Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/
Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 10:57 तक तत्पश्चात उत्तरफालगुनी
योग – शिव रात्रि 08:28 तक तत्पश्चात सिद्ध
राहुकाल – सुबह 11:06 से दोपहर 12:42 तक
सूर्योदय-06:19
सूर्यास्त- 19:05
दिशाशूल– पश्चिम दिशा में
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।
मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
कैसा रहेगा यह वर्ष
राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने रोजमर्रा के कामों में कुछ बढ़ोतरी कर सकते हैं, जिससे आपको अत्यधिक थकान के कारण सिरदर्द, बदनदर्द आदि जैसी समस्या भी हो सकती है। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपने यदि साझेदारी में किसी काम की शुरुआत की थी, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा, लेकिन यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस के कामों में ढील देने से बचना होगा और किसी को साझेदार बनाने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की भी योग बनते दिख रहे हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपने संतान को कोई कार्य सौंपा है, तो उसे समय रहते पूरा अवश्य करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी की योजना बना सकते हैं और छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आएंगे। आस पड़ोस में चल रहे वाद विवाद में आपको शांत रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको लोगों से अपने मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपका स्वास्थ्य खराब रहेगा। जीवनसाथी से आपका किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद भी हो सकता है। आपको किसी योजना में धन लगाने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको समस्याओं के कारण अपने कामों को पूरा करने में परेशानी होगी, लेकिन मित्रों का सहयोग आपके साथ बना रहेगा। आपको संतान के किसी गलत दिशा में जाने के आदेश मिलेंगे, जिनको सुनकर आपको उनसे बातचीत करनी होगी। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके कामों को बिगड़ने की कोशिश करेंगे। आपकी किसी काम के पूरा न होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और आप यदि किसी नए काम की शुरुआत करें, तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आप अपने घर की रंगाई पुताई को कराने का भी विचार बना सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर आपको कानून का सहारा लेना पड़ेगा। भाई आप कोई सलाह लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको कोई कामयाबी मिल सकती है और रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। परिवार में कोई सदस्य आपके साथ धोखा कर सकता है, जिसमें आप सावधान रहें। संतान से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपने यदि बिजनेस में कोई धन संबन्धित योजना बना रखी थी, तो वह आज आपको टालनी पड़ सकती है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आप अपने कुछ घरेलू समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे जिससे आपको समझ नहीं आएगा कि उन्हें किसी से शेयर करूं या ना करुं। आपकी आज किसी अजनबी से मुलाकात हो, तो उसमें आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, जो लोग सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं, उन्हें अपने कामों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अकस्मात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको अपने सहयोगी का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतें नहीं तो कोई समस्या हो सकती है, इसलिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई से संबंधित खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी और आपकी सोच समझ के चलते काम पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी होगी। संतान को आज कही बाहर से किसी नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसमें आपको उन्हे रोकना नहीं है। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित विवाद कानूनी चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी रुपए पैसों से संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और बिजनेस कर रहे लोगों के लिए भी दिन कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, लेकिन फिर भी वह उनसे घबराएंगे नहीं और समस्याओं का डटकर सामना करेंगे। यदि किसी मित्र ने धन उधार लिया था, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने जूनियर्स का कामों में पूरा साथ देंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई सूचना सुनने को मिल सकती है|
Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/
Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.
Horoscope Today: Astrological prediction for August 17, 2023
वैदिक पंचांग www.analystastro.com
दिनांक – 17 अगस्त 2023
दिन – गुरूवार
विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)
शक संवत -1945
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ॠतु
मास – श्रावण
पक्ष – शुक्ल
तिथि – प्रतिपदा शाम 05:35 तक तत्पश्चात द्वितीया
नक्षत्र – मघा शाम 07:58 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
योग – परिघ शाम 07:30 तक तत्पश्चात शिव
राहुकाल – दोपहर 02:19 से शाम 03:55 तक
सूर्योदय-06:18
सूर्यास्त- 19:06
दिशाशूल– दक्षिण दिशा में
व्रत पर्व विवरण – चंद्र दर्शन (शाम 07:11 से रात्रि 07:57 तक),अमावस्यांत श्रावण मासारम्भ,विष्णुपदी-सिंह संक्रांति (पुण्यकाल: सुबह 06:51 से दोपहर 01:44 तक
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष : 2024, 2042
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
कैसा रहेगा यह वर्ष
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसे आप तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके परिजनों से यदि संबंधों में कटुता आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। वरिष्ठजनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आपके अंदर ऊर्जा रहने के कारण आप किसी काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों पर आप पूरा जोर देंगे। लेनदेन से जुड़े मामले बेहतर रहेंगे। नैतिक मूल्यों को महत्व देंगे। व्यवसाय में आप तेजी बनाए रखें। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने पुराने कर्ज को भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी ध्यान देंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी की नौकरी में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। आपकी आधुनिक विषयों में पूरी रुचि रहेगी और किसी महत्वपूर्ण चर्चा में आप सम्मिलित होंगे। आपके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी मेहमान की दस्तक हो सकती है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने खर्चों पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी दान धर्म के कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। कुछ ठगी लोगों से आपको दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि आपने किसी से धन उधार लेने की सोची है, तो बिल्कुल ना ले, नहीं तो आपको उसे उतार पाने में समस्या होगी। आपको पैरों में दर्द अथवा कमर दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है। आपको कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को लेकर तनाव बना रहेगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य के प्रति अग्रसर होने के लिए रहेगा। आपके घर किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके किसी काम में मित्रगण आपका साहस बढ़ाएंगे और किसी यात्रा पर जाने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी और व्यावसायिक परिस्थितियों का आप पूरा लाभ उठाएंगे। आपको वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको तनाव भी काफी हद तक कम होगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आप लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे और आप अपने कामों की सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार कर रहे लोग यदि कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो उससे उन्हें अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आर्थिक स्थिति को देखकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी धन लाभ होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ने से उसमें सफलता भी अवश्य मिलेगी। आप अपने किसी काम को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग कुछ योजनाओं को बनाएंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आप माता-पिता को आज किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। मामा पक्ष की तरफ से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको यदि किसी काम को आज भाग्य के भरोसा करेंगे तो उसमें भी आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अध्यात्मिक विषय में आप अपनी पूरी रुचि बनाए रखें। आप अपने कामों की सूची बनाकर चलेंगे तो आप काफी कामों को समय रहते निपटा पाएंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज के दिन आपको किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा। किसी बात को लेकर आप वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिजनों का सहयोग आपके ऊपर बना रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने से आप भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय से करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप समझदारी दिखाएं, नहीं तो विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे और वह आपका कोई नुकसान कर सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वह मेहनत करते रहे। तभी उन्हें इसका फल मिल पाएगा और आप अपनी सेहत से समझौता न करें।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा और व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी दिन मजबूत रहेगा। औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी भूमि, भवन, दुकान आदि को खरीदने का सपना भी आपका पूरा होगा। खानपान में आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो पेट संबंधित समस्याएं आपको घेर सकती हैं। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। सामाजिक अवरोधों से आपको छुटकारा मिलेगा और आपकी नेतृत्व क्षमता भी बढ़ेगी। कुछ नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखें। नौकरी में कार्यरत लोगों के प्रयास तेज होंगे और नौकरी के साथ-साथ किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम को करने के लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन अधिकारियों से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। यदि आप किसी से लेनदेन करें, तो उसमें अपनी आंख और कान खुले रखें। अपने डेली रूटीन में बदलाव बिल्कुल ना बदले, नहीं तो समस्या आ सकती है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका अध्ययन व आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। शेयर मार्केट अथवा लॉटरी में धन का निवेश करने वालों को कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। संतान को संस्कारों में परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाकर रखें, तभी वह पूरे हो सकते हैं। आपको किसी की सीख व सलाह पर चलने से बचना होगा। अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने से बचें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में लोगों के साथ तालमेल बनाकर रखें, नहीं तो लोग आपकी बातों से आपको कुछ भला बुरा भी बोल सकते हैं। किसी काम के पूरा होने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। व्यक्तिगत मामले आपके पक्ष में रहेंगे। ननिहाल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपको व्यक्तिगत विषयों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। वाहन चलाते समय आप सावधानी बरतें|
Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/
Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.