img 0568 1

Horoscope Today October 04, 2024 : Aaj ka Rashifal October 04, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 04 October 2024

main qimg d3f949aa02b0356892d7bc23f371be1d

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 04 अक्टूबर 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत् – 2081

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद

मास – आश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वितीया प्रातः 05:30 अक्टूबर 05 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र – चित्रा शाम 06:38 तक तत्पश्चात स्वाति

योग – वैधृति प्रातः 05:22 अक्टूबर 05 तक तत्पश्चात विषकम्भ

राहु काल – प्रातः 10:59 से दोपहर 12:28 तक

सूर्योदय – 06:32

सूर्यास्त – 06:24

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:55 से 05:44 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:04 से दोपहर 12:52 तक

निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:04 अक्टूबर 05 से रात्रि 12:53 अक्टूबर 05 तक

व्रत पर्व विवरण – परम् पूज्य संत श्री आशारामजी बापू का 60वाँ आत्मसाक्षात्कार दिवस, द्वितीय नवरात्रि

विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन, कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। लोग आपके दिए गए सुझावों का स्वागत करेंगे, लेकिन जो विद्यार्थी किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपने प्रयासों को जारी रखना होगा। संतान के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने सहयोगियों से मित्रों जैसा व्यवहार करना होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई गलत आरोप लग सकता है, जिसमें आपको अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। यदि आपने पहले कुछ कर्ज लिया ले रखा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर दूर जा सकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपको थोड़ा सोच समझकर चलने की आवश्यकता है। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों से काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं और आपको कुछ नए इन्वेस्टमेट से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आप परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे। परिवार में किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर बिल्कुल ढील नहीं देंगे और आपको जो काम मिलेगा, उसे पूरा करने में जुटे रहेंगे। जो लोग डिजाइनिंग या फिर मार्केटिंग का व्यवसाय करते हैं, उन्हें मेहनत अवश्य करनी होगी। आपको गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार का सदस्यों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको उनसे माफी मांगनी पड़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर यदि विवाद में फंसे हुए थे, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, लेकिन परिवार के किसी सदस्य को यदि आप कोई सुझाव दे तो बहुत ही सोच समझकर दें, नहीं तो बाद में उसके लिए आपको पछतावा होगा। आपके घर के रिनोवेशन पर भी आपका अच्छा खासा खर्च होगा। आपके धन धान्य में वृद्धि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, क्योंकि आपको कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपके स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं आपको परेशान करेंगी। आप अपने वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता है, नहीं तो उनके आलस की आदत के कारण उन्हें किसी परीक्षा में बेहतर परिणाम नहीं मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

तुला राशि के जातकों को एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिससे चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके पिताजी बंटवारे को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत करेंगे। आपकी कोई योजना यदि लंबे समय से लटक रही थी, वह भी पूरी हो सकती है। संतान के करियर को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आपको किसी प्रमोशन के मिलने से आपके घर किसी पार्टी का आयोजन होने की संभावना है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका मन किसी काम के पूरा न होने से परेशान रहेगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आपको अपनी तरक्की की राह पर आगे बढ़ते रहना होगा। आपको लोगों की परवाह नहीं करनी है, क्योंकि वह तो कुछ ना कुछ कहते ही रहेंगे, लेकिन आपके पिताजी की सलाह आपके लिए कारगर होगी। आपने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने घर आज कुछ शौक मौज की चीजों को भी लेकर आ सकते हैं। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों को वाणी और व्यवहार में मधुरता रखने की आवश्यकता है, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनके कामों से उन्हें एक नई पहचान मिलेगी और उनके पद में भी वृद्धि हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन के साथ-साथ स्थान परिवर्तन करने का भी मौका मिल सकता है। आप अपनी संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप उन्हें किसी कोर्स में भी एडमिशन दिला सकते हैं। आप अपने बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपकी सेहत में भी आपको कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे, क्योंकि आपको लापरवाही के कारण कुछ समस्याएं बढ़ेंगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चों को लेकर आपको सिरदर्द बना रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों में ढील ना दें, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से अच्छी बनेगी। जो उनका हर काम में पूरा साथ देंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस को लेकर नई-नई योजनाएं बनाने के लिए रहेगा, जिससे लोगों को भी हैरानी होगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं को भी आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आसानी से दूर कर सकेंगे। आप अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृति हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को कामों में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आपको थोड़ी चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को थोड़ा पढ़ाई लिखाई को लेकर समस्याएं हो सकती हैं, जो आपकी लापरवाही का कारण होगी। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकते हैं, जिनको आपको धन बहुत ही सोच विचारकर देना होगा। आपका कोई काम पूरा होते होते रह सकता है। नौकरी में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Horoscope Today October 04, 2024 : Aaj ka Rashifal October 04, 2024 Read More »

img 0554 1

Horoscope Today October 03, 2024 : Aaj ka Rashifal October 03, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 October 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 03 अक्टूबर 2024

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – अश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – प्रतिपदा 04 अक्टूबर रात्रि 02:58 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – हस्त शाम 03:32 तक तत्पश्चात चित्रा

योग – इन्द्र 04 अक्टूबर प्रातः 04:24 तक तत्पश्चात वैधृति

राहुकाल – दोपहर 01:57 से शाम 03:26 तक

सूर्योदय -06:31

सूर्यास्त- 18:23

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष 

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपका ध्यान भगवान की भक्ति में लगेगा, जिसे लेकर परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा। आपको बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर काम करना होगा। जीवनसाथी को कामों में तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। कोई नौकरी से संबंधित परीक्षा के परिणाम बेहतर रहेंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता हो सकता है, जिसे लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां रहेगी। पारिवारिक सदस्य किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी में जुटे रहेंगे। आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप उसको लेकर काफी भागदौड़ करेंगे। व्यस्त रहने के कारण आपको थकान सिरदर्द आदि का अनुभव होगा। आपके काम आपको थोड़ी समस्या दे सकते हैं, जिन्हें आप कल पर टालने से बचें। आपको अपनी संतान के संगति पर विशेष ध्यान देना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। धन को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देकर चलने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में यदि आपने लापरवाही की तो बाद में आपको बड़ी समस्या हो सकती है। माताजी आपसे किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत करेंगी। आपको उनकी जिम्मेदारी को ढील नहीं देनी है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। कुछ नई चीजों को लेकर आपको खुशी होगी। आपके भाई बहन आपसे किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप किसी बाहरी व्यक्ति को सलाह देने से बचें। आपको अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं, जिनके लिए आप कोई अच्छा प्लान भी ले सकते हैं। यदि आप किसी नौकरी को लेकर सोच विचारकर रहे थे, तो आप वहां अप्लाई कर सकते हैं। किसी नये वाहन की खरीदारी करने की आप योजना बनाएंगे। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर कंसंट्रेशन खराब रहेगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपको समस्या होगी और आपका धन भी अधिक खर्च होगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत थोड़ा सोच समझकर करनी होगी आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। आपको किसी से धन उधार बहुत ही सोच समझकर लेने की आवश्यकता है और आप अपने खाने-पीने पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि यही आपको अंदर से कमजोर बना रहा है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहेगा, जो आपको काम करने में समस्या खड़ी करेगा, लेकिन फिर भी आप उससे घबराएंगे, नहीं यदि आपको किसी नए घर की खरीदारी के लिए कोई लोन आदि लेना पड़ेगा, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। यदि ऐसा हो, तो आप कुछ कामों में बिल्कुल भी हाथ ना बढ़ाएं। आपके भाई आपको कोई खुशखबरी सुना सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको बिजनेस में सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आप किसी काम को लेकर साझेदारी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। आप कहीं बाहर घूमने फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी में यदि आप निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आप कामों से खुश रहेंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मामा पक्ष आपको धन लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रति काफी रोमांटिक रहेंगे, जससे उन्हें अपने कामों को करने में आसानी होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने संतान के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को मन मुताबिक काम मिल सकता है, जिससे उनका मनोबल ऊंचा रहेगा। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने भविष्य को लेकर जमीन जायदाद आदि में निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपको भरपूर प्रेम मिलेगा। साथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को थोड़ा सा सावधान रहना होगा, जिससे वह अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान सकें। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों को किसी नई प्रतियोगिता की तैयारी के लिए मेहनत अधिक करनी होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आध्यात्म में कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको कामों से एक नई पहचान मिलेगी। बिजनेस में आपको कम लागत से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। भाई व बहनों का आपका पूरा साथ मिलेगा

main qimg 23a71c6443318b2b623a3f668ce8fabd

Horoscope Today October 03, 2024 : Aaj ka Rashifal October 03, 2024 Read More »

img 7513 1 1

Horoscope Today October 02, 2024 : Aaj ka Rashifal October 02, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 October 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 02 अक्टूबर 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – (2081)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – (अश्विन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि  अमावस्या रात्रि 12:18 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी दोपहर 12:23 तक तत्पश्चात हस्त

योग – ब्रह्म 03 अक्टूबर रात्रि 03:23 तक तत्पश्चात इन्द्र

राहुकाल – दोपहर 12:28 से दोपहर 01:57 तक

सूर्योदय -06:31

सूर्यास्त- 18:24

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – दर्श अमावस्या,आश्विन अमावस्या,सर्व पित्री अमावस्या का श्राद्ध,अज्ञात तिथि वालो का श्राद्ध,महालय समाप्त,पित्र पक्ष समाप्त,कंकणाकृति सूर्यग्रहण (भारत मे नही दिखेगा,नियम पालनीय नही है)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपकी आय बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और वह साथी को प्यार जताने के नए-नए तरीके अपनाएंगे। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और आप बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, क्योंकि बाद में उसमें समस्या आने की संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी नासमझी के कारण आपका कुछ ध्यान भटक सकता है। संतान को पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई बड़ा कदम उठाना होगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आपको धन को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी टेंशनों से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपको काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको प्रेम जीवन जी रहे लोग इस महीने अपने साथी को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप काम को करने के लिए पूरी उत्साह से आगे बढ़ेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां भरपूर रहेंगी। आप अपनी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आप जीवनसाथी से कोई भी बात गुप्त ना रखें, क्योंकि उसके सामने आने से दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होना संभव है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कुछ अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिनका तजुर्बा आपके खूब काम आएगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। आप अपनी बुद्धि और विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं, इसलिए आपको अपनी मेहनत में प्रयासों को जारी रखना होगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपको अपने पिताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सोच विचारकर चलना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए टेंशन दिलाने वाला रहेगा। आपको कोई निर्णय सोचसमझ कर लेने की आवश्यकता है। आपको काम अधिक रहने के कारण आपका ध्यान इधर-उधर ज्यादा लगेगा। आपके खर्च आज थोड़े बढ़ें रहेंगे, जो आपको परेशानी दे सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में चल रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से मदद मिल सकती है। आपका कोई नौकरी में बदलाव का निर्णय अच्छा रहने वाला है, इसलिए आप बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको सोच विचार अवश्य करना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आप किसी नए घर की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको मिलने की पूरी संभावना है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर भी आप पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने खर्चो को लेकर कोई टेंशन नहीं रहेगी और आप कुछ महंगी शोक भी पूरे कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपका कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा ध्यान देने के लिए रहेगा, क्योंकि आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जिसके लिए आपको थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है, नहीं तो आपका कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है। नौकरी में कोई वाद-विवाद होने की संभावना है, इसलिए आप किसी बात को बढ़ावा ना दें। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपको किसी काम को लेकर आलस्य चल रहा था, तो वह आपका नुकसान कराएगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो आपको उन्हे पूरा करने में समस्या आएगी और पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आपका धार्मिक कामों के प्रति काफी रुझान रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। आपको कोई काम को लेकर खुशखबरी सुनने मिल सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान दें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा और आप अपने परिवार के किसी सदस्य को लेकर कोई निर्णय भावुकता में ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। माताजी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकती हैं। विद्यार्थियों के किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं। आपको किसी योजना से अच्छा धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नया सीखने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों में बदलाव होने से कुछ समस्या अवश्य आएगी, लेकिन वह उन्हें स्वीकार कर लेंगे। आपकी सोच-समझ से सभी काम पूरे होंगे। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी और आपको आपकी मेहनत का काफी लाभ मिलेगा। आप अपने अनुभव से कोई ऐसा काम कर दिखाएंगे, जिससे लोगों को हैरानी होगी। आपको किसी ऐसे धन के मिलने की संभावना है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवारिक सदस्यों के बीच आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि उनमें मनमुटाव रहने के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

main qimg 4b9098f1d9c808a6cfab50a2527c2e52

Horoscope Today October 02, 2024 : Aaj ka Rashifal October 02, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!