img 7605

Horoscope Today: June 09 2023॥Aaj Ka Rashifal 09 June 2023

Today’s Horoscope: June 09 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 09 जून 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – आषाढ़ (गुजरात, महाराष्ट्र में ज्येष्ठ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – षष्ठी शाम 04:20 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्रधनिष्ठा शाम 05:09 तक तत्पश्चात शतभिषा

योग – वैधृति दोपहर 03:46 तक तत्पश्चात विष्कम्भ

राहु काल – सुबह 10:58 से 12:39 तक

सूर्योदय – 05:53

सूर्यास्त – 07:24

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:30 से 05:12 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:18 से 01:00 तक

आज का राशिफल

मेष Horoscope Today: June 09 2023

आज आप अपने बुद्धि एवं कार्य कौशल से परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर प्रभाव बनाएंगे। लेकिन प्रत्येक क्रिया को संदेह की दृष्टि से देखने के कारण किसी से झगड़ा भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति अचनाक धन लाभ होने से सुधरेगी आज आप इच्छा पूर्ति एवं सुखोपभोग पर खर्च करने में सोचेंगे नही। घरेलु कार्यो के कारण व्यवसायिक कार्य स्थगित करने पड़ सकते है इसका विपरीत असर भी अवश्य देखने को मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिये खरीददारी पर भी अधिक खर्च होगा। कार्य क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने से मन की चिंता दूर होगी। संध्या का समय मौज-शौक पूर्ण करने में बितायेंगे। स्त्री वर्ग के कारण पीड़ा हो सकती है।

वृष Horoscope Today: June 09 2023

आज आप जो भी कार्य करेंगे वह अपना हो या किसी अन्य का उसमे सफलता अवश्य मिलेगी। स्वभाव में व्यवहारिकता रहने से लोग आपसे समीपता बढ़ाना चाहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा अन्य जगह किसी की सहायता करनी पड़ेगी इसमे धन एव समय खर्च होंगे लेकिन आत्मशांति भी मिलेगी। दोपहर बाद का समय अधिक सुखदायक रहेगा। बड़े बुजुर्गों अथवा अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से आज मनमाना व्यवहार करेंगे अपनी बात मनवाने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है। जिद्दी व्यवहार के कारण पारिवारिक विवाद का कारण भी बन सकते है। ससुराल-अथवा मायके पक्ष से स्वार्थ सिद्धि की पूर्ति कर लेंगे। असंयमित खान-पान के कारण उदर शूल-कब्ज की शिकायत रहेगी।

मिथुन Horoscope Today: June 09 2023

आज के दिन आप परिजनों के लिए भाग्यशाली साबित होंगे। आज भाग्य का साथ मिलने से आपके द्वारा जल्दबाजी में लिए निर्णय भी लाभ दिलाने वाले ही रहेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति भी आज समय पर करेंगे लेकिन आज विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा जल्द ही बातों में आ जाएंगे। संतोषजनक व्यवसाय रहने से धन की आमद होगी। दैनिक कार्य में व्यस्तता अधिक रहेगी। घूमने-फिरने की योजनाएं बनाएंगे परन्तु इसमें व्यवधान आ सकते है। मध्यान के बाद स्थिति परेशानी वाली बनेगी परन्तु कुछ समय के लिये ही। बनते कामो में अड़चने आने लगेगी। व्यवसाय में किये वादे अंतिम समय पर ना निभा पाने के कारण खरी-खोटी सुन्नी पड़ेगी।

कर्क Horoscope Today: June 09 2023

आज आपके मन मे बड़ी-बड़ी योजनाए चलती रहेंगी लेकिन आज शारीरिक अस्वस्थता कार्यो में बाधा डालेगी। स्फूर्ति की कमी प्रातः काल से ही बनेगी दैनिक कार्यो को भी लाचारी में करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर मध्यान बाद लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन मन एकाग्र ना होने से उचित लाभ नही मिल सकेगा। आपकी प्रशंशा करने वाले भी पीठ पीछे आलोचना करेंगे। परन्तु इससे उदास ना हों अपने कार्य में निष्ठा से लगे रहे जल्द ही समय आपके अनुकूल बनेगा। आज अहम् को लेकर किसी से टकराव भी हो सकता है वाणी अथवा व्यवहार से किसी को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखें। आध्यत्म से जुड़ें मानसिक शान्ति मिलेगी।

सिंह Horoscope Today: June 09 2023

आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रातः काल का समय आलस्य में खराब होगा परन्तु इसके बाद कही से प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप मध्यान तक कि गतिविधियों से दिन भर का लाभ कमा लेंगे। नौकरी वाले जातक आज आराम करना पसंद करेंगे। व्यवसाय में बेजिझक निवेश करेंगे शीघ्र ही इसका लाभ मिलेगा। आपकी अथवा किसी सहकर्मी की गलती से हानि होने की भी सम्भावना है परंतु इसका दैनिक क्रियाओं पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। घर के सदस्य आपसे कई उम्मीदे लगाए रहेंगे संभवतः उन्हें निराश नही करेंगे। स्त्रीवर्ग आपकी मनोदशा को भली भांति समझेगी।

कन्या Horoscope Today: June 09 2023

आज आपको हर जगह अनुकूल वातावरण मिलेगा परन्तु आज एक साथ कई काम आने से दुविधा में पड़ जाएंगे जिससे विलंब होगा। मध्यान बाद आप सभी कार्यो को धैर्य से सोच समझ कर करेंगे इसलिए सफलता की संभावना भी अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र पर नौकरों की लापरवाही के कारण हानि हो सकती है। मध्यान का समय धन लाभ वाला रहेगा। नविन योजनाओं से भी आज लाभ होगा। महिलाये आज पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा खर्चीली रहेंगी लेकिन खर्च अनावश्यक नही होंगे। मनोरंज के लिये भी समय निकाल लेंगे। परिजनों के साथ पर्यटन भोजन पर जाएंगे घर का वातावरण कुछ समय के लिये उग्र बनेगा।

तुला Horoscope Today: June 09 2023

आज के दिन आपके मन के विपरीत घटनायें घटित होंगी जिससे मन कुछ समय के लिये विचलित होगा लेकिन आज आपकी विवेक शक्ति प्रखर रहने से हर प्रकार की परिस्थितियों का सामना करने का साहस रहेगा। आज आप कार्य क्षेत्र पर धन कमाने से ज्यादा महत्त्व व्यवहार बनाने को देंगे। मध्यान बाद का अधिकांश समय आनंद प्रमोद में बितायेंगे। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। किसी मनोकामना की पूर्ति होने की संभावना है। धन लाभ के लिए थोड़ा इन्तजार करना पड़ेगा परन्तु निराश नहीं होंगे। परिजन-मित्रो के साथ उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। संध्या का समय प्रेम-प्यार के लिए भी यादगार रहेगा। खर्च लगे रहेंगे।

वृश्चिक Horoscope Today: June 09 2023

आज का दिन आपके लिए कष्ट साध्य रहेगा। आज आप जिस किसी से भी सीधी बात करेंगे उसका उल्टा ही जवाब मिलेगा। परिवार में आज किसी पुराने विवाद को लेकर आपस मे झड़प हो सकती है। बनी बनाई योजनाएं अधर में लटक सकती है। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। स्वास्थ्य भी विपरीत रहने से उत्साहहीनता रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक कारणों से किसी से लड़ाई हो सकती है। व्यवहार को संतुलित बनाये रखें अन्यथा भविष्य में होंने वाले लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। परिवार में आपके कारण विवाद होने से अशांति बनी रहेगी।

धनु Horoscope Today: June 09 2023

आज का दिन आप सुख-शांति से बिताएंगे। कार्य व्यवसाय में कम मेहनत के बाद भी अधिक लाभ होने से आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर बनेगा। मनोरंजन अथवा अन्य घरेलू सुखों पर खर्च करने के लिये ज्यादा सोचना नही पड़ेगा। परिजन आज आपकी पसंद का विशेष ख्याल रखेंगे। किसी से धन संबंधित व्यवहारों को लेकर कहाँ-सुनी होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अनदेखी के कारण लाभ होने में विलंब हो सकता है। संबंधो की लिहाज के कारण हानि भी उठानी पड़ सकती है। सेहत उत्तम बनी रहेगी। किसी ऐतिहासिक अथवा धार्मिक यात्रा का आयोजन करेंगे। धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। परिजनों का साथ मिलेगा।

मकर Horoscope Today: June 09 2023

आज के दिन आप भागदौड की जिंदगी को छोड़ चैन से समय व्यतीत करना पसंद करेंगे लेकिन आकस्मिक कार्य आने से आपकी यह कामना पूरी नही हो सकेगी। घर के सदस्य आपके व्यवहार में अचानक आई उदासीनता से परेशान होंगे। आप लाभ-हानि की परवाह किये बिना अपनी ही मस्ती में रहेंगे। किसी का हस्तक्षेप करने से विवाद पर भी उतर सकते है। प्रेम प्रसंगों में आपके गलत निर्णय के कारण हानि होगी। परिजन आज आपके ऊपर नजर लगाए हुए है किसी भी अनैतिक गतिविधि से दूरी बनाए रखें अन्यथा पारिवारिक सुख शांति बिगड़ सकती है। धन लाभ से खर्च ज्यादा रहेगा।

कुंभ Horoscope Today: June 09 2023

आज के दिन आप काम-काज से मन चुरायेंगे। घरेलू कार्य भी आज आपको आफत ही लगेंगे इसकी जगह मौज शौक यात्रा पर्यटन की तरफ ज्यादा आकर्षित होंगे जहां आवश्यकता नही वहां भी खर्च करेंगे। मान सम्मान मिलने से अहम की भावना भी रहेगी। व्यवसाय के अलावा भी आज विविध क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है परन्तु सहकर्मियों का कम सहयोग मिलने से पूर्ण सफल नही हो पाएंगे। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिये भी समय निकालेंगे। समाज के प्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बढ़ेगी। घरेलु आवश्यकताओ की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। मनोरंजन के लिए पर्यटन पर भी जाने के अवसर आएंगे। स्त्री सुख मिलेगा।

मीन Horoscope Today: June 09 2023

आज के दिन परिस्थितियां बाधा डालने वाली बन रही है आवश्यक कार्यो को टालना ही बेहतर रहेगा। आज किसी ना किसी रूप में धन हानि की संभावना है। उधारी जल्द चुकाने का प्रयास करें अन्यथा मानभंग हो सकता है। कार्य व्यवसाय को लेकर चिंतित रहेंगे। समय पर कार्य पूरा ना कर पाने के कारण शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है। क्रोध भी आज सामान्य से अधिक रहने से घर-बाहर का वातावरण अशान्त बनेगा। कार्य क्षेत्र पर अधिक परिश्रम करने पर भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज परिवार की आवश्यकता पूर्ती करने में असमर्थ रहेंगे। महिलाओ का मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा।

consultation:- mail@analystastro.com

Horoscope Today: June 09 2023॥Aaj Ka Rashifal 09 June 2023 Read More »

img 7777

Horoscope Today: June 08 2023॥Aaj Ka Rashifal 08 June 2023

Today’s Horoscope: June 08 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 08 जून 2023

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – आषाढ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – पंचमी शाम 06:58 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र – श्रवण शाम 06:59 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

योग – इन्द्र शाम 06:59 तक तत्पश्चात वैधृति

राहुकाल – दोपहर 02:18 से शाम 03:59 तक

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:18

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप आस्था और विश्वास से आगे बढ़ेंगे। दीर्घकालीन योजनाएं सफल रहेंगी। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सावधानी बरतनी होगी। जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर आप अच्छा नाम कामाएंगे। आपको धर्म व अध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। आप कुछ अवरोधों से दूर रहें और किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे। यदि घर परिवार में कोई बात विवाद चल रहा है तो उसे घर से बाहर ना जाने दे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए दिन अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप कामों में लापरवाही करने से बचे और परिजनों की सीख व सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अचानक धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। लेनदेन के मामलो में आप सावधानी बरतें। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। किसी काम के बारे मीन सलाह लेनी है तो आप माता-पिता से पूछ कर करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। मेहनत व लगन से काम करके आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। व्यापार के मामलों में यदि आपने ढील बरती तो वह लिए कोई समस्या बन सकती है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। किसी परिवार के सदस्यों से आप कोई वादा ना करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें माता-पिता के आशीर्वाद से आपका काम अच्छा चलेगा। आप अपने आवश्यक कामों में बदलाव ना करें, नहीं तो वह लंबे अटक सकते हैं। आपकी कला कौशल में भी सुधार आएगा और सभी के साथ समन्वय की भावना बनाए रखें। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करेंगे। पारिवारिक मामलों में आप धैर्य दिखाएं। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के साथी की सेहत में गिरावट के कारण समस्या होगी। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई जरूरी जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाए। करीबियों की भावनाओं का सम्मान करें नहीं तो कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आपको किसी काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से धन खर्च बढ़ेगा, लेकिन आप उससे घबराए नहीं। परिवार का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। संतान के लिए कोई विवाह प्रस्ताव आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। आप किसी की बातों में आकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आप संस्कारों व परंपराओ पर पूरा जोर देंगे। व्यापार के लिए आप कुछ योजनाएं बनाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी नई कोशिशें आज रंग लाएगी और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप जिम्मेदारी से कार्य करें अन्यथा बाद में आपको समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आप सावधानी बरतें। किसी कानूनी मामले में आप बाहारी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। आपको अपने परिजनों व रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें नहीं तो समस्या होगी। लेनदेन के मामले में आप सावधान रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपने कारोबार में यदि किसी काम को उत्साहित होकर किया, तो उसमें आप आपसे कोई गलती हो सकती है। आपके प्रभाव व प्रताप में आज वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आप आंख-कान खुले रखकर ही कोई काम करें। व्यापार में आपको तेजी देखने को मिलेगी और आपके कुछ रुके हुए कार्यों को गति मिलने से आपको खुशी होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको सभी का सहयोग आसानी से मिलेगा। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह पूरा हो सकता है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। संतान के करियर को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। आप किसी वरिष्ठ सदस्य से अहंकार भरी बातें ना करें। विभिन्न कार्य में आप आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी बड़ी मुश्किल से आप आसानी से बाहर निकल सकते हैं।

Consultation:-mail@analystastro.com

Horoscope Today: June 08 2023॥Aaj Ka Rashifal 08 June 2023 Read More »

img 7461

Horoscope Today: June 07 2023॥Aaj Ka Rashifal 07 June 2023

Today’s Horoscope: June 07 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 07 जून 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – आषाढ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्थी रात्रि 09:50 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – उत्तराषाढा रात्रि 09:02 तक तत्पश्चात श्रवण

योग – ब्रह्म रात्रि 10:24 तक तत्पश्चात इन्द्र

राहुकाल – दोपहर 12:38 से दोपहर 02:18 तक

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:17

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है और आप लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनती दिख रही है। आपके काम के प्रयास तेज होंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने खानपान में अतिरिक्त सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सोच समझकर ही जोखिम उठाएं। किसी मित्र के कहने में आकर आप बिल्कुल धन ना लगाएं। वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आर्थिक मामलों में आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य को आप कोई सलाह देने से बचें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। कानूनी मामलों में आप सावधानी बरतें। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। जो लोग साझेदारी में किसी काम को कर रहे हैं, उन्हें उससे भी आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी किसी परीक्षा में जीत मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आप मेहनत से कार्य करके अपने शत्रुओं पर विजय पाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप किसी से उधार लेने से बचें और सूझबूझ से आगे बढ़ें। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो बाद में आप किसी बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों पर आज खरे उतरेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी परिजन की मदद से दूर होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन भावनात्मक मामलों में सक्रियता आएगी। आप यदि किसी लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें और अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो भविष्य में बहुत अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप कार्य क्षेत्र में किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो उन्हें किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। निजी संबंधों में सुधार होगा। आप कठिन परिश्रम करने से आज पीछे ना हटें।में कार्यरत लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है और बड़ों से सहजता रखें। प्रशासनिक मामले मिले-जुले रहेंगे। रिश्तो में चल रही अनबन दूर होगी और उनमें सुधार आएगा। यदि कोई कलह आपको लंबे समय से परेशान कर रही है, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। बड़ों के साथ आपसी रिश्ता बनाए रखें। जल्दबाजी में लिए गए किसी निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला हैं। टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे और भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा। लाभ का प्रतिशत अच्छा रहने से आपको खुशी होगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्रो मे कार्यरत लोगो की रूचि ओर बढ़ेगी। आप अपनी अत्यधिक व्यय करने की आदत को लेकर परेशान रहेंगे और आपको किसी नए काम की शुरुआत करना भी अच्छा रहेगा, लेकिन जीवन साथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके घर लोगों का आना जाना लगा रहेगा। यदि पहले किसी को को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आज कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। आप किसी काम में जोखिम लेने से बचे और काम करने की गति आपकी तेज रहेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप सूझबूझ दिखाकर किसी काम में आगे बढ़ेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आधुनिक मामले में आप आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य संबंधी चल रहे विरोध आज दूर होंगे। आप अपने समय का सदुपयोग करें, इधर-उधर के कामो पर ज्यादा ध्यान न लगाएं। नये काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई लंबे समय से चल रहा सम्पति संबंधित विवाद आज सुलझ सकता है। किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचें और सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अपने खर्चे पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपनी आय और व्यय पर अंकुश बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। उनसे आप अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं। व्यक्तिगत प्रयासों में अतिरिक्त सकारात्मकता बनाए रखें। आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती हैं। व्यापार कर रहे लोग यदि किसी व्यक्ति, बैंक, संस्था आदि से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह आज पूरा हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। व्पायापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है, जिससे वह काफी सारी समस्याओं का हल आसानी से निकल पाएंगे। सभी क्षेत्रों में आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण उनका ध्यान परीक्षा से हट सकता है। आप किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे, जिनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है और परिवार में चार ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने अनावश्यक खर्चों को करने से बचे और अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसंग रहेंगे। माताजी की सेहत के प्रति रहें। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है।

Consultation: mail@analystastro.con

Horoscope Today: June 07 2023॥Aaj Ka Rashifal 07 June 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!