img 2017 1

Horoscope Today December 03 2024 : Aaj ka Rashifal December 03, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 December 2024

main qimg c4f1dd6418650429ba67471fa83a6df4

वैदिक पंचांग

दिनांक – 03 दिसम्बर 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वितीया दोपहर 01:09 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र – मूल शाम 04:42 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा

योग – शूल शाम 03:08 तक तत्पश्चात गण्ड

राहुकाल – शाम 03:12 से शाम 04:34 तक

सूर्योदय 07:02

सूर्यास्त – 5:55

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई और शुभ आशीष 

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आपके कार्यक्षेत्र की ओर से दिन के अंत में कुछ नए कार्य सौपे जा सकते हैं, जिन्हें न चाहते हुए भी आपको पूरा करना पड़ सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विटामिन की कमी होने के कारण आपको बहुत अधिक कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए आप सीजनल फल और सब्जियां खाएं तो आपका स्वास्थ्य जल्दी ही ठीक हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रोजमर्रा के सामानों का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अधिक व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आप अपने जीवन में लोगों की बढाई करने का कार्य कर सकते हैं और दूसरों की सेवा के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा, इसलिए यदि आपको कोई ऐसा मौका मिले तो आप उससे पीछे ना हटे। आज आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उन्हें जरा सी भी समस्या होने पर डॉक्टर के पास अवश्य लेकर जाएं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत अधिक व्यस्तता वाला रहेगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप डाटा ऑपरेटर हैं तो कहीं बात बन सकती है। आज आप तरल पदार्थ का सेवन करें। खट्टे पदार्थों के सेवन से आपकी एसिडिटी की समस्या अधिक बढ़ सकती है, इसलिए आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बढ़ते और खानपान में भी। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी आज अपने व्यापार से संबंधित किसी भी प्रकार के कानूनी दांव पेंच से थोड़ा दूर रहें तो अच्छा रहेगा। युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक आज समाज की भलाई के लिए जो भी कार्य करें, लोगों में आकर ना करें। बल्कि निस्वार्थ भाव से करें। आपका पारिवारिक स्थिति की बात करें तो आर्थिक तंगी से थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को बहुत मेहनत करनी होगी। आपकी आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है। बहुत अधिक जरूरत होने पर यह मोबाइल का प्रयोग करें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप किसी प्रकार की डील साइन करने से पहले उस कंपनी के नियम और शर्तों को अच्छे प्रकार से जान लें। उसके बाद ही कोई डील साइन करें अन्यथा, आप बाद में परेशान हो सकते हैं। यदि आपकी संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है तो आप अपने संतान को मोटिवेट करें और उन्हें किसी भी नए कार्य के लिए प्रेरित अवश्य करें। 

कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सावधान रहे, स्कीन से संबंधित कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है और आपको चर्म रोग के डॉक्टर से परामर्श लेना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत अधिक शानदार रहेगा। व्यापारियों को आज कोई बहुत बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है, जिससे उनकी आर्थिक उन्नति हो सकती है। युवा जातकों की बात करें तो युवाओं को आज कोशिश करनी है कि उनकी तरफ से बड़े बुजुर्गों के सम्मान में कोई कमी ना रह जाए, इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। 

सिंह दैनिक राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज अपने कार्यस्थल पर अपने ऑफिस के नियमों को याद रखें, क्योंकि नियमों का उल्लंघन करने के कारण आपके बॉस की ओर से आपको फटकार लगाई जा सकती है। जिन लोगों को स्लिप डिस्क या कमर दर्द की परेशानी है तो उन्हें आज और अधिक दर्द हो सकता है जिसके कारण उन्हें उठने बैठने में भी परेशानी हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो उनको आज अपने काम पर विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा आपके ग्राहक आपसे नाराज हो सकते हैं। घर परिवार में आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाली जातकों की बात कर रहे तो सरकारी कर्मचारियों को बड़े विभाग से कभी भी आपके कार्य की समीक्षा की जा सकती है। इस दौरान थोड़ा सा अधिक सावधान रहे। आपकी सेहत की बात करें तो छोटे-मोटी बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए आप योगासन का सहारा लें। एलोपैथिक दवाइयां के स्थान पर आयुर्वेदिक दवाइयां का उपयोग करें। अपने आप को अप टूडेट रखें, क्योंकि पिछड़े होने के कारण आपको कमजोर भी बताया जा सकता है। आप अपने घर में साफ-सफाई का प्रयास करें। 

तुला दैनिक राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपनी नौकरी में कोई बदलाव करना चाहते हैं जिसके चलते अन्य विभाग में परीक्षा की तैयारी करते हुए नजर आ सकते हैं। आपकी सेहत की बात करें तो ब्लड प्रेशर हाई के पेशेंट को आज थोड़ा सावधान रहना होगा। तला-भुना खाने से परहेज रखना होगा और अपनी दवाइयां नियमित समय पर खानी होंगी, इसके साथ साथ आप क्रोध करने से भी बचें। अपने क्रोध पर न नियंत्रण रखें, व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि अपने व्यापार से संबंधित कोई पुराना कर्ज दे रखा है तो आप उसे समय से चुकाने का प्रयास करें अन्यथा मार्केट में आपकी छवि खराब हो सकती है। यदि आपके परिवार में किसी प्रकार का वाद-विवाद चल रहा है तो आप अपने घर के छोटे बच्चों को इन विवादों से दूर रखें अन्यथा, उनके मन पर इन सभी बातों का गलत असर पड़ सकता है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। आज आप अपनी असफलता का दोषी दूसरों को ठहरा सकते हैं, अच्छा होगा कि आप अपनी कमियों को ढूंढने की कोशिश करें और उन्हें सुधारने का भी प्रयास करें। आपकी सेहत की बात करें तो आपको हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। जिसके कारण कमजोरी भी आ सकती है। इसलिए आप हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो जो लोग धार्मिक पुस्तक या पूजा पाठ की सामग्री को बेचने का कार्य करते हैं। आज उनका सामान बहुत अधिक कीमत पर बिक सकता है और उनका आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। युवा जातकों की बात करें। तो युवा जातक यदि प्रेम प्रसंग में पड़े हुए हैं तो कपल्स की आज कोई मीटिंग हो सकती है, जिसमें आप एक दूसरे से प्यार की बातें करने के स्थान पर एक दूसरे की कमियों को गिनते हुए नजर आएंगे। आज आपके भाई-बहनों के साथ तीखे संवाद होने की आशंका है। आप अपनी वाणी पर कंट्रोल करें।

धनु दैनिक राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज अपने भाग्य से ज्यादा अपने कर्म पर विश्वास करेंगे और उसके बाद ही अपने कार्यों को करने की पूरी कोशिश करेंगे। जिसमें आपको कामयाबी भी मिलेगी। आपकी सेहत की बात करें तो आज आप तेज धूप में घर से बाहर न निकले,नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और आपको डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका काम भी ठीक-ठाक चलेगा, परंतु आपको अपनी अपेक्षा के अनुसार लाभ प्राप्त होने में थोड़ी सी कमी रहेगी, सुबह-सुबह सूर्य नमस्कार अवश्य करें तथा सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं, आज आप अपने घर के कार्यों को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही ना दिखाएं। 

मकर दैनिक राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके सहयोग के लिए कहा जा सकता है, वैसे भी आपके कार्य स्थल पर आपको एक दूसरे की मदद करते रहना चाहिए, क्योंकि कभी भी किसी को भी किसी की आवश्यकता पड़ सकती है। आपकी सेहत की बात करें तो यदि आप शुगर के पेशेंट है तो आप अपने दिनचर्या में योगासन को और मॉर्निंग वॉक को स्थान अवश्य दें, संतुलित आहार ले और एक्सरसाइज अवश्य करें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज व्यापारी अपने व्यापार में कोई नया कार्य छोड़ सकते हैं। जिसमें आप यदि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे तो अच्छा रहेगा। युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक आज किसी भी कार्य को लेकर अधिक अनावश्यक रूप से उत्सुकता ना दिखाएं समता ही बनाये रखें तो अच्छा रहेगा। आज आपके जीवन साथी की आपके माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत की बात करें तो आज आप बाहर के खाने से परहेज करें, अन्यथा, आपका पेट खराब हो सकता है और आपको बहुत अधिक परेशानी भी हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है, इसलिए आप अपने व्यापार से संबंधित प्रतिस्पर्धियों को मात देने के लिए अपनी बुद्धि का प्रयोग करें, ना कि अपने शारीरिक बल का। कभी दोस्तों के साथ गपशप और कभी दोस्तों के साथ और कभी अपना बचा हुआ समय मोबाइल में बिता सकते हैं, इसीलिए आप अपनी पढ़ाई पर भी थोड़ा सा ध्यान लगाए तो अच्छा रहेगा। आज आपके घर में कुछ मेहमानों का आगमन हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। आज आपके कार्यक्षेत्र में शाम तक सभी कार्य फ्री हो गए जायेंगे। आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य तो सामान्य रहेगा, परंतु आप फिर भी खान पान में थोड़ा सा परहेज रखें, कोई भी स्वास्थ्य खराब करने वाला भोज्य पदार्थ न करें, जिसके कारण शाम के समय आपको थकावट भी हो सकते है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। आपका व्यापार ठीक-ठाक चलेगा और पार्टनरशिप में व्यापार करते समय थोड़ी सी सावधानी बरते, अपने पार्टनर पर कड़ी निगरानी रखें। घर में सुख शांति बनी रहेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा

Horoscope Today December 03 2024 : Aaj ka Rashifal December 03, 2024 Read More »

img 2034 1

Horoscope Today December 02 2024 : Aaj ka Rashifal December 02, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 December 2024

main qimg f905b54e34350f2387e64d0874f1bf0e

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 02 दिसम्बर 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – प्रतिपदा दोपहर 12:43 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – ज्येष्ठा शाम 03:45 तक तत्पश्चात मूल

योग – धृति शाम 04:01 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – सुबह 08:22 से सुबह 09:44 तक

सूर्योदय 07:01

सूर्यास्त – 5:54

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – चंद्र दर्शन (शाम 05:41 से 06:21 तक)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं।

चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको बिजनेस की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपकी अपने बॉस से खटपट हो सकती है, इसलिए कार्यक्षेत्र में लोगों से काम से काम ही मतलब रखें। आप अपने पिताजी से पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपका कोई पैतृक संपत्ति का बंटवारा होने से आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर रहने वाला है। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बनाएंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। आप बेफिजूल के खर्चों को लेकर थोड़ी टेंशन में रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगाने के बारे में सोचना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप कामों को लेकर मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे आपके कामों में कुछ रुकावट अवश्य आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा को दे सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आस पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें नहीं तो वह कानूनी मामला भी हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने सहयोगियों से किसी बात को कहने का मौका मिलेगा। किसी पुरानी गलती को आप दोबारा ना दोहराएं। परिवार में सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही है, तो उसे बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें। आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला आपको परेशान करेगा। यदि आपने किसी से कोई लोन आदि लेने के लिए बोला था, तो वह भी आपको मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको बिजनेस में डूबा हुआ धन भी मिलने की संभावना है। आप किसी नए काम की शुरुआत के लिए भी योजना बना सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलेगा। आपको बड़ों की बातों पर ध्यान देना होगा, क्योंकि वह आपको किसी अच्छे काम की ही सलाह देंगे। परिवार का कोई सदस्य यदि घर से दूर है, तो वह आपसे मिलने आ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आएगा, जिसमें आप कोई पुराने गले शिकवे न उखाड़े। संतान को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आप उनकी फरमाइश पर किसी नए वाहन को भी घर ला सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि आपको परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपका मन धार्मिक कामों में खूब लगेगा और आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोग किसी काम में लापरवाही कर सकते हैं, जिससे उनके बॉस से भी उनको डांट खानी पड़ेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई खास प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग थोड़ा सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। आपने यदि किसी पर आंख बंदकर भरोसा किया, तो वह आपके भरोसे कर तोड़ सकता है। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगेगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उनको अपने साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी और आप कहीं घूमने-फिरने जाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। पार्टनरशिप में किसी डील को फाइनल करने से पहले आप उसमें लिखा पढ़ी अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपके साथ धोखा हो सकता है। किसी पैतृक संपत्ति मामले में आपको थोड़ी निराशा रहेगी। आप किसी को कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। पारिवारिक समस्याओं के लिए आप मिल बैठकर बातचीत करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मौजमस्ती से भरा रहने वाला है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको बेवजह किसी बात को लेकर गुस्सा करने से बचना होगा और आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखें, नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से फूले नहीं समाएंगे और बिजनेस में आप कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा, क्योंकि आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जिनसे आपको खुशी होगी। आपका कोई लंबे समय से चल रहा कोई कानूनी मामला भी सुलझ सकता है, जो आपको खुशी देगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कार्यक्षेत्र में कुछ गलती हो सकती हैं, जिनसे आपको समस्या होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे।

Horoscope Today December 02 2024 : Aaj ka Rashifal December 02, 2024 Read More »

img 7625 1

Horoscope Today December 01 2024 : Aaj ka Rashifal December 01, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 01 December 2024

main qimg 48db612a5f06ee1d893e980bd8136c91

IIIIवैदिक पंचांग 

दिनांक – 01 दिसम्बर 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अमावस्या सुबह 11:50 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – अनुराधा दोपहर 02:24 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा

योग – सुकर्मा शाम 04:034 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल – शाम 04:34 से शाम 05:56 तक

सूर्योदय 07:00

सूर्यास्त – 5:54

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – मार्गशीर्ष अमावस्या

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28 

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपकी कार्यक्षमता बढ़ाने से आपको खुशी होगी। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी। आपको काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपकी संतान को नौकरी के लिए कहीं घर से दूर जाना पड़ सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर सदस्यों में अनबन रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक रिश्तों में प्रेम भरपूर रहेगा। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से आप उसे तुरंत ज्वाइन कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके अंदर छिपी हुई कला बाहर निकलेगी, जिसे देखकर लोग हैरान रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो उसके लिए आपको उनसे माफी मांगनी होगी। पारिवारिक दायित्व का आप आसानी से पूर्ति कर पाएंगे। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। लापरवाही के कारण आप परेशान रहेंगे। बिजनेस में यदि आपने कोई बदलाव किया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते पहले से बेहतर रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आपको कोई सम्मान मिल सकता है। आपने यदि संतान से किसी काम को लेकर कोई उम्मीद लगाई थी, तो आप उस पर खरे उतरेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप वाहन को सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा, लेकिन परिवार में सदस्यों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिनसे आपको बातचीत करके ही दूर करनी होंगी। यदि आपने नौकरी बदलने का सोचा था, तो वह आप बदल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर यदि आपने लापरवाही दिखाई, तो बाद में वह कोई बड़ी समस्या बन सकती है। आपको किसी से धन उधार बहुत ही सोच समझकर लेना होगा, क्योंकि उसे उतारने में आपको समस्या आएगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पठन-पाठन में आपका खूब मन लगेगा। विद्यार्थियों को किसी भी व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा और खुद की बुराइयों से दूर रखें। किसी पारिवारिक मामले को आप घर से बाहर न जाने दें। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। किसी ने वाहन की खरीदारी आप कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें। कामों पर आप पूरा ध्यान देंगे। यदि आपको किसी काम को लेकर थकान चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में बेवजह ना बोले और आपकी सोच से आपके सहयोगी खुश रहेंगे। आप यदि काम को लेकर कोई सुझाव देंगे, तो आप उस पर अमल अवश्य करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर बातचीत चल सकते हैं। आपकी घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो उनमें कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर भी पूरा ध्यान देंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग-दौड़ से भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपकी खुशियां भी दोगुनी होंगी। किसी घर और मकान आदि की खरीदारी करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर जिम्मेदारी से काम करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी बडे इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर सकते हैं। संतान के शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको महिला मित्रों से सावधान रहना होगा। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप उनके साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके कामों को लेकर टेंशन बनी रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको धन संबंधित मामलों में कोई लापरवाही करने से बचना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको डूबा हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन परिवार में कुछ खटपट रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है। नौकरी में आपके कामों की सराहना होगी और प्रमोशन की बात भी आगे कर सकते हैं। आप किसी घर, मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी और आपका मनोबल भी और बढ़ेगा

Horoscope Today December 01 2024 : Aaj ka Rashifal December 01, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!