img 7625

Horoscope Today: July 02 2023॥Aaj Ka Rashifal 02 July 2023

Today’s Horoscope: July 02 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 02 जुलाई 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्दशी रात्रि 08:20 तक तत्पश्चात पूर्णिमा

नक्षत्र – जेष्ठा दोपहर 01:18 तक तत्पश्चात मूलयोग – शुक्ल शाम 07:26 तक तत्पश्चात ब्रह्म

राहुकाल – शाम 05:44 से शाम 07:25 तक

सूर्योदय-06:01

सूर्यास्त- 19:23

दिशाशूल– पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

“दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें”

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका मन इधर-उधर के काम में लगेगा, जिससे आपके अपने काम रुक सकते हैं। यदि अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, तो उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी मिल सकती है। आपको संतान की पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर आज उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आप किसी सरकारी योजना में धन का निवेश कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपको खुशी होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि और निखर कर आएगी। आपका कोई काम आज आपके लिए से दर्द बन सकता है। आपनी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है और यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो बाद में उससे समस्या हो सकती है। आज आप अपने घर को रिनोवेट करने पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, लेकिन पारिवारिक माहौल में यदि समस्या चल रही थी, तो वह आज दूर होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप के ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे और आपके अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, लेकिन यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो इससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए नौकरी में बदलाव की योजना लेकर आ रहा है, लेकिन आप कोई भी निर्णय बहुत ही सूझबूझ दिखाकर करें। आप अपनी सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी आज किसी अजनबी से मुलाकात होगी, जिसमें आप अपने मन की किसी बात को बता सकते हैं, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति आज आपका रुझान रहेगा और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको परिवार के किसी सदस्य की सेहत की चिंता सता सकती है। आपकी किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात होगी, लेकिन लोग आपके विरोधियों को प्रभावित करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको आज वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आज आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। जीवनसाथी से आप अपने मन की किसी बात को साझा कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) Virgo Ascendant

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको धन संबंधित मामलों में अच्छी खासी मदद मिलेगी और आप कुछ नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर किसी सरकारी योजना में धन लगाने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग आज यदि अपने कामों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उन्हे अपने अनुभव का लाभ मिलेगा। आपकी कोई पुरानी डील यदि लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आज वह पूरा हो सकता है और किसी कानून में मामले में आपको जीत मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहना होगा और यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। आपको कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको बिजनेस के कामों को कल पर डालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो वहां वाहन को बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। परिवार का कोई सदस्य आपसे रूपए पैसे के लेनदेन को लेकर कोई जरूरी बात कर सकता है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हे परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मनपसंद रहेगा, लेकिन जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कुछ अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होंगी। आपको पिताजी की सेहत में चल रही समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है, लेकिन आप उसमें अपनी आंख और कान को खुला रखकर काम करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन अपनी कुछ बातें गुप्त। आप कुछ नया करने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे। यदि आपने किसी परिजन के कहने में आकर कोई निर्णय लिया, तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपका घर को खरीदने का सपना पूरा होगा। संतान पक्ष ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपकी वाणी कार्यक्षेत्र में आपका कोई वाद विवाद खड़ा करा सकती है। किसी बात को लेकर आज ज्यादा क्रोधित ना हो, नहीं तो मामला आपके हाथ से निकल सकता है। आपको औरों के कामों की चिंता सताएगी, लेकिन यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसे थोड़ा संभलकर करें। आपको किसी विशेष काम के लिए आज किसी व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: July 02 2023॥Aaj Ka Rashifal 02 July 2023 Read More »

img 7500

Horoscope Today: July 1 2023॥Aaj Ka Rashifal 01 July 2023

Today’s Horoscope Today: July 1 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 01 जुलाई 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – त्रयोदशी रात्रि 11:07 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्रअनुराधा शाम 03:04 तक तत्पश्चात जेष्ठा

योग – शुभ रात्रि 10:44 तक शुक्ल

राहुकाल – सुबह 09:21 से सुबह 11:02 तक

सूर्योदय-06:01

सूर्यास्त- 19:23

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – शनिप्रदोष

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

“दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।”

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ सूचना लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मनमुताबिक काम मिलने से प्रसन्नता होगी। आपके मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती हैं और आपका विश्वास भी आज चरम पर रहेगा। परिवार से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। दिए गए कार्य को समय रहते पूरा करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। सम्पत्ति खरीदने बेचने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी के साथ साथ आप पार्ट टाईम कार्य भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति से हुई मुलाकात आपके लिए लाभकारी साबित होगी । पारिवारिक रिश्तों में चल रही समस्या से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। परिवार के किसी बुज़ुर्ग सदस्य को शारीरिक कष्ट हो सकता है, इसे नजरअंदाज ना करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सब कुछ पा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। बड़ों की सलाह आज आपके काम आएगी। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन प्रभावशाली रहेगा। अपने ज़रूरी कामों को समय रहते पूरा करें। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को बातचीत कर और बच्चों की काउंसलिंग करके सुलझाया जा सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने मन मुताबिक काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने आवश्यक कार्यों की सूची बनाकर पूरा करने से आसानी होगी। छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ कर दें। यदि आप कोई नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपना काम निकलवाने के लिए आज अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।आवेश में आकर आप कोई भी निर्णय नहीं ले।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने से आपको नुकसान हो सकता है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आपको खुशी होगी। किसी मागंलिक कार्यक्रम मे सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ सूचना लेकर आने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को एक दूसरे पर विश्वास बनाए रखें। किसी यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई परेशानी हो सकती है। आप किसी को धन उधार देने से बचें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि रहेगी और दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था वो आपको आज वापस मिल सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातों का पूरा मान रखेंगे। आपको परिवार के सदस्यों के करियर को लेकर कोई जल्दबाजी करने से बचना होगा। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपको विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने का होगा। न्यायिक मामलों में ढील देने से आपको समस्या हो सकती है। कारोबार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है। आपको लुभाने के लिए आपको कई प्रस्ताव मिल सकते हैं लेकिन फिर भी निर्णय लेते समय अच्छे से विचार कर लें। किसी दूर रह रहे परिजन से आप कोई शुभ सूचना मिल सकती है। माता जी के प्रति आपको सचेत रहना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने की सम्भावना है। प्रशासनिक कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे। वरिष्ठ सदस्यों के सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा धन मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में जीत मिल सकती है। आपको किसी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कोई बड़ा लक्ष्य आज पूरा हो सकता है। आपके लिए किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा पढ़ने से खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको योग्यता अनुसार काम मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और लक्ष्य के प्रति समर्पित नजर आएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी सुख संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिल सकती है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप भाग्य के दृष्टिकोण से आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। आप मित्रों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी। आध्यात्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। निजी रिश्तो में आप कोई ऐसा काम ना करें जिससे कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों की एक सूची बनाकर चलें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग व साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको कारोबार में किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी जरूरी काम में सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढें। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा,नहीं तो परीक्षा के समय उन्हें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: July 1 2023॥Aaj Ka Rashifal 01 July 2023 Read More »

12th house in astrology

The 12th House in Astrology

The Mystical 12th House in Astrology: Unveiling its Profound Secrets

Welcome to our comprehensive guide on the 12th house in astrology. As professional astrologers, we understand the intricacies and hidden depths associated with this mystical celestial house. In this article, we will delve into the profound secrets of the 12th house, providing you with valuable insights and empowering you with a deeper understanding of its influence in your birth chart.

Unraveling the Enigma: What is the 12th House?

The 12th house is the final house in the astrological wheel, representing the culmination of the journey through the zodiac. It holds immense significance, often referred to as the house of hidden matters, spirituality, subconscious mind, and the unseen realms. This enigmatic house carries the essence of introspection, solitude, and the exploration of the soul’s deepest recesses.

The Subtle Energy of the 12th House

Within the 12th house, we encounter the subtle energies that shape our spiritual evolution and the mysteries that lie beyond the physical realm. It symbolizes our connection to the collective unconscious, dreams, intuition, and the infinite wisdom of the universe. The energies of the 12th house guide us to explore the depths of our psyche, uncovering buried emotions, fears, and desires.

Exploring the Themes of the 12th House

  1. Spirituality and Transcendence: The 12th house invites us to embark on a spiritual journey, seeking higher truths and connecting with the divine. It encourages practices such as meditation, introspection, and contemplation, leading to profound spiritual growth and enlightenment.
  2. Karmic Patterns and Past Lives: This house is closely associated with karmic patterns and past life experiences. It reveals the residual energies from previous incarnations that influence our present reality, guiding us toward healing, release, and the fulfillment of our soul’s purpose.
  3. Sacred Solitude and Retreat: The 12th house serves as a sanctuary for introspection and retreat from the external world. It urges us to embrace moments of solitude and introspection, providing an opportunity to recharge, reflect, and reconnect with our innermost selves.
  4. Psychological Healing and Therapy: This house governs the realms of the subconscious mind and psychological healing. It encourages therapeutic practices, counseling, and self-analysis, offering profound insights and the potential for profound personal transformation.
  5. Hidden Enemies and Self-Undoing: The 12th house also reveals our hidden enemies, self-sabotaging tendencies, and unconscious patterns that hinder our progress. By acknowledging and integrating these shadow aspects, we can overcome self-limiting beliefs and achieve liberation.

Nurturing the 12th House: Tips and Recommendations

  1. Self-Reflection and Meditation: Regular self-reflection and meditation practices can unlock the hidden wisdom of the 12th house. Create a sacred space for quiet contemplation, allowing yourself to connect with the spiritual realm and gain valuable insights.
  2. Journaling and Dream Analysis: Keeping a journal to record dreams and thoughts can be a powerful tool for understanding the messages from your subconscious mind. Explore recurring themes, symbols, and emotions, unraveling the deeper meanings behind them.
  3. Engaging in Spiritual Practices: Embrace spiritual practices that resonate with your soul, such as yoga, energy healing, or connecting with nature. These activities can foster a profound sense of inner peace, aligning you with the transformative energies of the 12th house.
  4. Seeking Professional Guidance: Consulting with an experienced astrologer or therapist can provide valuable guidance on navigating the complexities of the 12th house. Their expertise can help you uncover hidden patterns, resolve past traumas, and facilitate your spiritual growth.

Embrace the Profound Depths of the 12th House

In conclusion, the 12th house in astrology holds a deep well of wisdom and spiritual insight. By exploring its energies, we can embark on a transformative journey of self-discovery and connect with the divine forces that shape our lives. Embrace the mystical allure of the 12th house, and unlock the hidden treasures that await within.

For further info choose our package according to your need:- https://analystastro.com/product/astrology-consultation-basic-package/

The 12th House in Astrology Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!