Astrology

Horoscope Today: April 08, 2023॥Aaj Ka Rashifal 08 April 2023

Horoscope Today: April 08, 2023॥Aaj Ka Rashifal 08 April 2023

Horoscope Today: April 08, 2023॥Aaj Ka Rashifal 08 April 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 08 अप्रैल 2023

दिन -शनिवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र मास)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वितीया सुबह 10:10 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र – स्वाती दोपहर 01:59 तक तत्पश्चात विशाखा

योग – वज्र रात्रि 11:59 तक तत्पश्चात सिद्धि

राहुकाल- सुबह 09:33 से सुबह 11:07 तक

सूर्योदय-06:27

सूर्यास्त- 18:54

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today: April 08, 2023) 

आज का दिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। बिजनेस के लिए यदि आप कुछ योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप औद्योगिक प्रयासों में भी आज तेजी दिखाएंगे। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आज आप कामयाब रहेंगे। माता-पिता यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसमें ढील ना बरतें। लेनदेन करते समय आप कागजी कार्रवाई अवश्य करें, नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है। आप अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखें। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today: April 08, 2023)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए तरक्की लेकर आने वाला है। आपको यदि कोई जिम्मेदारी दी जाए, तो उस पर ध्यान केंद्रित रखें। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय रहते पूरा करेंगे। अपने आस पड़ोस में किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत में आज गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। सेवा क्षेत्र में भी आपकी पूरी रुचि बनी रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today: April 08, 2023)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। जो लोग ऑनलाइन कार्य व्यवस्था करते हैं, उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अति उत्साहित होकर काम करने से आपका मनोबल और बढ़ेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी किसी काम के प्रति रुचि जागृत होगी। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपको खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने से दूर जाना पड़ सकता है। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today: April 08, 2023) 

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी के मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी और मेलजोल की भावना भी आपके अंदर रहेगी। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बेवजह झड़प हो सकती है। गृहस्थ जीवन में आज किसी छोटी बात को लेकर भी तनाव पनप सकता है। आप किसी से अपने मन की बातें शेयर ना करें, नहीं तो लोग इसका फायदा उठाने की कोशिश में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह पर आपके वरिष्ठ अधिकारी अमल करेंगे। आपका यदि कुछ पुराना कर्जा था, तो वह समाप्त हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today: April 08, 2023)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। उन्हें कोई बड़ा पद मिलने से उनके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढ़ेगी। आपकी किसी पुरानी गलती के लिए आपको पछतावा होगा। माता पिता की सेवा में आप दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आप अपने भाई बहनों की सलाह पर चलकर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today: April 08, 2023)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। रक्तसंबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। परिवार में सुख व समृद्धि बढ़ने से आज मन प्रसन्न रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत करेंगे। माता जी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today: April 08, 2023) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को आज एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वह भी आज पूरी हो सकती है। रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। कला व संस्कृति पर पूरा जोर रहेगा। कुछ करीबी आज आपके साथ में सम्मिलित होंगे। आपको आवश्यक कार्य को करने में सावधानी बरतनी होगी। आपके कुछ नए लोगों से भी संपर्क बढ़ेंगे। आपको अत्यधिक लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today: April 08, 2023)

आज का दिन आपको आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आपको किसी निवेश को करने से पीछे नहीं हटना है, क्योंकि आपको व्यापार में आपका रुका हुआ धन भी मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों पर आज खरे उतरेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को योग्यता अनुसार काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में बहुत ही सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today: April 08, 2023)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने सहयोगियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे और व्यापार के कामों में तेजी आएगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपके कुछ काम आपके लिए समस्या बन सकते हैं। यदि आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, तो इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आप से मेल मुलाकात करने आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today: April 08, 2023)

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें और दिन का कुछ समय आप घर के बड़े सदस्यों की सेवा में लगाएंगे। आपको कुछ शुभ कार्यों में भी पूरा सहयोग देंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता भी बढ़ेगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होती दिख रही है। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। विद्यार्थियों को किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने आस-पड़ोस में किसी भी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today: April 08, 2023)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास आज चरम पर रहेगा, जिसके कारण आप रुके हुए कार्य को करने की ओर अग्रसर रहेंगे। आप अपने आवश्यक कार्य में ढील ना दें, अन्यथा आपको समस्या हो सकती है। आपकी धार्मिक कार्य के प्रति भी आस्था बढ़ेगी। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ सदस्यों के आदेश पर चलना होगा। व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास और मजबूत होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today: April 08, 2023) 

आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाले वाला है। कुछ नए जनसंपर्क का आप पूरा लाभ उठाएंगे। निजी मामलों में आप अपनी रुचि बनाए रखें। जीवनसाथी के मन की बातों को जानने की आप पूरी कोशिश करें, जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपको परिस्थितियों के अनुकूल चलकर अपने सारे काम बनाने होंगे। संतान को यदि शिक्षा में कुछ समस्याएं आ रही थी, तो आप उनको भी दूर करने की कोशिश करेंगे|

Jai Sri Ram

For Consultation see image

Birth chart consultation

Horoscope Today: April 08, 2023॥Aaj Ka Rashifal 08 April 2023 Read More »

ऋणमोचक मंगल स्त्रोत

https: class=
ऋणमोचक मंगल स्त्रोत, debt relief Mangal Strota

कर्ज मुक्ति के लिए हनुमानजी का ऋणमोचक मंगल स्त्रोत पढ़ना बेहद लाभकारी माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, अगर आपकी कुंडली में मंगलदोष है तो यह स्तोत्र मंगलवार को करने से दोष से मुक्ति मिल जाती है। १०८ बार त्रुटि रहित पाठ करना चाहिए और अगर त्रुटि हो रही है तो कम से कम १२० बार पाठ करे

ऋण मोचक मंगल स्त्रोत

मङ्गलो भूमिपुत्रश्च ऋणहर्ता धनप्रदः।

स्थिरासनो महाकयः सर्वकर्मविरोधकः।।

लोहितो लोहिताक्षश्च सामगानां कृपाकरः।

धरात्मजः कुजो भौमो भूतिदो भूमिनन्दनः।।

अङ्गारको यमश्चैव सर्वरोगापहारकः।

व्रुष्टेः कर्ताऽपहर्ता सर्वकामफलप्रदः।।

एतानि कुजनामनि नित्यं यः श्रद्धया पठेत्।

ऋणं जायते तस्य धनं शीघ्रमवाप्नुयात्।।

धरणीगर्भसम्भूतं विद्युत्कान्तिसमप्रभम्।

कुमारं शक्तिहस्तं मङ्गलं प्रणमाम्यहम्।।

स्तोत्रमङ्गारकस्यैतत्पठनीयं सदा नृभिः।

तेषां भौमजा पीडा स्वल्पाऽपि भवति क्वचित्।।

अङ्गारक महाभाग भगवन्भक्तवत्सल।

त्वां नमामि ममाशेषमृणमाशु विनाशय।।

ऋणरोगादिदारिद्रयं ये चान्ये ह्यपमृत्यवः।

भयक्लेशमनस्तापा नश्यन्तु मम सर्वदा।।

अतिवक्त्र दुरारार्ध्य भोगमुक्त जितात्मनः।

तुष्टो ददासि साम्राज्यं रुश्टो हरसि तत्ख्शणात्।।

विरिंचिशक्रविष्णूनां मनुष्याणां तु का कथा।।

तेन त्वं सर्वसत्त्वेन ग्रहराजो महाबलः।।

पुत्रान्देहि धनं देहि त्वामस्मि शरणं गतः।

ऋणदारिद्रयदुःखेन शत्रूणां भयात्ततः।।

एभिर्द्वादशभिः श्लोकैर्यः स्तौति धरासुतम्।

महतिं श्रियमाप्नोति ह्यपरो धनदो युवा।।

।। इति श्री ऋणमोचक मङ्गलस्तोत्रम् सम्पूर्णम्।।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

ऋणमोचक मंगल स्त्रोत Read More »

img 7701

Horoscope Today: April 07, 2023॥Aaj Ka Rashifal 07 April 2023

Horoscope Today: April 07, 2023॥Aaj Ka Rashifal 07 April 2023

Today’s horoscope for all Zodiac

वैदिक पंचांग

दिनांक – 07 अप्रैल 2023

दिन -शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र मास)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – प्रतिपदा सुबह 10:20 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – चित्रा दोपहर 01:33 तक तत्पश्चात स्वाती

योग – हर्षण 08 अप्रैल रात्रि 01:26 तक तत्पश्चात वज्र

राहुकाल– सुबह 11:07 से दोपहर 12:41 तक

सूर्योदय-06:28

सूर्यास्त- 18:53

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today: April 07, 2023) 

आज का दिन आपके लिए किसी जमीन जायदाद से जुड़े मामले में कोई खुशी लेकर आने वाला है। कला और कौशल को बल मिलेगा। यदि साझेदारी में किसी काम को करना चाहते है, तो दिन बेहतर रहेगा, इसलिए विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें। आप अपने प्रियजनों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today: April 07, 2023)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों में ढील नहीं बरतनी है। आप घर परिवार में किसी बात को लेकर भी वरिष्ठ सदस्यों से बहसबाजी में पड़ सकते हैं, जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। यदि भाई बहनों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो आपको उसे बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा। विद्यार्थी अपना ध्यान पढ़ाई की ओर लगाएं, तभी उन्हें परीक्षा में सफलता हासिल होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today: April 07, 2023)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि विवेक से कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा और आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाने की आवश्यकता है, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों के साथ आपको किसी पार्टी आदि में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कला कौशल से आप अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई उचित स्थान प्राप्त हो सकता है। माता-पिता से आप यदि किसी काम को लेकर बातचीत करें, तो उनसे सलाह मश्वरा अवश्य करें। आय के कुछ नए स्त्रोत आज आपको प्राप्त होते दिख रहे हैं। आपके कुछ आवश्यक कार्य भी समय रहते पूरे होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today: April 07, 2023) 

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं में आज भी वृद्धि होगी और आपको कुछ नये जनसंपर्कों का लाभ मिलेगा, जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हे कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में चल रही अनबन को आप घर से बाहर ना आने दें और आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। भगवान के प्रति आज आपकी आस्था बढ़ेगी। छोटे बच्चों के साथ आप मस्ती करते नजर आएंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today: April 07, 2023)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी सबको साथ लेकर चलने की कोशिश कामयाब रहेगी और रोजगार को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन पहले पूरी जांच पड़ताल करें, तभी आगे बढ़े। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी होगी, लेकिन आप अपने खर्चों में ही ज्यादा बढ़ोतरी ना करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today: April 07, 2023)

आज का दिन आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा काम मिल सकता है। महत्वपूर्ण लक्ष्यों से पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी शान शौकत के कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today: April 07, 2023) 

आज का दिन रचनात्मक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कुछ पुराने मित्रों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई जिम्मेदारी दी जाएं, तो आप उसे बखूबी निभाएं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। रचनात्मक क्षेत्रों में आप अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बात ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today: April 07, 2023)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको लेनदन के मामले में स्पष्टता बनाए रखनी होगी और आपकी आय और व्यय बढ़ने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान के करियर में आज कोई अच्छा उछाल आ सकता है, जो आपको खुशी देगा। निवेश संबंधी मामलों में आप ढील ना दें, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप संतान को संस्कारों व परपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today: April 07, 2023)

आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। आपकी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आप लाभ उठाएंगे। यदि किसी से कोई बाधा या वचन करें, तो उसे समय रहते पूरा करें। किसी जोखिम भरे काम में आप हाथ ना टालें, नहीं तो इससे आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। ् आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today: April 07, 2023)

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को आज किसी बाहरी व्यक्ति से साझा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे, जो लोग किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपका कोई पुराना लेनदेन आपका लिए समस्या बन सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today: April 07, 2023)

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी अध्ययन व आध्यात्म के प्रति भी आपकी रूचि बढ़ेगी और व्यापार की योजनाओं से आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी और यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको बिजनेस में किसी को साझीदार बनाने से बचना होगा और किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today: April 07, 2023) 

आज का दिन आपको किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा और समन्वय की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। धन संबंधित मामलो में आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। अपने करीबियों की सलाह पर चलकर आप अच्छे काम को अंजाम दे सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में नजदीकयां कम होंगी और अजनबी लोगों पर आप भरोसा ना करें। आप धर्म कर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे|

9f70486a 0530 46b8 a68d 1d9734139764 scaled

Horoscope Today: April 07, 2023॥Aaj Ka Rashifal 07 April 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!