img 8092

Horoscope Today: June 28 2023:Aaj Ka Rashifal 28 June 2023

Aaj Ka Rashifal 28 June 2023 Astrology Consultation Basic Package

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 28 जून 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा

मास – आषाढ़

पक्ष – शुक्ल

तिथि – दशमी 29 प्रातः 03:18 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र – चित्रा शाम 04:01 तक तत्पश्चात स्वाती

योग – परिघ सुबह 06:09 तक तत्पश्चात शिव

राहु काल – दोपहर 12:43 से 02:24 तक

सूर्योदय – 05:57

सूर्यास्त – 07:29*

दिशा शूल – उत्तर दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:33 से 05:15 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:22 से 01:04 तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

“दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।”

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और आप अपने अनुभव से अपने दोस्तों के काम में मदद करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा और आप कार्यक्षेत्र में किसी मुश्किल काम को अपने जूनियर्स की मदद से समय रहते पूरा करेंगे। आपका कोई बड़ा लक्ष्य जल्दी पूरा होने वाला है। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा और उत्साह से आप आगे बढ़ेंगे। पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आज आपको खुशी होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। यदि आपकी किसी से कोई कहासुनी हो, तो उसे आप धैर्य रखकर सुलझाएं। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कोई बदलाव किया, तो इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आज आप कामयाब रहेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी और आपके घर आज किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। पारिवारिक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और भाईयों का आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधानी और सर्तकता बरतने के लिए रहेगा। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से दिन आनंदमय रहेगा। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें धैर्य बनाएं रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। माताजी को यदि कोई पेट संबंधित समस्या है, तो उसमें ढील ना बरतें, नहीं तो वह बढ़ सकती है। संतान को आप किसी कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में काम करने के लिए अच्छा रहेगा और आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलेगा। बुद्धि और विवेक से आप काम करके लोगों को हैरान करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उनके परिणाम आ सकते हैं। पिताजी से आज आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। रचनात्मक प्रयास सफल रहेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कुछ नए अनुबंधों से आपको लाभ मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातकों के अंदर त्याग और सहयोग की भावना बनी रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपके किसी नए काम को करना अच्छा रहेगा। जो विद्यार्थी विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप धैर्य बनाए रखें और यदि आप बड़ों की सलाह से आगे चले, तो इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय के नए नए स्रोत लेकर आएगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपका कोई छुपा हुआ राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। आपके कामों में यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह आज दूर होंगे। आप कुछ नया करने की कोशिश में आप लगे रहेंगे। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्य रहते हैं, उन्हें आज अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह उनसे मिलने आ सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उसे बखूबी निभाएं और आप अपने अधिकारियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होने से आज खुशी होगी। आपके करीबियों से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने से किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का जाना लगा रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। मित्रों के साथ आप किसी बड़ी निवेश की योजना बना सकते हैं और यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप अपनी कला कौशल से कार्यक्षेत्र में लोगों को हैरान करेंगे और वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण अवसर को हाथ से जाने नहीं देना है। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिजनों का आपको सहयोग मिलेगा और आप अपने कामकाज पर फोकस बनाए रखें। विविध विषयों में आप स्पष्टता रखेंगे और किसी बड़े लक्ष्य को पाने की आज पूरी कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी यदि कुछ समस्याएं लंबे समय चल रही हैं, तो उनसे आपको राहत मिलेगी। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोग आज किसी छोटे मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। आपको घर व बाहर के कामों में तालमेल बनाकर रखना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। आपकी सबको साथ लेकर चलने की कोशिश कामयाब रहेगी। परिवार में यदि कुछ अनबन चल रही है, तो आप उसे दूर करने के लिए प्रयास करेंगे, तो उसमें भी आप सफल होंगे। आप आज अहंकारभरी बातें ना करें, नहीं तो किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों से बातचीत करके ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: June 28 2023:Aaj Ka Rashifal 28 June 2023 Read More »

img 8083

Horoscope Today: June 27 2023॥Aaj Ka Rashifal 27 June 2023

Today’s Horoscope: June 27 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 27 जून 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – नवमी 28 जून रात्रि 03:05 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र – हस्त दोपहर 02:43 तक तत्पश्चात चित्रा

योग – वरीयान सुबह 06:24 तक परिघ

राहुकाल – शाम 04:03 से शाम 05:44

सूर्योदय-06:00

सूर्यास्त- 19:22

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

“अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।”

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की पाने वाला रहेगा। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कारोबार में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आपको किसी महत्वपूर्ण समझौते पर बहुत ही सोच विचारकर दस्तखत करने होंगे। आपके कामों की राह मजबूत नहीं होंगी। खर्च बढ़ने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। सेवाक्षेत्र से जुड़कर आज आप अच्छा लाभ कमाएंगे। नौकरी में तरक्की मिलने से आपको खुशी होगी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपका अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके चारों ओर का वातावरण आनंदमय रहेगा। आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति के खरीदारी के लिए रहेगा। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें और साहस से आज आप आगे बढ़ेंगे। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय आप उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं ले। परिवार में सदस्यों के बीच चल रहा वाद विवाद बातचीत के जरिए समाप्त होगा और आप अपने घर की साज सज्जा व रख रखाव आदि की कुछ वास्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको जीवनसाथी से किए हुए किसी वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपकी कामों को पहल करने की आदत समस्या दे सकती है

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्बि दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी और आपकी ऊर्जा आज अधिक रहने के कारण आप उसे सही कामों में लगाएंगे। आपके आस पास का वातावरण आज अनुकूल रहेगा और सामाजिक मामलों में आप उत्साहित रहेंगे। आपकी वरिष्ठ जनों से मुलाकात होगी। विकास के पद पर आज आप आगे बढ़ेंगे। लोगों को साथ लेकर चलने में आज आप कामयाब रहेंगे, लेकिन किसी महत्वपूर्ण बात को आप गुप्त रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपनों के सहयोग से आगे बढ़ने में सफलता मिलेगी और रक्त संबंधी रिश्तों पर आपका जोर बना रहेगा। आपके सामूहिक प्रयास सफल रहेंगे। अपनों के सहयोग से आपको किसी रुके हुए काम में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा के तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी। नैतिक मूल्यों को आप महत्व देंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आज आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी और आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और आप तेजी से आगे बढ़ाने की सोच रखेंगे। कुछ नए अनुबंधों से आपको लाभ मिलेगा। कामकाज की शुरुआत कर रहे लोगों को आज एक लक्ष्य पकड़कर चलना होगा। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहे, नहीं तो आपका कोई पुराना रोग फिर से ऊभर सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यक्तिगत संबंधों का आप लाभ उठाएंगे। आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। परिजनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने जरूरी कामों में ढील देने से बचें और आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतरने में सफल रहेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में आज कोई सम्मान मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आप अपने साहस से आगे बढ़ेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यक्तिगत मामलों में आपके प्रयास सकारात्मक रहेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में आप अपने लक्ष्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आप अपने कामों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है और आपकी कुछ पुरानी योजनाएं रंग लाएंगी। आप जिम्मेदारी से काम करेंगे और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपकी पद प्रतिष्ठा बनने से आपकी खुशी पर ठिकाना नहीं रहेगा और आप अपने कामों में जोखिम उठाने से बचे। आप अपने काम पर अग्रसर रहेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आज आप कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, नहीं तो बाद में आपको इससे कोई नुकसान हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य के लिए सूची बनाकर चलने के लिए रहेगा और आप अपने कामों में सावधान रहकर आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण योजनाओं पर आप अमल करेंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपको खुशी होगी। आध्यात्मिक विषयों में आप पूरे रुचि दिखाएंगे। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं और विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आज अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय में जोखिम भरे प्रयासों को करने से बचना होगा। आप जरूरी कार्यों पर पूरा जोर देंगे और परिवार में बड़े सदस्य यदि आपको कोई सुझाव या सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें और अपने खानपान में सात्विकता बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपको अक्समात लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। सामूहिक प्रयास आपके लिए बेहतर रहेंगे और कारोबार कर रहे लोगों को आज उसमें तेजी देखने को मिलेगी। आपके सामूहिक प्रयत्न बेहतर रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है, जिससे आपकी तरक्की होगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहने के कारण आप किसी काम के लिए तुरंत हां करेंगे और आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आज आप अपने मन में चल रही समस्याओं को अपने किसी मित्र से साझा कर सकते हैं|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: June 27 2023॥Aaj Ka Rashifal 27 June 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!