Horoscope Today: September 19 2023॥Aaj Ka Rashifal 19 September 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for September 19 2023

आज का राशिफल
Aaj ka rashifal

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ आज के दिन ज़रूर सुने गणपति अथर्वशीर्ष :-https://youtu.be/o3sg9wnxBNA?si=sHG-56gWbRZhANvy

वैदिक पंचांग

दिनांक – 19 सितम्बर 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल

तिथि –चतुर्थी 1:43 दोपहर उसके बाद पंचमी

नक्षत्र – स्वाति दोपहर 1:48 तक तत्पश्चात विशाखा

योग – वैधृति २० सितम्बर प्रातः 03:57 तक तत्पश्चात विष्कुम्भ

राहुकाल – दोपहर 03:21 से 04:52 तक

सूर्योदय-06:27

सूर्यास्त- 18:38

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 19 September 2023)

आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे. धन की बेहतर आवक होगी. पारिवारिक और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा. वाहन सुख मिलेगा. विचारों में उग्रता की भावना बढ़ सकती है. बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर आएगा. समाधानकारी व्यवहार अपनाने की आवश्यकता है. व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 19 September 2023)

शारीरिक मानसिक स्वस्थता के साथ आप अपने काम निर्धारित रूप से पूरे कर सकेंगे. बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे. ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे. कार्य स्थान पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. रुके हुए काम आज पूरे होंगे.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 19 September 2023)

नए कामों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है. जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. चर्चा, वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो. मित्रों के पीछे धन खर्च होगा. शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी आएगी. विद्यार्थियों के लिए सामान्य रूप से समय अच्छा है.

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 19 September 2023)

आप में आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मन में खिन्नता रहेगी. छाती में दर्द या किसी कारण से तकलीफ होगी. अनिद्रा सताएगी. सार्वजनिक रूप से स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें. धन खर्च होगा. जलाशय के पास न जाना हितकर है.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 19 September 2023)

कार्य सफलता और विरोधियों पर विजय मिलने से मन में प्रसन्नता छाई रहेगी. भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे. आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. आर्थिक रूप से भी आपको लाभ होगा. किसी बात को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे. भाग्यवृद्धि के भी संकेत हैं. नए काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 19 September 2023)

आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा. वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे. पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा. वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी. आर्थिक मामलों में भी लाभ होंगे. नकारात्मक विचारों से आप दूर रहें. मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात होगी. छोटा प्रवास हो सकता है.

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 19 September 2023)

आपके प्रत्येक काम में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा. आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेंगे. शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा. वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा. वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी. सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 19 September 2023)

स्वभाव में उग्रता और वाणी पर संयम रखने की जरूरत है. शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यथित रहेगा. वाहन चलाते समय दुर्घटना हो सकती है. संभव हो तो ऑपरेशन या नई चिकित्सा को आज टाल दें. स्नेहीजनों और परिजनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है. कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें अन्यथा टाल दें. आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की संभावना है.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 19 September 2023)

आज का दिन आपके लिए लाभदायी है. आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है. मित्रों और परिजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने से खुशी मिलेगी. व्यापार के लिए भी लाभदायी दिन है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने की भी संभावना है.

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 19 September 2023)

परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद और संतोष का अनुभव होगा. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा. व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना लाभप्रद रहेगा. व्यावसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे. व्यवसाय में भी पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है. दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 19 September 2023)

विरोधियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह दी जाती है. शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी. शिथिलता और आलस्य बना रहेगा. मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी. व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ काम करते समय संभलकर रहें. आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है. संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी. विदेश से आप को समाचार मिलेंगे.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 19 September 2023)

आकस्मिक धन लाभ का योग है. व्यापारीवर्ग को रुके हुए पैसे मिलेंगे. आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. खर्च अधिक रहेगा. नियम विरुद्ध काम मुसीबत में डाल सकते हैं. आध्यात्मिक विचार और व्यवहार आपको कुमार्ग पर जाने से रोकेंगे.

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: September 19 2023॥Aaj Ka Rashifal 19 September 2023 Read More »

Horoscope Today: September 18 2023॥Aaj Ka Rashifal 18 September 2023

Aaj Ka Rashifal 18 September 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for September 18 2023

वैदिक पंचांग

शिव तांडव स्तोत्र हिंदी अर्थ सहित | Shiv Tandav Stotram In Hindi #bhakti

दिनांक – 18 सितम्बर 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल

तिथि – तृतीया 12:39 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – चित्रा दोपहर 12:08 तक तत्पश्चात स्वाती

योगइन्द्र 19 सितम्बर प्रातः 04:24 तक तत्पश्चात वैधृति

राहुकाल – सुबह 07:58 से सुबह 09:30 तक

सूर्योदय-06:27

सूर्यास्त- 18:38

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – हरितालिका तीज, चतुर्थी (चंद्र -दर्शन निषिद्ध,चन्द्रास्त :रात्रि 08:40)

विशेष- तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने मे बिताएंगे और आपकी बौद्धिक शक्ति बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और कार्यक्षेत्र में किसी काम में गड़बड़ी होने के कारण डांट खानी पड़ सकती है। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आप बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। भावनात्मक दवाब आपके ऊपर बना रहेगा। आपके कामों में कुछ अड़चनें अवश्य आएंगी, लेकिन आप चतुर बुद्धि से उनका हल आसानी से निकाल पाएंगे। आपके लिए परिवार का कोई सदस्य कोई उपहार लेकर आ सकता है। आपका किसी मकान, वाहन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। परिजनों के साथ तालमेल बनाए रखें। व्यक्तिगत विष्यों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको बड़ों की बातें सुननी व समझनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। कारोबार कर रहे लोग छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक विषयों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे और आपको कुछ व्यर्थ की चर्चाओं में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। घरेलू मामलों में सकारात्मक परिणाम बनेंगे और पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप अपनी चतुर बुद्धि से अपने विरोधियों को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है, जिसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक खुशियों में आपकी रुचि रहेगी। कुछ नए कार्यों में आप आगे बढ़ें। आपकी स्मरण शक्ति को बल मिलेगा और संस्कारों व परंपराओं पर आपका पूरा जोर रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपका जीवन स्तर में सुधार आएगा। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखें और सोच समझ से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जिम्मेदारियां पर आप खरे उतरेंगे और किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी और यदि किसी सरकारी काम में निवेश करने जा रहे हैं, तो उसके नीति में नियमों का पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी। कार्य विस्तार पर आप जोर रखेंगे और मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। विभिन्न उपलब्धियां का लाभ मिलेगा। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करने की कोशिश करें, तो उनमें आप देरी कर सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है, लेकिन उन्हें आज ऐसा नहीं करना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं पूरी हो सकती है। आपको कुछ नए लोगों से मिलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें और यदि किसी संपत्ति की खरीदारी करने जाएं, तो उसमें लिखा पढ़ी बहुत ही देखभाल से करें। प्राशासनिक क्षमता पर जोर बनाए रखेंगे और कार्य क्षेत्र में आपकी कुछ कमी लोगों के सामने आ सकती हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में तेजी लेकर आने वाला है। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है और यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं, नहीं तो दूसरे उसका लाभ उठाएंगे। धार्मिक आयोजन में आपके पूरी रुचि रहेगी और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता को साथ लेकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से आप अपने मन की किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। अपनी वाणी व व्यवहार में मिठास बनाए रखें। कामकाज के मामलों में आप स्पष्टता बनाएं रखें। लोगों की बातों में आने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। परिजनों को साथ लेकर चलने में आप कामयाब रहेंगे। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें और अत्यधिक मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज रखें। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और आवश्यक कामों में आप तेजी दिखाएं। अपनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगें। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। आपके कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप किसी भी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। नौकरी से जुड़े लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और कोई समस्या हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आप अपनी लापरवाहियों पर अंकुश लगाएं|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: September 18 2023॥Aaj Ka Rashifal 18 September 2023 Read More »

Horoscope Today: September 17 2023॥Aaj Ka Rashifal 17 September 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for September 17 2023

img 8053

वैदिक पंचांग

दिनांक – 17 सितम्बर 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वितीया सुबह 11:08 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्रहस्त सुबह 10:02 तक तत्पश्चात चित्रा

योग – ब्रह्म 18 सितम्बर प्रातः 04:28 तक तत्पश्चात इन्द्र

राहुकाल – शाम 05:08 से शाम 06:40 तक

सूर्योदय-06:27

सूर्यास्त- 18:39

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – षणशीति-कन्या संक्रांति (पुण्यकाल:दोपहर 01:43 से सूर्यास्त तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है।

इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपने यदि किसी नए काम की शुरुआत की, तो इससे आपको नुकसान होगा। आपकी बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे, लेकिन आपको उन पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को दूर करने की कोशिश करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई पुराना वाद विवाद फिर से उभर सकता है और जिसमें आप फंस सकते हैं। किसी बड़े निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। व्यवसाय में यदि आपने किसी को पार्टनर बनाया, तो आपको उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो समस्या होगी। माता-पिता से आप अपने मन की किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं पिकनिक आदि पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। आपका मन पूजा पाठ के कामों में खूब लगेगा और आप दान धर्म के कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आपने ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से धन उधार लिया था, तो आपको उसे वापस देना होगा, नहीं तो आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े निवेश को करने के लिए रहेगा। आप यदि प्रॉपर्टी में कोई बड़ा निवेश करेंगे, तो इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा और ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकता है, जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हें अपने दायित्वों की पूर्ति समय रहते करनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। मन मुताबिक काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन यदि आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के कारण समस्या हो रही है, तो आप उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। विरोधियों की चालों को आपको समझना होगा, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। पुरानी योजनाओं की फिर से शुरुआत हो सकती है, जिसमें उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप अपने दायित्वों की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा सहयोग आपको मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आप कोई काम अपने किसी साथी व पार्टनर से ना करें, नहीं तो उस काम के पूरा होने में आपको विलंब अवश्य होगा। भाई व बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसे बातचीत के जरिए समाप्त करने की कोशिश करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ नया करने के लिए रहेगा। परिवार का कोई सदस्य घर से दूर नौकरी के लिए जा सकता है और यदि आपके स्वास्थ्य में कोई समस्या चल रही थी, तो उसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा और आपका किसी नए मकान, दुकान के खरीदने का सपना भी पूरा होगा। आपको अपनी समस्याओं से निजात मिलेगी और आपको कुछ नए व्यक्तियों के संपर्क में आने से बचना होगा। यदि आप किसी परिजन के कहने में आकर कोई निवेश करेंगे, तो इससे आपको बाद में समस्या अवश्य होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आप अपनी किसी डील को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन वह फिर भी पूरी होते-होते रह जाएगी और आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता से आपको अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। लेनदेन के मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत बहुत ही सोच विचारकर करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई नया काम आपका पूरा हो सकता है। आपके किसी रुके हुए काम के पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी को आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं, लेकिन आपको पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका नुकसान होने की पूरी संभावना है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। व्यवसाय में आपको सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी काम को आप समय से पहले पूरा करके देंगे और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आप अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे और मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका कोई काम पूरा होने से आपको खुशी होगी और किसी काम के सिलसिले में आपको कहीं जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में यदि किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें उनकी बात को समझने की कोशिश करें, नहीं तो लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है। आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपका बिजनेस में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए आप सावधानी बरतें। आपको किसी वाद विवाद की स्थिति में पड़ने से बचना होगा और अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो विरोधी ऐसी स्थिति में आपका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में चल रही कलह को आप दूर करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन उसे आपसी रिश्तों में दूरियां पैदा हो सकती है, इसलिए किसी वरिष्ठ सदस्य से बातचीत सोच विचारकर करें|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: September 17 2023॥Aaj Ka Rashifal 17 September 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!