img 0905

शरद पूर्णिमा की रात दिलाये आत्मशांति, स्वास्थ्यलाभ

शरद पूनम की रात दिलाये आत्मशांति, स्वास्थ्यलाभ

16 अक्टूबर 2024 बुधवार को शरद पूर्णिमा है।

आश्विन पूर्णिमा को ‘शरद पूर्णिमा’ बोलते हैं । इस दिन रास-उत्सव और कोजागर व्रत किया जाता है । गोपियों को शरद पूर्णिमा की रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण ने बंसी बजाकर अपने पास बुलाया और ईश्वरीय अमृत का पान कराया था । अतः शरद पूर्णिमा की रात्रि का विशेष महत्त्व है । इस रात को चन्द्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ पृथ्वी पर शीतलता, पोषक शक्ति एवं शांतिरूपी अमृतवर्षा करता है ।*

शरद पूनम की रात को क्या करें, क्या न करें ?

दशहरे से शरद पूनम तक चन्द्रमा की चाँदनी में विशेष हितकारी रस, हितकारी किरणें होती हैं । इन दिनों चन्द्रमा की चाँदनी का लाभ उठाना, जिससे वर्षभर आप स्वस्थ और प्रसन्न रहें । नेत्रज्योति बढ़ाने के लिए दशहरे से शरद पूर्णिमा तक प्रतिदिन रात्रि में 15 से 20 मिनट तक चन्द्रमा के ऊपर त्राटक करें ।

अश्विनी कुमार देवताओं के वैद्य हैं । जो भी इन्द्रियाँ शिथिल हो गयी हों, उनको पुष्ट करने के लिए चन्द्रमा की चाँदनी में खीर रखना और भगवान को भोग लगाकर अश्विनी कुमारों से प्रार्थना करना कि ‘हमारी इन्द्रियों का बल-ओज बढ़ायें ।’ फिर वह खीर खा लेना ।

इस रात सुई में धागा पिरोने का अभ्यास करने से नेत्रज्योति बढ़ती है ।

शरद पूनम दमे की बीमारी वालों के लिए वरदान का दिन है । अपने आश्रमों में निःशुल्क औषधि मिलती है, वह चन्द्रमा की चाँदनी में रखी हुई खीर में मिलाकर खा लेना और रात को सोना नहीं । दमे का दम निकल जायेगा ।

चन्द्रमा की चाँदनी गर्भवती महिला की नाभि पर पड़े तो गर्भ पुष्ट होता है । शरद पूनम की चाँदनी का अपना महत्त्व है लेकिन बारहों महीने चन्द्रमा की चाँदनी गर्भ को और औषधियों को पुष्ट करती है ।

अमावस्या और पूर्णिमा को चन्द्रमा के विशेष प्रभाव से समुद्र में ज्वार-भाटा आता है । जब चन्द्रमा इतने बड़े दिगम्बर समुद्र में उथल-पुथल कर विशेष कम्पायमान कर देता है तो हमारे शरीर में जो जलीय अंश है, सप्तधातुएँ हैं, सप्त रंग हैं, उन पर भी चन्द्रमा का प्रभाव पड़ता है । इन दिनों में अगर काम-विकार भोगा तो विकलांग संतान अथवा जानलेवा बीमारी हो जाती है और यदि उपवास, व्रत तथा सत्संग किया तो तन तंदुरुस्त, मन प्रसन्न और बुद्धि में बुद्धिदाता का प्रकाश आता है ।

खीर को बनायें अमृतमय प्रसाद खीर को रसराज कहते हैं । सीताजी को अशोक वाटिका में रखा गया था । रावण के घर का क्या खायेंगी सीताजी ! तो इन्द्रदेव उन्हें खीर भेजते थे ।

खीर बनाते समय घर में चाँदी का गिलास आदि जो बर्तन हो, आजकल जो मेटल (धातु) का बनाकर चाँदी के नाम से देते हैं वह नहीं, असली चाँदी के बर्तन अथवा असली सोना धो-धा के खीर में डाल दो तो उसमें रजतक्षार या सुवर्णक्षार आयेंगे । लोहे की कड़ाही अथवा पतीली में खीर बनाओ तो लौह तत्त्व भी उसमें आ जायेगा । इलायची, खजूर या छुहारा डाल सकते हो लेकिन बादाम, काजू, पिस्ता, चारोली ये रात को पचने में भारी पड़ेंगे । रात्रि 09 बजे महीन कपड़े से ढँककर चन्द्रमा की चाँदनी में रखी हुई खीर 12 बजे के आसपास भगवान को भोग लगा के प्रसादरूप में खा लेनी चाहिए । लेकिन देर रात को खाते हैं इसलिए थोड़ी कम खाना और खाने से पहले एकाध चम्मच मेरे हवाले भी कर देना । मुँह अपना खोलना और भाव करना : ‘लो महाराज ! आप भी लगाओ भोग ।’ और थोड़ी बच जाय तो फ्रिज में रख देना । सुबह गर्म करके खा सकते हो ।

(खीर दूध, चावल, मिश्री, चाँदी, चन्द्रमा की चाँदनी – इन पंचश्वेतों से युक्त होती है, अतः सुबह बासी नहीं मानी जाती ।)*

शरद पूर्णिमा की रात दिलाये आत्मशांति, स्वास्थ्यलाभ Read More »

img 7474 1

Horoscope Today October 14, 2024 : Aaj ka Rashifal October 14, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 14 October 2024

main qimg b5125755c1b6017133d292bc5544cab7

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 14 अक्टूबर 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – अश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – एकादशी सुबह 06:41 तक द्वादशी

नक्षत्र – शतभिषा रात्रि 12:43 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद

योग – गण्ड शाम 06:01 तक तत्पश्चात वृद्धि

राहुकाल – सुबह 08:02 से सुबह 09:29 तक

सूर्योदय -06:35

सूर्यास्त- 18:13

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीर्वाद 

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे। 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन भी आपके लिए लाभदायी रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा लेकिन क्रोध को वश में रखें अन्यथा परिणाम उल्टे भी हो सकते है। दिन के आरंभ में कार्यो को लेकर लापरवाही रहेगी परन्तु बाद में गंभीरता से प्रत्येक कार्य करेंगे नौकरी पेशा जातक आज कार्य क्षेत्र में बदलाव का विचार बनाएंगे शीघ्र ही इस विषय मे शुभ समाचार भी मिल जाएंगे। बेरोजगार लोगो का परिश्रम आज खाली नही जाएगा। परिवार अथवा आस पडोसियो की छोटी मोटी बातो को अनदेखा करें व्यर्थ विवाद से बचे रहेंगे। शेयर आदि कार्यो में निवेश लाभ देगा आर्थिक लाभ थोड़ा थोड़ा कर होता रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन भी आपके लिए शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज आपको स्त्री वर्ग का विशेष सहयोग मिलेगा जिससे व्यवस्थाएं सुधारने में आसानी होगी साथ ही उपयुक्त लाभ पाने के अधिकारी भी बनेंगे। आज परिवार की महिलाये भी गृहस्थ को सुधारने में बराबर की भागीदार रहेंगी। व्यवसायी वर्ग की प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा धन कमाने की रहेगी इस कारण शरीर की भी अनदेखी करेंगे। दिल अथवा अन्य गंभीर रोग के मरीज आज ज्यादा परिश्रम वाला कार्य ना करें नाही किसी विवाद में पड़े परेशानी खड़ी हो सकती है। ऐश्वर्य वृद्धि के साथ ही धन लाभ उत्तम रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज दिन के आरंभिक भाग में ईश्वरीय भजन पूजन में विशेष रुचि लेंगे मानसिक एवं शारीरिक रूप से चुस्त रहंगे। आज कार्य व्यवसाय में नए निर्णय लेने के लिए समय उपयुक्त नही नए अनुबंध मिलेंगे लेकिन इनसे शीघ्र लाभ नही उठा पाएंगे। आर्थिक कारणों से भाग-दौड़ अधिक करनी पड़ेगी अंत मे परिणाम निराश करने वाले रहेंगे। संचित धन कोष में भी कमी आएगी। महिलाये आज ज्यादा भक्ति भाव वाली रहेंगी जिस कारण घरेलू काम काज में विलंब होगा लेकिन आज गृहस्थी के साथ ही आर्थिक उलझनों को सुलझाने में महिलाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी। संध्या के समय थकान अधिक रहेगी। 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से उतार चढ़ाव वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही सुस्ती बनी रहेगी जिस कारण कार्य क्षेत्र पर भी विलम्ब होगा। आज अधिकांश लाभ के सौदे लापरवाही या आलस्य के कारण हाथ के आगे से निकलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी निरंतर गिरावट आएगी इसके साथ ही आकस्मिक खर्च बढ़ने से ज्यादा परेशानी होगी फिर भी यथा संभव किसी से उधार ना लें अन्यथा चुकाना भारी पड़ेगा। धन को लेकर किसी से उलझना ठीक नही डूबने की आशंका है। परिवार के सदस्यों की अनदेखी करने से माहौल अशांत हो सकता है। 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन भी आपके धन कोष अथवा अन्य सुख के साधनों में वृद्धि करेगा। कार्य व्यवसाय में पहले से चल रही योजना फलीभूत होने से धन की आमद होगी। भविष्य के लिये भी लाभ के सौदे हाथ लगेंगे। सहकर्मियों का साथ मिलने से निश्चित कार्य समय से पूर्ण कर सकेंगे। महिलाये को शारीरिक कमजोरी के कारण दैनिक कार्यो के अतिरिक्त घर की व्यवस्था सुधारने में परेशानी होगी। कंजूस प्रवृति के कारण घर के किसी सदस्य से मतभेद की संभावना है। आज आप अपनी गलती जानते हुए भी अपनी बात पर अडिग रहेंगे जिससे आस-पास का वातावरण कुछ समय के लिये खराब होगा। व्यवसायिक यात्रा से लाभ हो सकता है। छोटी-मोटी व्याधि को छोड़ सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप लोगो के विरोध एवं प्रतिस्पर्धा के बाद भी लाभ पाने में सफल रहेंगे लेकिन आज आपका स्वभाव अंदर से कुछ बाहर से कुछ रहेगा फिर भी आपकी लोगो से काम निकालने की कला आज अवश्य काम आएगी। मीठे व्यवहार से किसी से भी आसानी से स्वार्थ सिद्ध कर सकेंगे नौकरी पेशा जातक भी अधिकारियों से थोड़ी खुशामद के बाद कार्य निकाल लेंगे। मध्यान के समय को छोड़ आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार आएगा। परिवार में भी आज आपका मन लगा रहेगा स्त्री-सन्तानो की इच्छा पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगे। बुजुर्गो से लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से बिगड़े कार्यो को भी बनाने की क्षमता रखेंगे। मित्र परिजन विषम परिस्थितियों से बाहर निकालने के लिये आपका सहयोग मांगेंगे अपना महत्त्व बढ़ता देख थोड़ी बहुत अहम की भावना भी आएगी जरूरत मंदों को व्यर्थ के चक्कर लगवाएंगे। कार्य क्षेत्र पर जिस काम को हाथ मे लेंगे उसमे निश्चित सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में भी सफल होने की संभावना अधिक है। बेरोजगार लोग आज प्रयास करें अवश्य अनुकूल रोजगार से जुड़ सकते है। व्यवसाय में मंदी के बाद भी धन का प्रबंध आवश्यकता के समय कही ना कही से हो ही जायेगा। खान-पान संयमित रखें सेहत खराब हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन भी आपके प्रतिकूल ही रहेगा। मनोकामना पूरी ना होने अथवा लोगो का व्यवहार आपके अनुकूल ना रहने पर क्रोध आएगा। घर बाहर दोनो जगह अपने अथवा किसी अन्य के गलत आचरण के कारण कष्ट भोगेंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से परेशान रहेंगे। व्यवसायी लोग भी आज किसी अन्य की गलती का फल स्वयं भुगतेंगे कार्य क्षेत्र पर आज अव्यवस्था अधिक रहने से आय के साधन सीमित रहेंगे। घरेलू शांति के लिए परिजनों की इच्छानुसार स्वयं को ढालना पड़ेगा। रक्त-पित्त संबंधित समस्या रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभ वाला रहेगा इसके अतिरिक्त व्यवसाय में वृद्धि होने के योग है नए कार्य का आरंभ भी आज करना शुभ रहेगा। आज आपकी वैचारिक क्षमता में वृद्धि होने से लोगो के सामने खुल कर अपना पक्ष रखने में आसानी रहेगी लेकिन आवश्यकता से ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है इसका भी ध्यान रखना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय से थोड़ी मेहनत के बाद आवश्यकता से अधिक लाभ अर्जित कर लेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक क्षेत्र की यात्रा हो सकती है। घर मे छूटपुट बातो को छोड़ शांति रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में किसी से मामूली बात पर झगड़ा हो सकता है फिर भी स्थिति ज्यादा गंभीर नही होगी। कार्य क्षेत्र पर आज मजबूरी में किसी विरोधी की सहायता लेनी पड़ेगी इसकी ग्लानि मन मे रहेगी। आज जोड़ तोड़ करके ही आर्थिक लाभ पाया जा सकता है अगर अपनी जिद पर अड़े रहे तो सामान्य लाभ से भी वंचित रह जाएंगे। नौकरी पेशा जातक मनमानी रवैये के कारण अपमानित हो सकते है अथवा किसी से बहस होने की संभावना है। दाम्पत्य में आज मौन धारण करने पर ही शांति मिलेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज मन इच्छित कार्य होने से दिन भर उत्साहित रहेंगे कार्यो के प्रति गंभीरता कम रहेगी फिर भी आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक ही रहेगा। मध्यान तक आवश्यक कार्यो को भी बेमन से करेंगे कार्यो को करते हुए भी दिमाग कही और ही भटकेगा जिससे कोई भी कार्य सफाई से नही होगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर नए लाभ के अनुबंध मिलते मिलते ताकि कमी से अधर में लटक सकते है। संध्या का समय यात्रा पर्यटन मौज मस्ती में बिताना पसंद करेंगे। व्यर्थ के खर्च भी आज अधिक ही होंगे। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन भी आपको कार्य व्यवसाय से संबंधित एवं घरेलू समस्याएं लगी रहेंगी। व्यवसाय में मेहनत करने के बाद भी अल्प लाभ होगा आज व्यवहार में कटुता रहने से स्नेहीजन से दूरी बढ़ने के साथ ही आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य के खाते में जा सकता है आर्थिक कमी के चलते कुछ आवश्यक कार्य अधूरे रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर सहायता मिलना मुश्किल रहेगा। परिवार में महिलाओं के हाथ भी कुछ नुकसान हो सकता है। आज आपकी भावनाओं को समझने वाला कोई नही मिलेगा। दिनचर्या को सामने बनाए रखने के लिए स्वयं में परिवर्तन लाएं।

Horoscope Today October 14, 2024 : Aaj ka Rashifal October 14, 2024 Read More »

img 7625 1

Horoscope Today October 13, 2024 : Aaj ka Rashifal October 13, 2024

Horoscope Today October 13, 2024 : Aaj ka Rashifal October 13, 2024

main qimg 7958b763cb62d1921ff593dfb15ccc08

Horoscope Today: Astrological prediction for 13 October 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 13 अक्टूबर 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – अश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – दशमी सुबह 09:08 तक एकादशी

नक्षत्र – धनिष्ठा 14 अक्टूबर रात्रि 02:51तक तत्पश्चात शतभिषा

योग – शूल रात्रि 09:26 तक तत्पश्चात गण्ड

राहुकाल – शाम 04:48 से शाम 06:16 तक

सूर्योदय -06:34

सूर्यास्त- 18:14

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – पापांकुशा-पाशांकुशा एकादशी (स्मार्त),भरत-मिलाप,पंचक (आरंभ :दोपहर 03:44)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोग अपने काम में यदि कोई समस्या महसूस करेंगे, तो उससे उन्हें छुटकारा मिल सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहना होगा। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखायी, तो उसमें गड़बड़ी हो सकती है। 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो उससे उन्हें छुटकारा मिलेगा। आपका कोई सहयोगी आपके काम में विघ्न डालने की कोशिश करेगा। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको वापस मिल सकती हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप खुशी-खुशी निभाएंगे। आप किसी काम को लेकर दिखाएंगे, तो उसके कारण आपका कोई नुकसान भी हो सकता है। आपको संतान संबंधित मामलों में जल्दबाजी नहीं दिखानी है। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो आप उसकी वसूली कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको अपने पिताजी से पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए छोटे छोटे लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को उतार चढ़ाव के बाद अच्छी सफलता मिलेगी। उनको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आपके मित्र भी काम में आपका पूरा साथ देंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको फोन काल के जरिए कोई सुनने को मिल सकती है। आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। आपकी कोई गलती से पर्दा उठ सकता है। छोटे बच्चों के लिए किसको कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। माता जी को कोई लीवर से संबंधित समस्याओं उभर सकती है, जिसको लेकर आप ढील बिल्कुल ना दें। राजनीति में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके खर्च बढ़ने से आपको कुछ टेंशन तो रहेगी, लेकिन आप उन्हें आसानी से निपटा पाएंगे। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी सेहत को लेकर आपको कई कदम सोच समझ कर उठना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग्य का दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन सुख सुविधाओं पर अच्छा खर्च करने के लिए रहेगा। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने खर्चा पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिलता दिख रहा है। आपके पिताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आप किसी वाहन पर अच्छा पैसा खर्च करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर काम करने के लिए रहेगा। आपके परिवार में प्रेम व स्नेह बना रहेगा। लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत पर आप पूरा ध्यान दें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने किसी मित्र से कोई जरूरी काम को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको काम को लेकर कुछ टेंशन रहेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपने कुछ जरूरी खर्च को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ में न डालें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आप अच्छे धन की प्राप्ति होने से खर्चों को करने में कोई सोच विचार नहीं करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। नौकरी में आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।

Horoscope Today October 13, 2024 : Aaj ka Rashifal October 13, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!