img 7500 1

शनिजयंती

शनि जयंती

img 7500 1
शनि जयंती

शास्त्रों के अनुसार शनि देवजी का जन्म ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को रात के समय हुआ था।

इस बार शनि जयंती 26 मई 2025 सोमवार को पड़ रही है।

सुबह जल्दी स्नान आदि से निवृत्त होकर सबसे पहले अपने इष्टदेव, गुरु और मातापिता का आशीर्वाद लें।

पूजा क्रम शुरू करते हुए सबसे पहले शनिदेव के इष्ट भगवान शिव काऊँ नम: शिवायबोलते हुए गंगाजल, कच्चा दूध तथा काले तिल से अभिषेक करें। अगर घर में पारद शिवलिंग है तो उनका अभिषेक करें अन्यथा शिव मंदिर जाकर अभिषेक करें। भांग, धतूरा एवं हो सके तो 108 आंकडे के फूल जरूर चढ़ाएं। द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम को उच्चारण करें।

सौराष्ट्रे सोमनाथं श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्‌।
उज्जयिन्यां महाकालमोंकारं ममलेश्वरम्‌ 1
परल्यां वैजनाथं डाकियन्यां भीमशंकरम्‌।
सेतुबन्धे तु रामेशं नागेशं दारुकावने 2
वारणस्यां तु विश्वेशं त्र्यम्बकं गौतमी तटे।
हिमालये तु केदारं ध्रुष्णेशं शिवालये 3
एतानि ज्योतिर्लिंगानि सायं प्रातः पठेन्नरः।
सप्तजन्मकृतं पापं स्मरेण विनश्यति 4

अब शनिदेव की पूजा शुरू करते हुए सर्वप्रथम शनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक करें।

ऊँ शं शनैश्चराय नम:” का निरंतर जप करते रहें

सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें तथा कस्तूरी अथवा चन्दन की धूप अर्पित करें


शनि के वैदिक मंत्र का उच्चारण करें

नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्
छायामार्तण्ड संभूतम् तम नमामि शनैश्चरम्॥


अब स्त्रोत्र का पाठ करें
नमस्ते कोण संस्थाय पिंगलाय नमोऽस्तुते।
नमस्ते बभ्रुरुपाय कृष्णाय नमोऽस्तुते॥
नमस्ते रौद्रदेहाय नमस्ते चांतकायच।
नमस्ते यमसंज्ञाय नमस्ते सौरये विभो॥
नमस्ते मंदसंज्ञाय शनैश्चर नमोऽस्तुते।
प्रसादं कुरू देवेश दीनस्य प्रणतस्य च॥

शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे तिल के तेल के दीपक को प्रज्जवलित करें। शनिदेव से प्रार्थना करें कि सभी समस्याएं दूर हों और बुरे समय से पीछा छूट जाए। इसके बाद पीपल की सात परिक्रमा करें।

शनिजयंती Read More »

img 3718 1

Horoscope Today May 23 2025 : Aaj ka Rashifal May 23 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 23 May 2025

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

वैदिक पंचांग
दिनांक – 23 मई 2025
दिन – शुक्रवार
विक्रत संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
शक संवत -1947
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र वैशाख)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – एकादशी रात्रि 10:29 तक तत्पश्चात द्वादशी
नक्षत्र – उत्तरभाद्रपद शाम 04:02 तक तत्पश्चात रेवती
योग -प्रीति शाम 06:37 तक तत्पश्चात आयुष्मान
राहुकाल – सुबह 10:56 से दोपहर 12:36 तक
सूर्योदय – 05:59
सूर्यास्त – 07:11
दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
व्रत पर्व विवरण- अपरा-जलक्रीडा-भद्रकाली एकादशी;पंचक
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।
आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन प्रतिकूल रहेगा कार्यो के बिगड़ने अथवा आशानुकूल ना होने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। अनैतिक प्रवृति जल्द आकर्षित करेगी जिससे मान एवं धन की हानि संभव है। अकारण क्रोध आने से प्रेम सम्बन्धो में खटास आएगी इसलिए मौन रहने का प्रयास करें। धर्म के प्रति आज एकमत नहीं रहेंगे मन भटकने के कारण शांति नहीं मिल सकेगी। कागजो को संभाल कर रखें किसी महत्त्वपूर्ण कागजात के गुम होने से दुविधा में रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर निर्भर रहेगा। महिलाये आज अधिक महत्त्वकांक्षी रहेंगी इच्छा पूर्ति ना होने पर गुस्सा आएगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपको ऐश्वर्य दिलाएगा साथ ही थोड़ा बहुत धन लाभ भी होने से मानसिक रूप से संतोष अनुभव करेंगे। आपको सोचे कार्यो में अवश्य सफलता मिलेगी परन्तु आलस्य एवं अहम् की भावना को दूर रखना होगा। कार्य स्थल पर आज कुछ ऐसी परिस्थिति बनेगी जो लंबे समय तक लाभ देगी। अधिकारियो से आज तालमेल अच्छी तरह बैठा लेंगे लेकिन फिर भी किसी आशंका से भयभीत रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी परिवार का नाम बढ़ाएंगे। महिलाये आवश्यकताएं बढ़ने से असन्तोषी रहेंगी भविष्य की योजनाएं नहीं बन सकेंगी। घर का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा सेहत एवं व्यापार दोनों उत्तम रहेंगे। क्रय-विक्रय के व्यवसाय अथवा शेयर सट्टे में निवेश से धन लाभ होगा। अन्य व्यवसाय में भी नए अनुबंध मिलने की सम्भवना रहेगी परन्तु नए व्यवसाय का आरम्भ अभी ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी साथ ही धन की उगाही भी कर पाएंगे। नौकरी पेशा जातको की कार्य क्षेत्र पर सामान्य दिनचर्या रहेगी। धार्मिक कृत्यों विशेषकर टोन टोटको में विश्वास करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी शुभसमाचार मिलेगा। विरोधीयो के षड्यंत्र असफल रहेंगे। महिलाये आज अधिक भावुक रहेंगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा दिन के आरंभिक भाग में कल वाली स्थिति यथावत रहेगी। जिस कार्य को करने की सोचेंगे उसीमें किसी के दखल करने से भ्रामक स्थिति बनेगी। विलम्ब से बचने के लिये जल्दबाजी करेंगे जिससे कार्य में सफाई नहीं रहेगी। परन्तु दोपहर के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगी धन लाभ होने से रुके कार्यो में गति आएगी। नौकरी पेशा जातको पर अधिकारी वर्ग अधिक विश्वास करेंगे। सरकारी कार्यो में भी सफलता की संभावना बढ़ने से प्रसन्नता रहेगी लेकिन इनके आज पूर्ण होने में संदेह रहेगा। घरेलु वातावरण में भी सुधार आएगा। महिलाये आध्यात्म में विशेष निष्ठा रखेंगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शारीरिक रूप से हानिकारक रहेगा किसी दुर्घटना अथवा आकस्मिक रोग होने से कष्ट की संभावना अधिक रहेगी।बीमारियों पर भी खर्च होगा शारीरिक समस्याएं मध्यान के समय प्रबल रहेंगी अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें। आज आर्थिक विषयो को लेकर नई समस्याएं बनेगी जिनका समाधान होने में समय लगेगा। कार्य क्षेत्र पर मंदी रहने से धन की आमद कम रहेगी। नौकरी पेशा जातक अथवा महिलाएं मनोकामना पूर्ती ना होने से अनमने मन से कार्य करेंगे। किसी से धन सम्बंधित वादे ना करे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन लाभदायक रहेगा आप संबंधों को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे जिससे कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक खटास में कमी आएगी। धार्मिक भावनाएं जाग्रत रहेंगी।परंतु व्यवसाय को लेकर आज दुविधा में रहेंगे नौकरी पेशा जातक कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की योजना बना सकते है जो कि भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग कुछ ना कुछ नई उधेड़-बुन में लगे रहेंगे लेकिन निर्णय लेने में परेशानी होगी। धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा परन्तु खर्च भी बराबर लगे रहेंगे। आज रिश्तेदारी में जाएँ तो पुराने व्यवहारों को त्याग कर ही जाये अन्यथा आनंद के क्षण राग द्वेष में बदलेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपकी मन के विपरीत घटना घटने से क्रोध आएगा। सहकर्मी अथवा पारिवारिकजन जानकर भी आपकी इच्छा के विपरीत कार्य करेंगे। नौकरी व्यवसाय में दिन सामान्य रहेगा परिश्रम करने के बाद निर्वाह योग्य लाभ ही बना पाएंगे। आज धर्म-कर्म में आस्था होने पर भी आपके हाथों कोई अनैतिक कर्म हो सकता है जिसकी ग्लानि सम्मान हानि के बाद ही होगी। घर के बुजुर्गो का बात-बात पर टोकना अखरेगा वातावरण अशान्त भी बनेगा। उधार के पैसे वापस मांगने पर विवाद हो सकता है। फिर भी मित्रो से अनुकूल व्यवहार एवं आर्थिक सहायता मिलने से संतोष रहेगा। महिलाये शंकालु रहेंगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन बौद्धिक क्षमता में विकास लाएगा। अध्ययन-अध्यापन के कार्यो में सहज सफलता मिलेगी। संताने बौद्धिक एवं आध्यात्मिक उन्नति करेंगी फिर भी नजर रखना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता अथवा रुके कार्य आज अवश्य ही आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहने से लाभ की संभावना अधिक रहेगी। आस-पड़ोसियों से वैर-विरोध मिटेगा लेकिन अभिमानी स्वभाव रहेगा। आप किसी से भी मधुर वाणी द्वारा आसानी से काम निकाल सकेंगे। मध्यान के समय आकस्मिक यात्रा से थोड़ी थकान रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपके लिये आज का दिन कलहकारक रहेगा। दिनभर किसी ना किसी कारण से विवाद के प्रसंग बनेंगे। सम्मान हानि की संभावना अधिक है प्रत्येक कार्य विशेषकर सामाजिक क्षेत्र पर अत्यन्त सावधानी बरतें। किसी के कहे में आकर कोई अनैतिक कार्य ना करें। कार्य व्यवसाय में भी आज प्रलोभन का भविष्य में दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर लाभ पाने के लिए व्यवहारिकता काम आएगी इसलिए स्वभाव में नरमी रखें। विरोधी आपके प्रयासों को विफल कर सकते है। जल्दबाजी में धन का निवेश ना करें ना ही किसी को उधार दें। घर में आज मौन साधन ही तकरार से बचने का उत्तम उपचार है। सेहत का ध्यान रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए श्रीवृद्धि कारक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य मे धन लगाएंगे उसमे थोड़े विलंब से ही सही लेकिन दुगना लाभ मिलेगा। व्यवसायियो के लिए उत्तम रहेगा अधूरे कार्य पूर्ण होने से धन की आमद होगी नए अनुबंध भी मिल सकते है भविष्य की योजनाएं बलवती बनेंगी। परन्तु आज सरकारी नौकरी पेशा जातक किसी कार्य को लेकर दिन भर दुविधा की स्थिति में रह सकते है। पारिवारिकजन आज बेवजह जिद पर अड़ेंगे जिससे असुविधा महसूस करेंगे परन्तु बाद में यही आनंद का कारण बनेगी। पड़ोसियों से मेलजोल बढेगा। मध्यान का समय अधिकतर आलस्य में बीतेगा। सुख शांति बनी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिखावे का संतोषी स्वभाव भी आज आपके व्यक्तित्त्व में चार चांद लगायेगा। मन में कुछ ना कुछ तिकडम लगी रहेगी फिर भी किसी को प्रदर्शित नही होने देंगे। लापरवाही पर पर्दा डालने का प्रयास सफल होगा परन्तु हानिकारक भी रहेगा। लाभ पाने के लिये जोड़-तोड़ की नीति अपनायेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से समझौता करना पड़ेगा।भागीदारी के व्यवसाय में लाभ की संभावना अधिक रहेगी। आर्थिक कारणों से किसी से झगड़ा भी हो सकता है। स्वभाव में कामुकता अधिक रहेगी विपरीत लिंगीय के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख के साधन पर अधिक खर्च होगा। स्त्री संतान का सुख मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन अधिकांश समय मन को प्रसन्न करने वाले प्रसंग बनेंगे। कार्यो में सहज सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। भाग्य साथ देने से अटके कार्य पूर्ण होंगे धन की आमद भी रुक रुक कर होती रहेगी। पारिवारिक सदस्यों की कार्य क्षेत्र पर भी सहायता मिलेगी। सरकारी कार्य में बाधा आने की संभावना है फिर भी किसी के सहयोग से पार कर लेंगे। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त कार्य का लाभ शीघ्र मिल जायेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारो से मिलने के प्रसंग बनेंगे। पारिवारिक वातावरण में प्रेम रहेगा लेकिन स्त्री से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।संताने आज्ञा का पालन करेंगी।

Horoscope Today May 23 2025 : Aaj ka Rashifal May 23 2025 Read More »

img 7701 1

Horoscope Today May 22 2025 : Aaj ka Rashifal May 22 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 22 May 2025

For consultation Booking visit:-www.analystastro.com
https://superprofile.bio/bookings/astroanalyst

वैदिक पंचांग
नांक – 22 मई 2025
दिन – गुरूवार
विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसारच 2081)
शक संवत -1947
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र वैशाख)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – दशमी 23 मई रात्रि 01:12 तक तत्पश्चात एकादशी
नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद शाम 05:47 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद
योग -विष्कंभ रात्रि 09:50 तक तत्पश्चात प्रीति
राहुकाल – दोपहर 02:15 से शाम 03:54 तक
सूर्योदय – 05:59
सूर्यास्त – 07:11
दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
व्रत पर्व विवरण- पंचक
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष– आवश्यक कार्य लंच से पहले पूरे कर लें. निजी मामलों में सावधानी से आगे बढ़ें. नीति नियमों का पालन रखेंगे. आवश्यक कार्यां को गति दे सकते हैं. सहजता व विश्वसनीयता बढे़गी. रिश्तों का सम्मान बनाए रखें. दूर देश की यात्रा पर जा सकते हैं. संबंधों के प्रति संवेदनशीलता बनी रहेगी. करीबियों का साथ सहयोग मिलेगा. व्यवसायिक गलतियां करने से बचें. बहस विवाद में न पड़ें. व्यवस्था व अनुशासन बनाए रहें. विनय विवेक और दान धर्म बनाए रहें. आर्थिक वाणिज्यिक विषयों में सजग रहें.

शुभ अंक : 3 और 9

शुभ रंग : सिंदूर के समान

आज का उपाय : भगवान विष्णु और माता लक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. विनम्र रहें.

वृष– करियर कारोबार के मामलों को गति देंगे. साख सम्मान बढ़ा हुआ रहेगा. जिम्मेदारियों को हरसंभव निभाने की कोशिश रखें. सात्विकता व सामंजस्य पर जोर देंं. सोच विचारकर निर्णय लें. सेहत का ख्याल रखें. सबको साथ लेकर चलेंगे. वातावरण की अनुकूलता लाभ उठाएंगे. कार्य व्यापार अपेक्षा से अच्छा रहेगा. साझेदारी में इच्छित उपलब्धियां बनेंगीं. उद्योग व्यापार में रुटीन बनाए रखेंगे. सकारात्मकता का लाभ उठाएंगे. आशंकाओं से मुक्त रहेंगे.

शुभ अंक : 4 6 9

शुभ रंग : चंदन समान

आज का उपाय : भगवान विष्णु और माता लक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. विनम्र रहें.

मिथुन– पेशेवर मामलो में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. करियर कारोबार में शुभता बनाए रखेंगे. प्रशासन प्रबंधन मजबूत बना रहेगा. लाभकारी योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. परिस्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. प्रभावशाली परिणामों से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा. चहुंओर संवार की स्थिति रहेगी. कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे. लिखापढ़ी में पक्के बने रहेंगे. लेनदेन में पहल का भाव रहेगा. सहजता से चर्चा संवाद बढ़ाएंगे. अनुशासन से कार्य करेंगे.

शुभ अंक :3 4 5 9

शुभ रंग : लेमन कलर

आज का उपाय : भगवान विष्णु और माता लक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान प्रयोग बढ़ाएं. उत्साह दिखाएं.

कर्क– भाग्य की मदद से अधिकतर मामले सहज बने रहेंगे. लाभ में वृद्धि बनी रहेगी. बड़ों का साथ पाएंगे. हर्ष उत्साह से कार्य करेंगे. अपनों के साथ हर्ष आनंद से समय बीतेगा. सभी से सामंजस्य ररखेंगे. विभिन्न स्त्रोतों से लाभ बनेगा. प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी. जिम्मेदारों और वरिष्ठों का सहयोग रहेगा. इच्छित परिणमों से उत्साहित रहेंगे. योजनाओं को समर्थन मिलेगा. सहज संवाद बनाए रखेंगे. पेशेवर वार्ताएं संवरेंगी.

शुभ अंक : 2 3 और 9

शुभ रंग : केशरिया

आज का उपाय : भगवान विष्णु और माता लक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान प्रयोग बढ़ाएं. संकल्प पूरा करें.

सिंह– व्यवस्था में विश्वास बनाए रखेंगे. लक्ष्यों को पूरा करेंगे. परिवार के लोगों से भेंटवार्ता बनाए रखेंगे. निजी मामलों तुलनात्मक बेहतर रहेंगे. पारिवारिक आयोजनों में रुचि लेंगे. कार्य व्यापार में सावधानी रखेंगे. अनुशासन और अनुपालन पर जोर बढ़ेगा. यात्रा में सावधनी बनाए रखें. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे. सूझबूझ से काम लेंगे. सहजता सजगता से आगे बढ़ते रहेंगे. परिजनों की मदद से कार्य साधेंगे. सबको सहयोग करने का भाव रहेगा.

शुभ अंक : 1 3 4 और 9

शुभ रंग : ऐप्पल रेड

आज का उपाय : भगवान विष्णु और माता लक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. व्रत वचन रखें.

कन्या– सहजता व सहकार से आर्थिक सफलता प्राप्त कर सकते हैं. साझीदारी पर जोर बनाए रखेंगे. परिवार में शुभता रहेगी. अपनों के सहयोग से कार्य पूरे करेंगे. परस्पर विश्वास रखेंगे. नीति नियमों पर फोकस रहेगा. पहल करने से बचें. व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करेंगे. विनम्रता से काम निकालेंगे. सहजता सरलता से आगे बढ़ेंगे. लोगों से तालमेल बढ़ाएंगे. वाणी व्यवहार में मिठास रहेगी. सबका मान सम्मान बनाए रखेंगे. धैर्य से काम लेंगे.

शुभ अंक : 4 5 और 9

शुभ रंग : खाकी

आज का उपाय : भगवान विष्णु और माता लक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. सतर्कता रखें.

तुला– मेहनत से कार्य व्यापार संवारेंगे. परिस्थितियों में सुधार के प्रयास बनाए रहेंगे. समकक्षों से तालमेल रखेंगे. कामकाजी परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे. अनुशासित और श्रमशील बने रहेंगे. आर्थिक प्रयास सहज रहेंगे. सेवा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. वरिष्ठों और अनुभवियों से सीख सलाह बढ़ाएंगे. नियम अनुशासन रखें. चर्चा संवाद और भेंटवार्ता में नियंत्रण रखेंगे. साझीदारी को मजबूती मिलेगी. कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. नियमपालन बनाए रखेंगे.

शुभ अंक : 3 4 6 और 9

शुभ रंग : क्रीम कलर

आज का उपाय : भगवान विष्णु और माता लक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान प्रयोग बढ़ाएं. कर्मठ बनें.

वृश्चिक– स्वार्थ संकीर्णता से उूपर उठकर स्थितियों को निष्पक्षता से देखेंगे. महत्व के कार्य गति पाएंगे. साहस पराक्रम बनाए रखेंगे. संबंधों में सहजता रहेगी. अनुकूलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा. मित्रों संग यादगार वक्त बिताएंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. लाभ का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी. व्यवस्था मजबूत रखेंगे. सफलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर बने रहेंगे. पेशेवर मामलों में सक्रियता दिखाएंगे.

शुभ अंक : 3 और 9

शुभ रंग : लाल

आज का उपाय : भगवान विष्णु और माता लक्ष्मीजी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान प्रयोग बढ़ाएं. वचन निभाएं.

धनु– वाणिज्यिक रुटीन संवारेंगे. परिजन सहयोग बनाए रहेंगे. विविध मामलों में शुभता रहेगी. कार्य व्यापार में तेजी रहेगी. बड़ों की बात ध्यान से सुनें. अतिउत्साह में नहीं आएं. लाभ प्रतिशत संवार पर रहेगा. निजी गतिविधियों में रुचि रहेगी. जिम्मेदारों का सानिध्य रखेंगे. तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे. प्रबंधन बेहतर बना रहेगा. पैतृक पक्ष सहयोगी होगा. सहज बनें रहें. संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. विनम्रता बढ़ाकर रखेंगे. संबंधों का सम्मान करें.

शुभ अंक : 1 3 और 9

शुभ रंग : स्वर्णिम

आज का उपाय : भगवान विष्णु और माता लक्ष्मीजी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. अहंकार से बचें.

मकर– अपनों से जरूरी बात कहेंगे. सुखद पलों को साझा करेंगे. व्यक्तिगत संबंधों में सहजता रहेगी. भावावेश में नहीं आएंगे. साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा. आवश्यक मामलों को गति देंगे. वाणिज्यिक में यात्रा सफल होगी. वाद संवाद पर जोर रहेगा. आलस्य का त्याग करेंगे. व्यर्थ चर्चाओं से बचेंगे. संकोच दूर होगा. कामकाजी स्थिति संवरेगी. साहस पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे. सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता रखेंगे. वचन वादा पूरा करें. भेंटवार्ता सफल रहेगी. शुभ सूचनाएं मिलेंगी.

शुभ अंक : 4 8 और 9

शुभ रंग : पीतांबरी

आज का उपाय : भगवान विष्णु और माता लक्ष्मीजी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. प्रवचन सुनें.

कुंभ– परंपरागत एवं पारिवारिक करियर व्यापार में अच्छी सफलता बनेगी. जरूरी विषयों में तेजी बनाए रखेंगे. परिजनों में प्रेम स्नेह बढ़ेगा. निजी मामले बल पाएंगे. संपर्क संवाद बढ़ेगा. अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे. अतिथि का सत्कार करेंगे. रक्त संबंधों को बढ़ावा मिलेगा. वाणिज्यिक कार्य आगे बढ़ाएंगे. अच्छे मेजबान बने रहेंगे. हर्ष आनंद बढ़ेगा. अतिथि आएंगे. श्रेष्ठ कार्यां में आगे रहेंगे. सफलता से उत्साहित रहेंगे.

शुभ अंक : 3 4 8 9

शुभ रंग : फिरोजी

आज का उपाय : भगवान विष्णु और माता लक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. साज संवार रखें.

मीन– साख सम्मान और वैभव में वृदिध होगी. प्रियजनों का घर आगमन होगा. रचनात्मक मामलों में रुचि बढ़ाएंगे. सभी से मधर व्यवहार रखेंगे. नवीन विषयों में पहल पर जोर रहेगा. श्रेष्ठ परिणामों से उत्साहित रहेंगे. व्यक्तित्व में सरलता सौम्यता रहेगी. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. वातावरण में अनुकूलन रहेगा. इच्छित कार्य आगे बढ़ाएंगे. सृजनात्मकता पर जोर देंगे. स्मरण शक्ति को बल मिलेगा. सबसे बनाकर चलेंगे. बजट के अनुरूप चलेंगे. सुख सौख्य रहेगा. समक़क्ष भरोसा जीतेंगे.

शुभ अंक : 3 6 और 9

शुभ रंग : पीला

आज का उपाय : भगवान विष्णु और माता लक्ष्मीजी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान प्रयोग बढ़ाएं. नवाचार बनाए रखें

Horoscope Today May 22 2025 : Aaj ka Rashifal May 22 2025 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!