img 8092 1

Horoscope Today: April 05, 2023॥Aaj Ka Rashifal 05 April 2023

Horoscope Today: April 05, 2023॥Aaj Ka Rashifal 05 April 2023

आज का राशिफल

वैदिक पंचांग

दिनांक – 05 अप्रैल 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्दशी सुबह 09:19 तक तत्पश्चात पूर्णिमा

नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी सुबह 11:23 तक तत्पश्चात हस्त

योग – ध्रुव 06 अप्रैल रात्रि 03:17 तक तत्पश्चात व्याघात

राहुकाल– दोपहर 12:42 से दोपहर 02:15 तक

सूर्योदय-06:29

सूर्यास्त- 18:53

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – पूर्णिमा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा।अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today: April 05, 2023)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा और किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत के अनुसार फल मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थी अपने कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे और आप एक बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी की सुनी हुई बातों पर भरोसा ना करें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today: April 05, 2023)

आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आपकी धन संबंधित समस्याएं भी सुलझती दिख रही हैं। आप अपने मित्रों के साथ कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको कोई काम आज अपने माता-पिता से पूछकर करना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today: April 05, 2023)

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके अति उत्साहित होने की वजह से किसी काम को करने से कोई समस्या पैदा कर सकते हैं। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच दिखाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके आप अपनी किसी समस्या का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। आप कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आपका कोई मित्र आज आपके घर दावत पर आ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today: April 05, 2023)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको नौकरी में अधिकारियों से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा और कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन भी सामान्य रहेगा, लेकिन पारिवारिक रिश्तो में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण सूचना को सुनते ही आगे बढ़ने से बचना होगा। आप अपने सोच को सकारात्मक बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today: April 05, 2023)

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता लेकर आने वाला है। आपको मान सम्मान में वृद्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने परिजनों के साथ किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं और रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके कुछ निजी मामले हल होंगे और परिवार में आप किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today: April 05, 2023)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपने अपनी सोच कुछ नहीं दिखाई, तो आपको समस्या हो सकती है। आप अपने करीबियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। यदि आपका कोई मित्र आपको कोई निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसे साझेदार बनाने से बचना होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो कोई आपके इमोशन का फायदा उठा सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग आज महिला मित्रों से सावधानी बरतें, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Horoscope Today: April 05, 2023

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में आप कुछ योजनाओं को बनाएं, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से अनबन चल रही थी, तो वह आपसे मिलने आ सकता है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आज सुलझता दिख रहा है। आपका कोई काम में यदि आवश्यकता हो, तो अपने भाइयों से सलाह अवश्य करें और काम को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, आज वह पूरा हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today: April 05, 2023))

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है और आपको अधिकारियों से आज शाबासी मिलेगी, जिससे आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार कर रहे लोग किसी पर अति भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप उन्नति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे और आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आपकी कोई चिंता बनी हुई थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको व्यापार के लिए कुछ योजनाएं बनाने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today: April 05, 2023))

आज का दिन आपकी पद -प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कारोबार में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों से आपको बातचीत करते समय तोलमोल कर बोलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। अपनी गलती के लिए आज आपको माफी मांगनी पड़ सकती है। कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और आपके किसी नए काम में निवेश करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है और किसी काम के पूरा ना होने से आपको समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today: April 05, 2023))

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। पुण्य कार्य से आज आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने से आप कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने में कामयाब रहेंगे। यदि कहीं घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो उन्हे वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा और आप किसी बड़े लक्ष्य के पीछे आग लगे रहेंगे, तभी वह पूरा होता दिख रहा है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today: April 05, 2023))

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा और महत्वपूर्ण कार्य में धैर्य बनाए रखना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आप वरिष्ठ सदस्यों से बहसबाजी में पड़ने से बचें। माताजी के सेहत में अक्समात गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा।यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। पिताजी से आप मन के कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today: April 05, 2023))

आज का दिन आपके लिए किसी नयी संपत्ति के लिए रहेगा और आवश्यक कार्य पर पूरा जोर देंगे। किसी भूमि व वाहन की खरीदारी करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा, तभी आप जूनियर्स से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ नए अनुबंध से अच्छा लाभ मिलेगा। आप आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, वहां आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने और चोरी होने का भय सता रहा है|

Jai Sri Ram

For consultation:- mail@analystastro.com

Horoscope Today: April 05, 2023॥Aaj Ka Rashifal 05 April 2023 Read More »

img 8083

Horoscope Today: April 04, 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 April 2023

Horoscope Today: April 04, 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 April 2023

Horoscope Today: April 04, 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 April 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 04 अप्रैल 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – त्रयोदशी

सुबह 08:05 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी सुबह 09:36 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – वृद्धि 05 अप्रैल रात्रि 03:40 तक तत्पश्चात थ्रुव

राहुकाल– शाम 03:48 से शाम 05:21 तक

सूर्योदय-06:30

सूर्यास्त- 18:52

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

जिन का आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

 शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

 शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

 शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा और आपकी आय बढ़ने से आपके खर्चों में भी अच्छी खासी वृद्धि होगी, जो आपके लिए चिंता की बात होगी। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। यदि आप किसी नए निवेश को करेंगे, तो इससे भविष्य में आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको कोई पुराना लेनदेन से छुटकारा मिलेगाा, जिससे आपको खुशी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है, यदि आपको आज कोई जरूरी सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे न बढ़ाएं। संतान से आप किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई झगड़े में पड सकते हैं। यदि आपको किसी बात को लेकर लंबे समय से तनाव बना हुआ था, तो वह भी आज दूर होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आपको किसी व्यक्ति विशेष आदि की ओर से कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी भूमि व भवन की खरीदारी करना आज बेहतर रहेगा। आप अपने मन में चल रही बातें आप किसी से शेयर करने से बचें, नहीं तो वह उनको फायदा उठा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप आज सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और भाई बंधुत्व की भावना भी आपके अंदर बढ़ेगी। आपको आज किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई वाद विवाद पनप सकता है। यदि परिवार में आप किसी व्यक्ति को सलाह देंगे, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आपको व्यापार में तरक्की मिलने से आज आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और कुछ शुभ कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो, तो आप उसमें चुप्पी बनाए रखें, नहीं तो कोई मामला कानूनी हो सकता है और आप अपने करीबियों से आज मेलजोल बढ़ाएंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप अपनों के साथ उत्साहित रहेंगे क्योंकि आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। आपको किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। आपका किसी पुराने निवेश से भी आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में यदि आपकी कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती हैं। माता-पिता को आज आप इसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, तभी आप कार्यक्षेत्र में लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे और बड़ों की सलाह पर चलकर आप किसी अच्छे काम को कर सकते हैं। अपने आय और व्यय के लिए आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पर अत्यधिक भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा और कारोबार कर रहे लोग अपने कामों पर फोकस बनाए रखें, तभी उनके काम पूरे हो सकते हैं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। व्यवसाय में तरक्की मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आज आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। जल्दबाजी में आज कोई निर्णय ना लें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबन्धित मामले में कोई अच्छा लाभ लेकर आने वाला है और आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप व्यापार में लाभ के अवसरों को पहचानकर अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आप किसी काम में उसके नीति व नियमों का पालन अवश्य करें। माता पिता से आज आप अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी और आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी काम में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको उनसे माफी मांगी पड़ेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आपकी कुछ पुरानी योजनाओं से भी आपको अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया है, तो बाद में आपको परेशान होना पड़ेगा। आप अपने दोस्तों पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बढ़ने से मजबूत होगी और जीवनशैली आकर्षक बनेगी। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोगों को भी कुछ समय और इंतजार करना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today: April 04, 2023)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने मित्रों से आज पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे और साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप थोड़ा निराश रहेंगे। आप महत्वपूर्ण कामों में अपनी निगाह बनाए रखें, नहीं तो उनमें ढील बरतने से आपको नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में यदि किसी बात को लेकर लंबे समय से अवरोध चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

जय श्री राम

Consultation:- mail@analystastro.com

Horoscope Today: April 04, 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 April 2023 Read More »

img 8083

हनुमान जयंती

img 7616

हनुमान जयंती

चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जयंती पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 06 अप्रैल गुरुवार को है। हनुमानजी जयंती के शुभ योग में यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

ऐसे चढाएं हनुमानजी को चोला

हनुमान जयंती को हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। हनुमानजी को चोला चढ़ाने से पहले स्वयं स्नान कर शुद्ध हो जाएं और साफ वस्त्र धारण करें। सिर्फ लाल रंग की धोती पहने तो और भी अच्छा रहेगा। चोला चढ़ाने के लिए चमेली के तेल का उपयोग करें। साथ ही, चोला चढ़ाते समय एक दीपक हनुमानजी के सामने जला कर रख दें। दीपक में भी चमेली के तेल का ही उपयोग करें।

चोला चढ़ाने के बाद हनुमानजी को गुलाब के फूल की माला पहनाएं और केवड़े का इत्र हनुमानजी की मूर्ति के दोनों कंधों पर थोड़ा-थोड़ा छिटक दें। अब एक साबुत पान का पत्ता लें और इसके ऊपर थोड़ा गुड़ व चना रख कर हनुमानजी को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उसी स्थान पर थोड़ी देर बैठकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। कम से कम 5 माला जप अवश्य करें।

मंत्र राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।

सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।

अब हनुमानजी को चढाए गए गुलाब के फूल की माला से एक फूल तोड़ कर, उसे एक लाल कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी में रखें। इससे धन संबंधी समस्या हल होने के योग बनने लगेंगे।

उपाय :-

करें बड़ के पेड़ का उपाय गुरुवार की सुबह स्नान करने के बाद बड़ (बरगद) के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे साफ स्वच्छ पानी से धो लें। अब इस पत्ते को कुछ देर हनुमानजी की प्रतिमा के सामने रखें और इसके बाद इस पर केसर से श्रीराम लिखें। अब इस पत्ते को अपने पर्स में रख लें। साल भर आपका पर्स पैसों से भरा रहेगा। अगली होली पर इस पत्ते को किसी नदी में प्रवाहित कर दें और इसी प्रकार से एक और पत्ता अभिमंत्रित कर अपने पर्स में रख लें।

घर में स्थापित करें पारद हनुमान की प्रतिमा अपने घर में पारद से निर्मित हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करें। पारद को रसराज कहा जाता है। पारद से बनी हनुमान प्रतिमा की पूजा करने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। पारद से निर्मित हनुमान प्रतिमा को घर में रखने से सभी प्रकार के वास्तु दोष स्वत: ही दूर हो जाते हैं, साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध होता है। प्रतिदिन इसकी पूजा करने से किसी भी प्रकार के तंत्र का असर घर में नहीं होता और न ही साधक पर किसी तंत्र क्रिया का प्रभाव पड़ता है। यदि किसी को पितृदोष हो, तो उसे प्रतिदिन पारद हनुमान प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए। इससे पितृदोष समाप्त हो जाता है।

शाम को जलाएं दीपक हनुमान जयंती की शाम को समीप स्थित किसी हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमानजी की प्रतिमा के सामने एक सरसों के तेल का व एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमानजी की कृपा पाने का ये एक अचूक उपाय है। करें राम रक्षा स्त्रोत का पाठ सुबह स्नान आदि करने के बाद किसी हनुमान मंदिर में जाएं और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इसके बाद हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। जीवन में यदि कोई समस्या है, तो उसका निवारण करने के लिए प्रार्थना करें।

प्राणों की रक्षा हेतु मंत्र/रक्षा कवच बनाने के लिए

हनुमानजी जब लंका से आये तो राम जी ने उनको पूछा कि , रामजी के वियोग में सीताजी अपने प्राणो की रक्षा कैसे करती हैं ?

तो हनुमान जी ने जो जवाब दिया उसे याद कर लो । अगर आप के घर में कोई अति अस्वस्थ है, जो बहुत बिमार है, अब नहीं बचेंगे ऐसा लगता हो, सभी डॉक्टर दवाईयाँ भी जवाब दे गईं हों, तो ऐसे व्यक्ति की प्राणों की रक्षा इस मंत्र से करो..उस व्यक्ति के पास बैठकर ये हनुमानजी का मंत्र जपो..तो ये सीता जी ने अपने प्राणों की रक्षा कैसे की ये हनुमानजी के वचन हैं..

नाम पाहरू दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट ।

लोचन निज पद जंत्रित जाहिं प्रान केहिं बाट ॥

इसक अर्थ भी समझ लीजिये ।

नाम पाहरू दिवस निसि ‘ ….. सीता जी के चारों तरफ आप के नाम का पहरा है । क्योंकि वे रात दिन आप के नाम का ही जप करती हैं । सदैव राम जी का ही ध्यान धरती हैं और जब भी आँखें खोलती हैं तो अपने चरणों में नज़र टिकाकर आप के चरण कमलों को ही याद करती रहती हैं ।

तो ‘ जाहिं प्रान केहिं बाट ‘..… सोचिये की आप के घर के चारों तरफ कड़ा पहरा है । छत और ज़मीन की तरफ से भी किसी के घुसने का मार्ग बंद कर दिया है, क्या कोई चोर अंदर घुस सकता है..? ऐसे ही सीता जी ने सभी ओर से श्री रामजी का रक्षा कवच धारण कर लिया है ..इस प्रकार वे अपने प्राणों की रक्षा करती हैं । तो ये मंत्र श्रद्धा के साथ जपेंगे तो आप भी किसी के प्राणों की रक्षा कर सकते हैं ।

रक्षा कवच बनाने के लिए

दिन में 3-4 बार शांति से बैठें , 2-3 मिनिट होठो में जप करे और फिर चुप हो गए। ऐसी धारणा करे की मेरे चारो तरफ भगवान का नाम मेरे चारो ओर घूम रहा हें। भगवान के नाम का घेरा मेरी रक्षा कर रहा है।

जय श्री राम 

हनुमान जयंती Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!