green and gold elegant happy new year instagram post 1

Horoscope Today January 01, 2025 : Aaj ka Rashifal January 01, 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 01 January 2025

main qimg 2ff2cb43b2de6fc8ee73089ed80cb86b

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 01 जनवरी 2025

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वितीया 02 जनवरी रात्रि 02:24 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र – उत्तराषाढा रात्रि 11:46 तक तत्पश्चात श्रवण

योग – व्याघात शाम 05:07 तक तत्पश्चात हर्षण

राहुकाल – दोपहर 12:42 से दोपहर 02:04 तक

सूर्योदय 07:17

सूर्यास्त – 06:07

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28 

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ नए अनुभवों से लाभ लेकर आएगा। आपके मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा। यदि आपको किसी काम को लेकर संशय बना हो, तो आप उस काम को बिल्कुल न करें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको चिंता बनी रहेगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको बेवजह के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर रहेंगे। परिवार में भी खुशियां आएगी। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आप संतान के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और आपको अपनी अच्छी सोच को बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामों से आपको तरक्की मिलेगी, जिसे देखकर परिवार में खुशी आएंगी। आज किसी जश्न का आयोजन हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देने के लिए रहेगा। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान करेंगी। कोई नया काम आप सोच समझकर करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आपको सोच समझ कर सभी कामों को पूरा करना होगा। अपने अंदर ऊर्जा विराजमान रहेगी। व्यापार में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जो आपको खुशी देगा। पारिवारिक रिश्तों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आप बिजनेस के किसी काम को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी नई योजना मे आप सोच समझ कर कदम बढ़ाएं ,नहीं तो इससे आपको समस्या आएगी। विद्यार्थियों को नए साल में लापरवाही करने से बचना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। अपने भाई की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कोई पुराना मित्र यदि आपसे लंबे समय बाद मिलने आए, तो आप उसमें कोई गिले शिकवे न रखें, जीवनसाथी के करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। धन को लेकर कोई काम यदि रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी, जिससे आपको एक नई पहचान मिलेगी। आप अपने भाई से यदि किसी काम को लेकर कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको मिल सकती है। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने का सोचा है, तो उसके लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।-

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका मनोबल भी मजबूत रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धैर्य व साहस से काम लेने के लिए रहेगा। परिवार मे किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें। आप अपने साथ-साथ औरों के कामों पर भी ध्यान लगाएंगे। आपके कुछ कामों में विघ्न पैदा हो सकती हैं। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके सामने कोई बड़ा खर्चा आ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से दूरी बनाकर रखनी होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यदि आपने अपने कामों में जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह मशवरा करने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान नहीं देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों में विघ्न डालने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनके लिए आपको बुद्धि का प्रयोग करना होगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। कामों में कोई नुकसान हो सकता है। आपको संतान की पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्या आ सकती है, जिसे आपको उनके सीनियर की मदद से बातचीत करके दूर करना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर दबाव अधिक रहेगा। धन को लेकर भी आपको थोड़ी टेंशन रहेगी, इसलिए आपको बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में यदि आपने ढील दे रखी थी, तो उसमे फैसला आने में देरी हो सकती है। आप किसी जमीन जायदाद की खरीदारी की भी योजना बना सकते हैं

Horoscope Today January 01, 2025 : Aaj ka Rashifal January 01, 2025 Read More »

Analyst Astro, Professional Astrology Services

राशि विशेष

राशि विशेष

मेष और वृश्चिक राशि जिनकी है,

उनके जीवन में अगर विघ्न, कष्ट और समस्याये आती है | तो उनको चाहिए मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है | मंगल गायत्री का जप किया करें |

मंगल गायत्री मंत्र ॐ अंगारकाय विद्महे | शक्तिहस्ताय धीमहि | तन्नो भौम प्रचोदयात |…. ॐ मंगलाय नम: ||

ये मंगल गायत्री बोले और हर मंगलवार को मसूर की दाल के दाने थोड़े पक्षियों को डाल दे | और जब स्नान करें तो लाल चंदन का पाउडर मिल जाये तो एक चुटकी पाउडर बाल्टी में डाल दिया थोडा हिलाकर उससे स्नान कर दे | बहुत फायदा होगा |

वृषभ और तुला राशि जिनकी है

वो शुक्रवार को खीर बना लें | उसमे दूध न दिखे चावल पक जाये (दूध और चावल ) शुक्रवार के दिन वो थोड़ी ठंडी करके गौ माता ( देशी गाय ) को खिलाये | पक्षियों कों थोड़े शुक्रवार को चावल के दाने डाल दे | और थोडा इलायची पाउडर, थोडासा केसर पानी में डाल दिया स्नान कर लिया बहुत लाभ होगा |*

मिथुन और कन्या राशि

उसके स्वामी बुध हैं | कन्या राशि के स्वामी राहू भी माने गये हैं | इस राशिवालों को चाहिए की बुधवार को हरे मूंग थोडे से पक्षियों को डाल दे नहीं तो गाय को दे सकते है | और ॐ गं गणपतये नमः जप करें, विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें, गुरुमंत्र का जप जादा करें |

कर्क राशि

जिनकी है उसके स्वामी चंद्रदेव माने गये है | कर्क राशिवालों को चाहिए की यथाशक्ति थोड़े चावल पक्षियों को डाले और सोमवार को शिवलिंग पर दूध, जल चढ़ाकर मंत्र बोले –

ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम् उर्व्वारुकमिव बन्धानान्मृत्यो मृक्षीय मामृतात् ।

ये भी याद न रहे तो – ॐ हरि ॐ ॐ करते हुए दूध , जल चढ़ा दिया | चंद्रमा को अर्घ्य दे दिया शुक्ल पक्ष में , दूज से पूनम तक अगर न कर पायें तो हर पूनम को दें चद्रंमा को अर्घ्य और मन में बोले की भगवान ने गीता में अपने कहाँ है – नक्षत्र का अधिपति मैं ही हूँ मेरा अर्घ्य स्वीकार करों और मेरे जीवन में दुःख, दरिद्रता दूर करों, तो बहुत फायदा होगा |

सिंह राशि

जिनकी है इसके स्वामी सूर्य हैं | नित्य सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए | अगर सिंह राशिवालों को अगर तकलीफ आती है तो गेहूँ के दाने थोड़े रोज नहीं तो हर रविवार को पक्षियों को डालने चाहिए | और गेहूँ के आटे की रोटी और गुड़ गाय को खिला दे, गाय न मिले तो किसी गरीब को दे दे और गुरुमंत्र का जप खूब करें | रविवार को विशेष ऐसे लोग जिनकी सिंह राशि है जप जादा करें |

धनु और मीन जिनकी राशि है

इसके स्वामी भगवान ब्रहस्पतिजी है | लेकिन मीन के स्वामी केतु भी बताये जाते है | तो धनु और मीन राशिवालों को चाहिए की गुरु के प्रति भक्ति खूब बढ़ाये क्योंकि इसके स्वमी ब्रहस्पतिजी है | धनु और मीन राशि जिनकी है वो रोज थोड़ी देर गुरुदेव की तस्वीर सामने रखकर मंत्र बोले – ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |…… ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |

गुरुवार को आम के पेड़ को चावल, जल, चने के दाने मिलाकर चढ़ा सकते है और बैठकर थोड़ी देर गुरुमंत्र का जप कर लें | धनु और मीन राशिवाले गुरु उपासना करनी ही चाहिए और मीन राशि वालों को गणपति का जप – ॐ गं गणपतये नमः करना चाहिए | आप जब सत्संग में बैठते है गुरुदेव के तो पूरा ध्यान गुरुदेव के वचनों में होता है वो आदमी गणपतिजी की उपासना कर रहा है | उसकी हर क्षण गणेश पूजा हो रही है | क्योंकि गणेश विवेक की देवता है भगवान गणेश |*

मकर और कुंभ राशि जिनकी है |

इसके स्वामी शनिदेवता है | तो इन राशिवालों को चाहिए की हनुमान चालीसा का पाठ पूरी ना पढ़ सके तो –

Lमनोजवं मारुततुल्य वेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं | वातात्मजं वानरयूथ मुख्यं श्री राम दूतं शरणं प्रपद्ये ||

राशि विशेष Read More »

img 1705 1

Horoscope Today December 31, 2024 : Aaj ka Rashifal December 31, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 31 December 2024

main qimg 6e72c87acbea105db67e8dddc0d87a2e

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 31 दिसम्बर 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – प्रतिपदा 01 जनवरी रात्रि 03:21 तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – पूर्वाषाढा रात्रि 12:03 तक उत्तराषाढा

योग – ध्रुव शाम 06:59 तक तत्पश्चात व्याघात

राहुकाल – शाम 03:25 से शाम 04:46 तक

सूर्योदय 07:17

सूर्यास्त – 06:06

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको अपने सभी कामों को सोच समझ कर ही करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसके बाद प्रमोशन की बात भी आगे बढ़ सकती हैं। आप ऑफिस के सभी कामों को लेकर योजना बनाकर चलें। आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है। संतान के भविष्य को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। नौकरी को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आप किसी मकान की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए आय के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी आय बढ़ने से समस्याएं कम होंगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपके किसी नई नौकरी के प्रयास बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी से पारिवारिक मामलों को लेकर खटपट हो सकती है, लेकिन आपको उनकी बातों को समझना होगा। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने माता-पिता की बातों को इग्नोर नहीं करना है, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है, आपको किसी राजनीतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कुछ नए संपर्कों का आप लाभ उठाएंगे। कोई प्रिय वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लेना है। यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो उन्हें उतारने का प्रयास कर सकते हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए वाणी की कोमलता को बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने कामों को समय रहते निपटाने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको टेंशन कम रहेगी, कोई काम यदि आपको लंबे समय से समस्या दे रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियां निभानी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको समय का सदुपयोग करना होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपने भाइयों से किसी काम को लेकर मदद ले सकते हैं, लेकिन आप अपने आस पड़ोस में चल रहे किसी वाद-विवाद में न पड़े, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा। कोई नए काम में इन्वेस्टमेंट समझ कर करें। आपको अपने पिताजी से कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए रहेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में कुछ बदलाव करने के लिए आपको योजना बनाकर चलना होगा। किसी जल्दबाजी में लिए गए फैसले के लिए आपको पछतावा होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। शेयर मार्केट में बिना सोचे समझे हाथ न बढ़ाएं, नहीं तो आपको नुकसान होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। धन को लेकर आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपको कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपके पिताजी आपके पारिवारिक बिजनेस में आपकी काफी मदद करेंगे। आप किसी दूसरे के सामने कोई गुप्त जानकारी के बारे में बात न करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आपको अपनी आय और व्यय मे भी संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। खर्चो को थोड़ा सोच समझकर करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी की कही सुनी बातों में न आएं और आपको अपने कामों को लेकर टेंशन लेने से अच्छा है, आप उन्हें सहकर्मियों की मदद से पूरा करें। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बनेगा। यदि आपने उसमें ढील दी, तो उसमें आपको निराशा हाथ लग सकती है। किसी नए मकान की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी, उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। बिजनेस में आपकी दीर्घकालीन योजनाएं फलीभूत होंगी, जो आपको खुशी देंगी। आपको अपने परिवार के सदस्यों में चल रही समस्याओं को लेकर टेंशन भरपूर रहेगी। मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट होने की संभावना है। आपकी वाणी व व्यवहार पर आपको संयम रखना होगा। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी समस्या का छोटा ना समझे। आप कार्य क्षेत्र में अपने बॉस की बातों को अनदेखा न करें, नहीं तो इससे आपका कोई काम बिगड़ सकता है। आपको संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा, जिसमें आप जीवनसाथी से सलाह मश्वरा अवश्य लें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। बिजनेस में किसी योजना पर विराम लग सकता है, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगी। आप किसी काम को यदि फायदे को लेकर करेंगे, तो उसमें आपको नुकसान अवश्य होगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में लापरवाही कर रहे हैं, उन्हें समस्या हो सकती है। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको यदि नौकरी में बदलाव के लिए कोई ऑफर मिले, तो आप उसे तुरंत ज्वाइन कर सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए किसी उलझनों से दूर रहने के लिए रहेगा, इसलिए आप कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोले। आप अपने घर की साफ सफाई व रंगाई पुताई पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। पारिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा परेशान तो करेंगे, लेकिन आप उन्हें बातचीत के जरिए दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी। आप किसी कानून ने मामले में जल्दबाजी दिखाएंगे।

Horoscope Today December 31, 2024 : Aaj ka Rashifal December 31, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!