img 7915 1

Horoscope Today January 22, 2025 : Aaj ka Rashifal January 22, 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 22 January 2025

main qimg 1c307ba00294973e4a424f5a7528997d

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 22 जनवरी 2025

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ (गुजरात-महाराष्ट्र पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अष्टमी शाम 03:18 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – स्वाती 23 जनवरी रात्रि 02:34 तक तत्पश्चात विशाखा

योग – शूल 23 जनवरी प्रातः 04:38 तक तत्पश्चात गण्ड

राहुकाल – दोपहर 12:50 से दोपहर 02:13 तक

सूर्योदय 07:19

सूर्यास्त – 06:21

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर होगी। आय के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपके कामों में यदि कुछ समस्या आ रही है, तो वह आपके पिताजी की मदद से दूर होती दिख रही हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। बिजनेस में आप किसी काम को लेकर यदि परेशान थे, तो उसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आप कहीं कोई इंवेस्टमेंट करेंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है। बिजनेस में आपकी योजनाएं बेहतर रहेंगी, लेकिन आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको पढ़ाई-लिखाई में जुटना होगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि आप कामों में कोई बदलाव करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो उस पर थोड़ा ध्यान दें। आपके विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी। विद्यार्थी अपने कमजोर विषयों पर फोकस बनाएं, तभी उन्हें परीक्षा में जीत मिलते दिखेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को मेहनत अधिक करनी होगी। आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी नई नौकरी का आपको ऑफर आने से आपका मन खुश रहेगा। आपका किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। रोजगार को लेकर भटक रहे लोगों को कुछ समय बाद राहत मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। आप कोई निर्णय परिवार के सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय लें, तो बहुत ही सोच विचारकर लें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी को आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों की इनकम बढ़ने से उन्हें खुशी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन के साथ-साथ वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। आपको किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। यदि आप कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपकी दी गई सलाह संतान के खूब काम आएगी। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। यदि आपने कोई इंवेस्टमेंट करने का सोचा है, तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। बिजनेस में भी आप अत्यधिक मात्रा में धन ना लगाएं, क्योंकि उसके डूबने की संभावना है। आप कोई डील पार्टनरशिप में करने से बचें। जीवनसाथी के लिए आप किसी पार्ट टाइम कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको कोई लेनदेन करने से पहले सोच विचार करने की आवश्यकता है। आपके घर कोई मेहमान आ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में लोगों की बातों को समझना होगा और आप किसी के प्रति अपने मन में जलन की भावना ना रखें। आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर आपको टेंशन रहेगी, क्योंकि उनका कोई पुराना रोग उभर भर सकता है। राजनीति में आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से आपका माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा, क्योंकि उसे पूरा करने में आपको समस्या हो सकती है

Horoscope Today January 22, 2025 : Aaj ka Rashifal January 22, 2025 Read More »

img 0475 1

Horoscope Today January 21, 2025 : Aaj ka Rashifal January 21, 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 21 January 2025

main qimg d819ffc4529135d10cd1e7159f364ad6

वैदिक पंचांग

दिनांक – 21 जनवरी 2025

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ (गुजरात-महाराष्ट्र पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – सप्तमी दोपहर 12:39 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – चित्रा रात्रि 11:36 तक तत्पश्चात स्वाती

योग – धृति 22 जनवरी रात्रि 03:50 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – शाम 03:36 से शाम 04:59 तक

सूर्योदय 07:19

सूर्यास्त – 06:20

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम में आप बेवजह न उलझें। आपको किसी से पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको अपने पिताजी से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। राजनीतिक लोगों के मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आप किसी से वाहन मांगकर न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। जल्दबाजी में आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने परिवार में शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको अपने कामों में धैर्य और साहस से काम लेना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या काफी हद तक दूर होंगी, लेकिन आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। भाई-बहनों से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति के खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आप जीवनसाथी को कोई ज्वेलरी या गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। परिवार में आपको कुछ व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को साझेदारी में कोई काम करने से बचना होगा। आप किसी वाद-विवाद को लेकर परेशान थे, तो वह भी दूर होगा। आप कोई जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। यदि आपकी कोई डील प्रॉपर्टी को लेकर अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड नहीं होना है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। दोनों को एक दूसरे का साथ खूब पसंद आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आप किसी लेनदेन से संबंधित समस्या को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आज आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। शौक की चीजों पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप खानपान पर पूरा ध्यान दें। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। नौकरी में आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएं रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रों में आपको सफलता मिलेगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी। कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। संतान का किसी मनचाहे कोर्स में एडमिशन हो सकता है। आप परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने पिताजी से पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत करने होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। कानूनी मामलों में अपना लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं, जो लोग नौकरी में अपने सहयोगियों से परेशान चल रहे हैं, वह किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण लोग आपसे परेशान रहेंगे। मित्रों के साथ कुछ समय आप पुरानी बातों को लेकर बातचीत करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको कोई धन संबंधित मदद मिलती दिख रही है। धर्म-कर्म के कार्यों में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, जिन पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपके घर के कुछ काम यदि पेंडिंग थे, तो आप उन्हें भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान के विवाह में यदि कुछ देरी हो रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा।

Horoscope Today January 21, 2025 : Aaj ka Rashifal January 21, 2025 Read More »

img 1978 1

Horoscope Today January 20, 2025 : Aaj ka Rashifal January 20, 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 20 January 2025

main qimg 22d3e948c201f685437a93a8b748b975

वैदिक पंचांग

दिनांक – 20 जनवरी 2025

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ (गुजरात-महाराष्ट्र पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – षष्ठी सुबह 09:58 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र – हस्त रात्रि 08:30 तक तत्पश्चात चित्रा

योग – सुकर्मा 21 जनवरी रात्रि 02:53 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल – सुबह 08:41 से सुबह 10:04 तक

सूर्योदय 07:19

सूर्यास्त – 06:20

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको आपकी मेहनत का फल न मिलने से आपको टेंशन भी अधिक रहेगी। धन को लेकर आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है, इसलिए आप अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें। वैवाहिक जीवन में साथी से आप किसी बात को लेकर लड़ाई झगडे में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने की आवश्यकता है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर पुण्य कमाने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी कार्य क्षमता बढ़ने से आपको खुशी होगी। यदि आप किसी नए काम को करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। पारिवारिक मामलों को आप घर में ही रहने दें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकती हैं। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप किसी परीक्षा की तैयारी में मेहनत से जुटेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर जुटने की आवश्यकता है। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपको अपने कामों को लेकर कार्यक्षेत्र में यदि अपने जूनियर से कोई मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको अपने खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कहीं बाहर जाने का ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं रखें, नहीं तो बाद में उन्हें समस्याएं आ सकती हैं। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय पारिवारिक मामलों को सुनने में व्यतीत करेंगे। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी पर भरोसा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने करियर पर पूरा ध्यान देंगे, इसलिए यदि आपको जॉब चेंज करने की कोई भी मौका मिले, तो आप उसे हाथ से जाने न दें। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी कानूनी मामले में आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको किसी परिवार के सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप यदि धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से सभी व्यस्त रहेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप किसी नयी प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आपको इन्वेस्टमेंट सोच समझकर करने होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी प्रेम बना रहेगा। पार्टनरशिप में आपको कोई काम करने से बचना होगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस को बनाए रखने के लिए रहेगा। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी, लेकिन किसी दूर रहे परिजन की मदद से पूरा हो सकता है। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं। आपकी किसी पारिवारिक समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज रहेंगे। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो उसे भी आपको समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए किसी नए पद की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका दिन खुशियों से सराबोर रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बिजनेस में आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपकी कोई पारिवारिक समस्या दूर हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपकी इनकम के स्रोत बढ़ेंगे। आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और आपने यदि पहले कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपका कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप अपने घर के कामों को भी समय से पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Horoscope Today January 20, 2025 : Aaj ka Rashifal January 20, 2025 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!