनुसार काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बंधु बंधुओं से आपको मदद मिलेगी और आपके कामों में यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह दूर होंगी। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। बिजनेस के कामों को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। अध्यात्म के कार्यों को बल मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर जिद और जल्दबाजी न दिखाएं। सोच-समझ से आगे बढ़े। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी और नौकरी में कार्यरत लोग अपने जूनियर्स पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह उनके किसी काम को गलत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। मित्रों के साथ चल रही अनबन दूर होगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और आप एक दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह लंबे समय बाद दूर हो सकती है। आप अपने व्यापार की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप सभी के साथ तालमेल बनाकर रखें, तो बेहतर रखेगा। अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। अपने खर्चो के लिए बजट बनाकर चले, तो बेहतर रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। आपको कुछ स्वार्थी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके साथ कुछ ठगी कर सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच बनाए रखें और अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। रक्त संबंधी रिश्तों मे सुधार आएगा। आप कला कौशल से कार्यक्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं, जिसमें उन्हें अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। अजनबी लोगों पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Copyright Notice • This video and our YouTube channel in general may contain certain copyrighted works that were not specifically authorized to be used by the copyright holder(s), but which we believe in good faith are protected by federal law and the fair use doctrine under section 107 of the U.S. Copyright Act.

Horoscope Today December 01, 2023 : Aaj ka Rashifal December 01, 2023 Read More »

img 7701 1

Horoscope Today November 30, 2023 : Aaj ka Rashifal November 30, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 30 November 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 30 नवम्बर 2023

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – तृतीया दोपहर 02:24 तकतत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – आर्द्रा शाम 03:01 तक तत्पश्चात पुनर्वसु

योग – शुभ रात्रि 08:15 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – दोपहर 01:49 से शाम 03:11 तक

सूर्योदय-06:59

सूर्यास्त- 17:54

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण- संकष्ट चतुर्थी (चंद्रोदय:रात्रि 08:29 )

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में दिन लाभदायक रहेगा। वाणिज्यिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। कोई कानूनी मामला लंबे समय से घेरे हुए था, तो उसमें भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कोई पुरानी गलती जीवनसाथी के सामने आ सकती है, जिसके बाद आप दोनों के बीच वाद विवाद पनप सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परंपरागत कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। यदि आपकी कोई मूल्यवान वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। आप अपने कामों में सोच विचारकर आगे बढ़ें। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी। कोई काम आपका यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में बदलाव लाने के लिए अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता हैं। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हे किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको देश-विदेश के ऐसे काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन आप काम के साथ-साथ बचत योजनाओं पर पूरा ध्यान रखें ताकि आप भविष्य को संचय करने में जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आप सफल अवश्य रहेंगे। आपके भाई के विवाह में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उनकी परीक्षा भी पूरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। कामकाज में आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप लाभ के अवसरों को हाथ से जाने ना दें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको अपने किसी परिजन की सेहत को लेकर भागदौड़ अधिक करनी होगी, क्योंकि सेहत में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। बिजनेस में यदि कुछ समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो उनमें अभी आपको कुछ समय और रुकना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। पैतृक संपति संबंधित मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको किसी जरूरी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। सभी का सहयोग और समर्थन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है, जो आपको परेशान करेगी, लेकिन फिर भी अपने साथियों से कुछ नहीं कह पाएंगे। आपको अपने मन में ईष्या की भावना नहीं रखनी है, नहीं तो इसके कारण नकारात्मक विचार आपके ऊपर आ सकते हैं। निजी मामलों में आपको सहजता से आगे बढ़ना होगा

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। किसी की कहासुनी बातों में आने से बचना होगा। आप अपने आवश्यक कामों में ढील ना दें, नहीं तो इससे आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या चल रही थी, तो उसमें सुधार आएगा, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। किसी जरूरी काम को लेकर आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है। आपको मित्रों से बहुत ही सावधान रहकर बातचीत करनी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी दूसरी बातों को उजागर ना करें। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें अपने व्यापार में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जो उनकी तरक्की कराएगा। आपकी कोई मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप कामकाज में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो इसमें आपका कोई नुकसान हो सकता है। आप अपनी मेहनत में आगे बढ़े और आपके महत्वपूर्ण प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। मित्रों का साथ और समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आधुनिक कार्यों में आप सहजता से आगे बढ़ेंगे और सफलता की सीढ़ी पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे, जिससे आपको खुशी होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी और आपकी किसी परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आप पुराने कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति के लिए रहेगा, लेकिन आप किसी काम को लेकर जिद ना दिखाएं, नहीं तो परिवार के सदस्यों की आपकी यह बात बुरी लग सकती हैं। आपको कार्य क्षेत्र में लोगों की बातों को अनदेखा करने से बचना होगा, नहीं तो इसके कारण आपसे कोई बहुत बड़ी भूल हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को शामिल कर सकते हैं, जो लोग नौकरी की तलाश लंबे समय से कर रहे थे, तो उनकी वह तलाश पूरी हो सकती हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

Horoscope Today November 30, 2023 : Aaj ka Rashifal November 30, 2023 Read More »

REAL AGNI PURAN || अग्नि पुराण हिन्दी में

REAL AGNI PURAN || अग्नि पुराण हिन्दी में ॥ Part-2 #AgniPuran #AgniPurana #AgniPuranKatha

REAL AGNI PURAN || अग्नि पुराण हिन्दी में ॥ Part-2 #AgniPuran #AgniPurana #AgniPuranKatha#spirituality #mythology #hinduism #sanatandharma #sanatani #bhakti

इस भाग में सुनिए :-

वराह अवतार

वामन अवतार

नरसिंह अवतार

परशुराम अवतार की कथा

Your queries:-

REAL AGNI PURAN

अग्नि पुराण हिन्दी में

अग्नि पुराण

अग्नि पुराण हिंदी

हिंदी में अग्नि पुराण

अग्नि पुराण अध्याय हिंदी में

अग्नि पुराण कथा

अग्नि पुराण अध्याय

अग्नि पुराण में क्या लिखा है?

अग्नि पुराण की कथा

अग्नि पुराण अध्याय – 2

सम्पूर्ण अग्नि पुराण

Agnee Puran

Agnee Puranam

Agni Puranam

Spirituality

Mythology

Bhakti

Hinduism

Hindu Dharma

Sanatan Dharma

Sanatani

अग्नि पुराण का महत्व :

अग्नि पुराण साहित्य में अपनी व्यापक दृष्टि तथा विशाल ज्ञान भंडार के कारण विशिष्ट स्थान रखता है। अनेक विद्वानों ने विषयवस्तु के आधार पर इसे भारतीय संस्कृति का विश्वकोश कहा है। अग्निपुराण में त्रिदेवों ब्रह्मा, विष्णु एवं शिव तथा सूर्य की पूजा-उपासना का वर्णन किया गया है। इसमें परा-अपरा विद्याओं का वर्णन, महाभारत के सभी पर्वों की संक्षिप्त कथा, रामायण की संक्षिप्त कथा, मत्स्य, कूर्म आदि अवतारों की कथाएं, सृष्टि वर्णन, दीक्षा विधि, वास्तु पूजा, विभिन्न देवताओं के मंत्र आदि अनेक उपयोगी विषयों का अत्यंत सुंदर प्रतिपादन किया गया है। इस पुराण के वक्ता भगवान अग्निदेव हैं, अतः यह अग्निपुराण कहलाता है। अत्यंत लघु आकार होने पर भी इस पुराण में सभी विद्याओं का समावेश किया गया है। इस दृष्टि से अन्य पुराणों की अपेक्षा यह और भी विशिष्ट तथा महत्त्वपूर्ण हो जाता है। पद्म पुराण में भगवान विष्णु के पुराणमय स्वरूप का वर्णन किया गया है और अठारह पुराण भगवान के 18 अंग कहे गए हैं। उसी पुराणमय वर्णन के अनुसार अग्नि पुराण को भगवान विष्णु का बायां चरण कहा गया है।

कथा एवं विस्तार- आधुनिक उपलब्ध अग्नि पुराण के कई संस्करणों में 11,475 श्लोक है एवं 383 अध्याय हैं, परंतु नारद पुराण के अनुसार इसमें 15 हजार श्लोकों तथा मत्स्य पुराण के अनुसार 16 हजार श्लोकों का संग्रह बतलाया गया है। यह अग्निदेव के स्वयं के श्रीमुख से वर्णित है इसलिए यह प्रसिद्ध और महत्त्वपूर्ण पुराण है। यह पुराण अग्निदेव ने महर्षि वशिष्ठ को सुनाया था। यह पुराण दो भागों में हैं पहले भाग में पुराण ब्रह्म विद्या का सार है। इसके आरंभ में भगवान विष्णु के दशावतारों का वर्णन है। इस पुराण में 11 रुद्रों, 8 वसुओं तथा 12 आदित्यों के बारे में बताया गया है। विष्णु तथा शिव की पूजा के विधान, सूर्य की पूजा का विधान, नृसिंह मंत्र आदि की जानकारी भी इस पुराण में दी गई है। इसमें भूगोल, ज्योतिष शास्त्र तथा वैद्यक के विवरण के बाद राजनीति का भी विस्तृत वर्णन किया गया है जिसमें अभिषेक, साहाय्य, संपत्ति, सेवक, दुर्ग, राजधर्म आदि आवश्यक विषय निर्णीत है। इस पुराण के अंतिम भाग में आयुर्वेद का विशिष्ट वर्णन अनेक अध्यायों में मिलता है, इसके अतिरिक्त छंदः शास्त्र, अलंकार शास्त्र, व्याकरण तथा कोश विषयक विवरण भी दिए गए हैं। पुराण साहित्य में अग्नि पुराण अपनी व्यापक दृष्टि तथा विशाल ज्ञान भंडार के कारण विशिष्ट स्थान रखता है। साधारण रीति से पुराण को ‘पंचलक्षण’ कहते हैं, क्योंकि इसमें सर्ग, प्रतिसर्ग, वंश, मन्वंतर तथा वंशानुचरित का वर्णन अवश्यमेव रहता है, चाहे परिमाण में थोड़ा न्यून ही क्यों न हो। परंतु अग्नि पुराण इसका अपवाद है। यह पुराण दो भागों में हैं पहले भाग में ब्रह्म विद्या का सार है। इसको सुनने से देवगण ही नहीं समस्त प्राणी जगत सुख प्राप्त करता है। विष्णु भगवान के अवतारों का वर्णन है। वेग के हाथ के मंथन से उत्पन्न पृथु का आख्यान है। दिव्य शक्तिमयी मरिषा की कथा है। कश्यप ने अपनी अनेक पत्नियों द्वारा परिवार विस्तार किया उसका वर्णन भी किया गया है। भगवान अग्निदेव ने देवालय निर्माण के फल के विषय में आख्यान दिए हैं और चौसठ योगनियों का सविस्तार वर्णन भी है। शिव पूजा का विधान भी बताया गया है। इसमें काल गणना के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला गया है। साथ ही इसमें गणित के महत्त्व के साथ विशिष्ट राहु का वर्णन भी है। प्रतिपदा व्रत, शिखिव्रत आदि व्रतों के महत्त्व को भी दर्शाया गया है। साथ ही धीर नामक ब्राह्मण की एक कथा भी है। दशमी व्रत, एकादशी व्रत आदि के महत्त्व को भी बताया गया है।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Copyright Notice • This video and our YouTube channel in general may contain certain copyrighted works that were not specifically authorized to be used by the copyright holder(s), but which we believe in good faith are protected by federal law and the fair use doctrine under section 107 of the U.S. Copyright Act.

REAL AGNI PURAN || अग्नि पुराण हिन्दी में Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!