img 6809

Horoscope Today September 01 2026 : Aaj ka Rashifal September 01 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल

img 6809

Horoscope Today: Astrological prediction for 01 September 2026

सनातन पंचांग
दिनांक – 01 सितंबर 2026
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ॠतु
मास – भाद्रपद ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – चतुर्थी सुबह 07:41 तक तत्पश्चात पंचमी
नक्षत्र – अश्विनी 02 सितम्बर रात्रि 02:42 तक तत्पश्चात भरणी
योग – वृद्धि रात्रि 11:39 तक तत्पश्चात ध्रुव
राहुकाल – शाम 03:47 से शाम 05:21 तक
सूर्योदय – 06:23
सूर्यास्त – 06:53
दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष – पॉजिटिव- अपने काम करने के तरीके और योजनाओं पर दोबारा विचार करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से मनमुटाव चल रहा है तो उसे सुलझाने की कोशिश सफल होगी। रिश्तों में दोबारा सहजता आएगी। किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। नेगेटिव- किसी बाहरी या अनजान व्यक्ति का पारिवारिक मामलों में दखल तनाव बढ़ा सकता है। घर के बड़े लोगों का सम्मान बनाए रखें। निजी मामलों में किसी दूसरे व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। महत्वपूर्ण फैसले अपनी समझ से लेना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने या नई योजना शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा और इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कारोबार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ेंगे। अपनी क्षमता और फैसलों पर भरोसा रखने से काम आगे बढ़ेगा। लव- परिवार के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- कभी-कभी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता और नियमित खानपान का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- दिन सामान्य रहेगा। किसी मामले में उलझन होने पर परिवार का सहयोग फैसला लेने में मदद करेगा। घर के बड़े लोगों की सलाह और मार्गदर्शन काम आएगा। कुछ समय शांत होकर अपने काम और परिस्थितियों पर विचार करने से भी सही दिशा मिलेगी। नेगेटिव- करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों पर भरोसा आपके लिए फायदेमंद रहेगा, इसलिए उनके साथ संबंध खराब न करें। गुस्सा और अहंकार नियंत्रित रखना जरूरी होगा। कहीं से कोई अप्रिय खबर मिलने से मन उदास हो सकता है।

व्यवसाय- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात रुका हुआ काम पूरा कराने में मदद करेगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कटुता न आने दें। लव- शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमी होने से बचना होगा। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से रिश्ता अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- आज परिवार के साथ खुशी का माहौल रहेगा। कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी योग्यता के दम पर लंबे समय से चाही गई कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। युवाओं को मेहनत के मन मुताबिक नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव- उधार और पैसों के लेन-देन में लापरवाही नुकसान करा सकती है। बच्चों की गलती पर ज्यादा डांटने के बजाय उन्हें सही दिशा दिखाएं। गैर जरूरी कामों में समय खराब करने के बजाय अपने जरूरी काम पूरे करना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- कारोबार में अच्छे कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे और फायदे के नए रास्ते खुलेंगे। दूर की पार्टियों से दोबारा संपर्क बनेगा। पार्टनरशिप शुरू करने से पहले उससे जुड़ी सभी बातों पर अच्छी तरह चर्चा करें। नौकरीपेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होगा, जिससे बॉस और वरिष्ठ अधिकारी खुश रहेंगे। लव- परिवार का माहौल सुखद और शांत रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध बनने की स्थिति बन सकती है और इसके खराब नतीजे सामने आ सकते हैं। ऐसी स्थिति से दूरी रखना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत के कारण थकान और बदन दर्द हो सकता है। समय-समय पर आराम लेना जरूरी रहेगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही कोई समस्या आज सुलझ सकती है। घर में रिश्तेदारों के आने से खुशी और चहल-पहल रहेगी। उपहारों के लेन-देन से भी उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- अपने निजी कामों के साथ दूसरी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा। बच्चों की परेशानियां सुलझाने में उनका सहयोग करें। घर का माहौल शांत रखना है तो किसी बाहरी व्यक्ति को पारिवारिक मामलों में दखल न देने दें, चाहे वह करीबी रिश्तेदार ही क्यों न हो।

व्यवसाय- कारोबार में कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। कर्मचारियों और सहयोगियों पर भरोसा करने से उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है। इसके कारण ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता से थकान और कमजोरी महसूस होगी। खानपान हेल्दी और सात्विक रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- निजी जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। अपने सिद्धांतों से समझौता न करने पर सम्मान बढ़ेगा। किसी मुश्किल में फंसे दोस्त की मदद करने से खुशी मिलेगी। नेगेटिव- किसी करीबी रिश्तेदार की वजह से मनमुटाव हो सकता है और इसका असर घर के माहौल पर भी पड़ेगा। घर के बड़े लोगों की सलाह और दखल से समस्या सुलझ जाएगी। कठोर भाषा का इस्तेमाल करने से बचें।

व्यवसाय- कारोबार में स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश का फैसला पूरी तरह सोच-विचार करने के बाद ही लें। बिजनेस में नवीनीकरण या विस्तार की योजना बन रही है तो उस पर खास ध्यान देना होगा। लव- शादीशुदा जीवन में प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होगी और इससे खुशी तथा नई ऊर्जा मिलेगी। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता का असर सेहत पर पड़ सकता है। कुछ समय मेडिटेशन में बिताने से मानसिक दबाव कम होगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- आमदनी का कोई रुका हुआ जरिया दोबारा शुरू हो सकता है। इससे आर्थिक राहत मिलेगी। जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों की सेवा और देखभाल में रुचि रहेगी। घर में शादी योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। इससे परिवार में खुशी रहेगी। नेगेटिव- भाइयों के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। रिश्ते संभालने के लिए धैर्य और समझदारी रखनी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई छोड़कर गैर जरूरी मौज-मस्ती में समय खराब करने से बचना होगा।

व्यवसाय- कारोबार के सभी काम व्यवस्थित तरीके से चलते रहेंगे। कर्मचारियों और स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया परेशानी पैदा कर सकता है। नौकरी में टारगेट पूरा होने से प्रमोशन मिल सकता है। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। इलाज में लापरवाही न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां काफी बेहतर होंगी। किसी काम में चल रही परेशानी सुलझ सकती है। घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से उत्साह रहेगा। आपसी बातचीत और विचारों के आदान-प्रदान से दिनचर्या में भी अच्छे बदलाव आएंगे। नेगेटिव- किसी गलतफहमी को घर के बड़े या अनुभवी व्यक्ति की मदद से सुलझाना बेहतर रहेगा। आमदनी के मुकाबले खर्च ज्यादा होने से चिंता रहेगी। जल्दबाजी और गुस्से में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है।

व्यवसाय- नई बिजनेस योजना फिलहाल आगे न बढ़ाएं। मौजूदा कामों पर ही ध्यान देना बेहतर रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात कारोबार में मदद करेगी। जोखिम वाले काम में पैसा लगाने से बचें। लव- शादीशुदा जीवन में प्यार बनाए रखने के लिए छोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा। किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और पुरानी अच्छी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- गलत खानपान से पेट खराब हो सकता है। दिनचर्या और भोजन व्यवस्थित रखना जरूरी रहेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- कहीं पैसा लगाने से पहले उसकी वापसी और जोखिम अच्छी तरह समझना जरूरी होगा, वरना परेशानी हो सकती है। घर की मरम्मत या सुधार की योजना बनेगी। वास्तु विशेषज्ञ से भी सलाह ली जा सकती है। गैर जरूरी खर्च कम करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नेगेटिव- अचानक ऐसा खर्च सामने आ सकता है जिसे टालना मुश्किल होगा। करीबी रिश्तेदारों से किसी विवाद में न पड़ें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से जुड़ी तैयारी पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

व्यवसाय- मार्केटिंग और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबार में फायदा होगा। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के मामले में सावधानी रखनी होगी और कागजी काम ध्यान से करना होगा। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन का मौका मिल सकता है। लव- घर का माहौल अच्छा बनाए रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। प्रेम संबंध में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- ज्यादा काम और सेहत को लेकर लापरवाही से नसों में खिंचाव और दर्द हो सकता है। योग और सामान्य एक्सरसाइज पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपकी कोई समस्या सुलझेगी। इससे दूसरी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना आसान होगा। रोचक और जानकारी देने वाली किताबें या सामग्री पढ़ने से सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। नेगेटिव- बैंक से जुड़े किसी काम में रुकावट आ सकती है। तनाव लेने के बजाय शांत तरीके से समाधान निकालना बेहतर रहेगा। नकारात्मक सोच वाले लोगों के संपर्क में रहने से मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, इसलिए उनसे दूरी रखें।

व्यवसाय- मेहनत के मन मुताबिक नतीजे न मिलने से कारोबार में तनाव रहेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से परेशानियां कम होंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस का माहौल बेहतर होगा और काम का बोझ भी कम रहेगा। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। विवाहेतर संबंध आपकी छवि खराब कर सकते हैं, इसलिए ऐसी स्थिति से दूरी रखें। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। उमस और ज्यादा गर्मी से बचाव रखना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- समय का सही इस्तेमाल करना जरूरी होगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा महत्वपूर्ण काम भी आज पूरा होने की संभावना है। घर के बड़े लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। नेगेटिव- किसी मामले में उलझन होने पर परिवार से बातचीत करने से समाधान मिलेगा। बच्चों की गतिविधियों और संगत पर नजर रखना जरूरी होगा। युवाओं की किसी योजना में रुकावट आने से निराशा हो सकती है।

व्यवसाय- नया काम या नई योजना शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा। अधूरी तैयारी के कारण मेहनत के मुताबिक नतीजे नहीं मिल सकते। पार्टनरशिप के बिजनेस में अच्छा फायदा होगा। नौकरी में कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- परिवार के लोगों के बीच प्यार और अच्छा तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। गैर जरूरी बहस घर की शांति खराब कर सकती है। स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और थकान हो सकती है। काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालें। सामान्य एक्सरसाइज भी जरूरी रहेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- पॉलिसी या प्रॉपर्टी में निवेश से जुड़ा फैसला आज लिया जा सकता है। पैसा लगाने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी समझना जरूरी होगा। घर के बड़े लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव- गैर जरूरी खर्च बढ़ने से चिंता होगी। जल्दबाजी और जरूरत से ज्यादा उत्साह किसी परेशानी में डाल सकता है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। दिन में भागदौड़ ज्यादा रहेगी।

व्यवसाय- अभी नया कारोबार या नया काम शुरू करना ठीक नहीं रहेगा। मेहनत के मुताबिक नतीजे नहीं मिलेंगे। अपनी कारोबारी योजनाओं और जरूरी जानकारी को गोपनीय रखें। पार्टनरशिप के बिजनेस में आपसी भरोसा बना रहेगा। लव- व्यस्तता के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। परिवार के लोग आपकी स्थिति समझेंगे और सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन लापरवाही करने से परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- कोई निजी परेशानी सामने आ सकती है, लेकिन आप उसका समाधान निकालने में सफल रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। घर में किसी शुभ काम की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- रिश्तेदारों के अचानक आने से जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर नाराजगी भी रहेगी। काम और रिश्तों के बीच सही व्यवस्था बनाए रखना जरूरी होगा। परिवार के लोगों के साथ संबंध मजबूत रखने के लिए भी समय देना होगा।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी निगरानी बनाए रखना जरूरी होगा। कर्मचारियों की छोटी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार फायदे में रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से प्रमोशन मिलने की अच्छी संभावना है। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ गेट-टुगेदर हो सकता है। लव पार्टनर से मुलाकात भी हो सकती है। स्वास्थ्य- प्रदूषण और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से इंफेक्शन हो सकता है। महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

Horoscope Today September 01 2026 : Aaj ka Rashifal September 01 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल Read More »

50bdff78 d5a8 48e9 aa79 c984001e84b4 2 1

Krishna Janmashtami 2026: 5253rd Birth Anniversary of Lord Krishna | Date, Nishita Puja Time, Parana & Dahi Handi

Krishna Janmashtami 2026 will be celebrated on Friday, September 4, 2026, marking the 5253rd birth anniversary of Lord Krishna, the divine incarnation of Lord Vishnu.

50bdff78 d5a8 48e9 aa79 c984001e84b4 2 1

Janmashtami is one of the most auspicious Hindu festivals, celebrated with devotion, fasting, bhajans, kirtans and midnight prayers. Devotees observe a fast throughout the day and worship Lord Krishna at Nishita Kaal, the sacred midnight period when Shri Krishna is believed to have appeared on Earth.

🦚 Krishna Janmashtami 2026 Date

Festival: Krishna Janmashtami
Date: Friday, September 4, 2026
Birth Anniversary: 5253rd Birth Anniversary of Lord Krishna
Dahi Handi: Saturday, September 5, 2026

The most important worship of Lord Krishna on Janmashtami is performed during the Nishita period.

🕉️ Nishita Puja Time

The Nishita Puja Time on Krishna Janmashtami 2026 is:

Nishita Puja Time: 11:57 PM to 12:43 AM
Date: September 4–5, 2026
Duration: 45 minutes

Devotees can perform Shri Krishna Janmashtami Puja during this auspicious period, including the ceremonial birth celebration of Lord Krishna.

🌙 Midnight Moment

Midnight Moment: 12:20 AM on September 5, 2026

The midnight period holds special significance because Lord Krishna is traditionally believed to have appeared at midnight in Mathura.

🌸 Ashtami Tithi Timings

The Ashtami Tithi, which is particularly important for Janmashtami observance, will occur at the following times:

  • Ashtami Tithi Begins: 02:25 AM on September 4, 2026
  • Ashtami Tithi Ends: 12:13 AM on September 5, 2026

Devotees should consider the prevailing tithi and their local religious traditions while determining the appropriate fasting and worship schedule.

⭐ Rohini Nakshatra Timings

Rohini Nakshatra is also associated with the birth of Lord Krishna.

  • Rohini Nakshatra Begins: 12:29 AM on September 4, 2026
  • Rohini Nakshatra Ends: 11:04 PM on September 4, 2026

On the Parana day, both Ashtami Tithi and Rohini Nakshatra end before sunrise.

🌅 Janmashtami Parana Time 2026

Parana refers to breaking the Janmashtami fast.

According to Dharma Shastra, the Parana should be performed after the appropriate tithi and nakshatra considerations.

Parana According to Dharma Shastra

Parana Time: After 06:01 AM on September 5, 2026

On the Parana day, Ashtami Tithi and Rohini Nakshatra have already ended before sunrise. Therefore, according to the Dharma Shastra-based calculation, devotees may break their fast after sunrise at the specified time.

Parana According to Modern Social Tradition

In many places across India, Janmashtami fasting is traditionally ended immediately after Nishita, i.e. Hindu midnight.

Parana Time: After 12:43 AM on September 5, 2026

Devotees following local or modern social traditions may observe this method of Parana.

Note: Janmashtami fasting and Parana traditions can vary according to regional customs, religious traditions and local Panchang calculations. Devotees should follow the tradition prescribed by their family, community or local religious authority.

🥣 Dahi Handi 2026

Dahi Handi will be celebrated on Saturday, September 5, 2026.

Dahi Handi is a popular celebration associated with the playful childhood form of Lord Krishna. Devotees recreate Krishna’s love for butter and curd by placing a pot filled with curd or other offerings at a height and forming human pyramids to reach and break it.

The celebration is especially popular in Maharashtra and several other parts of India.

🌙 Chandrodaya Moment

Chandrodaya Moment: 11:29 PM

The Chandrodaya timing is traditionally considered important for devotees following a fasting tradition in which the fast is connected with moonrise. However, Janmashtami fasting rules may differ depending on the Panchang and regional customs.

📅 Krishna Janmashtami 2026: Complete Timings

Event

Date & Time

Krishna Janmashtami

Friday, September 4, 2026

5253rd Birth Anniversary

September 4, 2026

Ashtami Tithi Begins

02:25 AM, September 4

Rohini Nakshatra Begins

12:29 AM, September 4

Rohini Nakshatra Ends

11:04 PM, September 4

Nishita Puja Begins

11:57 PM, September 4

Midnight Moment

12:20 AM, September 5

Ashtami Tithi Ends

12:13 AM, September 5

Nishita Puja Ends

12:43 AM, September 5

Parana – Modern Tradition

After 12:43 AM, September 5

Parana – Dharma Shastra

After 06:01 AM, September 5

Dahi Handi

Saturday, September 5, 2026

Chandrodaya Moment

11:29 PM

🙏 How to Celebrate Krishna Janmashtami

Devotees can celebrate Janmashtami with:

  • Observing a Janmashtami fast according to one’s tradition
  • Cleaning and decorating the home and Puja room
  • Decorating a Bal Gopal idol or Krishna Jhula
  • Offering fruits, sweets, butter and milk preparations to Lord Krishna
  • Singing Krishna Bhajans and Kirtans
  • Reading or listening to stories from the Srimad Bhagavad Gita and Bhagavata Purana
  • Performing Nishita Kaal Puja
  • Celebrating the divine birth of Shri Krishna at midnight
  • Breaking the fast at the appropriate Parana time

🪷 Significance of Krishna Janmashtami

Krishna Janmashtami reminds devotees of the divine message of righteousness, devotion and truth. Lord Krishna’s teachings inspire humanity to perform one’s duty with sincerity while remaining devoted to the Supreme.

The festival is not merely a celebration of Krishna’s birth; it is also a reminder to bring dharma, devotion, compassion and wisdom into our lives.

🦚 Hare Krishna!

“Hare Krishna Hare Krishna,Krishna Krishna Hare Hare,Hare Rama Hare Rama,Rama Rama Hare Hare.”

May Lord Shri Krishna bless everyone with happiness, peace, prosperity, wisdom and devotion.

जय श्री कृष्ण! 🦚

Krishna Janmashtami 2026, Janmashtami 2026 date, Krishna Janmashtami date 2026, 5253rd birth anniversary of Lord Krishna, Nishita Puja Time 2026, Janmashtami Parana Time 2026, Ashtami Tithi 2026, Rohini Nakshatra 2026, Dahi Handi 2026, Krishna Janmashtami Puja Muhurat, Janmashtami fasting time, Krishna Janmashtami Panchang 2026

Read More »

img 5007

Horoscope Today August 30 2026 : Aaj ka Rashifal August 30 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल

img 9247

दिनांक – 30 अगस्त 2026
दिन – रविवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ॠतु
मास – भाद्रपद ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – द्वितीया सुबह 09:36 तक तत्पश्चात तृतीया
नक्षत्र – उत्तरभाद्रपद 31 अगस्त रात्रि 03:44 तक तत्पश्चात रेवती
योग – धृति 31 अगस्त रात्रि 03:46 तक तत्पश्चात गण्ड
राहुकाल – शाम 05:22 से शाम 06:57 तक
सूर्योदय – 06:22
सूर्यास्त – 06:55
दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई ओर शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

मेष – पॉजिटिव- पारिवारिक मामलों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और आपकी राय को महत्व मिल सकता है। खास तौर पर महिलाओं के लिए दिन अच्छे नतीजे देने वाला रहेगा। वे किसी मुश्किल स्थिति में हिम्मत और आत्मविश्वास दिखाकर सफलता हासिल कर सकती हैं। परिवार के किसी जरूरी फैसले में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। अपने अनुभव और समझ से घर की स्थिति बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। नेगेटिव- दोपहर बाद कोई अच्छी न लगने वाली खबर मिलने से मन परेशान हो सकता है। हिम्मत हारने के बजाय स्थिति को संभालने की कोशिश करें। घर के बड़े लोगों के साथ समय बिताने और उनकी सलाह लेने से मनोबल बढ़ेगा। बच्चों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। किसी परेशानी को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें।

व्यवसाय- कारोबार की गतिविधियां अच्छी रहेंगी, हालांकि इनकम फिलहाल सामान्य रह सकती है। फोन और अपने संपर्कों के जरिए ज्यादातर काम बन सकते हैं। मीडिया से जुड़े कामों पर खास ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक किसी टूर पर जाने का मौका मिल सकता है। काम अच्छा रहेगा, लेकिन कमाई को लेकर फिलहाल ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय लगातार प्रयास करें। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहने से घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। ऐसे प्रेम संबंधों में जरूरत से ज्यादा समय न दें जो आपके जरूरी काम और जिम्मेदारियों को प्रभावित कर रहे हों। स्वास्थ्य- थकान के कारण सिरदर्द और कमजोरी हो सकती है। काम के बीच आराम करें और कुछ समय हल्के मनोरंजन के लिए भी निकालें। पर्याप्त नींद और पानी का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- आज कुछ अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। इनका कितना फायदा मिलेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप सही समय पर सही कदम उठाते हैं या नहीं। पिछले कुछ दिनों से लगातार व्यस्त हैं तो आज अपने मनपसंद काम, पूजा-पाठ या शांत गतिविधियों के लिए भी समय निकालें। इससे मानसिक थकान कम होगी और आगे के फैसले ज्यादा साफ सोच के साथ ले पाएंगे। नेगेटिव- आज रुपये-पैसों का लेन-देन करने से बचें, क्योंकि इसकी वजह से रिश्तों में तनाव आ सकता है। कुछ समय अकेले या किसी धार्मिक जगह पर बिताना मन को राहत देगा। परिवार की व्यवस्था बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। किसी आर्थिक मामले में केवल भरोसे के आधार पर फैसला न करें।

व्यवसाय- कारोबार में दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ नुकसान होने की स्थिति बन सकती है, इसलिए जोखिम वाले फैसलों से बचें। पार्टनरशिप के बिजनेस में भी बहुत समझदारी से बात और फैसला करें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रह सकता है। बिजनेस में नई जिम्मेदारी लेने से पहले उसकी शर्तें और खर्च अच्छी तरह समझें। लव- घर के बड़े लोगों के अनुशासन और देखरेख से परिवार की व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। स्वास्थ्य- एक्सरसाइज या योग के लिए समय निकालें। लगातार एक ही स्थिति में रहने या ज्यादा थकान के कारण पैरों में दर्द और नसों में खिंचाव हो सकता है। परेशानी लगातार रहे तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- दिनचर्या में कुछ अच्छे बदलाव महसूस होंगे। आत्मविश्वास बढ़ने से थोड़ा जोखिम लेकर काम करने का मन हो सकता है और कुछ मामलों में इसका फायदा भी मिल सकता है। परिवार के किसी बड़े व्यक्ति की महत्वपूर्ण सलाह काम आएगी। सामाजिक स्तर पर भी आपका सम्मान बढ़ सकता है। किसी जिम्मेदारी को अच्छे तरीके से पूरा करने से लोगों के बीच आपकी छवि बेहतर होगी। नेगेटिव- परिवार और जीवनसाथी की जिम्मेदारियों में सहयोग देना जरूरी होगा। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। पारिवारिक खर्च बढ़ेंगे, इसलिए गैर जरूरी शॉपिंग और दूसरे खर्च फिलहाल रोकना बेहतर रहेगा। कहीं पैसा निवेश करने की योजना है तो अभी उसे टाल दें।

व्यवसाय- कारोबार में परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल की व्यवस्था अच्छी रहेगी। सट्टा या बहुत जोखिम वाले कामों में पैसा न लगाएं। कामकाजी महिलाओं के लिए समय उपलब्धि और सफलता वाला रह सकता है। बिजनेस के रोज के काम व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ेंगे। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे का साथ देंगे, जिससे घर में शांति बनी रहेगी। ऐसे प्रेम संबंधों में जरूरत से ज्यादा समय न दें जिनके कारण आपका ध्यान अपने लक्ष्य से हट रहा हो। स्वास्थ्य- सामान्य तौर पर सेहत ठीक रहेगी। मौसम बदलने के कारण लापरवाही न करें। खानपान, नींद और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- निवेश के लिए समय अनुकूल बताया गया है। वास्तविक निवेश करने से पहले जोखिम, अवधि और अपनी आर्थिक क्षमता जरूर जांचें। घर में बदलाव या सुधार से जुड़े मामलों पर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। मनोरंजन में भी समय बीतेगा। आपकी सलाह से परिवार के किसी सदस्य की परेशानी दूर हो सकती है। परिवार के साथ बैठकर भविष्य की कोई योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- दोपहर बाद स्थितियां थोड़ी मुश्किल हो सकती हैं। ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते अच्छे बनाए रखें। अपनी बात को लेकर अहंकार या जिद न करें, क्योंकि इसका असर पति-पत्नी के रिश्ते पर भी पड़ सकता है। छोटी बात को बढ़ाने के बजाय समय रहते बातचीत कर लें।

व्यवसाय- कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। बिजनेस बढ़ाने के लिए किसी के साथ पार्टनरशिप की योजना बन सकती है। आगे बढ़ने से पहले जिम्मेदारियां, पैसा और शर्तें साफ कर लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए काम का बोझ हल्का रहने से राहत मिलेगी। लव- शादीशुदा जीवन व्यवस्थित और अच्छा रहेगा। हालांकि घर के लोगों के मामलों में जरूरत से ज्यादा रोक-टोक करने से वे नाराज हो सकते हैं। परिवार के हर सदस्य को थोड़ा निजी समय और आजादी देना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य- मौसम बदलने के कारण जोड़ों और घुटनों में दर्द हो सकता है। महिलाओं को खास तौर पर अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत होगी। दर्द लगातार रहे या बढ़े तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ सकता है। किस्मत का सहयोग मिलने से कुछ परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। खास लोगों से मुलाकात उपयोगी साबित हो सकती है। अपनी अच्छी बातचीत और समझदारी से कई रुकावटों को पार कर पाएंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- आपकी सफलता से कुछ लोग जलन महसूस कर सकते हैं और आपको गलत दिशा में ले जाने की कोशिश कर सकते हैं। उनकी बातों में उलझने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। आज गैर जरूरी यात्रा से खास फायदा नहीं मिलेगा। पैसों का बेवजह खर्च भी हो सकता है, इसलिए बजट संभालकर रखें।

व्यवसाय- किसी ऑर्डर को लेकर शिकायत आने से कारोबार में नुकसान हो सकता है। कर्मचारियों के काम और सामान की क्वालिटी पर पूरी नजर रखें। नौकरीपेशा लोगों से भी कोई गलती होने पर वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो सकते हैं। जरूरी काम पूरा करने से पहले उसे दोबारा जांचना बेहतर रहेगा। लव- घर और परिवार के लोगों के लिए समय जरूर निकालें। इससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। ऐसे प्रेम संबंधों में समय खराब न करें जिनका आपके जीवन और जिम्मेदारियों पर नकारात्मक असर पड़ रहा हो। स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कंधों में दर्द हो सकता है। हल्की स्ट्रेचिंग और सामान्य एक्सरसाइज मदद कर सकती है। दर्द ज्यादा हो या लंबे समय तक बना रहे तो डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- अपनी पसंद का कोई काम करके खुशी महसूस करेंगे। बच्चे की किसी परेशानी को सुलझाने में आपकी भूमिका मददगार रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से जुड़ी योजना सफल हो सकती है। लंबे समय से इससे जुड़ी बातचीत चल रही है तो आज मामला आगे बढ़ सकता है। अंतिम फैसला करने से पहले दस्तावेज और शर्तें अच्छी तरह जांच लें। नेगेटिव- मुश्किल परिस्थिति में धैर्य न खोएं। हर काम सोच-समझकर और शांत तरीके से करें। युवाओं को अपने लक्ष्य से भटकने से बचना होगा। बेकार के काम और मनोरंजन में ज्यादा समय देने से जरूरी मौका हाथ से निकल सकता है। दिन की प्राथमिकताएं पहले तय कर लेना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- बदलती परिस्थिति के हिसाब से काम करने पर कारोबार बढ़ाने की योजना सफल हो सकती है। हर बात पर बहुत ज्यादा अड़ने से व्यावसायिक रिश्ते खराब हो सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस दोनों जगह माहौल अपने पक्ष में रखने में सफल रहेंगे। काम से जुड़ी यात्रा फायदेमंद हो सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहने से घर का माहौल शांत रहेगा। घर के बड़े लोगों का प्यार और सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। रिश्ते को लेकर स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के कारण पैरों में दर्द और थकान हो सकती है। पर्याप्त आराम लें और लगातार खड़े रहने या भागदौड़ के बीच ब्रेक लेते रहें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- अपनी सोच, व्यक्तित्व और काम करने के तरीके में बदलाव की जो योजना बनाई है, उसे अब लागू करने का समय है। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क मजबूत हो सकते हैं। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी लंबे समय से चल रही उम्मीद को लेकर सकारात्मक स्थिति बन सकती है। नेगेटिव- घर के बड़े लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। किसी से ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करना मुश्किल हो। दोस्त या रिश्तेदार के साथ गलतफहमी के कारण मनमुटाव हो सकता है। बात बढ़ने से पहले स्थिति को संभालने की पहल करें। अधूरी जानकारी के आधार पर किसी पर नाराज न हों।

व्यवसाय- बिजनेस में पार्टनरशिप करने की योजना है तो पहले उसके हर पहलू पर अच्छी तरह बात करें। कमीशन से जुड़े कारोबार में फायदा होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी नई साझेदारी में लिखित शर्तें और जिम्मेदारियां साफ रखें। लव- पति-पत्नी के बीच प्यार और अच्छा तालमेल रहने से घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेम संबंध को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। लंबे समय से परिवार से बात करने का इंतजार है तो सकारात्मक स्थिति बनने के संकेत हैं। स्वास्थ्य- काम ज्यादा रहने के बावजूद आराम के लिए समय निकालें। पैरों में दर्द और सूजन बढ़ सकती है। परेशानी लगातार रहे तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- विरोधियों की कोशिशें आपके काम को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाएंगी। दिन का काफी समय परिवार के कामों में बीत सकता है। घर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आपका सम्मान भी बढ़ सकता है। घर के बड़े लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक मामलों में आपकी बात को महत्व दिया जाएगा। नेगेटिव- अपनी क्षमता के मुताबिक ही किसी से वादा करें। दूसरों की बहुत सारी जिम्मेदारियां खुद पर न लें, वरना थकान के कारण उन्हें पूरा करना मुश्किल हो सकता है। विद्यार्थियों को गैर जरूरी बातों में समय खराब करने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ बदलाव आ सकते हैं। जल्दबाजी के बजाय धैर्य और समझदारी से काम करना जरूरी होगा। मीडिया और ऑनलाइन माध्यमों से बिजनेस की नई जानकारी लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। नई जानकारी को अपने काम में इस्तेमाल करने से आगे फायदा हो सकता है। लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण गलतफहमी हो सकती है। बाहरी व्यक्ति की बात पर तुरंत भरोसा करने के बजाय पार्टनर से सीधे बातचीत करें। स्वास्थ्य- ज्यादा प्रदूषण और भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें। त्वचा पर एलर्जी हो सकती है। परेशानी बढ़े तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- आज आपका कोई निजी और महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने से उपयोगी लोगों से संपर्क बढ़ेगा। अनुभवी और सकारात्मक लोगों के साथ रहने से सोच में नया बदलाव आएगा। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। नेगेटिव- दिन का काफी समय परिवार और निजी जिम्मेदारियों में बीतेगा। आज गैर जरूरी यात्रा का खास फायदा नहीं मिलेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है और उसकी देखभाल करनी पड़ेगी। युवाओं को भविष्य और करियर को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

व्यवसाय- मार्केटिंग और अपने काम के प्रमोशन पर खास ध्यान दें। कारोबार बढ़ाने की योजना को गंभीरता से आगे बढ़ाएं। पार्टनरशिप के बिजनेस में एक-दूसरे से हर जरूरी बात साफ रखना जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में काम करने के तरीके में कुछ सुधार करने की कोशिश कर सकते हैं। लव- पति-पत्नी के बीच प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। घर में नन्हे मेहमान के आने से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। इससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य- त्वचा से जुड़ी कोई परेशानी हो तो उसे नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और इलाज कराएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- सामाजिक और सोसाइटी से जुड़े कामों में भाग लेने से आपकी पहचान और सम्मान बढ़ सकता है। पढ़ाई और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी और मानसिक शांति मिलेगी। बच्चों की व्यवस्थित दिनचर्या और जिम्मेदार व्यवहार से भी संतोष रहेगा। लोगों के बीच आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। नेगेटिव- पार्टनरशिप या पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी न करें। घर के लिए कोई सामान खरीद रहे हैं तो पहले उसकी क्वालिटी और ब्रांड की जानकारी जरूर लें। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई तथा करियर के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। केवल दूसरों की राय पर खरीदारी या आर्थिक फैसला न करें।

व्यवसाय- कारोबार में नए ऑर्डर मिलने की संभावना है और मुनाफे की स्थिति भी बेहतर हो सकती है। कार्यस्थल पर चल रही गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। अपनी कारोबारी योजनाएं हर किसी के सामने न बताएं, क्योंकि कोई कर्मचारी उनका गलत फायदा उठा सकता है। जरूरी जानकारी सीमित लोगों तक ही रखें। लव- किसी उलझन में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। विपरीत लिंग के दोस्तों से मिलने-जुलने में ऐसी स्थिति से बचें जिससे वैवाहिक रिश्ते में गलतफहमी पैदा हो। स्वास्थ्य- मौसम के मुताबिक खानपान रखें। गैस या अपच के कारण छाती में दर्द जैसा महसूस हो सकता है। छाती में दर्द को केवल गैस मानकर नजरअंदाज न करें; दर्द तेज हो, दोबारा हो या दूसरी परेशानी के साथ हो तो मेडिकल मदद लें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- पैसों के मामले में अचानक फायदा होने से खुशी मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। इससे सोच शांत और सकारात्मक रहेगी। अपने काम योजनाबद्ध तरीके से करेंगे तो परिस्थितियों का अच्छा फायदा मिल सकता है। किसी आर्थिक मामले में उम्मीद से बेहतर नतीजा मिल सकता है। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास या अपनी ही बात पर अड़े रहने से नुकसान हो सकता है। दोस्तों के साथ गैर जरूरी कामों में ज्यादा समय खराब न करें। अपनी ऊर्जा जरूरी कामों में लगाएंगे तो कई जिम्मेदारियां व्यवस्थित हो जाएंगी। फैसला करने से पहले जरूरी जानकारी जरूर जांचें।

व्यवसाय- काम में इस समय ज्यादा मेहनत करनी होगी। अपनी योग्यता और मेहनत से काम में सफलता मिल सकती है, लेकिन इनकम के मामले में फिलहाल थोड़ा धैर्य रखना होगा। कार्यस्थल पर बाहरी लोगों की गतिविधियों से सावधान रहें। मेहनत का नतीजा तुरंत पैसे के रूप में न मिले तो निराश न हों। लव- जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। काम के साथ परिवार और पार्टनर के लिए भी समय निकालना जरूरी होगा। उनकी परेशानी को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य- मांसपेशियों और नसों में खिंचाव या दर्द हो सकता है। एक्सरसाइज करते समय शरीर की क्षमता का ध्यान रखें। दर्द ज्यादा हो तो मेडिकल सलाह लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- दिन का काफी समय सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बीत सकता है। आपके काम की तारीफ भी होगी। रिश्तेदारों और पड़ोसियों से संबंध बेहतर होंगे। पैसों से जुड़ी चल रही किसी परेशानी का समाधान किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की मदद से हो सकता है। इससे आर्थिक तनाव कुछ कम होगा। नेगेटिव- किसी मामले को पूरी तरह समझे बिना उसमें दखल न दें और न ही तुरंत फैसला सुनाएं। गलतफहमी के कारण किसी करीबी व्यक्ति से बहस हो सकती है। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी होगा। किसी सुनी-सुनाई बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें।

व्यवसाय- कारोबार में मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग काम बढ़ाने में मदद करेगा। किसी गैर कानूनी काम में रुचि लेना परेशानी पैदा कर सकता है, इसलिए हर काम नियमों के मुताबिक करें। जल्दी फायदा पाने के लिए गलत तरीका अपनाने से बचें। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। युवा अपने प्रेम संबंध को लेकर गंभीर हो सकते हैं। रिश्ते के भविष्य को लेकर बातचीत भी हो सकती है। स्वास्थ्य- जरूरत से ज्यादा सोचने और तनाव लेने से सिरदर्द तथा पेट की परेशानी बढ़ सकती है। नियमित भोजन, पर्याप्त नींद और आराम रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Horoscope Today August 30 2026 : Aaj ka Rashifal August 30 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!