img 7500 1

Horoscope Today January 18, 2025 : Aaj ka Rashifal January 18, 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 18 January 2025

main qimg 86353fc3424d326ad2f4b088f8b1fa7e

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 18 जनवरी 2025

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ (गुजरात-महाराष्ट्र पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – पंचमी पूर्ण रात्रि 

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 02:51 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – शोभन 19 जनवरी रात्रि 01:16 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – सुबह 10:04 से सुबह 11:27 तक

सूर्योदय 07:19

सूर्यास्त – 06:18

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – पंचमी वृद्धि तिथि

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन व्यक्तित्त्व निखरा रहने से आप जहां भी रहेंगे वहां अपनी अलग पहचान बनाएंगे। कार्य क्षेत्र से धन के साथ-साथ वर्चस्व में भी वृद्धि होगी। कई दिनों से चल रहा प्रयास आज रंग लाएगा व्यापार को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। आज आपकी उदारता से सहकर्मी भी प्रसन्न रहेंगे। आपमें नेतृत्व करने की प्रबल अभिलाषा रहेगी जो की शीघ्र पूर्ण होने वाली है। परिजनों की जरूरतों को पूर्ण करने से घर में प्रेम का वातावरण रहेगा। बुजुर्गो के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। स्यास्थ्य को लेकर मध्याह्न बाद थोड़े आशंकित रहेंगे मौसम का प्रभाव शरीर पर देखने को मिलेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका आज का दिन लगभग चिंता परेशानी में ही व्यतीत होने वाला है। प्रातः काल से दिमाग़ को ठंडा रखने का प्रयास करेंगे लेकिन आसपास का वातावरण क्रोध दिलाएगा। घरेलु कलह के कारण दोपहर तक बेचैनी रहेगी। आवेश में आकर आज किसी प्रियजन का दिल दुखायेंगे इसकी ग्लानि भी मन में रहेगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर भी आज विशेष खर्च हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर आय के साधन उपलब्ध होने के बाद भी बेमन से कार्य करने के कारण अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। मानसिक तनाव को ना बढ़ने दे अन्यथा रक्तचाप के साथ अन्य शारीरिक समस्या जन्म ले सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। परन्तु आज घरेलु खर्च अधिक रहने से आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। घर में दैनिक उपभोग की वस्तुओं के साथ सुख के साधनों पर अधिक खर्च होगा। मित्र-परिजन आज आपकी दरियादिली के कायल हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज मध्याह्न तक ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे मध्याह्न के बाद गंभीर होकर कार्य मे जुटने से और संतोषजनक व्यवसाय होने से धन की आमद बनी रहेगी। सामाजिक कार्य से अथवा धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे है। आरोग्य लगभग सामान्य ही रहेगा। भूख लगने पर ही खाये अन्यथा पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन भी सुख शांति से व्यतीत करेंगे। आलस्य आज अधिक रह सकता है जिससे दिनचर्या दिन के आरंभ से ही धीमी रहेगी लेकिन भाग्य का साथ मिलने से कार्य-व्यवसाय से आज भी उम्मीद के अनुसार लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यो पर समय के साथ धन भी खर्च करेंगे छवि बेहतर बनेगी। कमीशन अथवा थोक के व्यवसाय में अधिक लाभ होगा। नौकरी पेशाओ को अतिरिक्त कार्य मिलने से परेशानी आएगी लेकिन इसका लाभ मिलने से संतोष होगा। परिजनों से आत्मियता बनी रहेगी लेकिन पत्नी से शंकालु प्रवृति के चलते विवाद भी हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज कार्य क्षेत्र से समय निकाल कर एकांत में समय व्यतीत करना पसंद करेंगे घरेलु कार्य में फंस कर आज का दिन खराब ना हो ये शंका दिमाग में लगी रहेगी लेकिन इसमें कुछ न कुछ व्यवधान जरूर आएगा। कार्य व्यवसाय में आज थोड़े समय में ही दिन भर की पूर्ति कर लेंगे। संतोषजनक धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन सामान्य ही रहेगा। मध्यान के बाद का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। घर में आज आपकी कोई बात किसी परिजन को चुभ सकती है। सेहत को लेकर कुछ समय परेशान हो सकते है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपको आज का दिन विवेकी व्यवहार से बिताने की सलाह है। आपके ऊपर कई लोगो की नजर रहेगी लोग आज आपकी छोटी-छोटी गलतियां तलाशेंगे। आज सुनेंगे सबकी लेकिन ना तो खुद कुछ करेंगे ना किसी और को ही करने देंगे। मौज-शौक की प्रवृत्ति परेशानी में डाल सकती है। मन में आध्यात्मिक विचार भी रहेंगे परन्तु इनका पालन नहीं कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र पर दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। धन सम्बंधित कार्य देरी से बनेंगे आवश्यकता के समय औरो का मुंह ताकेंगे। मनमाना व्यवहार करने से बचें। सेहत भी बीच बीच मे नरम होने की संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन हर प्रकार से लाभदायक रहने वाला है। विशेषकर कार्य क्षेत्र पर आज आपकी रुकी हुई योजनाओं में आकस्मिक गति आने से धन लाभ के मार्ग खुलेंगे नौकरी पेशाओ को भी अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा लेकिन कोई उलझन में डालने वाला कार्य भी मिलने से कुछ परेशानी होगी। परिवार में भी आज आपसी सौहार्द बनने से मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। पत्नी का सहयोग आज महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा। कार्य भर बढ़ने से पर्यटन सैर की योजना अधूरी रह सकती है। शरीर मे वात का प्रकोप रहने से जोड़ो अथवा शरीर मे दर्द अकड़न की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका आज का दिन प्रेम-प्रसंगों में यादगार अनुभूति कराएगा। प्रातः काल से ही लघु यात्रा की योजना बनाएंगे। आज फिजूल खर्च भी अधिक रहने वाला है जिस पर नियंत्रण की आवश्यकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम के कारण कार्य व्यवसाय का दायित्व आज नौकरों अथवा सहकर्मियों के ऊपर छोड़ना पड़ेगा जिसके कारण लाभ की ज्यादा अपेक्षाएं ना रखें। परिजनों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित हो सकते है। कार्य स्थल के साथ पारिवारिक वातावरण भी अस्त व्यस्त रहेगा। धन लाभ सामान्य से कम रहेगा। सेहत छुटपुट बातो को छोड़ ठीक रहेगी रात्रि के बाद अत्यंत थकान बुखार आने की संभावना है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। किसी दिव्य अनुभूति के कारण आध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। धार्मिक क्रियाओं में समय एवं धन का सदुपयोग करेंगे लेकिन कार्य का बोझ आज अधिक रहने के कारण धार्मिक कार्यो को ज्यादा समय नही दे पाएंगे या ध्यान इधर उधर भटकेगा। आर्थिक उलझने रहने पर भी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। संध्या के बाद किसी भी काम में थोड़े से प्रयास से सफलता मिल सकती है। परिजनों विशेष बुजुर्गो का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ कमी का भी अनुभव करेंगे। आज की यात्रा कुछ ना कुछ लाभ देकर जाएगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपको सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह है। असंयमित दिनचर्या के कारण आज शारीरिक रूप से कमजोरी थकान अनुभव होगी अकस्मात बुखार आने की भी संभावना है। आकस्मिक यात्रा के योग दुविधा में डाल सकते है यथा संभव आज यात्रा टालें। कार्य क्षेत्र पर आज मन मारकर काम करना पड़ेगा कम समय मे अधिक लाभ कमाने के प्रलोभन में आकर आज कोई भी वर्जित कार्य ना करें धन के साथ सम्मान हानि हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बनाये अन्यथा जरूरत के समय परेशानी होगी। उधारी के व्यवहार संयमित रखें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन व्यापारियों के लिए लाभदायक रहेगा लेकिन इसके लिये आलस्य का त्याग करना पड़ेगा। आपके पूर्व नियोजित कार्यक्रम अधिक व्यस्तता के कारण निरस्त होंगे लेकिन आज किये नए खासकर जोखिम के कार्यो से अधिक लाभ की संभावना है। आज परिवार के ऊपर बजट से ऊपर खर्च करना पड़ सकता है। सेहत आज सामान्य ही रहेगी लेकिन अनियमित दिनचार्य के कारण कमर पीठ दर्द की शिकायत रह सकती है। संध्या के बाद थोड़ा मनोरंजन होने से थकान मिटेगी। गृहस्थ जीवन शांत रहेगा। 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपको मिला जुला फल देने वाला रहेगा। दिन के आरंभ से मध्याह्न तक किसी कार्य को करने के लिये जोड़ तोड़ में लगे रहेंगे आज आप पुराने कार्यो को विराम देकर नए अनुबंध हाथ में लेने के प्रयास करेंगे परंतु इसमें कई व्यवधान आ सकते है प्रयासरत रहें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को आज अतरिक्त कार्य करने का शुभ फल मिलेगा। आर्थिक मामलो में विलम्ब होगा लेकिन धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से व्यतीत करेंगे। सर्दी के कारण जुखाम बुखार की शिकायत हो सकती है।

Horoscope Today January 18, 2025 : Aaj ka Rashifal January 18, 2025 Read More »

ce9f7312 6295 446c b760 8f22a1986b19 1

Horoscope Today January 17, 2025 : Aaj ka Rashifal January 17, 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 17 January 2025

main qimg 76d5f76b833bf61ddd667945235c3b2c

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 17 जनवरी 2025

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ (गुजरात-महाराष्ट्र पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्थी 18 जनवरी प्रातः 05:30 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – मघा दोपहर 12:45 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

योग – सौभाग्य रात्रि 12:57 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – सुबह 11:26 से दोपहर 12:49 तक

सूर्योदय 07:19

सूर्यास्त – 06:17

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके खर्चों में अधिकता रहेगी, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विदेशों से व्यापार की आप योजना बनाएंगे। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार बहुत ही सोच समझकर लेने की आवश्यकता है, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जो आपको खुशी देगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको कामों को पूरा करने में मेहनत अधिक लगेगी। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी दान धर्म के कार्यों के प्रति भी काफी रुचि रहेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आप किसी काम को लेकर माताजी से विचार-विमर्श कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको कामों में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में आपके कामों की प्रशंसा होगी। आपकी आय के कुछ नए स्रोत बढ़ेंगे। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। ऑफिस में आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं आपको शीघ्रता में भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपने विरोधियों पर पूरा ध्यान देना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके सामने कुछ खर्चे ऐसे आएंगे, जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपनी परिवार के सदस्यों से बातचीत करते समय कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे। संतान आपसे अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आपको धन लाभ मिलने से खुशी होगी। यदि आपका कुछ लेनदेन रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट आप थोड़ा सोच समझकर करें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। रचनात्मक क्षमता पहले से बेहतर रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपके काम लटकने की संभावना है। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर कहनी होंगी। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी के कहने में आकर अपने बिजनेस में कोई बदलाव न करें। आपको किसी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपका कोई काम यदि पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए काम को लेकर भी आपका थोड़ी टेंशन रहेगी। परिवार के सदस्यों में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय के स्रोतों को बढ़ाने वाला रहेगा। कोई निवेश आपको सोच समझकर करना होगा। कामों में आपको कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको किसी नए काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपको किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्रों में आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप घर-परिवार में सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। कुछ नए लोगों से आपको मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी से किए हुए वादे को आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपको अपनी इनकम के सोर्सो पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक मामलों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। नौकरी में आपके सहकर्मियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पूरा करके देंगे। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी अच्छे निवेश को करने के लिए रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। लंबी निवेश योजनाओं को गति मिलेगी। आपके काम की गति काफी तेज रहेगी। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

Horoscope Today January 17, 2025 : Aaj ka Rashifal January 17, 2025 Read More »

img 6744 1 1

Horoscope Today January 16, 2025 : Aaj ka Rashifal January 16, 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 16 January 2025

main qimg fd9a1ab653d0a735c7519fc5bd7a12ee

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 16 जनवरी 2025

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ (गुजरात-महाराष्ट्र पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – तृतीया 17 जनवरी प्रातः 04:06 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – अश्लेशा सुबह 11:16 तक तत्पश्चात मघा

योग – आयुष्मान 16 जनवरी रात्रि 01:06 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल – दोपहर 02:11 से शाम 03:34 तक

सूर्योदय 07:19

सूर्यास्त – 06:17

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2029

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आप कामों को लेकर आयात-निर्यात कर सकते हैं। संतान को परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल होगी। आपके पारिवारिक मामले आपको परेशान करेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप शौक और मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपको भाइयों की कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि देरी हो रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी परिजन की मदद से दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी कानूनी मामले में सफलता मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। आप कोई निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें। आप अपने कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। आपको खानपान में संतुलित भोजन लेना होगा। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको अपने बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप सोच समझकर करनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके बिजनेस में रुका हुआ काम आपको मिल सकता है। पारिवारिक मामलों को आप घर से बाहर न जाने दें। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आपके बॉस आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के काम बनेंगे। जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आप नौकरी के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको प्रमोशन जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको एक साथ कोई काम हाथ लगने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने खर्चों को जरूरत के हिसाब से खर्च करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। आपको आपकी किसी गलतफहमी से दूर रहना होगा। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को किसी डील को सोच समझकर फाइनल करना होगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। आपको किसी काम को लेकर बेवजह टेंशन हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको काम के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको समस्या देंगे। यदि आपको कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से मिलने जा सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है। आपको अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखनी होगी। आपको कोई शारीरिक समस्या परेशान करेगी। आप अपने बिजनेस को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी समस्या के कारण आपका मन परेशान रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी जरूरी मामले को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आपको आपका डूबा हुआ धन मिलने से खुशी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। कोई फैसला के लिए आपको पछतावा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं। आप खानपान में अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आपने बिजनेस में यदि कोई जोखिम लिया, तो उससे आपको बाद में कोई नुकसान हो सकता है। काम का बोझ आपके ऊपर अधिक रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको अपनी मेहनत और लगन से काम करने की आवश्यकता है। आप अपने कामों में कोई बदलाव बहुत ही सोच विचारकर करें। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। आप अपनी किसी समस्या को अपने पिताजी की मदद से सुलझाना बेहतर रहेगा। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। किसी से किए हुए वादे को आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको समाज में अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा, लेकिन आपकी तरक्की देखकर आपके विरोधी भी बढ़ सकते हैं। किसी नई नौकरी का आपको कोई ऑफर आ सकता है। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

Horoscope Today January 16, 2025 : Aaj ka Rashifal January 16, 2025 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!