Horoscope Today: September 14 2023॥Aaj Ka Rashifal 14 September 2023

img 2604Horoscope Today: Astrological prediction for September 14, 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 14 सितम्बर 2023

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अमावस्या पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्रपूर्वाफाल्गुनी 15 सितम्बर प्रातः 04:54 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – साध्य 15 सितम्बर रात्रि 03:00 तक तत्पश्चात शुभ

राहुकाल – दोपहर 02:06 से शाम 03:39 तक

सूर्योदय-06:26

सूर्यास्त- 18:41

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण – भाद्रपद अमावस्या,दर्श अमावस्या,पीठोरी-कुशोत्पाटिनी अमावस्या,राष्ट्रभाषा हिन्दी दिवस,अमावस्या वृद्धि तिथि

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।

14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा और विरोधियों से आपको सावधानी बरतनी होगी। करियर को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह खत्म होगी। आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बनेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको बाहर के खान-पान से परहेज रखना होगा, नहीं तो कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती है। आपको यदि कोई लाभ का सौदा मिले, तो उसे जाने ना दें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे और आपका कोई प्रिय मित्र आपको धोखा दे सकता है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। संतान की शिक्षा से संबंधित किसी काम को लेकर आप छोटी दूर की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अक्समात लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आप सावधानी बरतें। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपको कोई घुटने में दर्द, पैर में दर्द आदि जैसी समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उनसे बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा और शेयर मार्केट में यदि आपने धन का निवेश किया, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपका कोई काम आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार में आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। परिवार में माहौल किसी बात को लेकर सामान्य रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपका कोई काम आपके लिए सर दर्द बनेगा, जिसके लिए आपको अपने किसी मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको बचना होगा और एक अच्छी डाइट लेनी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बात को लेकर समस्या होगी, लेकिन आप अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे, तभी वह पूरे हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत के बाद ही फल मिलेगा। माता-पिता से आप अपनी किसी पुरानी गलती के लिए माफी मांग सकते हैं, जिससे यदि रिश्ते में कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होंगी। परिवार में लोगों को आपकी सोची समझी चालों को समझना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कुछ योजनाओं से आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं और आपको अपने किसी परिजन की ओर से आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपको कोई आंखों में दर्द या हाथ पैरों में दर्द या शरीर में दर्द आदि जैसी कोई समस्या सता रही है, तो वह भी दूर होगी। आपको बड़ों की बातों को सुनना व समझना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों को कहीं घूमाने लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आप अपने किसी सहकर्मी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। अपने खान-पान में आप पौष्टिक भोजन शामिल करें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होगी, लेकिन उन्हें उसमें कुछ असुविधा जरूर होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक दिलाने वाला रहेगा। आपका मन प्रातः काल से आज किसी बात को लेकर अच्छा रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपके किसी काम के पूरा न होने से आपके मन में समस्या बनी रहेगी। आपको आस पड़ोस में किसी वाद विवाद की स्थिति में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आध्यात्म के कार्यों की ओर आपका रुझान रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको घर में परिवार के सदस्यों के व्यवहार को लेकर समस्या होगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के चक्कर में किसी गलत काम को करने से बचना होगा और विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। परिजनों की बात आपको बिना कारण ही सुननी पड़ सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोगी आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: September 14 2023॥Aaj Ka Rashifal 14 September 2023 Read More »

शिव तांडव स्तोत्र हिंदी अर्थ सहित

शिव तांडव स्तोत्र हिंदी अर्थ सहित|| Shiv Tandav Strotam

शिव तांडव स्तोत्र हिंदी अर्थ सहित

शिव तांडव स्तोत्र हिंदी अर्थ सहित
शिव तांडव स्तोत्र हिंदी अर्थ सहित

अत्यंत प्रभावशाली शिव स्तोत्र है, जिसके नित्य पाठ से भगवान शिव की भक्ति और उनकी कृपा प्राप्त होती है। इस तांडव स्तोत्र की रचना लंकापति रावण के द्वारा की गयी थी। रावण परम विद्वान और महान शिवभक्त था। उसने भगवान शिव को अपनी कठोर तपस्या से प्रसन्न करके बहुत सारे वरदान प्राप्त किये थे।

एक बार रावण अपनी शक्ति के मद में चूर होकर और भगवान के समक्ष अपनी भक्ति के प्रदर्शन के उद्देश्य से कैलाश पर्वत को अपनी भुजाओं में उठा लिया। अन्तर्यामी भगवान शिव रावण के मनोभाव को समझकर उसके अहंकार के नाश के लिए कैलाश पर्वत का भार बढ़ाने लगे जिसे रावण सहन नहीं कर सका।

तब उसे अपनी गलती का आभाष हुआ पर उसने धैर्य का परिचय देते हुए क्षणमात्र में ही शिव तांडव स्तोत्र ( Shiv Tandav Stotram ) रचकर भगवान शिव को गाकर सुनाया। जिसे सुनकर भगवान शिव बहुत प्रसन्न हुए और रावण को मनोवांछित वर प्रदान किया।

जटाटवीगलज्जलप्रवाहपावितस्थले
गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजंगतुंगमालिकाम्‌ ।
डमड्डमड्डमड्डमन्निनादवड्डमर्वयं
चकार चण्डताण्डवं तनोतु नः शिवः शिवम् ॥1॥

अर्थ – जिन्होंने जटारुपी अटवी ( वन ) से निकलती हुई गंगा जी के गिरते हुए प्रवाहों से पवित्र किये गए गले में सर्पों की लटकती हुई विशाल माला को धारण कर डमरू के डम डम शब्दों से मण्डित प्रचंड तांडव नृत्य किया, वे शिवजी हमारे कल्याण का विस्तार करें।

जटाकटाहसम्भ्रमभ्रमन्निलिम्पनिर्झरी-
विलोलवीचिवल्लरीविराजमानमूर्द्धनी ।
धगद्धगद्धगज्ज्वलल्ललाटपट्टपावके
किशोरचन्द्रशेखरे रतिः प्रतिक्षणं मम ॥2॥

अर्थ – जिनका मस्तक जटारुपी कड़ाह में वेग से घूमती हुई गंगा की चंचल तरंगों से सुशोभित हो रहा है, ललाट की अग्नि धक् धक् जल रही है, सिर पर चन्द्रमा विराजमान हैं, उन भगवान शिव में मेरा निरंतर अनुराग हो।

धराधरेन्द्रनन्दिनीविलासबन्धुबन्धुर-
स्फुरद्दिगन्तसन्ततिप्रमोदमानमानसे ।
कृपाकटाक्षधोरणीनिरुद्धदुर्धरापदि
क्वचिद्दिगम्बरे मनो विनोदमेतु वस्तुनि ॥3॥

अर्थ – गिरिराज किशोरी पार्वती के शिरोभूषण से समस्त दिशाओं को प्रकाशित होते देख जिनका मन आनंदित हो रहा है।जिनकी निरंतर कृपादृष्टि से कठिन से कठिन आपत्ति का भी निवारण हो जाता है, ऐसे किसी दिगंबर तत्व में मेरा मन आनंद प्राप्त करे।

जटाभुजंगपिंगलस्फुरत्फणामणिप्रभा-
कदम्बकुङ्कुमद्रवप्रलिप्तदिग्वधूमुखे ।
मदान्धसिन्धुरस्फुरत्त्वगुत्तरीयमेदुरे
मनो विनोदमद्भुतं बिभर्तु भूतभर्तरि ॥4॥

अर्थ – जिनकी जटाओं में रहने वाले सर्पों के फणों की मणियों का फैलता हुआ प्रभापुंज दिशा रुपी स्त्रियों के मुख पर कुंकुम का लेप कर रहा है। मतवाले हाथी के हिलते हुए चमड़े का वस्त्र धारण करने से स्निग्ध वर्ण हुए उन भूतनाथ में मेरा चित्त अद्भुत आनंद करे।

सहस्रलोचनप्रभृत्यशेषलेखशेखर-
प्रसूनधूलिधोरणीविधूसराङ्घ्रिपीठभूः ।
भुजंगराजमालया निबद्धजाटजूटकः
श्रियै चिराय जायतां चकोरबन्धुशेखरः ॥5॥

अर्थ – जिनकी चरण पादुकाएं इन्द्र आदि देवताओं के प्रणाम करने से उनके मस्तक पर विराजमान फूलों के कुसुम से धूसरित हो रही हैं। नागराज के हार से बंधी हुई जटा वाले वे भगवान चंद्रशेखर मुझे चिरस्थाई संपत्ति देनेवाले हों।

ललाटचत्वरज्वलद्धनञ्जयस्फुलिङ्गभा-
निपीतपञ्चसायकं नमन्निलिम्पनायकम्‌ ।
सुधामयूखलेखया विराजमानशेखरं
महाकपालि सम्पदे शिरो जटालमस्तु नः ॥6॥

अर्थ – जिन्होंने ललाट वेदी पर प्रज्वलित हुई अग्नि के तेज से कामदेव को नष्ट कर डाला था, जिनको इन्द्र नमस्कार किया करते हैं। सुधाकर ( चन्द्रमा ) की कला से सुशोभित मुकुट वाला वह उन्नत विशाल ललाट वाला जटिल मस्तक हमें संपत्ति प्रदान करने वाला हो।

करालभालपट्टिकाधगद्धगद्धगज्ज्वल-
द्धनञ्जयाहुतीकृतप्रचण्डपञ्चसायके ।
धराधरेन्द्रनन्दिनीकुचाग्रचित्रपत्रक-
प्रकल्पनैकशिल्पिनि त्रिलोचने रतिर्मम ॥7॥

अर्थ – जिन्होंने अपने विकराल ललाट पर धक् धक् जलती हुई प्रचंड अग्नि में कामदेव को भस्म कर दिया था। गिरिराज किशोरी के स्तनों पर पत्रभंग रचना करने के एकमात्र कारीगर उन भगवान त्रिलोचन में मेरा मन लगा रहे।

नवीनमेघमण्डलीनिरुद्धदुर्धरस्फुर-
त्कुहूनिशीथिनीतमःप्रबन्धबद्धकन्धरः ।
निलिम्पनिर्झरीधरस्तनोतु कृत्तिसिन्धुरः
कलानिधानबन्धुरः श्रियं जगद्धुरन्धरः ॥8॥

अर्थ – जिनके कंठ में नवीन मेघमाला से घिरी हुई अमावस्या की आधी रात के समय फैलते हुए अंधकार के समान कालिमा अंकित है।
जो गजचर्म लपेटे हुए हैं, वे संसार भार को धारण करने वाले चन्द्रमा के समान मनोहर कांतिवाले भगवान गंगाधर मेरी संपत्ति का विस्तार करें।

 

प्रफुल्लनीलपङ्कजप्रपञ्चकालिमप्रभा-
वलम्बिकण्ठकन्दलीरुचिप्रबद्धकन्धरम्‌ ।
स्मरच्छिदं पुरच्छिदं भवच्छिदं मखच्छिदं
गजच्छिदान्धकच्छिदं तमन्तकच्छिदं भजे ॥9॥

अर्थ – जिनका कंठ खिले हुए नील कमल समूह की श्याम प्रभा का अनुकरण करने वाली है तथा जो कामदेव, त्रिपुर, भव ( संसार ), दक्षयज्ञ, हाथी, अन्धकासुर और यमराज का भी संहार करने वाले हैं, उन्हें मैं भजता हूँ।

अखर्वसर्वमंगलाकलाकदम्बमञ्जरी-
रसप्रवाहमाधुरीविजृम्भणामधुव्रतम्‌ ।
स्मरान्तकं पुरान्तकं भवान्तकं मखान्तकं
गजान्तकान्धकान्तकं तमन्तकान्तकं भजे ॥10॥

अर्थ – जो अभिमान रहित पार्वती जी के कलारूप कदम्ब मंजरी के मकरंद स्रोत की बढ़ती हुई माधुरी के पान करने वाले भँवरे हैं तथा कामदेव, त्रिपुर, भव, दक्षयज्ञ, हाथी, अन्धकासुर और यमराज का भी अंत करनेवाले हैं, उन्हें मैं भजता हूँ।

जयत्वदभ्रविभ्रमभ्रमद्भुजंगमश्वस-
द्विनिर्गमत्क्रमस्फुरत्करालभालहव्यवाट् ।
धिमिद्धिमिद्धिमिद्ध्वनन्मृदंगतुंगमंगल-
ध्वनिक्रमप्रवर्तितप्रचण्डताण्डवः शिवः ॥11॥

अर्थ – जिनके मस्तक पर बड़े वेग के साथ घूमते हुए साँपों के फुफकारने से ललाट की भयंकर अग्नि क्रमशः धधकती हुई फैल रही है। धीमे धीमे बजते हुए मृदंग के गंभीर मंगल स्वर के साथ जिनका प्रचंड तांडव हो रहा है , उन भगवान शंकर की जय हो।

दृषद्विचित्रतल्पयोर्भुजंगमौक्तिकस्रजो-
र्गरिष्ठरत्नलोष्ठयोः सुहृद्विपक्षपक्षयोः ।
तृणारविन्दचक्षुषोः प्रजामहीमहेन्द्रयोः
समप्रवृत्तिकः कदा सदाशिवं भजाम्यहम् ॥12॥

अर्थ – पत्थर और सुन्दर बिछौनों में, सांप और मोतियों की माला में, बहुमूल्य रत्न और मिटटी के ढेले में, मित्र या शत्रु पक्ष में, तिनका या कमल के समान आँखों वाली युवती में, प्रजा और पृथ्वी के राजाओं में समान भाव रखता हुआ मैं कब सदाशिव को भजूँगा ?

कदा निलिम्पनिर्झरीनिकुञ्जकोटरे वसन्‌
विमुक्तदुर्मतिः सदा शिरःस्थमञ्जलिं वहन्‌ ।
विलोललोललोचनो ललामभाललग्नकः
शिवेति मन्त्रमुच्चरन्‌ कदा सुखी भवाम्यहम्‌ ॥13॥

अर्थ – सुन्दर ललाट वाले भगवान चन्द्रशेखर में मन को एकाग्र करके अपने कुविचारों को त्यागकर गंगा जी के तटवर्ती वन के भीतर रहता हुआ सिर पर हाथ जोड़ डबडबाई हुई विह्वल आँखों से शिव मंत्र का उच्चारण करता हुआ मैं कब सुखी होऊंगा ?

इमं हि नित्यमेवमुक्तमुत्तमोत्तमं स्तवं
पठन् स्मरन् ब्रुवन्नरो विशुद्धिमेति सन्ततम्‌ ।
हरे गुरौ सुभक्तिमाशु याति नान्यथा गतिं
विमोहनं हि देहिनां सुशंकरस्य चिन्तनम् ॥14 ॥

अर्थ – जो मनुष्य इस उत्तमोत्तम स्तोत्र का नित्य पाठ, स्मरण और वर्णन करता है, वह सदा शुद्ध रहता है और शीघ्र ही भगवान शंकर की भक्ति प्राप्त कर लेता है। वह विरुद्ध गति को प्राप्त नहीं करता क्योंकि शिव जी का ध्यान चिंतन मोह का नाश करने वाला है।

पूजावसानसमये दशवक्त्रगीतं
यः शम्भुपूजनपरं पठति प्रदोषे ।
तस्य स्थिरां रथगजेन्द्रतुरंगयुक्तां
लक्ष्मीं सदैव सुमुखीं प्रददाति शम्भुः ॥15 ॥

अर्थ – सायंकाल में पूजा समाप्त होने पर जो रावण के गाये हुए इस शिव तांडव स्तोत्र ( Shiv Tandav Stotram ) का पाठ करता है, भगवान शंकर उस मनुष्य को रथ, हाथी, घोड़ों से युक्त सदा स्थिर रहने वाली संपत्ति प्रदान करते हैं।

Listen Shiv Tandav Strotam:- https://youtu.be/AHP3b_kPYs0

शिव तांडव स्तोत्र हिंदी अर्थ सहित|| Shiv Tandav Strotam Read More »

img 3089

Horoscope Today: September 13 2023॥Aaj Ka Rashifal 13 September 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for September 13, 2023

img 3132

वैदिक पंचांग

दिनांक – 13 सितम्बर 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्दशी 14 सितम्बर प्रातः 04:48 तक तत्पश्चात अमावस्या

नक्षत्र – मघा 14 सितम्बर रात्रि 02:01 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

योग – सिद्ध 14 सितम्बर रात्रि 02:08 तक तत्पश्चात साध्य

राहुकाल – दोपहर 12:35 से दोपहर 02:07 तक

सूर्योदय-06:26

सूर्यास्त- 18:42

दिशाशूल– उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – मासिक शिवरात्रि,अघोरा चतुर्दशी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन पिछले दिन की अपेक्षा सुधार लाएगा। मन मे चल रही बातो को बेजीझक होकर बोलेंगे जिससे आपसी गलतफहमिया कम होंगी फिर भी परिजनो के आगे ज्यादा खुलापन नए विवाद को जन्म दे सकता है सतर्क रहें।

आज आपको कोई नापसंद कार्य भी मजबूरी में करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य से उत्तम रहेगा लेकिन आकस्मिक खर्च भी साथ मे लगे रहने से बचत नही कर पाएंगे। आप जिस किसी से भी कोई वादा करेंगे उसे अवश्य पूरा करेंगे। मध्यान तक परिश्रम का फल ना मिलने से निराशा रहेगी परन्तु संध्या के समय धन की आमद होने लगेगी व्यवसाय में आज विस्तार ना करें। नौकरी पेशा कार्यभार बढ़ने से थकान अनुभव करेंगे। घर मे कुछ मतभेद के बाद भी शांति बनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपको विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। स्वभाव में नरमी रख कर ही आज का दिन सामान्य रूप से बिताया जा सकता है। अपने कार्य निकलने के लिये अन्य लोगो का मोहताज होना पड़ेगा। मध्यान तक लगभग सभी कार्य अव्यवस्थित रहेंगे जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई उलझन पड़ेगी। आर्थिक कमी रहने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। महिलाओ को पेट, कमर अथवा जोड़ो संबंधित परेशानी रहने के कारण घर के कार्यो में विलंब होगा। कार्य व्यवसाय में से भी आज निराशा ही हाथ लगेगी। आज आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमा सकते है। घर मे किसी सदस्य से अथवा कार्य क्षेत्र पर उग्र वार्ता होने की संभावना है। सरदर्द की समस्या भी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज आपकी आवश्यकता पूर्ति थोड़े से प्रयास से हो जाएगी लेकिन फिर भी मन में संतोष नही होगा कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। मेहनत करने पर संध्या तक आर्थिक स्थिति बेहतर हो जायेगी। पुराने उधार चुकता होने पर राहत मिलेगी। महिलाये आज महंगी वस्तुओं की खरीददारी का मन बनाएंगी लेकिन अंत समय मे कोई व्यवधान आ सकता है। पारिवारिक वातावरण में छुट-पुट छींटा कशी लगी रहेगी फिर भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। संतानो के ऊपर खर्च करने के बाद भी परिणाम आशानुकूल नही रहेंगे। घर के बुजुर्गो अथवा महिलाओ से वित्तीय लाभ की सम्भावना है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपको व्यवसाय के साथ अन्य घरेलू कार्यो को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी दिन कार्य सफलता वाला है इसलिए भागदौड़ का परिणाम संतोषजनक ही रहेगा। दिन के आरम्भ में व्यवसाय से शुभ समाचार मिलेंगे धन लाभ थोड़े अंतराल पर होता रहेगा। नौकरी पेशा जातक भी अधिकारी वर्ग के निकट रहने से आसानी से अपनी कामना सिद्धि कर सकेंगे। महिलाये आध्यात्म में रुचि लेंगी लेकिन सुख सुविधाओं को लेकर असंतुष्ट भी रहेंगी। घर अथवा व्यावसायिक स्थल को नया रूप देने के लिये तोड़-फोड़ करने की योजना बनायेंगे। नये कार्यानुबन्ध हाथ मे लेना आज शुभ रहेगा। कही से रुका धन मिलने से प्रसन्नता होगी। घर मे मामूली बहस के बाद भी स्थिति सुखदायी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन राहत वाला रहेगा लेकिन आज आपके स्वभाव में अचानक परिवर्तन देखने को मिलेगा। अपनी बचकानी हरकतों से आसपास का माहौल हल्का बनाएंगे फिर भी व्यवहार ने ज्यादा चंचलता ना आने दें अन्यथा मजाक में किसी से झड़प हो सकती है।

कार्य व्यवसाय के सिलसिले में मध्यान तक दौड़-धूप परिश्रम करना पड़ेगा इसके बाद ही लाभ की संभावनाएं बनेंगी। धन लाभ निश्चित ना होकर आकस्मिक ही होगा जिससे आगे की योजनाएं बनाने में परेशानी आएगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। परिवारक दायित्वों की पूर्ति करने में थोड़े असहज रह सकते है लेकिन ले देकर इससे भी पार पा लेंगे महिलाओ का स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिये हानिकर रहेगा। कार्य क्षेत्र एवं गृहस्थी में तालमेल बैठाना बहुत मुश्किल रहेगा एक कार्य करने के चक्कर मे अन्य कार्य की हानि निश्चित है। आस-पास का वातावरण आपको ना चाहते हुए भी क्रोध करने पर मजबूर करेगा। कार्य क्षेत्र एवं परिवार में भी महिला वर्ग से तकरार होने की सम्भवना है। भाई-बंधु अथवा पड़ोसियों के साथ मामूली बात का बतंगड़ बनने से अशांत रहेंगे। कार्य व्यवसाय पर भी व्यवस्था की कमी रहने के कारण व्यवधान आएंगे। आज आप जिस लाभ एवं सम्मान के अधिकारी है वह परिचित व्यक्ति से मतभेद कारण नही मिल सकेगा। महिलाओ में भी अहम की भावना अधिक रहेगी नुकसान भले ही हो जाये परन्तु झुकेगी नही। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है लेकिन आज आशाजनक लाभ पाने के लिये वाणी में मिठास रखने की आवश्यकता पड़ेगी। दिन के आरंभ में मन के अनुसार कार्य ना होने पर क्रोध आएगा धर्य धारण करें दिन आज आपके पक्ष में ही है लाभ देर से ही सही अवश्य मिलेगा। मन मे अहम आने से अपने आगे किसी को नही गिनेंगे किसी के सम्मान को ठेस पहुचाने पर मतभेद हो सकते है। आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहेगा जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे वहां से कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। परिवार की महिलाये एवं बुजुर्ग आपकी किसी बुरी आदत से दुखी होंगे। संध्या के समय घरेलू खर्च के साथ ही मौज शौक पर खर्च होगा। सुखोपभोग आज आपकी प्राथमिकता रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप दिन के आरंभ से ही किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर चिन्तित रहेंगे लेकिन मध्यान बाद स्थिति स्पष्ट होने से मानसिक दबाव कम होगा। कार्य क्षेत्र पर आपकी राय की आवश्यकता पड़ेगी। अधिकारी वर्ग आप के ऊपर प्रसन्न रहेंगे। कुछ दिनों से मन मे चल रही दुविधा का आज कुछ ना कुछ हल अवश्य निकल आएगा। लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परेशानी भरा रहेगा फिर भी खर्चो पर नियंत्रण रहने से ज्यादा भार नही पड़ेगा। परिजनों से वैर विरोध की भावना रहने से घर का वातावरण उदासीन रहेगा महिलाये शांति बनाने के लिए पहल करेंगी। संध्या बाद धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन अहंकार के कारण हाथ से ना निकले इसका ध्यान रखें। दोपहर बाद सेहत में नरमी आएगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपको धार्मिक एवं परोपकारी स्वभाव का लाभ प्रत्येक क्षेत्र में मिलेगा। दिन के आरंभ में पूजा पाठ देवदर्शन के योग है इसके बाद का समय व्यस्तता से भरा रहेगा। पारिवारिक एवं सामाजिक मामलों में निष्पक्ष फैसले लेने पर छवि सम्मानजनक बनेगी। परिवार के सदस्यों के साथ ही रिश्तेदार भी महत्त्वपूर्ण कार्यो में आपकी राय लेंगे लेकिन आज किसी की जमानत लेने से बचें अन्यथा बैठे बिठाये सरदर्दी बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय सुव्यवस्थित रूप से चलेगा धन लाभ आशा जनक होगा। महिलाओ को मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी। परिचितों के कार्यो में भी सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रसंशा अवश्य करेंगे। स्वास्थ्य में नया विकार बनेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। एक पल में प्रसन्न अगले ही पल उदास होने पर मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। व्यवसाय से धन लाभ होगा लेकिन धन आने के साथ ही जाने के रास्ते भी बना लेगा। पारिवारिक जन की सेहत अथवा रिश्तेदारी पर खर्च करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोगो को कार्य जल्दी पूर्ण करने के प्रयास में गलती होने पर विलम्ब होगा। महिलाये किसी गलतफहमी की शिकार होंगी परिवार का वातावरण चिंताजनक रहेगा। संध्या पश्चात कुछ राहत मिलेगी। यात्रा में सेहत एवं सामान के प्रति सावधानी बरतें। बुजुर्ग लोग अचानक नाराज होंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज भी परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी कार्य व्यवसाय में व्यवहारिकता का सकारात्मक फल मिलने से दिनचार्य से संतोष करेंगे। मध्यान के समय कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में कुछ उल्टा-सीधा हो सकता है फिर भी आज आप जोड़ तोड़ करने अपना काम निकाल ही लेंगे। नौकरी पेशा लोग अधिकारी वर्ग से अपनी बात मनवाने के लिए गुप्त युक्तियां लगाएंगे लेकिन इसमे सफलता निश्चित नही रहेगी। धन लाभ भी आपके परिश्रम की तुलना से अधिक हो सकता है परंतु इसके लिए कार्य क्षेत्र पर अनर्गल बातो को छोड़ लक्ष्य को केंद्रित रकह कार्य करें। स्त्रीवर्ग आज ज्यादा भावुक रहेंगी कोई इसका गलत फायदा भी उठा सकता है। आंख बंद कर किसी पर विश्वास ना करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन संपन्नता कारक रहेगा। मध्यान तक अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की जल्दबाजी रहेगी इसके बाद परिश्रम का फल लाभ के रूप में मिलने लगेगा। अकस्मात धन की प्राप्ति से उत्साह वृद्धि होगी। पारिवारिक संबंध आपकी उन्नति में सहायक बनेंगे। लेकिन भाई-बंधुओ से किसी पुरानी बात को लेकर खींच-तान होने की संभावना भी है। महिलाये किसी अन्य महिला से मन ही मन इर्ष्या का भाव रखेंगी। घरेलू अथवा अन्य कार्य भी रूखे मन से करेंगी। घरेलू वातावरण आपकी आलसी अथवा टालमटोल वाली वृति से अस्त-व्यस्त रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में अधिक भावुकता दुख का कारण बनेगी। बुजुर्गो का सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलेगा।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: September 13 2023॥Aaj Ka Rashifal 13 September 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!