img 7474 1

Horoscope Today October 21, 2024 : Aaj ka Rashifal October 21, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 21 October 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 21 अक्टूबर 2024

दिनसोमवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरातमहाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयनदक्षिणायन

ऋतुशरद ॠतु

मासकार्तिक (गुजरातमहाराष्ट्र अश्विन)

पक्षकृष्ण

तिथिपंचमी 22 अक्टूबर रात्रि 02:29 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्ररोहिणी सुबह 06:50 तक तत्पश्चात मृगशिरा

योगवरीयान सुबह 11:11 तक तत्पश्चात परिघ

राहुकालसुबह 08:03 से सुबह 09:30 तक

सूर्योदय -06:37

सूर्यास्त– 18:08

दिशाशूलपूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभीकभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, )

आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर रूप से व्यतीत करेंगे। व्यवसाय से कम समय मे ज्यादा मुनाफा पा सकेंगे वही सार्वजिनक क्षेत्र पर भी सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर एवं बाहर अनुकूल वातावरण मिलने से मनचाहा कार्य करने में सुविधा रहेगी। धार्मिक गतिविधयों में जाने से मानसिक शांति मिलेगी। विदेश से आनंद दायक समाचार अथवा विदेश जाने में रही बाधा शांत होने से राहत मिलेगी। घर में सुख के साधनो की खरीददारी पर खर्च करेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन शुभ रहेगा कार्य व्यवसाय में मध्यान तक कोटा पूरा कर लेंगे। संध्या का समय परिवार के साथ बितायेंगे।

वृष🐂 (, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

लाभ की स्थिति आज भी यथावत बनी रहेगी लेकिन आज आप कार्यो के प्रति ज्यादा गंभीर नही रहेंगे व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहने पर भी धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी। आज व्यवसाय में जोखिम लेने से ना डरे धन प्राप्ति की संभावनाएं बढ़ेंगी। परन्तु नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। धर्मकर्म पर खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा से भी धन लाभ होने की सम्भवना है यात्रा में सतर्क भी रहें। पैतृक संपत्ति सम्बंधित कार्य आज भी अधूरे रहने से हताश होंगे। सरकारी कार्य में समय एवं धन व्यर्थ होगा। परिजनों की भावना समझने का प्रयास करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, , , , के, को, हा)

आज का दिन भी आपके लिये संघर्ष पूर्ण रहेगा। प्रातः काल से ही दिनचार्य अस्तव्यस्त बनेगी जिसके संध्या तक ऐसे ही बने रहने से आर्थिक एवं पारिवारिक समस्या यथावत रहेगा। प्रातः काल से ही आँख में जलन अथवा अंगों में दर्द रहने से निष्क्रियता रहेगी। कार्यो में उत्साहहीनता रहने के कारण पूर्व निर्धारित योजनाएं टालनी पड़ सकती है। व्यवसायिक स्थल पर प्रतिस्पर्धा के कारण टकराव की स्थिति बनेगी। आज के दिन शालीनता के साथ व्यवहार करना फायदेमंद रहेगा। अधिक क्रोध एवं ईर्ष्या की प्रवृति धन के साथ आपसी व्यवहार बिगाड़ेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपको अवश्य कुछ ना कुछ लाभ देकर ही जायेगा। दिन के आरंभ से मध्यान बाद तक कार्यो को गंभीर होकर करेंगे इसके बाद का समय मौजमस्ती में बीतेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय नही दे सकेंगे। आवश्यक कार्य दिन रहते पूर्ण करलें इसके बाद जारी हानि के योग बन रहे है। पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। परिजनों के ऊपर भी खर्च करना पड़ेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिये सभी कार्यो में सुअवसर दिलाएगा इसका लाभ उठाएं किसी परिजन के कारण मानसिक अशांति बनेगी फिर भी कार्य क्षेत्र पर घर की समस्याओं को ना लाये संध्या बाद स्थिति बदलने से कार्यो में बाधा आने लगेगी। आज के दिन आकस्मिक घटनाएं अधिक घटित होंगी चाहे वो आर्थिक या पारिवारिक हों। नौकरी पेशा जातको को भी मेहनत का फल मिलेगा सम्मान में वृद्धि के साथ आय के नवीन मार्ग खुलेंगे। बेरोजगारों को थोड़ा प्रयास करने पर रोजगार उपलब्ध हो सकता है। खर्च भी अचानक होने से थोड़ी असहजता रहेगी। सरकार से सहयोग मिल सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, , , , पे, पो)

आज का दिन मानसिक रूप से शांति वाला रहेगा। धर्मकर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। कार्य व्यवसाय में भी आज गति आएगी। आर्थिक कामनाये अधूरी रहने पर भी खुश रहने का सफल प्रयास करेंगे। परिजनों से भावनात्मक सम्बन्ध रहने से मन को शान्ति मिलेगी। परन्तु आज प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा अन्यथा धन और पारिवारिक मान हानि हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में जाने के कारण अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा फिर भी आनंददायक वातावरण मिलने से खर्च व्यर्थ नहीं लगेगा। स्त्री पक्ष से विशेष निकटता रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन भी आप सभी कार्यो को मन के अनुसार कर सकेंगे। धन संबंधित परेशानी आज नही रहेगी। दिन आपकी मनोकामनाओ की पूर्ति कराने वाला रहेगा। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से दोपहर तक का समय अकस्मात कष्ट डे सकता है। सांय तक झगड़ो को टालने के लिए छोटीमोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा। नए कार्यो में निवेश कर सकते है। पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी परन्तु पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। किसी से बहस ना करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसकी सफलता के प्रति आशंकित रहंगे लेकिन आज आत्मविश्वास बड़ा रहने से थोड़े से परिश्रम से सफलता पा लेंगे। आज आप आत्मनिर्भर होकर कार्य करना ज्यादा पसंद करेंगे किसी का दखल देना अखरेगा। बहुप्रतीक्षित अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। धन लाभ रुकरुक कर होता रहेगा। घर में सुख के साधनों की खरीददारी की योजना बनेगी। नए सम्बन्ध बनने से अतिरिक्त आय के मार्ग भी खुलेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से आज पीछे नहीं हटेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, , फा, ढा, भे)

आज का दिन अधिक परिश्रम वाला रहेगा इसके अनुपात में उचित लाभ भी होने से संतोष में रहेंगे परन्तु धन लाभ के लिये प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा परन्तु उधार के व्यहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज भी आपकी बौद्धिक क्षमता अन्य लोगो पर प्रभाव डालने वाली रहेगी लेकिन आज आर्थिक अथवा पारिवारिक कारणों से किसी की सहायता ना चाहकर भी लेनी ही पड़ेगी। व्यवसाय से आशा अधिक रहेगी परन्तु निष्कर्ष उम्मीद के अनुसार नही होगा। आप कार्यो की भरमार रहने के कारण भ्रमित हो सकते है। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा दोपहर तक कार्यो में व्यवधान आने से निराश रहेंगे परन्तु संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। सरकारी कार्य टालें। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपको आज का दिन भी धैर्य से बिताने की सलाह है। घर एवं बाहर ना चाहकर भी कलह के प्रसंग बनेंगे। स्वभाव में आज चतुराई अधिक रहेगी हर किसी को स्वार्थ सिद्धि की भावना से देखने के कारण व्यवहारिकता में कमी आएगी।

दिनचर्या अस्तव्यस्त रहने से मनोकामना अधूरी रह सकती है। कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। धर्मकर्म में अधिक रुचि रहेगी धार्मिक कार्यक्रमो में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी संतान का सुख मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची)

आज के दिन भी स्थिति आपके पक्ष में ही रहेगी लेकिन आज आपका सनकी मिजाज लाभ में विलंब करेगा। परिजनों की सही बात को गलत सिद्ध करने पर झगड़ा हो सकता है कुछ देर में ही शांति स्थापित हो जाएगी। सामाजिक क्षेत्र पर पूर्व में किये गए कार्यो से सम्मान मिलेगा। समाज के सम्मानित व्यक्तियों के साथ उठनाबैठना होगा। पौराणीक धार्मिक क्षेत्रो के दर्शन की लालसा रहेगी शीघ्र ही इसके फलीभूत होने की सम्भवना है। दानपुण्य पर खर्च करेंगे। संध्या के समय मानसिक शान्ति के लिए मित्रपरिजनों के साथ बाहर घूमने की योजना बनाएंगे। परिवार में शांति रहेगी।

Horoscope Today October 21, 2024 : Aaj ka Rashifal October 21, 2024 Read More »

Horoscope Today October 19, 2024 : Aaj ka Rashifal October 19, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 19 October 2024

main qimg 4983f09460f643ff0b56f3fcd8db1f40

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 19 अक्टूबर 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – कार्तिक (गुजरात-महाराष्ट्र अश्विन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वितीया सुबह 09:48 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र – भरणी सुबह 10:46 तक तत्पश्चात कृत्तिका

योग – सिद्धि शाम 05:42 तक तत्पश्चात व्यतीपात

राहुकाल – सुबह 09:30 से सुबह 10:56 तक

सूर्योदय -06:36

सूर्यास्त- 18:09

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देना होगा। आपकी इनकम तो बेहतर रहेगी, लेकिन खर्च अधिक रहने से आपको परेशानी अवश्य होगी। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मनोरंजन भरे पल व्यतीत करेंगे। आप अपनी सुख सुविधाओं को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिस कारण ही आपके खर्चे बढ़ेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय के स्रोतों को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको अपनी किसी पुरानी समस्याओं को लेकर कोई कष्ट उठाना पड़ सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप परिवार मे छोटे बच्चों के लिए कोई सरप्राइज या फिर खाने पीने की चीज लेकर आ सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्त भरा रहने वाला है। आप किसी काम को दूसरे के भरोसे न छोड़ें। भाई व बहनों से आपकी किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है, तभी आपके व्यवहार में बदलाव नजर आएगा। आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर कोई समस्या सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह परेशानी दूर होगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। यदि किसी काम को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी काम को लेकर सलाह की आवश्यकता होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाले हैं। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। लोग आपकी बातों से खुश रहेंगे और वह आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा, उनको किसी सम्मान के मिलने से खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी से बहसबाजी में न पड़े, क्योंकि आपके बॉस से कोई चुगली लगा सकता है। जीवनसाथी यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रही है, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप भगवान की भक्ति में लीन रहेंगे, जिससे आपको मानसिक चिताओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आप कोई काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। संतान के करियर में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आप अपनी माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके बॉस आपके काम से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आप अपने भाई व बहनों से किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी धन संबंधित समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार में भाइयों से भी कुछ धन लेना पढ़ सकता है, जो आपको आसानी से मिल जाएगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। यदि आपका धन कही रुका हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। नौकरी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आप कोई बेहतर कदम उठा सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मनोबल और बढ़ेगा और यदि आपके परिवार में बाहरी सदस्य किसी काम को लेकर कोई सलाह दे, तो आपको उसे पर अमल करना बेहतर रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उनकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ आपके ऊपर थोड़ा अधिक रहेगा। आपकी कोई नसों व मांसपेशियों से संबंधित समस्या यदि उभर रही है, तो उसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें, नहीं तो बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे, उन्हें कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपका कोई करीबी आपके साथ कोई धोखा कर सकता है, इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में भी खूब रुचि रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा, क्योंकि यदि आपने अपनी जेब का ख्याल रखे बिना खर्च किया, तो बाद में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आज अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी नौकरी से संबंधित समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे काम करने में भी खूब मन लगेगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपके लिए अच्छा निवेश प्लान लेकर आ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने घर के साथ साथ जरूरत के कामों पर भी अच्छा धन खर्च करेंगे। आप किसी के कहने में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट ना करें, क्योंकि आपके साथ धोखा होने की संभावना है। आपके सहयोगी कामो में आपका पूरा साथ देंगे। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है

Horoscope Today October 19, 2024 : Aaj ka Rashifal October 19, 2024 Read More »

img 6744 1

Horoscope Today October 18, 2024 : Aaj ka Rashifal October 18, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 18 October 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 18 अक्टूबर 2024

दिनशुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरातमहाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयनदक्षिणायन

ऋतुशरद ॠतु

मासकार्तिक (गुजरातमहाराष्ट्र अश्विन)

पक्षकृष्ण

तिथिप्रतिपदा दोपहर 01:15 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्रअश्विनी दोपहर 01:26 तक तत्पश्चात भरणी

योगवज्र रात्रि 09:34 तक तत्पश्चात सिद्धि

राहुकालसुबह 10:57 से दोपहर 12:24 तक

सूर्योदय -06:36

सूर्यास्त– 18:10

दिशाशूलपश्चिम दिशा मे

व्रत पर्व विवरण

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाईझगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आप अपनी संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे। आपके पिताजी को आंखों से संबंधित समस्याएं यदि चल रही थी, तो उससे काफी हद तक राहत मिलेगी। परिवार में कोई सदस्य नौकरी को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहा था, तो वह समस्या भी दूर हो सकती है। आपको अपने किए गए कामों के लिए कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। आपके मानसम्मान में वृद्धि होगी। आपने यदि कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। घूमनेफिरने के दौरान आपको कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको अपने किसी मन की बात को किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर यदि टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आप अपने घर की रखरखाव के साथसाथ अपने ऊपर पूरा ध्यान देंगे। आपके रहनसहन के स्तर में भी आप बदलाव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके सहयोगी आपके उन कामों को बिगड़ने की कोशिश करेंगे। मातापिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। मानसम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कामों को लेकर कुछ कठिनाइयां बनी रहेगी। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आपको काम को लेकर कुछ परेशान होना पड़ सकता है। आप किसी के भरोसे कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट ना करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। आपको साझेदारी में कोई काम करने का पूरा लाभ मिलेगा। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। मातापिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपनी आय के स्रोतों पर पूरा ध्यान देना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मानसम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी अजनबी पर भरोसा थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी तरक्की में रही बाधाएं दूर होगी। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा और किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। संतान की तरक्की में रही बाधाएं दूर होगी। आपको अपने पिताजी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी सेहत संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। भौतिक सुखसुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। यदि आपका कोई काम अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूर्ति हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपका यदि कोई नया घर खरीदने का सपना लंबे समय से अटक रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको कामों में यदि कोई गलतफहमी चल रही है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़ी डील को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसे आप फाइनल कर सकते हैं। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। किसी काम को लेकर यदि आपके मन में संशय बना हुआ है, तो आप उसमें आगे ना बढ़ें। आपका कोई काम आपकी इच्छा के विरुद्ध हो सकता है। कारोबार में आपको कोई बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप किसी काम को लेकर लापरवाही ना बरतें, नहीं तो इससे समस्या हो सकती है। आपको अपने कीमती सामानों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके चोरी होने का भय बना हुआ है। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक मूड में नजर आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से कुछ खटपट होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाईलिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। मातापिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि रहने वाला है आपको निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में रही बाधाएं दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। जिससे आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा को देने जा रहे हैं तो उसमें भी आसानी से उन्हे अच्छी सफलता मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी और धन की भी आपके पास कोई कमी नहीं रहेगी। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे, लेकिन फिर भी आप अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान दें ताकि आप अपने भविष्य को लेकर कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट कर सके। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। धार्मिक कामों में आपकी खूब रुचि रहेगी और परिवार के सदस्यों के साथ आप मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे।

Horoscope Today October 18, 2024 : Aaj ka Rashifal October 18, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!