img 7685 1

Horoscope Today: October 04 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 October 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 04 October 2023

Pitru paksha me jarur Sune Real Garud Puran॥ Part-1 || गरुड़ पुराण

वैदिक पंचांग

दिनांक – 04 अक्टूबर 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)शक संवत -1945*

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – आश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)

पक्ष – कृष्ण

तिथिषष्ठी 05 अक्टूबर प्रातः 05:41 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्ररोहिणी शाम 06:29 तक तत्पश्चात मृगशिरा

योगसिद्धि सुबह 06:43 तक तत्पश्चात व्यतिपात

राहुकाल – दोपहर 12:27 से दोपहर 01:57 तक

सूर्योदय-06:31

सूर्यास्त- 18:23

दिशाशूल– उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – षष्ठी का श्राद्ध

विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत व लगन से आप अपनी अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे और आपको किसी लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा होने से आज खुशी होगी। आप कुछ बात परिवार के सदस्यों से साझा करेंगे और यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने और चोरी होने का भय सता रहा है। विरोधियों की चालो को समझना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके बढ़ने खर्च आपके लिए समस्या बन सकते हैं, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी। माता जी के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनो से बातचीत कर सकते हैं। लेनदेन के मामले में स्पषटता बनाए रखें। सूझबूझ से किसी काम को करें, नही तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई पुराना मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको जॉब में बदलाव करने से बचना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आवश्यक कार्य को आप गति देने का प्रयास करें। आर्थिक कामों की राह पर आप आगे बढ़ेंगे। किसी नए वाहन को आप घर लेकर आ सकते हैं, जिससे परिवार में खुशियां बनी रहेगी। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको बड़ों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा और सभी आपके सहयोगी रहेंगे। किसी बड़े लक्ष्य पर आपको चलने का मौका मिलेगा। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमे माता-पिता से पूछ कर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। शासन सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। माताजी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। दीर्घ कालीन योजनाओं को आप आगे बढ़ाएंगे। पुण्य कार्यों को करने का मौका मिलेगा। आध्यात्मिकता को बल मिलेगा और यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है और आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। धन संबन्धित समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिलेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अजनबियों पर भरोसा करने से बचना होगा और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। समन्वय की भावना से आप आगे बढ़ेंगे। आपको रक्त संबंधी रिश्तों में प्रेम व स्नेह भरी बातें करनी होगी। किसी सरकारी काम के नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आप अपनी राह पर धैर्य से आगे बढे़ं, तभी आप अच्छा लाभ ले पाएंगे। यदि किसी अजनबी से आपने कोई जरूरी जानकारी शेयर की, तो वह आपका कोई नुकसान करा सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। किसी भूमि-वाहन से जुड़ी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। महत्वपूर्ण कार्य को आप गति देंगे और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। संपत्ति संबन्धित समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। सेवा क्षेत्र से जुड़ने का आपको मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन के मामलों में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी। व्यापार में आपको यदि कोई धन संबंधित प्रस्ताव मिले, तो आपस उसमें ढ़ील ना दें। माताजी से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी अभी तक आपके पास कमी थी। भावनात्मक विषयों में सकारात्मकता बढ़ेगी। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने बिखरे कारोबार को संभालने में काफी समय व्यतीत करेंगे। व्यस्त रहने के कारण जीवनसाथी की बातों पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आप दोनों के बीच आपसी तनातनी हो सकती है। आपको किसी धन संबंधित मामले में अपनी आंखें और कान खुले रखने होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन सकता है और आपके भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी। आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या को सकती है। आपकी धार्मिक कार्य के प्रति आस्था और विश्वास बढे़गा। आपको आवश्यक कामों में सफलता मिलेगी। गरीबों का आपको पूरा साथ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें जिस काम के पूरा न होने की उम्मीद थी, वह पूरा हो सकता है

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके आवश्यक कामों में गति मिलेगी और परिवार में व्यक्तिगत विषयों पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी जरूरी जानकारी को लीक ना होने दें। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे थे, तो उसके लिए आपको अभी कुछ समय और रुकना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप संतान को संस्कारों का पाठ पढ़ाएंगे और यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी के बिजनेस में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो आपको उनकी समस्या को दूर करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। श्रेष्ठजनों के आगमन से आपका मन प्रसन्न रहेगा। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिवार में आपकी सुख व समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे और आप अपने खर्चो को भी बढ़ा सकते हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 04 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 October 2023 Read More »

Real Garud Puran॥ Part-1 || गरुड़ पुराण हिन्दी #garudpuran #spirituality #mythology

youtube.com/watch

Real Garud Puran॥ Part-1 || गरुड़ पुराण हिन्दी #garudpuran #spirituality #mythology #bhakti #inspiration #pitradoshnivaran #गरुड़_पुराण #गरुड़पुराण

Namaste,

गरुड़ पुराण का महत्व

प्रत्येक व्यक्ति को यह पुराण पढ़ना चाहिए। गरुड़ पुराण हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथों में से एक है। 18 पुराणों में से इसे एक माना जाता है।इसमें ज्ञान, धर्म, नीति, रहस्य, आत्मा, स्वर्ग और नरक का वर्णन मिलता है. गरुड पुराण का पाठ पढ़ने या सुनने से व्यक्ति को आत्मज्ञान सदाचार, भक्ति, ज्ञान, यज्ञ, तप और तीर्थ आदि के महत्व के बारे में पता चलता है. इसलिए हर व्यक्ति को इसके बारे में जरूर जानना चाहिए।

क्योंकि ऐसी भ्रांतियां हैं कि गरुड़ पुराण मृत्यु के बाद पढ़ा जाने वाला ग्रंथ है. इसलिए इसे घर पर नहीं रखना चाहिए, जोकि सर्वथा अनुचित है. आपको बता दें कि, गरुड़ पुराण मोक्ष प्राप्ति का साधन है.

इस समय पितृ पक्ष चल रहे है तो इस समय गरुड़ पुराण सुनने के बहुत सारे फ़ायदे है जैसे कि:-

Pitru Paksha mein Garuda Purana padhne ke kuch fayde hote hain, jaise:

1. Pitron ki shanti: Garuda Purana mein pitron ki atmaon ke liye upay aur shanti ke vidhiyan batayi gayi hain. In padhne se pitron ko shanti milti hai aur unki atmaon ki upeksha ki jati hai.

2. Pitra dosh nivaran: Garuda Purana mein pitra dosh se mukti paane ke upay bhi bataye gaye hain. Isse pitra dosh se grast vyakti ko labh hota hai.

3. Gyatigyaan: Garuda Purana mein jivan, maut, atma aur punarjanm ke vishay mein gyan milta hai. Isse vyakti apni jivan ki mahatvapurna baatein samajh sakte hain.

4. Punya arjit karna: Pitru Paksha mein Garuda Purana padhne se punya arjit hota hai, jisse vyakti ki atma ko labh hota hai.

Yadi aap Pitru Paksha mein Garuda Purana padhna chahte hain, to aap ise shradh aur pitra tarpan ke saath dhyan se padh sakte hain. Isse apne pitron ki atma ko shanti milegi aur aapko bhi manasik shaanti aur gyan prapt hoga.

#गरुड़_पुराण #गरुड़पुराण #garuda #garudpuran #mythology #spirituality #bhakti #adhyatma #pitrapaksha2023 #pitrupaksha2023

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Copyright Notice • This video and our YouTube channel in general may contain certain copyrighted works that were not specifically authorized to be used by the copyright holder(s), but which we believe in good faith are protected by federal law and the fair use doctrine under section 107 of the U.S. Copyright Act.

Real Garud Puran॥ Part-1 || गरुड़ पुराण हिन्दी #garudpuran #spirituality #mythology Read More »

Horoscope Today: October 03 2023॥Aaj Ka Rashifal 03 October 2023

img 7792

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 October 2023

white purple modern professional career path qualifications presentation 1
Unlocking Your Career Destiny with Karakamsha in Jaimini Astrology #astrology
colourful abstract travel youtube thumbnailReal Bhavishya Purana || Part-1 || असली भविष्य पुराण हिन्दी में

वैदिक पंचांग

दिनांक – 03 अक्टूबर 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – आश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – पंचमी 04 अक्टूबर प्रातः 05:33 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्रकृत्तिका शाम 06:04 तक तत्पश्चात रोहिणी

योग – वज्र सुबह 08:18 तक तत्पश्चात सिद्धि

राहुकाल – शाम 03:26 से शाम 04:56 तक

सूर्योदय-06:31

सूर्यास्त- 18:23

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहने वाला है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। तेज वाहनों के प्रयोग से आपको सावधानी बरतनी होगी। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। आपको किसी डील को फाइनल करने का मौका मिले, तो बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आपको अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। काम की अधिकता रहने के कारण आप परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा, जो परिवार के सदस्यों को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। यदि आप काम के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको कुछ पारिवारिक वाद-विवाद में दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुश होंगे। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में काम करने के लिए अच्छा रहेगा। नवविवाहित जातक अपनी फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। साथी को कहीं बाहर डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपने किसी बड़े काम में निवेश किया, तो उसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। आपको कोई नुकसान हो सकता है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों में बचत की योजनाओं पर पूरी निगाह बना कर रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी विदेश में रह रहे परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर आपके मन में प्रेम व स्नेह बना रहेगा। आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत रखें, तभी आप कुछ बड़े डिसीजन को ले पाएंगे। व्यवसाय में आपको कुछ कामों को करना होगा, तभी वह पूरे हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में कोई नुकसान लेकर आने वाला है। आपको पार्टनरशिप में किसी काम को करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को अपने कामों में सावधानी बरतनी होगी। आप यदि किसी वाहन की खरीदारी करना चाहते थे, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाएं। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से संबंध स्थापित करने के लिए रहेगा। आपको मान सम्मान वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपकी किसी बात का बुरा मान सकता है। आप स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सोच विचार कर धन लगाने की आवश्यकता है, नहीं तो उनका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। यदि आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालेंगे, तो थोड़ी सावधानी बरतें। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। आपको आज किसी के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। किसी कानूनी मामले में ढील ना दें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई टेंशन लेकर आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे थे, तो उसे वह भी इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत कुछ समय बाद ही करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको व्यापार में किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिल सकती हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आज आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ रुकावटें आएंगी, तो आप उन्हे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमे चुप लगाएं, नहीं तो वह लंबा चल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं से काफी हद तक निजात दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उनमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। किसी कानूनी मामले में विरोधी परास्त होंगे। समाज में आज आपका मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में आपको पदोन्नति मिलने से आपका वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए। यदि कार्यक्षेत्र में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। आपको किसी विशेष अतिथि के आने से प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई मान सम्मान मिलने से आप फूले नहीं समाएंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा हो सकता है|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 03 2023॥Aaj Ka Rashifal 03 October 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!