img 7605

Horoscope Today: June 02 2023॥Aaj Ka Rashifal 02 June 2023

Today’s Horoscope: June 02 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 02 जून 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ऋतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – त्रयोदशी दोपहर 12:48 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – स्वाती सुबह 06:53 तक तत्पश्चात विशाखा

योग – परिघ शाम 07:10 तक तत्पश्चात शिव

राहुकाल – सुबह 10:57 से दोपहर 12:37 तक

सूर्योदय – 05:57

सूर्यास्त – 19:15

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है।

अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ लोग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप एक दूसरे के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। संतान की संगति को देखकर आपको तनाव हो सकता है। आपके यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पिताजी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को किसी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप अपनी माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकते हैं, जिसमें आपको बहुत ही सोच विचारकर बातचीत करनी होगी। परिवार में यदि सदस्यों में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप किसी से उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा मुनाफा मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन कोई काम आप बिना सोचे समझे ना करें और यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो वह आपके लिए कोई समस्या बन सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा और आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। ऑफिस में अपने विचारों से माहौल को अच्छा बनाए रखेंगे और अधिकारियों से भी आपको शाबाशी मिल सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी से आपकी किसी बात को बेवजह बहसबाजी हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो उन्हे अभी कुछ समय पुराने में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपके कुछ शत्रु आपके शुभचिंतक बन सकते हैं, जिनसे आप सावधान रहें। किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आपकी पूरी होगी और परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत करेंगे और कुछ खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। व्यस्त रहने के कारण आप अपने कुछ काम को कल पर टाल सकते हैं, लेकिन आप अपने आवश्यक कार्य को पूरा अवश्य करें। व्यापार कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी उनकी कुछ योजनाएं उन्हें अच्छा लाभ दे पाएंगी। शेयर मार्केट में धन लगाने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलने से आप परेशान रहेंगे और किसी से उधार लेने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको व्यवसाय में उतार-चढ़ाव होने के कारण अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा और आपके कामों में जल्दबाजी दिखाने की आदत आपको परेशान करेगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ अच्छे प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। आपका कोई भी वाद-विवाद आपके लिए नई समस्या खड़ी कर सकता है। संतान से आप अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर्स की राय लेनी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में आयोजन होने के लिए रहेगा और आपका मन आज पूजा पाठ में लगेगा और भगवान के प्रति आपकी आस्था जागृत होगी। परिवार के सदस्यों से जुड़ी कोई जानकारी घर से बाहर जा सकती है। परिवार में लोग आपकी बातों को महत्व नहीं देंगे, जिसके बाद आपका मन परेशान रहेगा। यदि आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप अपनी सेहत से जुड़ी समस्याओं को परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। आपका किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आप से कोई गलती हो, तो आपको अधिकारियों से तुरंत माफी मांगनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आप अपने बिजनेस की योजनाओं पर पूरा फोकस बनाएं रखें, तभी आप उन्हें आगे बढ़ा पाएंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से ऋण लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा और अपने रोजमर्रा के कामों को निपटाने की कोशिश में आप लगे रहेंगे, जिसके लिए आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी वह पूरे हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र के कामों में जल्दबाजी ना दिखाइएं, नहीं तो वह आपका गलत हो सकता है और आपको पेट दर्द, कमर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है। आप व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जो आपको समस्या देगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा, तो वह दूर होगा और माहौल शांत रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य वाला है। आप घर या बाहर किसी भी स्थिति में लोगों पर गुस्सा करने से बचें और अपने क्रोध पर काबू बनाए रखें। आपको अपने भाई बहनों का भी सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है, लेकिन किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो वह आपको बाद में समस्या दे सकता है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसके लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

mail@analystastro.com

www.analystastro.com

Horoscope Today: June 02 2023॥Aaj Ka Rashifal 02 June 2023 Read More »

img 7701

Horoscope Today: June 01 2023॥Aaj Ka Rashifal 01 June 2023

Today’s Horoscope: June 01 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 01 जून 2023

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वादशी दोपहर 01:39 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र – चित्रा सुबह 06:48 तक तत्पश्चात स्वाती

योग – वरियान शाम 07:00 तक तत्पश्चात परिघ

राहु काल – दोपहर 02:18 से 03:49 तक

सूर्योदय – 05:54

सूर्यास्त – 07:21

दिशा शूल – दक्षिण दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:30 से 05:12 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:16 से 12:59 तक

व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत

आज का राशिफल

मेष Aaj Ka Rashifal 01 June 2023

आज का दिन आपके लिए विजय दिलाने वाला रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में स्वभाव में थोड़ी गर्मी रहेगी किसी पुराने व्यवहार अथवा प्रसंग को लेकर पुराने परिचित से झगड़ा होने की संभावना है। धैर्य से काम लें अन्यथा बाद में स्वयं की ही गलती निकलने पर पश्चाताप होगा। दोपहर तक जिस भी कार्य को करेंगे उसमें परिश्रम के बाद भी कोई नतीजा ना निकलने से निराशा होगी लेकिन दोपहर के बाद आर्थिक एवं व्यवसायिक जिस भी कार्य में लगेंगे उसमें कुछ ही देर में सफलता मिल जाएगी लेकिन कोई अन्य उलझन पडने से दुविधा भी होगी। शत्रु पक्ष निर्बल रहेंगे फिर भी इन को अनदेखा ना करें बाद में परेशान कर सकते हैं। घर में कोई ना कोई उलझन लगी रहेगी इसका निराकरण तुरंत संभव नहीं हो सकेगा इसलिए जल्दबाजी ना करें। पेट संबंधित व्याधि अन्य रोगों को बढ़ावा दे सकती है खाने पीने में संतुलन रखें।

वृष Aaj Ka Rashifal 01 June 2023

आज का दिन आपके लिए वृद्धि कर हो सकता है। बीते दिन की तुलना में आज स्वभाव में जल्दबाजी नहीं रहेगी लेकिन दिमाग में आज भी थोड़ी बहुत गर्मी बनी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों को छोड़ अन्य बाहरी लोगों से सहज ही घुल मिल जाएंगे लेकिन आपके मन में कुछ अलग ही तिकड़म लगी रहेगी। सामने वाला आपके उद्देश्य को आसानी से समझ जाएगा लेकिन बोलेगा नहीं। दोपहर के बाद धन लाभ के लिए विविध तरह की युक्तियां लगाएंगे इनमें से एक दो सफल भी होगी लेकिन व्यर्थ के खर्चे मुख्यता शत्रुपक्ष एवं व्यसन पर खर्च होगा। परिवार के सदस्य आपको कितना भी स्नेह दे लेकिन आप उन्हें संदेह की दृष्टि से ही देखेंगे जिससे आपसी तालमेल एकदम खत्म सा ही रहेगा। मोटापा वजन बढ़ने के कारण रक्तचाप की समस्या हो सकती है।

मिथुन Aaj Ka Rashifal 01 June 2023

आज का दिन आपको मंगल कार्यो की तरफ खींचेगा। घर अथवा बाहर धार्मिक अथवा पारिवारिक कार्यक्रम में जाने के अवसर मिलेंगे। इससे कार्य व्यवसाय अथवा अन्य गतिविधियों में फेरबदल करना पड़ेगा थोड़ी असहजता भी होगी लेकिन मिलनसार वातावरण मिलने से परेशानी भूल जाएंगे। काम धंधे से लाभ के आश्वाशन अधिक मिलेंगे लेकिन अंत समय मे लोग टाल कर दुविधा में डालेंगे। सरकारी अथवा अन्य लोन स्वीकृत कराने के लिये अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी सफलता संदिग्ध रहेगी। नौकरी वाले जातक कूटनीति का सहारा लेकर अतिरिक्त आय बनाएंगे। घरेलू वातावरण मिला जुला रहेगा परिजन मतलब से ही बात करेंगे। खाने पीने में सावधानी रखें पेट के कारण सेहत में थोड़ी बहुत गड़बड़ होगी।

कर्क Aaj Ka Rashifal 01 June 2023

आज का दिन भी आपके लिए प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा घर एवं कार्यक्षेत्र दोनों जगह नापसंद कार्य होने से क्रोध आएगा। दिन के आरंभ से अंत तक शांत रहने का प्रयास करें लोगों की कही सुनी को अनदेखा करें तो दिन का बाकी समय सुखपूर्वक बिता सकते हैं। अन्यथा मानसिक क्लेश किसी न किसी कारण से लगा ही रहेगा। व्यवसाय नौकरी से नाम तो अवश्य मिलेगा लेकिन दाम के लिए अनचाहा परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी धन अल्प ही मिलेगा।आवेश में आकर जीवनसाथी अथवा संतान को कुछ अपशब्द कह देंगे बाद में इसका दुख भी होगा लेकिन समय बीतने के बाद स्थिति संभाल नहीं पाएंगे इससे बेहतर है कि मौन रहने का प्रयास करें। सरकारी कार्य को आज निरस्त करना बेहतर रहेगा उलझने घटने की जगह बढ़ेंगी ही। पित्त बढ़ने से खट्टी डकार गैस कब्ज जलन की शिकायत हो सकती है।

सिंह Aaj Ka Rashifal 01 June 2023

आज का दिन बीते कल की तरह ज्यादा सुख सुविधा प्रदान नहीं कर पाएगा फिर भी सामान्य से उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र से लाभ की संभावना जिस समय रहेगी उस समय ना होकर आगे पीछे होने से थोड़ी असहजता होगी। वैसे भी आप धन की आवश्यकता होने पर भी आर्थिक मामलों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेंगे। मध्यान्ह बाद कार्यक्षेत्र पर कोई समस्या खड़ी होगी कुटुंबीजन इसको सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दोपहर तक जिस कार्य को असंभव समझ रहे थे संध्या के समय वही कार्य आर्थिक लाभ के साथ सुख भी प्रदान करेगा। घरेलू वातावरण सामान्य ही रहेगा संतान के विषय में अथवा संतान से कष्ट मिलने की संभावना है। रक्ताल्पता निम्न रक्तचाप की शिकायत हो सकती है

कन्या Aaj Ka Rashifal 01 June 2023

आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा दिन के पहले हिस्से में बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाएंगे परिश्रम करने में भी कमी नहीं रखेंगे लेकिन परिस्थितियां आज साथ कम ही देंगी। कार्य क्षेत्र पर आपकी स्वयं की किसी गलती से नुकसान हो सकता है। अपनी ही गलती से शत्रुओं को बढ़ाएंगे। धन लाभ की कामना किसी सहयोगी अथवा परिचित के माध्यम से पूर्ण अवश्य हो जाएगी लेकिन कुछ कमी भी रहेगी। आज व्यवसाय कुटुंब एवं सामाजिक कार्य एक साथ आने से असहजता होगी। परिवार की किसी महिला की मदद मिलने से राहत मिलेगी लेकिन ताने सुनने के बाद। कुछ समय के लिए आप स्वयं को बंधा हुआ जैसा अनुभव करेंगे। सेहत स्वयं के ही कारण खराब होगी असमय भोजन करने से पेट संबंधित व्याधियां पनपेगी। कमर में दर्द भी हो सकता है।

तुला Aaj Ka Rashifal 01 June 2023

आज का दिन भी आपके लिए आनंददायक रहेगा आज आप स्वतंत्र विचार रहने के कारण किसी के दबाव में नहीं आएंगे। कोई भी कार्य चाहे वह गलत हो या सही बिना सोचे समझे करेंगे। परिजन अथवा अन्य किसी स्नेही जन के टोकने विरोध पर उतारू हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आलस्य प्रमाद फैलाएंगे। अपना कार्य अन्य सहकर्मियों से करवाना आगे भारी पड़ सकता है इसका ध्यान रखें। धन की आमद किसी भी मार्ग से होकर ही रहेगी नैतिक हो या अनैतिक इसका आपके ऊपर प्रभाव नहीं पड़ेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा इन में निष्ठा रहेगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही समय देंगे।घर में कोई बुजुर्ग अक्समात बीमार पड़ने से अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ेगी। आवश्यक कार्य को आज के दिन पूरा करें कल पर छोड़ना हानि कराएगा।

वृश्चिक Aaj Ka Rashifal 01 June 2023

आज का दिन आप को शांति से बिताने की सलाह है। निरंतर मिल रही असफलताओं से क्षुब्ध होकर जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। जिसकी भरपाई आने वाले समय में स्वयं के साथ परिजनों को भी करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र पर असहयोगी वातावरण मिलेगा जिस किसी से भी सहायता की उम्मीद रखेंगे वही टालमटोल करेगा। अंत में स्वयं के बलबूते ही कार्य करना पड़ेगा। व्यवसाई वर्गों को कम समय में अधिक लाभ कमाने के प्रलोभन दिए जाएंगे लेकिन इनसे बचें अन्यथा हानि ही निश्चित है। नौकरी पेशा जातक वश्य अपनी चतुराई से प्रतिकूल परिस्थिति को भी अपने अनुकूल बना लेंगे। घरेलू वातावरण में गर्मागर्मी जिद बहस लगी रहेगी इस कारण घर की तुलना में बाहर समय बिताना अधिक पसंद करेंगे। संध्या बाद स्थिति में बदलाव आने लगेगा धैर्य से समय बिताएं जोखिम वाले कार्यों से दूर रहे शारीरिक कष्ट के साथ सम्मान हानि की भी संभावना है।

धनु Aaj Ka Rashifal 01 June 2023

आज का दिन आप को सार्वजनिक क्षेत्र से लाभ के साथ सम्मान की प्राप्ति कराएगा। स्वभाव में जल्दबाजी भी रहेगी। जो भी कार्य करें बुद्धि विवेक के साथ ही करें तो होने वाले लाभ के प्रतिशत में अवश्य वृद्धि होगी। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर किसी के ऊपर अनैतिक दबाव डालने से बचें विशेषकर कार्य क्षेत्र पर किसी सहकर्मी को डांटना स्वयं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सहकर्मी अथवा अधीनस्थ अवश्य ही कुछ ना कुछ गड़बड़ करेंगे फिर भी आज शांत रहकर सही समय की प्रतीक्षा करें। धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी लेकिन व्यर्थ के कार्यों मैं वृद्धि होने से अनैतिक खर्च भी बढ़ेंगे। घर में आप के अनुसार वातावरण ना मिलने पर क्रोध आ सकता है। इच्छा पूर्ति ना होने पर मानसिक तनाव आएगा।

मकर Aaj Ka Rashifal 01 June 2023

आज का दिन आपके लिए कार्य सफलता वाला रहेगा दिन के पहले भाग में जो भी योजना बनाएंगे मध्यांतर थोड़ी दौड़ को उसके बाद उसे पूरा करके ही दम लेंगे स्वभाव में थोड़ी तेजी भी रहे जिससे स्वजनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं कार्यक्षेत्र पर आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। धन की आमद कि जितनी संभावना रहेगी वह अंत समय में किसी न किसी कारण से या तो टलेगी अथवा सोच से कम होगी। दूर रहने वाले जानकार से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपकी प्रसन्नता ज्यादा देर तक स्थाई नहीं रह पाएगी स्वयं अथवा किसी जानने वाले को शारीरिक कष्ट होने से मानसिक पीड़ा होगी आज यात्रा सोच समझकर ही करें वाहन चलाते समय अधिक सावधानी बरतें दुर्घटना में गंभीर चोट लग सकती है घरेलू कार्य अस्त व्यस्त रहेंगे।

कुंभ Aaj Ka Rashifal 01 June 2023

आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा लेकिन इसके लिए लापरवाही से बचना होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पहले अनदेखा करेंगे बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर जल्दबाजी करने पर कुछ ना कुछ त्रुटि रह सकती है। आप जल्दी से किसी के ऊपर विश्वास नहीं करेंगे हानि होने का यह भी एक मुख्य कारण हो सकता है। किसी गुप्त कार्य अथवा अन्य कारण से यात्रा हो सकती है इसका परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। कार्यक्षेत्र पर धीमी गति रहने से आय भी अल्प ही होगी किसी भी प्रकार के सरकारी अथवा लोन संबंधित कागजी कार्यवाही दिन रहते कर लें कल आज जैसी सुविधा मिलना मुश्किल है। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी बहुत बहस बाजी हो सकती है लेकिन स्थिति गंभीर नहीं हो पाएगी। संध्या के समय वाणी का प्रयोग संभलकर करें सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।

मीन Aaj Ka Rashifal 01 June 2023

आज भी दिन के आरम्भ से ही स्वास्थ्य में कुछ ना कुछ विकार लगा रहेगा। लापरवाही से बचें अन्यथा कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। विशेषकर आज ठंडे अथवा गहरे जल से दूरी बनाए रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से स्नेहीजनों से संबंधों में थोड़ी खटास आएगी। कार्यक्षेत्र पर भी इसी कारण नुकसान हो सकता है फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषप्रद ही रहेगा धन की आमद किसी ना किसी मार्ग से अवश्य होगी। लेकिन आज संचय नहीं कर पाएंगे घरेलू वातावरण भी अन्य दिनों की अपेक्षा शांत रहेगा परिजन आपकी यथासंभव मदद करेंगे अपने स्वभाव में भी नरमी रखें अन्यथा फल विपरीत भी हो सकते हैं। ना चाहकर भी यात्रा करनी पड़ेगी दुर्व्यसनों से बचें। जल्दी से कही सुनी बातो पर यकीन ना करें किसी से कलह हो सकती है।

mail@analystastro.com

Horoscope Today: June 01 2023॥Aaj Ka Rashifal 01 June 2023 Read More »

img 8108

Horoscope Today: May 31 2023॥Aaj Ka Rashifal 31 May 2023

Today’s Horoscope: May 31 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 31 मई 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – एकादशी दोपहर 01:45 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – हस्त सुबह 06:00 तक तत्पश्चात चित्रा

योग – व्यतिपात रात्रि 08:15 तक तत्पश्चात वरियान

राहु काल – दोपहर 12:37 से 02:18 तक

सूर्योदय – 05:54

सूर्यास्त – 07:21

दिशा शूल – उत्तर दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:30 से 05:12 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:16 से 12:58 तक

व्रत पर्व विवरण – निर्जला-भीम एकादशी, गायत्री माता जयंती, रुक्मणी विवाह, विश्व तम्बाकू निषेध दिवस, व्यतिपात योग (रात्रि 08:15 तक)

आज का राशिफल

मेष आज का राशिफल May 31 2023

आज का दिन आपके लिए धन समृद्धि दायक रहेगा लेकिन प्रातः काल से ही आंखों में जलन अथवा पानी आने के कारण एवं बिना बात की कलह में पड़ने के कारण थोड़ी समस्या भी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर कोई पुराना सौदा पूर्ण होने से धन की आमद होगी। जोखिम वाले कार्य जैसे की लाटरी सट्टा आदि में भी आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातक विशेषकर सेना एवं पुलिस वाले लोगों को कोई अप्रत्याशित सफलता मिलेगी लेकिन इसके लिए दौड़-धूप भी अधिक करनी पड़ेगी। पारिवारिक वातावरण में आज छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस तकरार होगी खासकर महिलाएं अपनी वाणी पर नियंत्रण न रखने के कारण कलह का कारण बनेगी। खर्च पर नियंत्रण कम ही रहेगा परंतु इसके बाद भी सुख शांति आशा अनुकूल नहीं मिल पाएगी। घर में आज मूक होकर रहना ही बेहतर है अन्यथा कल परिस्थिति आज से भी विकट हो सकती हो सकती है।

वृष आज का राशिफल May 31 2023

आज के दिन आप अपनी वाणी पर संयम रखने का काफी प्रयास करेंगे लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाएंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना भी हद से ज्यादा ही रहेगी। अपना काम बनते ना देख लोगों की कमियां निकालना शुरू कर देंगे। पारिवारिक वातावरण बीते कल की तुलना में आज थोड़ा शांत रहेगा लेकिन इसको शांत बनाए रखने के लिए विवेक से काम लें अन्यथा आने वाला कल अवश्य ही कलह कराएगा। कार्य क्षेत्र से धन की आमद आशा से कम लेकिन आवश्यकता से अधिक ही होगी फिर भी आपको संतोष नहीं होगा ज्यादा पाने की लालसा में अनैतिक कार्य करने से भी नहीं चुकेंगे संध्या के समय पूर्व में की गई गलतियों को सुधारने का अवसर मिलेगा इसका लाभ उठाएं अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा पेट की समस्या को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।

मिथुन आज का राशिफल May 31 2023

आज के दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की विशेष आवश्यकता है। या तो आप आज जल्दी से किसी से बोलेंगे नहीं बोलेंगे तो मुझसे कड़वे शब्द ही निकलेंगे लेकिन जहां स्वार्थ होगा वहां मीठा व्यवहार करेंगे आपकी यह दोहरी नीति कलह का कारण बनेगी। कार्यक्षेत्र पर व्यवसाय मध्यान बाद तक आशा के विपरीत रहेगा बाजार में मंदी का असर आप को भी प्रभावित करेगा लेकिन संध्या के आसपास बड़े भाई अथवा समतुल्य व्यक्ति से लाभ की संभावना है। धन की आमद आज आशा से कम ही रहेगी परिवार में किसी गलतफहमी के चलते तू तू मैं मैं होने से वातावरण अशांत बनेगा। बड़े बुजुर्ग बचाव में आएंगे लेकिन आप उन्हें भी अपमानित कर सकते हैं। बुद्धि विवेक से कार्य ले अपनी गलतियों अन्य के ऊपर डालने की जगह स्वीकार करें। सेहत में बीते दिन की अपेक्षा सुधार आएगा लेकिन स्वयं ही मानसिक अशांति को बढ़ावा देंगे।

कर्क आज का राशिफल May 31 2023

आज का दिन आपके लिए धन् लाभ वाला है। लेकिन सुबह से स्वाभकाव में जल्दबाजी रहेगी जिसके चलते कोई ना कोई गलती नुकसान का कारण बन सकती है। अपने कार्यों को लक्ष्य बनाकर करें तो जहां से हानि की संभावना रहेगी वहां से कुछ ना कुछ लाभ हासिल कर लेंगे। आप अंदर से चाहे जैसे भी रहे लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र पर आर्थिक रुप से संपन्न जैसे छवि बनेगी। जोखिम वाले कार्यों में निवेश निकट भविष्य में लाभ करा सकता है इस पर विचार कर सकते हैं। घरेलू वातावरण सामान्य ही रहेगा छोटी उम्र के परिजन को लेकर कुछ समय के लिए परेशानी होगी बाद में अपने आप ठीक भी हो जाएगी। दैनिक आय के अलावा भी आप अतिरिक्त आय बनाने का भरसक प्रयास करेंगे आय होने पर भी सुख वृद्धि पर तुरंत खर्चे हो जाएगी। शरीर की अनदेखी बाद में परेशानी में डालेगी पहले ही सतर्क रहें। खून से संबंधित अथवा चर्मरोग रोग की शिकायत हो सकती है।

सिंह आज का राशिफल May 31 2023

आज के दिन परिस्थितियां कल जैसी सुविधाजनक नहीं फिर भी संतोषजनक अवश्य रहेगी। आज आप आर्थिक विषयों को छोड़ अन्य किसी भी कार्य के प्रति अधिक गंभीरता नहीं दिखाएंगे कार्यक्षेत्र पर भी आज ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नहीं रहेंगे। जितना मिल जाए उतने से ही संतोष कर लेंगे लेकिन महिला वर्ग में संतोष की कमी रहने के कारण अधिक बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करेंगी इसमे सफल भी होंगी। आय केवल खर्च निकालने लायक ही होगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी एवं सुख सुविधा बढ़ाने पर खर्च करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण आपके गर्म स्वभाव के चलते कुछ समय के लिए अशांत बनेगा। भाई बंधुओं में आरोप-प्रत्यारोप होने से स्थिति जटिल बनेगी। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा की जगह आडंबर अधिक रहेगा। निकट भविष्य में कुटुंब के कार्य से यात्रा होगी। मौसमी बीमारियों का प्रकोप एवं रक्त संबंधित समस्या हो सकती है।

कन्या आज का राशिफल May 31 2023

आज का दिन आपके लिए शुभ फल दायक है। दिन के आरंभ में मिजाज हल्का रहने से घर का वातावरण भी हास्यास्पद बनाएंगे। कार्यों के प्रति आज भी लापरवाह रहेंगे गलती करने पर मानने की जगह सफाई पेश करेंगे जिससे परिवार में क्लेश होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का सहयोग मिलने से कोई लंबे समय से अटकी योजना को पूर्ण कर पाएंगे जिससे आज तो धन की आमद होगी ही निकट भविष्य में भी आय के नए मार्ग बनेंगे। आज स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी किसी की भी कही सुनी बातों को तुरंत मान जाएंगे। जोखिम वाले कार्यों में निवेश सोच समझकर करें अथवा आज नाही करें अन्यथा धन व्यर्थ ही जाएगा। सेहत में उतार चढ़ाव रहने के बाद भी दिनचर्या पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा फिर भी समय रहते जांच कराएं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

तुला आज का राशिफल May 31 2023

आज का दिन आपके लिए हानिकारक है। किसी भी कार्य में लाभ हानि का विचार करने के बाद निर्णय ले जल्दबाजी में जो भी कार्य करेंगे उसमें नुकसान ही होगा। आर्थिक निवेश बड़े बुजुर्गों एवं उस क्षेत्र के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह के बाद ही करें अथवा कुछ दिन के लिए टालना ही बेहतर है। व्यवसाई वर्ग को कोई अशुभ समाचार मिलने से दिनभर मानसिक बेचैनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को भी कार्य क्षेत्र पर किसी के वैर विरोध का सामना करना पड़ेगा। आप को किसी अन्य व्यक्ति का कार्य भी सौंपा जा सकता है जिससे आरंभ में परेशानी होगी लेकिन निकट भविष्य में यह सम्मान वृद्धि का कारण बनेगा। कुटुंबीजनों अथवा संतान के द्वारा हानि होने की संभावना है क्रोध से बचें अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। संध्या के समय अपने विवेक से धन कमाएंगे लेकिन खर्चों को देखते हुए बहुत अल्प रहेगा। ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें सर्दी जुखाम गले छाती की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक आज का राशिफल May 31 2023

आज के दिन सार्वजनिक क्षेत्र पर लाभ के नए संपर्क जुड़ेंगे जिनकी आशा भी आपको नहीं रहेगी उन लोगों से सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। मन के रहस्य सहकर्मियों से ना बाटे धोखा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार मिलेगा लेकिन अंदर ही अंदर ईर्ष्या से भरे रहेंगे। मध्यान्ह के बाद मन अनैतिक कार्यों में भटकेगा परोपकार के चक्कर मे भी कोई आवश्यक कार्य में विलंब होने पर बिगड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण किसी ना किसी कारण से अस्त व्यस्त रहेगा परिजनों की मांगे पूरी ना करने पर नाराजगी देखनी पड़ेगी जीवनसाथी का चिड़चिड़ा स्वभाव मानसिक रूप से परेशान करेगा बुखार एवं आंखों संबंधित समस्या हो सकती है।

धनु आज का राशिफल May 31 2023

आज का दिन मध्यान तक व्यर्थ में खराब होगा। जिस काम को करने की सोचेंगे उसकी जगह कोई नया काम सर आने से दुविधा होगी फिर भी आप आज जिस भी कार्य को करेंगे उसे पूर्ण निष्ठा से ही करेंगे अन्यथा करेंगे ही नही। मध्यान के बाद मेहनत रंग लाने लगेगी आय के साधन बनेंगे। आपका मन जोखिम वाले कार्यो अथवा सरकार विरोधी कार्यो से कम समय मे अधिक धन कमाने में रुचि लेगा मन मे भय भी रहेगा लेकिन इससे भी लाभ ही होगा। घर का शांत वातावरण अकस्मात ही किसी परिजन की जिद बहस के कारण खराब होगा। यात्रा के प्रसंग बनेंगे कुछ विघ्न के बाद टाल सकते है विचार कर लें आज सफल ही रहेगी। सेहत कुछ समय के लिये नरम होगी स्वतः ही सामान्य हो जाएगी।

मकर आज का राशिफल May 31 2023

आज का दिन आपको मंगल कार्यो की तरफ खींचेगा। घर अथवा बाहर धार्मिक अथवा पारिवारिक कार्यक्रम में जाने के अवसर मिलेंगे। इससे कार्य व्यवसाय अथवा अन्य गतिविधियों में फेरबदल करना पड़ेगा थोड़ी असहजता भी होगी लेकिन मिलनसार वातावरण मिलने से परेशानी भूल जाएंगे। काम धंधे से लाभ के आश्वाशन अधिक मिलेंगे लेकिन अंत समय मे लोग टाल कर दुविधा में डालेंगे। सरकारी अथवा अन्य लोन स्वीकृत कराने के लिये अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी सफलता संदिग्ध रहेगी। नौकरी वाले जातक कूटनीति का सहारा लेकर अतिरिक्त आय बनाएंगे। घरेलू वातावरण मिला जुला रहेगा परिजन मतलब से ही बात करेंगे। खाने पीने में सावधानी रखें पेट के कारण सेहत में थोड़ी बहुत गड़बड़ होगी।

कुंभ आज का राशिफल May 31 2023

आज का दिन आपके लिए सेहत संबंधित परेशानियों को छोड़ अन्य अन्य विषयो में ठीक ही रहेगा। दिन के पहले हिस्से में शारीरिक अंगों में दर्द एवं अकड़न रहने के कारण किसी भी कार्य के प्रति उत्साह नहीं बना पाएंगे दोपहर के बाद दिनचर्या में स्थिरता आएगी।कार्यक्षेत्र पर धन लाभ के लिए कुछ अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ेगी भूमि भवन अथवा चल अचल संपत्ति के व्यवसाय से जुड़े जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे धन लाभ आशा के अनुसार होगा। अन्य व्यवसाइयों को भी काम चलाने लायक आय हो ही जाएगी। पारिवारिक वातावरण आज रोगग्रस्त रहेगा घर में किसी ना किसी के बीमार रहने से अव्यवस्था फैलेगी। दवाओं पर भी अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा संध्या के समय परिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रहे स्वभाव का चिड़चिड़ापन बेवजह की बहस करा सकता है।

मीन आज का राशिफल May 31 2023

आज का दिन आपके लिए बीते दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। प्रातः काल से ही किसी महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने की जोड़-तोड़ में लग जाएंगे। आर्थिक मामले मध्यान्ह तक उलझाए रखेंगे लेकिन संध्या के आसपास जीवनसाथी अथवा जीवनसाथी के परिजनों से आर्थिक समस्याओं को सुलझाने के आश्वासन मिलने से मन को राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर अपनी ही किसी गलती से मन में भय रहेगा। किसी पारिवारिक अथवा व्यवसायिक कार्य से यात्रा की हो सकती है। इससे लाभ तो होगा लेकिन किसी न किसी रूप में शारीरिक क्षति भी होने की संभावना है। घर परिवार में किसी बड़े आयोजन के कारण व्यस्तता का वातावरण रहेगा घर के बड़े सदस्य आर्थिक कमी के कारण मानसिक रूप से परेशान होंगे। संध्या के समय मन अनैतिक संसाधनों से धन प्राप्त करने की ओर भटकेगा इससे बचने का प्रयास करें अन्यथा इस बार अवश्य ही किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।

mail@analystastro.com

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 31 2023॥Aaj Ka Rashifal 31 May 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!