img 7807

15/03/2023 Today’s horoscope, Rashifal , Muhurat of all Zodiac

आज का राशिफल पंचांग मुहूर्त

15/03/2023 Today’s #horoscope #Rashifal #Muhurat
आज का #राशिफल #पंचांग #मुहूर्त

img 7807

आज का हिन्दू पंचांग
दिनांक – 15 मार्च 2023
दिन – बुधवार
विक्रम संवत् – 2079
शक संवत् – 1944
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत
मास – चैत्र
पक्ष – कृष्ण
तिथि – अष्टमी शाम 06:45 तक तत्पश्चात नवमी
नक्षत्र – ज्येष्ठा सुबह 07:34 तक तत्पश्चात मूल
योग – सिद्धि दोपहर 12:53 तक तत्पश्चात व्यतिपात
राहु काल – दोपहर 12:49 से 02:19 तक
सूर्योदय – 06:49
सूर्यास्त – 06:49
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:13 से 06:01 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:24 से 01:12 तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको करियर को लेकर कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी और आप किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की किसी बात को शेयर ना करें, नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते है। धर्म-कर्म के कार्य में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण पढ़ाई पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण उन्हें समस्या होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप किसी बड़े जोखिम भरे काम को करने से बचें और घर परिवार में सदस्यों से यदि आप कोई धन संबंधित मदद मागेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, लेकिन आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें और किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर कोई निर्णय ना ले, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। ननिहाल पक्ष से माताजी को मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है और यदि आप किसी सम्पत्ति का सौदा करने जा रहे है, तो उसमें बहुत ही सावधानी बरतें। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप अपनी किसी जिम्मेदारी को लेकर परेशान रहेंगे। आपको कोई भी निर्णय बहुत ही सोच विचारकर लेना होगा और अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं। घर परिवार में आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपको बहुत ही सावधान होकर चलना होगा और धन संबंधित मामले में बहुत सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा और यदि आपको किसी काम को लेकर सलाह की आवश्यकता हो, तो अपने पिताजी से करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने कामों के लिए एक सूची बनाकर चलेंगे, तो आप उन्हें समय से पूरा कर पाएंगे और आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में सरसता लेकर आने वाला है। कला कौशल में सुधार आएगा। घूमने फिरने का आपको पूरा मौका मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से आप जुड़ेंगे। बड़ों की बातों को ध्यान दें, तभी आपको उनसे लाभ मिल पाएगा और बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ नए मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन आप किसी से वाद विवाद में ना पड़े।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख भोग के साधनों वृद्धि लेकर आने वाला है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आज आपको कुछ असुविधा रहेगी और स्थायित्व को बल मिलेगा। आप किसी काम के लिए जिद व जल्दबाजी न करें। पारिवारिक मामलों में चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। नवविवाहित जातकों के जीवन में मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपकी आज किसी ने वाहन की प्राप्ति की इच्छा भी पूरी होगी। यदि आपने किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया तो, वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कुछ इधर-उधर के कामों पर ध्यान लगाने से अच्छा है कि आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजनाएं बनाएं। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपकी वाणी और व्यवहार की मधुरता देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। सहकारिता का भाव आज आपके अंदर बना रहेगा। व्यवसाय संबंधी कामों को लेकर आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आपको अपनी सोच परिवार के किसी सदस्य पर नहीं डालनी है, नहीं तो इससे आपके बीच कोई लड़ाई झगड़ा भी पैदा हो सकता है। भाईचारे को आप पूरा बढ़ावा देंगे और अति उत्साहित होकर किसी काम को करना आज आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आप बिजनेस से जुड़े मामलों को अपने आलस्य को त्याग कर ही सुलझा पाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने व्यवहार से आज पारिवारिक रिश्तों में मिठास घोलने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप यदि किसी बड़े निवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें कुछ समय रुक जाए, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। संस्कारों व परम्पराओं पर आप पूरा जोर देंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य को ट्रांसफर मिलने से आज उन्हें घर से दूर जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपको बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा और आप आवश्यक कार्य को गति दे पाएंगे। आप कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की सोचेंगे, लेकिन वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े। आपके कुछ करीबी आपके मित्र बन सकते हैं, लेकिन उनमें से कुछ आपके शत्रु भी हो सकते हैं और आप अपने निजी मामलों में सावधानी रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को भी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई अच्छा अवसर मिल पाएगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि कार्यक्षेत्र में आप ज्यादा समय देंगे, तो आप अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से जान पाएंगे और महत्वपूर्ण कार्य को आप समय रहते पूरा करें। आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप परेशान रहेंगे और परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको बिजनेस में किसी को साझेदार बनाने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है और यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपके कामकाज के प्रयास सकारात्मक रहेंगे। आपको काम के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है और व्यवसाय की कुछ योजनाओं को गति मिलने से आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको जीवनसाथी की बात को गौर करना होगा। आपका कोई मित्र आपको भविष्य के निवेश की योजना के बारे में बता सकते हैं। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

जय श्री राम

15/03/2023 Today’s horoscope, Rashifal , Muhurat of all Zodiac Read More »

Sun Enters in Meen Rashi today 15/03/2023 at 06:47 AM, what will happens due to this transit know everything

सूर्यदेव का मीन राशि में गोचर जानिए क्या होगा इस गोचर से और क्या करना चाहिए आपको इस गोचर के दौरान

img 7487
img 7477

The transit of the Sun in Meen (Pisces) Rashi with Jupiter already placed can bring about significant changes in our lives. This transit is a time of spiritual growth, heightened intuition, and increased creativity.

The Sun represents our self-expression, vitality, and the core of our being, while Jupiter symbolizes expansion, growth, and abundance. Together, they create a powerful combination that can help us tap into our inner potential and achieve our goals.

During this transit, we may feel a strong desire to connect with our spiritual side and explore our inner world. It is a time to reflect on our beliefs and values, and to seek out new experiences that can help us expand our consciousness.

We may also feel a surge of creative energy during this time, as the Sun and Jupiter work together to inspire us to express ourselves in new and exciting ways. Whether it’s through art, music, writing, or any other form of creative expression, we are likely to find ourselves more inspired and motivated than ever before.

To make the most of this transit, it is important to focus on our spiritual growth and personal development. This may involve taking up a new spiritual practice, such as meditation or yoga, or simply spending more time in nature and connecting with the natural world.

It is also a good time to set new goals and pursue our dreams with passion and determination. With the Sun and Jupiter working together, we are likely to find that our efforts are rewarded with success and abundance.

However, it is important to avoid becoming too attached to our goals and outcomes during this transit. Jupiter can sometimes lead us to become overly optimistic and to take unnecessary risks, so it is important to stay grounded and focused on the present moment.

Overall, the transit of the Sun in Meen Rashi with Jupiter already placed is a powerful time for growth and expansion. By focusing on our spiritual development, nurturing our creativity, and pursuing our goals with determination and focus, we can make the most of this powerful astrological energy and achieve great success in all areas of our lives.

What to do during this transit

  1. Offer prayers and chant mantras: Offer prayers to Lord Vishnu, who is the ruling deity of Meen Rashi. Chanting the Vishnu Sahasranama or the Dhanvantari Mantra can help to alleviate negative effects and bring peace and harmony into your life.
  2. Wear yellow or gold: Wearing yellow or gold-colored clothing or accessories can help to strengthen the positive influence of Jupiter and the Sun during this transit.
  3. Meditate and practice yoga: Meditation and yoga can help to calm your mind, reduce stress, and enhance your spiritual awareness. Practicing these techniques regularly during this transit can help to boost your mental and physical health.
  4. Offer food to the poor: Jupiter is associated with charity and giving. Donating food or money to the poor or needy can help to alleviate negative karmic influences and attract positive energy into your life.
  5. Avoid negative thinking and behavior: It’s important to stay positive and optimistic during this transit. Avoid negative thinking, gossiping, and criticizing others. Instead, focus on self-improvement, and try to cultivate a positive mindset.
  6. Stay grounded and focused: Jupiter’s expansive influence can sometimes lead to over-optimism and taking unnecessary risks. Stay grounded and focused on your goals, and avoid taking impulsive decisions.

For more information and detailed analysis of your chart visit www.analystastro.com or mail@analystastro.com

Sun Enters in Meen Rashi today 15/03/2023 at 06:47 AM, what will happens due to this transit know everything Read More »

img 7788

14/03/2023, Today’s Horoscope, Rashifal , Panchang , Muhurat for all 12 Zodiac

आज का राशिफल , पंचांग , मुहूर्त 14/03/2023

img 7788

14/03/2023 Today’s #Horoscope #rashifal #panchang
आज का #राशिफल #पंचांग #मुहूर्त

वैदिक पंचांग
दिनांक – 14 मार्च 2023
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत – 2079
शक संवत -1944
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत ॠतु
मास – चैत्र ( गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार फाल्गुन)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – सप्तमी रात्रि 08:22 तक तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र – अनुराधा सुबह 08:13 तक तत्पश्चात जयेष्ठा
योग – वज्र शाम 03:14 तक तत्पश्चात सिद्धि
राहुकाल – शाम 03:48 से शाम 05:18 तक
सूर्योदय- 06:50
सूर्यास्त – 18:46
दिशाशूल – उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है।

5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप किसी काम में लापरवाही करने से बचे और संतान की संगति की तरफ आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत संगति का शिकार हो सकते हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आपको उसे ध्यान से सुनना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और भावनाओं में आकर कोई निर्णय ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में आप किसी मुश्किल से किसी मुश्किल काम को समय रहते पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में आज मिठास और बढ़ेगी और आपके साथी के बीच यदि कुछ कहासुनी हो गई थी, तो वह भी समाप्त होंगी। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे और लेनदेन के मामले में किसी पर अत्यधिक विश्वास ना करें। आपको किसी काम की शुरुआत करने से पहले माता-पिता से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छे कामों से नाम कमाएंगे और आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। विधार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको संतान की तरक्की देखकर प्रसन्नता होगी और कार्यक्षेत्र में यदि किसी बदलाव की योजना बना रहे थे, तो कुछ समय रुके, तो बेहतर रहेगा। कार्य कौशल में भी सुधार होगा। आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको उनकी बात अवश्य सुननी होगी। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज कुछ बातों को गोपनीय रखना होगा। छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं। आपको किसी कानूनी मामले में समस्या होगी, लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा और ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन उसमें अपने जरूरी कागजात बहुत ही सावधानी से रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन बिजनेस कर रहे लोग कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें। सामाजिक कार्यक्रम में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप धन का कुछ हिस्सा गरीबों को दान दे सकते हैं। आपको आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है, लेकिन यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज ना करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा और परिवार में परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। किसी सदस्य को आज नौकरी में तरक्की मिलने से छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपके नए मकान, वाहन, दुकान आदि को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी और आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। आपका कोई मित्र आज आपके लिए कोई निवेश योजना लेकर आ सकता है। संतान को आप संस्कार और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र के आप सावधानी बरतें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपके कुछ अनोखी कोशिशे आज रंग लाएंगी और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप लगे रहेंगे। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए बातें को आप पूरा करेंगे, लेकिन आप अपनी वाणी को व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई नौकरी मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आपके कुछ बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बन सकते हैं। आपको अपने किसी साथी से अपने मन की बात को साझा करने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। संतान आपसे किसी वस्तु के लिए जिद कर सकती है, जैसे आप पूरी अवश्य करेंगे। परिवार में आपको लोगों का प्रेम व स्नेह भरपूर मात्रा में मिलेगा। कानूनी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप व्यापार के किसी निर्णय को बहुत ही जल्दबाजी में ना ले, नहीं तो उससे आपको समस्या हो सकती है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आप लोगों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की सूची बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपको अपने कामों को लेकर कुछ नये लोगों से भी मिलने जुड़ने का मौका मिलेगा। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के प्रति आदर व सम्मान बनाए रखें। व्यापार में आप अपने कुछ कामों को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगे। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है। आपका कोई पुराना परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर अच्छा नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ नए क्षेत्रों में भी आप अपनी राह बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ मिलने से वह अपने कुछ पुराने कर्ज भी आसानी से उतार पाएंगे, लेकिन शरीर में यदि कुछ रोग चल रहे हैं, तो आप उन्हें नजरअंदाज ना करें। जन कल्याण के कार्य से जुड़कर आपको अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। आपके दिन की शुरुआत कुछ सामान्य रहेगी, लेकिन बाद में आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

जय श्री राम

14/03/2023, Today’s Horoscope, Rashifal , Panchang , Muhurat for all 12 Zodiac Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!