img 7907

19/03/2023 Today’s Horoscope, rashifal

img 7907

19/03/2023 Today’s Horoscope, rashifal

आज का राशिफल, पंचांग ,मुहूर्त

Analystastro

वैदिक पंचांग

दिनांक – 19 मार्च 2023

दिनरविवार

विक्रम संवत – 2079

शक संवत -1944

अयनउत्तरायण

ऋतुवसंत ॠतु

मासचैत्र ( गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार फाल्गुन)

पक्षकृष्ण

तिथिद्वादशी सुबह 08:07 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्रधनिष्ठा रात्रि 10:04 तक तत्पश्चात शतभिषा

योगसिद्ध रात्रि 08:07 तत्पश्चात साध्य

राहुकालशाम 05:19 से शाम 06:49 तक

सूर्योदय– 06:45

सूर्यास्त – 18:48

👉दिशाशूलपश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है|

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें सुधार आएगा और आपको अपने किसी नए काम में पूरा साहस बनाए रखना होगा। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपको कोई भी धन संबंधित मामले में लापरवाही नहीं दिखानी है और वरिष्ठ सदस्यों से आप बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे लोगों को हैरानी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस में कुछ नई योजना बनाने के लिए रहेगा, लेकिन आप किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मशवरा से कोई कदम बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ाएं। शासन प्रशासन के मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी जोखिम भरे काम में आप हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आज पूरी आस्था विश्वास दिखा कर आगे बढ़ना होगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी पद प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। यदि आपने कुछ योजनाएं बनाई हैं, तो आप उनके शुरुआत करेंगे, तो धीरेधीरे आपको लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आध्यात्मिक विषयों में आपकी रूचि और जागृत होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को भी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही राहत मिलती दिख रही है। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपने कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचने के लिए रहेगा और किसी काम में उसके नियमों की अनदेखी ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ नहीं आजमाना है। कुछ अनजान लोगों से आप दूरी बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बनी रहेंगी। आपको नौकरी में अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनना होगा और अमल करना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है और अपने खानपान में आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों के साथ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे और मित्रों के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी। आपको आज अपने पिताजी से अपने किसी समस्या को लेकर बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर हो सकेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से समय रहते कार्य को पूरा करेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने उजागर हो सकती है। आपने यदि किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा दी है, तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। माताजी को यदि कोई समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें काफी राहत मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आप अपने मित्रों करीबियों का विश्वास आसानी से जीत पाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको हैरानी होगी। शैक्षणिक गतिविधियां बढेगी। आपके अध्ययन में अध्यात्म के प्रति पूरी रुचि बढ़ेगी। बड़ों के साथ आप आदर और सम्मान बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप एक लक्ष्य बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। बिजनेस के लिए उत्तम समय है और शासनप्रशासन के कार्य में भी आप लापरवाही ना करें। व्यापार कर रहे लोग आज सजग रहें और भावनात्मक मामलों में आप पूरी सहजता दिखाएं। आपको किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करना बेहतर रहेगा और परिवार में आप किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां बनी रहेगी। आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन किसी भी गलत बात के लिए आप हां में हां ना मिलाएं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर आने वाला है। जन कल्याण के कार्य में आपकी पूरी रहेगी और आप अपने कार्य को पूरा करने में पूरी मेहनत से बढ़ेंगी, लेकिन आप औरों के कामों में पूरा ध्यान देंगे, इसके साथसाथ आपको अपने कामों पर भी ध्यान लगाना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में आपको सावधान रहना होगा और वाणिज्यिक प्रयासों में आप बेहतर रहेंगे। भाई बंधुत्व की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। आपको किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी सुखसुविधाओं की वस्तुओं में आज इजाफा होगा और आप नैतिक मूल्यों को पूरा महत्व देंगे। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका साहस और पराक्रम देखकर लोगों को हैरानी होगी। बिजनेस के लिए यदि किसी की आवश्यकता हो, तो अपने भाइयों से करें, तो बेहतर रहेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी और आपको आर्थिक मामलों में भी सूझ बूझ दिखानी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य को बनाए रखने के लिए रहेगा और आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने में आज पूरी रुचि दिखाएंगे। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कलात्मक प्रयासों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपका कोई परिजन यदि आपसे भी नाराज चल रहा था, तो उनकी वह नाराजगी भी देर होगी। आपको किसी काम के लिए बहुत ही सोच विचार करना होगा, नहीं तो आप किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे और कानूनी मामलों में आप धैर्य बनाए रखना होगा, तभी वह पूरे हो पाएंगे। आपके आकर्षण को देखकर लोग हैरान रहेंगे। किसी बड़े निवेश को करने में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें। किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको कुछ ठगी सफेदपोश लोगों से दूरी बनाकर रखनी बेहतर रहेगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है|

For consultation: mail@analystastro.com

19/03/2023 Today’s Horoscope, rashifal Read More »

img 7338

18/03/2023, Today’s Horoscope, Panchang

आज का राशिफल, पंचांग , मुहूर्त

A0BF960C A87A 4711 9AD4 116D6F521EE6

Analyst Astro-The Karma Aligner

वैदिक पंचांग

दिनांक – 18 मार्च 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2079

शक संवत -1944

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र ( गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार फाल्गुन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – एकादशी सुबह 11:13 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – श्रवण रात्रि 12:29 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

योग – शिव सुबह 11:54 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहुकाल – सुबह 09:46 से सुबह 11:16 तक

सूर्योदय- 06:46

सूर्यास्त – 18:47

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा। 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर जनकल्याण की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आप अपने काम पर भी ध्यान लगाए, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप अपने कारोबार को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें तेजी आएगी। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। पुराना लेनदेन समय रहते हुए चुकाना होगा अन्यथा आपको समस्या हो सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को और अधिक मेहनत करनी होगी

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करके तुरंत कोई निर्णय न लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आपके काम की गति आज धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आप वाणी की सौम्यता को बनाए रखें। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आप अपनी आय व व्यय का बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। आप कुछ औद्योगिक चर्चाओं में भी हिस्सा लेंगे। मित्रों व सहकर्मियों का आप भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आपको कुछ नए लोगों से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना भी बनी रहेगी। किसी से आप अपने मन की बातों को शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। आपको आज किसी शारिरीक कष्ट को नजरअंदाज नहीं करना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अत्यधिक परिश्रम के बाद ही अपने काम में सफलता मिलेगी, इसलिए आप मेहनत से पीछे ना हटे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और निखर कर आएगी, जिससे अधिकारी भी आपके काम की तारीफ करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे यदि उधार मांगे, तो आपको उसमें बहुत ही सावधानी दिखानी होगी, नहीं तो रिश्तो में दरार पैदा हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। कोई गलत व्यवहार ना करें। यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही है, तो उसे आप योग व प्राणायाम के द्वारा दूर करने में कामयाब रहेंगे। प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देंगे और परिवार में सदस्यों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको उन्हें जानने का मौका मिलेगा, लेकिन कामकाज में स्थिति सामान्य रहेगी। फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को नहीं करना है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा लगेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान का कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे आज कोई मौका मिल सकता है। आप यदि किसी काम को लेकर चिंता कर रहे थे, तो वह व्यर्थ होगी और मेलजोल की भावना भी आज आपके अंदर बनी रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको धन संबंधित मामलों में किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। आपकी कुछ श्रेष्ठजनों से मुलाकात होगी। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। कोई आपको काम सौंपें तो उसे समय रहते पूरा करें। भाई बंधुत्व की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। कुछ सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपके अंदर मेलजोल की भावना बनी रहेगी। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी एक दूसरे के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपके रक्त संबंधी रिश्तों में यदि लड़ाई झगड़ा चल रहा चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। व्यक्तिगत मामलों में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आप आवश्यक कार्य को भी समय रहते निपटाने की पूरी कोशिश करें, लेकिन आप किसी से उधार ना लें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ काम को लेकर यदि असमंजस की स्थिति बनी हुई है, तो उसमें आप कोई बड़ा कदम न उठाये। यदि किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर चलेंगे, तो आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी आपकी किसी बात पर नाराज हो सकती हैं,आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। माताजी के स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या है, तो उसे नजरअंदाज ना करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपको सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ना होगा। अपने खर्चों से किसी बड़े निवेश की ओर ध्यान लगाने से बचना होगा। आपके मित्रो से संबंधों में दरार चल रही थी, वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी। यदि आप किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। नौकरी में तरक्की मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको संतान के करियर को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो आज वह दूर होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन कुछ नए काम को कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में तेजी आएगी और आपको मन मुताबिक धन लाभ मिलेगा। घर व बाहर के लोगों का भरोसा भी आप आसानी से जीत पाएंगे। अपने काम की सूची बनाकर चलना आपके लिए बेहतर होगा। मित्रों से आप किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आज चुकता होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे अधिकारियों को भी हैरानी होगी|

जय श्री राम

AnalystAstro

18/03/2023, Today’s Horoscope, Panchang Read More »

img 7599

Chaitra Navratri 2023 Complete Details with Ghat Sthapna and Puja

चैत्र नवरात्रि: -22/03/2023 to 31/03/2023, जानिए सम्पूर्ण विवरण और पूजा विधि, घट स्थापना की जानकारी के साथ

नवरात्रि: -22/03/2023 to 31/03/2023,

img 7599
Navratri 2023

चैत्र नवरात्रि उत्तरी भारत में अधिक लोकप्रिय है. महाराष्ट्र में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुडी पडवा से होती है और आंध्र प्रदेश में इसकी शुरुआत उगदी से होती है.

नवरात्रि पूजन विधि

नवरात्रि के प्रत्येक दिन माँ भगवती के एक स्वरुप श्री शैलपुत्री, श्री ब्रह्मचारिणी, श्री चंद्रघंटा, श्री कुष्मांडा, श्री स्कंदमाता, श्री कात्यायनी, श्री कालरात्रि, श्री महागौरी, श्री सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। यह क्रम चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को प्रातःकाल शुरू होता है। प्रतिदिन जल्दी स्नान करके माँ भगवती का ध्यान तथा पूजन करना चाहिए। सर्वप्रथम कलश स्थापना की जाती है।

घट स्थापना शुभ मुहूर्त:

घटस्थापना मुहूर्त प्रतिपदा तिथि पर पड़ता है, इस बार घटस्थापना मुहुरत द्वि स्वभाव मीन लग्न के दौरान पड़ रहा है।

बुधवार 22-मार्च -2023, सुबह 6:23 बजे से सुबह 7:32 बजे तक घटस्थापना करने का सबसे अच्छा मुहूर्त रहेगा।

हमारे शास्त्रों ने नवरात्रि की शुरुआत में एक निश्चित अवधि के दौरान घाटस्थान प्रदर्शन करने के लिए नियमों और दिशानिर्देशों को अच्छी तरह से परिभाषित किया है. घटस्थापना देवी शक्ति का आह्वान है और इसे गलत समय में करके आप , जैसा कि हमारे धर्मग्रंथों में लिखा गया है, देवी शक्ति का क्रोध में ला सकते है,इसलिए समय का विशेष ख़याल रखे . अमावस्या और रात के समय के दौरान घटस्थापना निषिद्ध है.

घटस्थापना करने का सबसे शुभ या शुभ समय दिन का पहला एक तिहाई है जबकि प्रतिपदा प्रचलित है. यदि कुछ कारणों से यह समय उपलब्ध नहीं है, तो घटस्थापना को अभिजीत नक्षत्र के दौरान किया जा सकता है .

यह सलाह दी जाती है कि घटस्थापना के दौरान चित्रा नकशात्रा और वैदृती योग से बचें लेकिन वे निषिद्ध नहीं हैं. विचार करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक यह है कि घाटस्थान दोपहर से पहले किया जाता है जिस दिन प्रतिपदा हो।

पुजा सामग्री

जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र

जौ बोने के लिए शुद्ध साफ़ की हुई मिटटी

पात्र में बोने के लिए जौ

घट स्थापना के लिए मिट्टी का कलश (“हैमो वा राजतस्ताम्रो मृण्मयो वापि ह्यव्रणः” अर्थात ‘कलश’ सोने, चांदी, तांबे या मिट्टी का छेद रहित और सुदृढ़ उत्तम माना गया है । वह मङ्गलकार्योंमें मङ्गलकारी होता है )

कलश में भरने के लिए शुद्ध जल, गंगाजल

मौली (Sacred Thread)

इत्र

साबुत सुपारी

दूर्वा

कलश में रखने के लिए कुछ सिक्के

पंचरत्न

अशोक या आम के 5 पत्ते

कलश ढकने के लिए ढक्कन

ढक्कन में रखने के लिए बिना टूटे चावल

पानी वाला नारियल

नारियल पर लपेटने के लिए लाल कपडा

फूल माला

विधि

सबसे पहले जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र लें। इस पात्र में मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब एक परत जौ की बिछाएं। इसके ऊपर फिर मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब फिर एक परत जौ की बिछाएं। जौ के बीच चारों तरफ बिछाएं ताकि जौ कलश के नीचे न दबे। इसके ऊपर फिर मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब कलश के कंठ पर मौली बाँध दें। कलश के ऊपर रोली से ॐ और स्वास्तिक लिखें। अब कलश में शुद्ध जल, गंगाजल कंठ तक भर दें। कलश में साबुत सुपारी, दूर्वा, फूल डालें। कलश में थोडा सा इत्र डाल दें। कलश में पंचरत्न डालें। कलश में कुछ सिक्के रख दें। कलश में अशोक या आम के पांच पत्ते रख दें। अब कलश का मुख ढक्कन से बंद कर दें। ढक्कन में चावल भर दें।

नारियल पर लाल कपडा लपेट कर मौली लपेट दें। अब नारियल को कलश पर रखें। नारियल का मुख नीचे की तरफ रखने से शत्रु में वृद्धि होती है।नारियल का मुख ऊपर की तरफ रखने से रोग बढ़ते हैं, जबकि पूर्व की तरफ नारियल का मुख रखने से धन का विनाश होता है। इसलिए नारियल की स्थापना सदैव इस प्रकार करनी चाहिए कि उसका मुख साधक की तरफ रहे। ध्यान रहे कि नारियल का मुख उस सिरे पर होता है, जिस तरफ से वह पेड़ की टहनी से जुड़ा होता है।

अब कलश को उठाकर जौ के पात्र में बीचो बीच रख दें। अब कलश में सभी देवी देवताओं का आवाहन करें। “हे सभी देवी देवता और माँ दुर्गा आप सभी नौ दिनों के लिए इसमें पधारें।” अब दीपक जलाकर कलश का पूजन करें। धूपबत्ती कलश को दिखाएं। कलश को माला अर्पित करें। कलश को फल मिठाई अर्पित करें। कलश को इत्र समर्पित करें।

कलश स्थापना के बाद माँ दुर्गा की चौकी स्थापित की जाती है।

नवरात्रि के प्रथम दिन एक लकड़ी की चौकी की स्थापना करनी चाहिए। इसको गंगाजल से पवित्र करके इसके ऊपर सुन्दर लाल वस्त्र बिछाना चाहिए। इसको कलश के दायीं ओर रखना चाहिए। उसके बाद माँ भगवती की धातु की मूर्ति अथवा नवदुर्गा का फ्रेम किया हुआ फोटो स्थापित करना चाहिए। मूर्ति के अभाव में नवार्णमन्त्र युक्त यन्त्र को स्थापित करें|

माँ दुर्गा को लाल चुनरी उड़ानी चाहिए। माँ दुर्गा से प्रार्थना करें “हे माँ दुर्गा आप नौ दिन के लिए इस चौकी में विराजिये।” उसके बाद सबसे पहले माँ को दीपक दिखाइए। उसके बाद धूप, फूलमाला, इत्र समर्पित करें। फल, मिठाई अर्पित करें।

नवरात्रि में नौ दिन मां भगवती का व्रत रखने का तथा प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का विशेष महत्व है। हर एक मनोकामना पूरी हो जाती है। सभी कष्टों से छुटकारा दिलाता है।

नवरात्रि के प्रथम दिन ही अखंड ज्योत जलाई जाती है जो नौ दिन तक जलती रहती है। दीपक के नीचे “चावल” रखने से माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है तथा “सप्तधान्य” रखने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते है ।

माता की पूजा “लाल रंग के कम्बल” के आसन पर बैठकर करना उत्तम माना गया है।

नवरात्रि के प्रतिदिन माता रानी को फूलों का हार चढ़ाना चाहिए। प्रतिदिन घी का दीपक (माता के पूजन हेतु सोने, चाँदी, कांसे के दीपक का उपयोग उत्तम होता है) जलाकर माँ भगवती को मिष्ठान का भोग लगाना चाहिए। मान भगवती को इत्र/अत्तर विशेष प्रिय है।

नवरात्रि के प्रतिदिन कंडे की धुनी जलाकर उसमें घी, हवन सामग्री, बताशा, लौंग का जोड़ा, पान, सुपारी, कर्पूर, गूगल, इलायची, किसमिस, कमलगट्टा जरूर अर्पित करना चाहिए।

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए नवरात्रि में पान और गुलाब की ७ पंखुरियां रखें तथा मां भगवती को अर्पित कर दें

मां दुर्गा को प्रतिदिन विशेष भोग लगाया जाता है। किस दिन किस चीज़ का भोग लगाना है इसके बारे में नीचे बताएँगे।

प्रतिदिन कन्याओं का विशेष पूजन किया जाता है। श्रीमद्देवीभागवत पुराण के अनुसार “एकैकां पूजयेत् कन्यामेकवृद्ध्या तथैव च। द्विगुणं त्रिगुणं वापि प्रत्येकं नवकन्तु वा॥” अर्थात नित्य ही एक कुमारी का पूजन करें अथवा प्रतिदिन एक-एक-कुमारी की संख्या के वृद्धिक्रम से पूजन करें अथवा प्रतिदिन दुगुने-तिगुने के वृद्धिक्रम से और या तो प्रत्येक दिन नौ कुमारी कन्याओं का पूजन करें।

यदि कोई व्यक्ति नवरात्रि पर्यन्त प्रतिदिन पूजा करने में असमर्थ हैं तो उसे अष्टमी तिथि को विशेष रूप से अवश्य पूजा करनी चाहिए। प्राचीन काल में दक्ष के यज्ञ का विध्वंश करने वाली महाभयानक भगवती भद्रकाली करोङों योगिनियों सहित अष्टमी तिथि को ही प्रकट हुई थीं।

नवरात्रि के प्रत्येक दिन का विशेष महत्व होता है और हर दिन का अपना विशेष नाम होता है। नवरात्रि के नौ दिन और उनके अवतारों का विवरण निम्नलिखित हैं:

1. प्रथम दिन: शैलपुत्र, शैलपुत्री देवी का वाहन वृषभ होता है और इसका वर्ण ग्रीष्म ऋतु में उत्तम होता है। उनकी पूजा के दिन के रंग अबोली होता है।

2. दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी, ब्रह्मचारिणी का वाहन शंख होता है और उनका वर्ण सावन मास में उत म होता है। उनकी पूजा के दिन के रंग पीला होता है।

3. तृतीया दिन: चंद्रघंटा,चंद्रघंटा देवी का वाहन सिंह होता है और इसका वर्ण शरद ऋतु में उत्तम होता है। उनकी पूजा के दिन के रंग कमल रंग होता है।

4. चतुर्थी दिन: कूष्मांडा, कूष्मांडा देवी का वाहन बैल होता है और इसका वर्ण शरद ऋतु में उत्तम होता है। उनकी पूजा के दिन के रंग नीला होता है।

5. पंचमी दिन: स्कंदमाता, स्कंदमाता देवी का वाहन सिंह होता है और इसका वर्ण शरद ऋतु में उत्तम होता है। उनकी पूजा के दिन के रंग सफेद होता है।

6. षष्ठी दिन: कात्यायनी, कात्यायनी देवी का वाहन सिंह होता है और इसका वर्ण शरद ऋतु में उत्तम होता है। उनकी पूजा के दिन के रंग लाल होता है।

7. सप्तमी दिन: कालरात्रि, कालरात्रि देवी का वाहन बैल होता है और इसका वर्ण शरद ऋतु में उत्तम होता है। उनकी पूजा के दिन के रंग काला होता है।

8. अष्टमी दिन: महागौरी, महागौरी देवी का वाहन वृष होता है और इसका वर्ण शरद ऋतु में उत्तम होता है। उनकी पूजा के दिन के रंग आसमानी नीला होता है।

9. नवमी दिन: सिद्धिदात्री, सिद्धिदात्री देवी का वाहन शेर होता है और इसका वर्ण शरद ऋतु में उत्तम होता है। उनकी पूजा के दिन के रंग फूलवारी लाल होता है।

10. दशमी :दशमी के साथ ही नवरात्रि के पावन त्योहार का पारण हो जाता है और हम देवी माँ भगवती से हाथ जोड़ की प्रणाम करते है और शारदीय नवरात्र में फिर से उसी उत्साह के साथ उनके स्वागत को आतुर होते है ।

जय माता दी

For consultation:- mail@analystastro.com

Chaitra Navratri 2023 Complete Details with Ghat Sthapna and Puja Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!