Today’s Horoscope Rashifal 02/03/2023

आज का भविष्यफल राशिफल पंचांग

img 7579

Today’s #horoscope #Rashifal 02/03/2023
आज का #पंचांग #राशिफल #मुहूर्त #भविष्यफल
www.analystastro.com

वैदिक पंचांग
दिनांक – 02 मार्च 2023
दिन – गुरुवार
विक्रम संवत – 2079
शक संवत -1944
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत ॠतु
मास – फाल्गुन
पक्ष – शुक्ल
तिथि – एकादशी पूर्णरात्रि तक
नक्षत्र – आर्द्रा दोपहर 12:43 तक तत्पश्चात पुनर्वसु
योग – आयुष्मान शाम 05:51 तक तत्पश्चात सौभाग्य
राहुकाल – दोपहर 02:19 से शाम 03:47 तक
सूर्योदय- 06:59
सूर्यास्त – 18:42
दिशाशूल – दक्षिण दिशा में
व्रत पर्व विवरण – एकादशी वृद्धि तिथि

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई एवं शुभाशीष
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं।

चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा।

पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आपको कोई नुकसान हो सकता है और लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको बड़ों से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा और आप सबको जोड़कर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। भाई बंधुओं से आपकी नज़दीकियां बढ़ेगी और जनकल्याण के कार्यों को करने का आज आपको मौका मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के रिटायरमेंट मिलने से परिवार में किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आपको अपने कामों के साथ-साथ संतान के भविष्य को लेकर सजग रहना होगा, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है और आपको कोई काम अपने भाइयों के सलाह मश्वरे से करना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी को आप किसी नए काम की शुरुआत करा सकते हैं। आपको कोई प्रिय वस्तु उपहार स्वरूप में प्राप्त हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साह पूर्वक रहने वाला है और आपके निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। आवश्यक कार्य को पूरा करने की सूची बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आज गति मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आपको किसी काम के लिए उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा तनावग्रस्त रह सकते हैं, लेकिन आपको अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी, नहीं तो वह लंबे लटक सकती हैं। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोग पार्टनर की बातों पर पूरी निगरानी रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है और आपको अच्छा लाभ भी मिलने की पूरी संभावना है, लेकिन किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप छोटे को हाथ से ना जाने दें। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग अपने ट्रांसफर को पाकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन बाद में उन्हें समझ आएगा कि वह उनके लिए एक अच्छी तरक्की लेकर आया है। आपको अपने मन में चल रही बातों के कारण तनाव बना रहेगा, इसलिए आज आप अपनी माताजी से साझा करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। धन में वृद्धि होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। पैतृक विषयों में आजादी बनाए रखें नहीं तो समस्या हो सकती है आपकी विभिन्न गतिविधियों से भी जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको किसी काम में आज बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा नहीं करना है, नहीं तो समस्या हो सकती है और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलने से आपको प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और बिजनेस कर रहे लोगों को भी कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है, जिससे उनका बिजनेस भी चरम पर होगा। यदि आपने किसी को कोई सलाह दी, तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई जानकारी की प्राप्त होगी। आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। किसी भी मामले में आप जोखिम बिल्कुल ना उठाइए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको परिजनों का पूरा सहयोग के साथ मिलेगा और स्वास्थ्य के मामले में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें, नहीं तो कोई बड़ी बीमारी आपको समस्या दे सकती है। आप किसी बड़े जोखिम को उठाने से बचना होगा,नहीं तो आप परेशान रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आप उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशहाली लेकर आयेगा। आप आज कुछ कामों में निसंकोच आगे बढें, नही तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपके मित्र हर कार्य में आपको पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी काम को अधिक उत्साहित होकर करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है और आपको कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा, तभी वह पूरी हो सकेंगी और आपके कुछ नये प्रयास आज रंग लाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना है। बहुत ही सोच विचार कर करें और कुछ आवश्यक मामलों को आप अनदेखा न करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को कोई दूसरा अवसर मिल सकता है, जिससे वह तुरंत से ज्वाइन कर सकते हैं। मित्रों के साथ आप किसी काम को करेंगे, तो आपका उत्साह और बढ़ेगा। आपकी आज कुछ प्रियजनों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी और विद्यार्थियों के बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपनी बड़ी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। माताजी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है और आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद ना करें। कार्यक्षेत्र में आप किसी से इधर उधर की बातें ना बोलें। यदि आपको किसी से सलाह की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो अच्छा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं और अपने आवश्यक कार्य के लिए सूची बनाएं, तो बेहतर रहेगा और भौतिक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं

Jai Sri Ram

For kundli analysis contact us

Today’s Horoscope Rashifal 02/03/2023 Read More »

img 7513

Today’s Horoscope Rashifal 01/03/2023

Today’s #Rashifal #Horoscope 01/03/2023
आज का #राशिफल #पंचांग #मुहूर्त
www.analystastro.com

वैदिक पंचांग
दिनांक – 01 मार्च 2023
दिन – बुधवार
विक्रम संवत – 2079
शक संवत -1944
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत ॠतु
मास – फाल्गुन
पक्ष – शुक्ल
तिथि – दशमी 02 मार्च प्रातः 06:39 तक तत्पश्चात एकादशी
नक्षत्र – मृगशिरा सुबह 09:52 तक तत्पश्चात आर्द्रा*
योग – प्रीति शाम 05:02 तक तत्पश्चात आयुष्मान*
राहुकाल – दोपहर 12:51 से दोपहर 02:19 तक
सूर्योदय- 07:00
सूर्यास्त – 18:41
दिशाशूल – उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने कार्य को संभलकर करने के लिए रहेगा और आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन यह तभी हो सकेगा, जब आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ेंगे और आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको किसी छोटे दूरी पर की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। बंधुत्व की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े से आज आपको राहत मिलेगी और परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट मिलने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे लाभ के अवसर को हाथ से जाने नहीं देना है, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में आप अपनी मीठी वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे और आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। घर से दूर रह रहे लोगों को अपने परिवार के सदस्यो की याद सता सकती है। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है और धर्म के कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आप सूझबूझ दिखाकर किसी काम में आगे बढ़ेंगे और किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी महत्वपूर्ण काम में जल्दबाजी ना दिखाएं। आर्थिक गतिविधियों में भी आप सतर्कता बनाए रखें और खर्चा बढ़ने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है और घूमने करने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा और आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आपको कोई चिंता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से आज सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से कुछ कहासुनी हो सकती है और नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनकर ही काम में लगेंगे, नहीं तो उनसे कोई बड़ी गलती हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा और आपको अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। न्याय संबंधित मामलों में आप सावधानी बरतें। आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं, लेकिन आप पार्टनरशिप में कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक आयोजनों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और अध्ययन व अध्यात्म के प्रति भी आपकी रूचि बढ़ेगी। आप किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे और आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आपकी भाई बहनों से चल रही अनबन आज समाप्त होगी और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिल सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अच्छी सोच का लाभ मिलेगा और आप लोगों के मन की बातों को जाने व किसी को अपने मन की बात ना बताएं। आपके जूनियर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा और आप व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, तभी लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता मिठास घोलेगी और आपकी अपने परिजनों से भी नजदीकियां बढे़गी। आप अपने धन को किसी गलत योजना में ना लगाएं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करना आज आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे लोग भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा भी आपकी पूरी हो सकती हैं। आपके सामाजिक क्षेत्रों में किए गए प्रयास तेज रहेंगे और आपकी शाखा चारों ओर फैलेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कामकाज में आज आप नियमों पर पूरा ध्यान दे, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपको यदि किसी से सलाह की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। मेहनत और लगन से काम करके आप अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और संतान से आप उनके मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती हैं। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों को ध्यान से सुनकर उन पर अमल करना होगा, तभी आप किसी अच्छे काम को कर पाएंगे। आज आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और रचनात्मक कार्यों से भी आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है और आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आवश्यक कार्य में आप जल्दबाजी ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती हैं और आपको किसी वाहन की खरीदारी करने की इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आप आवेश में आकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती हैं और किसी बाहरी व्यक्ति से आज तोलमोल कर बोलें।

Jai Sri Ram

Today’s Horoscope Rashifal 01/03/2023 Read More »

5f575687 143a 427f b4ba 5911d96d02c7

Astrology Remedies||Stone’s Substitute||रत्न नहीं तो पेड़ों की जड़ करें धारण

img 7486
Astrological Remedies||substitute of Stones

ज्योतिष विद्या को भी एक विज्ञान ही माना जाता हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति का भाग्योदय नहीं हो पाता है। अशुभ फल देने वाले ग्रहों को अपने पक्ष में करने के लिए कई प्रकार के उपाय बताए गए हैं।
ग्रहों से शुभ फल प्राप्त करने के लिए संबंधित ग्रह का रत्न पहनना एक उपाय है। असली रत्न काफी मूल्यवान होते हैं जो कि आम लोगों की पहुंच से दूर होते हैं।

इसी वजह से कई लोग रत्न पहनना तो चाहते हैं, लेकिन धन अभाव में इन्हें धारण नहीं कर पाते हैं। ज्योतिष के अनुसार रत्नों से प्राप्त होने वाला शुभ प्रभाव अलग-अलग ग्रहों से संबंधित पेड़ों की जड़ों को धारण करने से भी प्राप्त किया जा सकता है।


सूर्य ग्रह के लिए

img 7487
Planet Sun

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो सूर्य के लिए माणिक रत्न बताया गया है। माणिक के विकल्प के रूप में बेलपत्र की जड़ लाल या गुलाबी धागे में रविवार को धारण करना चाहिए। इससे सूर्य से शुभ फल प्राप्त किए जा सकते हैं।

img 7488
Bel Root

चंद्र ग्रह के लिए

img 7497

चंद्र से शुभ फल प्राप्त करने के लिए सोमवार को सफेद वस्त्र में खिरनी की जड़ सफेद धागे के साथ धारण करें।

img 7490
Khirni Root

मंगल ग्रह के लिए

img 7491
Mangal Gruh Mars

मंगल के लिए अनंतमूल की जड़ धारण करे

मंगल ग्रह को शुभ बनाने के लिए अनंत मूल या खेर की जड़ को लाल वस्त्र के साथ लाल धागे में डालकर मंगलवार को धारण करें।

img 7492

बुध ग्रह के लिए

img 7493

बुध के लिए विधारा की जड़ धारण करे

बुधवार के दिन हरे वस्त्र के साथ विधारा (आंधी झाड़ा) की जड़ को हरे धागे में पहनने से बुध के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं।

img 7494
Vidhara Root


गुरु ग्रह के लिए

img 7495

गुरु के लिए केले की जड़ धारण करे

गुरु ग्रह अशुभ हो तो केले की जड़ को पीले कपड़े में बांधकर पीले धागे में गुरुवार को धारण करें।

img 7496

शुक्र ग्रह के लिए

img 7498

शुक्र के लिए गुलर की जड़ धारण करे

गुलर की जड़ को सफेद वस्त्र में लपेट कर शुक्रवार को सफेद धागे के साथ गले में धारण करने से शुक्र ग्रह से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

img 7499
Gular Root

शनि ग्रह के लिए

img 7500
Shani Dev Planet Saturn

शनि के लिए शमी की जड़ धारण करे

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शमी पेड़ की जड़ को शनिवार के दिन नीले कपड़े में बांधकर नीले धागे में धारण करना चाहिए।

img 7501
Shami Root

राहु ग्रह के लिए

img 7449
Rahu Dev

राहू के लिए सफ़ेद चन्दन का टुकड़ा धारण करे

कुंडली में यदि राहु अशुभ स्थिति में हो तो राहु को शुभ बनाने के लिए सफेद चंदन का टुकड़ा नीले धागे में बुधवार के दिन धारण करना चाहिए।

img 7502
White Sandal

केतु ग्रह के लिए

d41d901b 6743 4523 8b6a c83feaccb502 1 1

केतु के लिए अश्वगंधा की जड़ का टुकड़ा धारण करे

केतु से शुभ फल पाने के लिए अश्वगंधा की जड़ नीले धागे में गुरुवार के दिन धारण करें।

img 7503
Ashwagandha Root

Jai Sri Ram

🙏जय श्री राम 🙏

Basic’s of Astrology||ज्योतिष सीखे:-https://www.youtube.com/watch?v=QGu-D8uH-yk

राशि के कारक तत्व जाने आसान भाषा में इसको देखने के बाद कभी नहीं भूलेंगे रशियो के व्यवहार और तत्व:-

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- @analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Astrology Remedies||Stone’s Substitute||रत्न नहीं तो पेड़ों की जड़ करें धारण Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!